मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और सुशासन के स्वर्णिम अध्याय: विधायक अजीत पाल त्यागी

भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत  प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण: विधायक

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: भारतीय जनता पार्टी के  12 साल बेमिसाल  अभियान के तहत राजनगर मंडल में आयोजित प्रवास कार्यक्रम में मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ विस्तृत संवाद किया। कार्यक्रम भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस अवसर पर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। विधायक श्री त्यागी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन और निःशुल्क राशन जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने करोड़ों परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रही है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 का निरसन, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार, मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था तथा जी-20 की सफल अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण हैं।

आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है। विधायक श्री त्यागी  ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, पूर्व पार्षद मनबीर नागर, पार्षद प्रदीप चौधरी, पवन सहलोत, विनीत शर्मा, विष्णु शर्मा, प्रेम सुंदर, लोकेंद्र चौधरी, भागीरथ सिंह रावत, डी.के. विमल, तनु शर्मा, सागर चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ghaziabad News

About The Author

Related Posts