भारतीय योग संस्थान कैराना के क्षेत्रीय प्रधान बने संजय राजवंशी

कैराना में दक्षता योग कक्षा व संगठनात्मक बैठक का आयोजन

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भारतीय योग संस्थान कैराना के द्वारा कस्बे के लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार प्रातः दक्षता संयुक्त योग कक्षा एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें योग, अनुशासन, संगठन एवं आत्मीयता का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक श्रद्धेय स्व. प्रकाश लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर सभी जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों का बैज लगाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। योग साधना सत्र में विभिन्न योग शिक्षकों द्वारा सूक्ष्म क्रियाएं, ओम् उच्चारण, गायत्री मंत्र, वृक्षासन, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार, हास्य योग, सिंह गर्जासन, धनुरासन एवं मर्कट आसन आदि का अभ्यास कराया गया।

जिला प्रधान तरुण जैन ने अग्निसार क्रिया का अभ्यास कराते हुए योग साहित्य 'शिक्षक संहिता', 'आसन एवं योग विज्ञान' एवं 'योग मंजरी' के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में वैदिक पाठ एवं शांतिपाठ कराया गया। योग साधना के पश्चात आयोजित संगठनात्मक बैठक में भारतीय योग संस्थान कैराना की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें संजय राजवंशी को क्षेत्रीय प्रधान, श्यामसिंह को क्षेत्रीय मंत्री तथा प्रताप सैनी, मधु सैनी, नवाब सिंह एवं मांगे राम को विभिन्न केंद्रों का प्रमुख नियुक्त किया गया।

सह-केंद्र प्रमुख के रूप में सुभाष सिंघल, गुलाब सिंह एवं घनश्याम सिंह को दायित्व सौंपा गया। पूर्व क्षेत्रीय प्रधान शैलेंद्र एवं वरिष्ठ शिक्षक वीरेंद्र सैनी संगठन के मार्गदर्शक रहेंगे। भी नवनियुक्त पदाधिकारियों का तालियों एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलिज के पूर्व प्रधानाचार्य राजीव कुमार को सेवानिवृत्ति एवं योग के प्रति समर्पण के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में साधक एवं साधिकाएं उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से प्रदीप सैनी, बिजेन्द्र कश्यप, सोमपाल, ऋषिपाल, घमंडी लाल, नरेंद्र, करतार सिंह, धर्मपाल सिंह, दामोदर सैनी, जयकरण, आलोक शर्मा, मेंबर सिंह, दीपक वर्मा, सतीश, विजय भारद्वाज शास्त्री, घासी राम, अजीत चौहान, संजय गर्ग, सुधाकर, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट, अफजाल, डॉ. जमील, कृष्णा, बबीता गर्ग, रेनू राजवंशी, सुनीता मित्तल, मुक्ता मित्तल, नीरू सिंघल, शालू सिंघल, सविता वर्मा, रीता गोयल, सुमन रोहिला एवं रमा गोयल समेत अनेक साधक-साधिकाएं उपस्थित रहे। संचालन संजय राजवंशी ने किया। अंत में शांतिपाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Kairana News

About The Author

Related Posts