मुजफ्फरनगर का नाम जल्दी हो लक्ष्मीनगर.....हिंदू संघर्ष समिति

हिंदू संगठनों ने उठाई मांग, मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मीनगर

Published On

मुज़फ्फरनगर (सच कहूँ न्यूज़)। Muzaffarnagar News: आज हिंदू संघर्ष समिति संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में हिंदू संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक ज्ञापन द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल को सोपा और ज्ञापन के माध्यम से मांग करी की जनपद मुज़फ़्फ़र नगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर किया जाए। यह मांग लंबे समय से हिन्दू संगठन करते आ रहे हैं आज उत्तर प्रदेश में पूज्य योगी जी महाराज की सरकार है उन्होंने पूर्व में कई जिलों के नाम बदलकर उनको एक नई पहचान दी है।

मुज़फ़्फ़र नगर नाम एक मुगलकालीन नाम है हमको योगी जी महाराज पर पूर्ण विश्वास है कि हमारी भावनाओं का ध्यान रखते हुए वह जनपद मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर जल्द ही करेंगे और जिले को नई पहचान दिलाएंगे ज्ञापन देने वालों में:-नरेंद्र सिंह पंवार संयोजक हिंदू संघर्ष समिति,अमित गुप्ता जिलाध्यक्ष एकल विद्यालय अभियान,देशराज चौहान जिलाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल, संजय मिश्रा अध्यक्ष नवीन मंडी व्यापार संघ,मनोज पाटिल जिला अध्यक्ष भ्रष्टाचार निवारक समिति,पवन मित्तल जिला अध्यक्ष शहीद भगत सिंह एकता मंच,राजेश शर्मा जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ,शेंकी शर्मा जिला अध्यक्ष हिंदू रक्षा दल,अतुल त्यागी विश्व हिंदू परिषद, हेमंत शर्मा हिंदू रक्षा दल। 

Muzaffarnagar News

About The Author

Related Posts