केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गिनवाई न्यायिक क्षेत्र की उपलब्धियां

कैराना तहसील में कार्यक्रम, भाजपा ने अधिवक्ताओं को केंद्र की न्यायिक उपलब्धियों से कराया अवगत

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित करके अधिवक्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर न्याय के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों का बखान किया। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय इकाई के द्वारा तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कैराना कचहरी के अधिवक्ताओं से संवाद स्थापित करके केंद्र सरकार के 12 वर्षों की अवधि के दौरान न्याय के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया गया।

भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने अंग्रेजी शासनकाल से चले आ रहे तीन काले कानूनों भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को समाप्त करने का कार्य किया है। अब इन कानूनों का स्थान देश की संसद में बने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम ने ले लिया है। भाजपा एमएलसी ने अधिवक्ताओं को देश में लागू तीनों कानूनों पर अपने विश्लेषणात्मक सुझाव देने हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने गरीब, निःसहाय लोगो को पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध कराए है।

कार्यक्रम में मौजूद जनपद बार एसोसिएशन कैराना के महासचिव सरवेज जंग ने भाजपा एमएलसी के समक्ष वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापित किये जाने तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किये जाने की भी मांग उठाई। इस अवसर पर एसडीएम शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार सतीश यादव, बार अध्यक्ष ईशपाल सिंह एडवोकेट, जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी, ब्रह्मसिंह एडवोकेट, शगुन मित्तल एडवोकेट, नीरज चौहान एडवोकेट, अनुज रावल एडवोकेट, महफूज अली एडवोकेट, अनुभव स्वामी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts