मोहल्ला दरबारखुर्द में बढ़ रहा काला पीलिया, जांच हेतु शिविर लगाने की मांग

कैराना में काला पीलिया को लेकर स्वास्थ्य चिंता बढ़ी, जांच शिविर की मांग

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विजय लक्ष्मी कल्याण समिति की पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र सौंपकर कैराना कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द में काला पीलिया की जांच हेतु शिविर आयोजित किये जाने की मांग की है। मंगलवार को विजय लक्ष्मी कल्याण समिति की अध्यक्षा रश्मि सैनी व कोषाध्यक्ष सना खान मुख्य चिकित्साधिकारी शामली डॉ. अनिल कुमार के कार्यालय पर पहुंची। जहां पर उन्होंने सीएमओ को एक पत्र सौंपा।

बताया कि कैराना कस्बे के मोहल्ला दरबार खुर्द में काफी लोग काला पीलिया की बीमारी से पीडित है। इनमें से ज्यादातर लोग अपनी जांच कराने में असमर्थ है। ऐसे में जनहित के मद्देनजर मोहल्ले में निःशुल्क चिकित्सा जांच आयोजित किया अति आवश्यक है। समिति की पदाधिकारियों ने परिस्थितियों के दृष्टिगत अविलंब जांच शिविर आयोजित किये जाने की मांग की है। वहीं, सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी कैराना को मोहल्ले में काला पीलिया की जांच हेतु शिविर आयोजित करने के लिए निर्देशित किया है।

Kairana News

About The Author

Related Posts