पहले की शराब पार्टी फिर मामूली विवाद पर दोस्त ने ही दोस्त की पत्थर से कुचल कर दी हत्या
दोस्ती बनी दुश्मनी, ईंट से वार कर की हत्या का आरोप
बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: बुलन्दशहर में दोस्ती एक बार फिर खून से रंग गई। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के सतवरा-खुसरूपुर इलाके में 18 वर्षीय युवक अरविंद की बेरहमी से ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रविवार दोपहर गांव खुसरूपुर की पुलिया के नीचे रजवाहे के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वह घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह थाना अहमदगढ़ पर सूचना मिली कि ग्राम खुशरुपुर निवासी अरविन्द नामक युवक है जो मिल नही रहा है पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल कई टीमे गठित कर व्यक्ति की तलाश की गयी। युवक की अंतिम लोकेशन के आधार पर जाकर देखा गया तो वह रजवाहे पुलिस के नीचे मृत अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गयी तो जानकारी मिली कि मृतक अपने दोस्त कपिल के साथ शाम को घर से निकला था जो एक दूसरे के साथ खाते पीते भी है एवं दोनो के अच्छे सम्बन्ध है।
पुलिस द्वारा कपिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया उसने अरविन्द के साथ पुलिस के नीचे बैठकर शराब पी तथा शराब के नशे में दोनो के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके उपरान्त कपिल ने अरविन्द के सिर में पास में पडे पत्थर से वार किया गया जिससे अरविन्द को गम्भीर चोटे आई एवं उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है एवं उससे पूछताछ की जा रही है जिसमें प्रारम्भिक तौर पर जुर्म को स्वीकार किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author