हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home खेल Sports News: ...

    Sports News: अचानक हुआ फैसला हार्दिक संभालेंगे टीम की कमान

    Sports News
    Sports News: अचानक हुआ फैसला हार्दिक संभालेंगे टीम की कमान

    Sports News: नई दिल्ली (एजेंसी)। नियमित कप्तान हरमनप्रीत सिंह निजी कारणों से 20 से 25 फरवरी तक होबार्ट में होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों में नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह मिडफील्डर हार्दिक सिंह को मंगलवार को भारतीय पुरुष की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। भारत, स्पेन और मेजबान आॅस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के आगामी चरण में होबार्ट के तस्मानिया हॉकी सेंटर में एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। भारतीय टीम ने राउरकेला में समाप्त हुए चरण में अपने सभी चार मैच गंवा दिए थे, जिसमें अर्जेंटीना के हाथों 0-8 की शर्मनाक हार भी शामिल है।

    नए कप्तान हार्दिक दो बार के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हैं। टीम में अमनदीप लाकड़ा और मनमीत सिंह जैसे युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने राउरकेला चरण के दौरान सीनियर टीम के लिए अपना पहला मैच खेला था। स्ट्राइकर मनिंदर सिंह की भी टीम में वापसी हुई है। वह आखिरी बार 2023-24 में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारत के लिए खेले थे। एक अन्य फॉरवर्ड अंगद बीर सिंह की भी टीम में वापसी हुई है।

    भारतीय टीम इस प्रकार है: गोलकीपर: सूरज करकेरा, मोहित होन्नेनाहल्ली शशिकुमार। डिफेंडर : अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, अमनदीप लाकड़ा, यशदीप सिवाच, पूवन्ना चंदूरा बॉबी। मिडफील्डर : राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, विष्णु कांत सिंह, राजपाल।
    फॉरवर्ड: अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा, मंदीप सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, आदित्य अर्जुन लालगे, अंगद बीर सिंह, मनिंदर सिंह।