Cricket News: टी20 विश्व कप मुकाबले में लॉर्कन टकर की तूफानी पारी में उड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

Published On

India vs Pakistan: कोलंबो। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान Lorcan Tucker ने ओमान के विरुद्ध विस्फोटक पारी खेलकर नया इतिहास रच दिया। चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे टकर ने मात्र 51 गेंदों में 94 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। यह टी20 विश्व कप में किसी कप्तान द्वारा खेली गई दूसरी सर्वोच्च पारी बन गई। इससे पहले यह स्थान भारतीय कप्तान Rohit Sharma के नाम था, जिन्होंने 2024 संस्करण में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 92 रन बनाए थे। Cricket News

इस सूची में शीर्ष स्थान Chris Gayle के पास है। उन्होंने 2010 में भारत के खिलाफ 98 रन की पारी खेली थी। चौथे स्थान पर भी गेल ही हैं, जिन्होंने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 88 रन बनाए थे। पांचवें क्रम पर Kane Williamson हैं, जिन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन की कप्तानी पारी खेली थी।

आयरलैंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि | Cricket News

टकर की 94 रन की यह पारी टी20 विश्व कप में किसी आयरिश बल्लेबाज द्वारा खेली गई अब तक की सर्वाधिक व्यक्तिगत पारी है। इससे पूर्व यह उपलब्धि कर्टिस कैंफर के नाम थी, जिन्होंने 2022 में 72 रन बनाए थे। इस मुकाबले में आयरलैंड ने निर्धारित ओवरों में अपना सर्वाधिक विश्व कप स्कोर भी दर्ज किया। अंतिम पांच ओवरों में टीम ने 93 रन जोड़े, जो टी20 विश्व कप इतिहास में अंतिम पांच ओवरों का तीसरा सर्वोच्च योग है।

सर्वाधिक अंतिम-पांच-ओवर स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है, जिसने 2024 में 116 रन बनाए थे। भारत ने भी 2024 में अफगानिस्तान के विरुद्ध 103 रन जोड़े थे। टी20 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक टीम स्कोर का कीर्तिमान श्रीलंका के नाम है, जिसने 2007 में केन्या के विरुद्ध 260 रन बनाए थे। लॉर्कन टकर की यह पारी न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि आयरलैंड क्रिकेट के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध हो रही है। Cricket News

About The Author

Related Posts