Encounter - Sach Kahoon Hindi

सोनीपत में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। Sonipat News: सोनीपत में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच अपराधी घायल हो गए। पुलिस ने नौ घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए खरखौदा कोर्ट परिसर के बाहर हुए गैंगस्टर नीरज उर्फ कातिया हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों को काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के पैरों में गोली लगी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मुरथल थाना क्षेत्र के गांव रेवली के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एंटी गैंगस्टर यूनिट ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार जब आरोपियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश घायल हो गए।

तीनों आरोपी झज्जर के रहने वाले

घायल आरोपियों की पहचान नवनीत उर्फ साहिल, सोहन उर्फ काकू और साहिल उर्फ बाउ के रूप में हुई है। तीनों आरोपी झज्जर जिले के गांव दुबलधन के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोर्ट के बाहर हुई थी नीरज की हत्या

पुलिस के अनुसार 16 मई को नीरज उर्फ कातिया अपनी पत्नी के साथ दहेज मामले में पेशी के लिए खरखौदा कोर्ट आया था। दोपहर करीब 12:15 बजे जब वह कोर्ट से बस स्टैंड की ओर जा रहा था, तभी तहसील के मुख्य गेट के सामने एक सफेद ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी। कार रुकते ही उसमें सवार तीन युवकों ने नीरज पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुरानी दुश्मनी में की हत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम थी। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2009 में नीरज उर्फ कातिया ने नवनीत उर्फ साहिल के चाचा की हत्या की थी। उसी घटना का बदला लेने के लिए नीरज की कोर्ट परिसर के बाहर हत्या की गई। पुलिस इस मामले को गैंगवार और आपसी दुश्मनी से जोड़कर जांच कर रही है। इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं तीन आरोपी लगातार फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश के लिए कई पुलिस टीमें सक्रिय थीं। रविवार को हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 21 मई की रात मुठभेड़ के बाद संदीप उर्फ चेंटा निवासी गांव मच्छगर को दबोच लिया। आरोपी 20 मई को सेक्टर-12 कोर्ट मोड़ स्थित चंदीला फूड होटल पर कर्मचारी से मारपीट और पिस्टल तानकर हत्या के प्रयास मामले में वांछित था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने गांव चांदपुर-अटाली रोड पर नाकाबंदी की।

आरोपी मोटरसाइकिल से आते समय पुलिस को देखकर भागने लगा और पीछा करने पर टीम पर तीन राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, तीन खाली खोल और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उस पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगड़ा और शस्त्र अधिनियम सहित सात से अधिक मामले भिवाड़ी (राजस्थान), करनाल और फरीदाबाद में दर्ज हैं।

Faridabad News: घायल आरोपी को अस्पताल लेकर जाती पुलिस।

युवक का फरार हत्यारोपी एनकाउंटर में घायल, तमंचा-बाइक बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: चार दिन पूर्व प्रेम-प्रसंग के चलते दिल्ली-यमनोत्री मार्ग पर खन्द्रावली के युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी हत्यारोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी दाएं पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए हत्याभियुक्त के कब्जे से तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।

विगत एक मई की शाम स्थानीय पुलिस को दिल्ली-यमनोत्री मार्ग पर खन्द्रावली पुलिस चौकी के निकट स्थित ओमपाल मुखिया के बाग के पास एक युवक के घायल अवस्था में पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में पहुंचाया था। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस सड़क हादसे में युवक की मौत होना मानकर चल रही थी। बाद में पुलिस ने परिजनों की सहमति से युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला था कि युवक की मौत सड़क हादसे में नही बल्कि सिर में गोली लगने से हुई है।

युवक की हत्या से परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर विगत शनिवार को खन्द्रावली पुलिस चौकी के सामने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आश्वासन के पश्चात परिजन जाम खोलने को राजी हुए थे। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए युवक की हत्या की घटना में शामिल एक आरोपी आकाश निवासी मोहल्ला गड़रियान कस्बा शाहपुर को शनिवार शाम को ही घटना में प्रयुक्त 315 बोर के तमंचे, जिंदा कारतूस व बाइक के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जबकि हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान प्रेम-प्रसंग के चलते युवक के सिर में गोली मारकर हत्या किया जाना स्वीकार किया था।

पुलिस ने फरार आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी क्रम में एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को कांधला-भभीसा मार्ग पर स्थानीय पुलिस की युवक की हत्या में मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी मोहित उर्फ शंकर निवासी मोहल्ला गड़रियान कस्बा शाहपुर से मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, जिंदा कारतूस व बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए कांधला सीएचसी पर भर्ती कराने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ में गैंगस्टर, पुलिस के बीच मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
चंडीगढ़ (ब्यूरो)। Chandigarh News: पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ शहर में बुधवार सुबह हरियाणा के एक गैंगस्टर और चंडीगढ़ पुलिस की आॅपरेशन सेल टीम के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब पांच राउंड फायंिरग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हालांकि सूझबूझ और सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। Chandigarh News

गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुकेश उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के गोहाना का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, उन्हें पहले से सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसे घेर लिया। मुठभेड़ के बाद मौके से पांच खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है।

बलिया में बिजली केबल चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़ में 7 आरोपी गिरफ्तार
बलिया (एजेंसी)। Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। सहतवार और बांसडीह थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार तड़के सहतवार और बांसडीह थाना प्रभारी द्वारा टीम के साथ ग्राम अकबरपुर में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो चार पहिया वाहन समर्थपार की तरफ से आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इसके बाद दोनों गाड़ी बैक होने लगीं। Ballia News

पुलिस ने घेराबंदी की तो वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें टिंकू शाह और शमीम अंसारी को दाहिने पैर में गोली लगी। इसके साथ ही भाग रहे 5 बदमाशों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। इनकी पहचान अरविंद यादव (गाजीपुर), मन्नू कुमार साह, रोहन कुमार पाण्डेय, फिरोज खान और अभिषेक उर्फ अंशु गौड़ के रूप में हुई है। Ballia News

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि 26-27 की रात को अकबरपुर और 30 मार्च की रात में ग्राम दुधौला में ट्रांसफर के सामान और बिजली के 11 खंभों से तार चोरी किए हैं।

घायल बदमाशों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों के पास से 2 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा और 2 कारतूस बरामद हुए। इसके साथ ही दो गाड़ी भी बरामद हुई है। पिकअप वाहन में चोरी के बिजली के तार और दूसरे वाहन में चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। अन्य पांचों आरोपियों के पास से चाकू मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी चोर जब बिजली कट जाती थी, तब दोनों वाहनों से पहुंचकर बिजली का तार काट ले जाते थे। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार इनाम की घोषणा एसपी द्वारा की गई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर एलओसी के करीब मुठभेड़
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में तीन अधिकारियों की हत्या के बाद छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर चलाये जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान शनिवार को फिर से शुरू होने के बाद यह गोलीबारी शुरू हुुई।

ताजा मुठभेड़ हथलंगा उरी में तब शुरू हुई जब संदिग्ध घुसपैठियों के एक समूह को संयुक्त बलों ने रोक लिया। अधिकारियों ने कहा कि सेना और पुलिस काम पर हैं। पुलिस ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, ‘बारामूला जिले के उरी, हथलंगा के आगे के इलाके में #आतंकवादियों और सेना और बारामूला पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। आगे की जानकारी दी जाएगी।

कुलगाम में मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को जारी मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गये। आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आज शाम आतंकवादियों और संयुक्त बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।

सेना ने एक ट्वीट में कहा, ‘कुलगाम में हलाण के ऊंचे इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट सूचना पर सुरक्षा बलों ने 04 अगस्त 23 को अभियान शुरू किया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

उन्होंने बताया कि सेना का एक जवान, जावेद अहमद वानी, जो छुट्टी पर अपने पैतृक जिले कुलगाम से लापता हो गया था। पुलिस द्वारा उसका पता लगाए जाने के एक दिन बाद गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने हालांकि इस बारे में अधिक खुलासा नहीं किया कि जवान का पता कैसे लगाया गया।

Encounter: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, चार आतंकवादी ढेर
श्रीनगर (एजेंसी)। Encounter: सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और चार अज्ञात आतंकवादी ढेर हो गये। सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश ऐसे समय नाकाम की है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा में माछिल सेक्टर के काला जंगल में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान चार आतंकवादी मारे गये , जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीओके) की तरफ से भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। मृत आतंकवादियों की पहचान और किसी समूह से संबंद्धता की अभी तात्कालिक तौर पर पता नहीं चल सका है। पिछले दो सप्ताह में सीमापार से घुसपैठ की कोशिशों में अचानक तेजी आयी है और इसी दौरान कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम 11 आतंकवादी मारे गये हैं।

राजौरी में संदिग्ध आतंकवादियों, सेना के बीच मुठभेड़, अभियान जारी
Jammu (सच कहूँ न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को एक संयुक्त अभियान (Encounter) के दौरान संदिग्ध आतंकवादियों के समूह और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। संयुक्त अभियान हालांकि अभी भी जारी है। रक्षा प्रवक्ता ने आज सुबह कहा कि गुरुवार देर रात राजौरी जिले के पास दसल गुजरान वन क्षेत्र में संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों की खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और भारतीय सेना ने एक संयुक्त अभियान चलाया।

उन्होंने कहा, ‘सैनिकों ने संदिग्ध आतंकवादियों को चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया और रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। उन्होंने कहा कि संयुक्त दल ने आज तड़के से ही तलाशी अभियान शुरू किया है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 31 मई को पुंछ जिले में तीन आतंकवादियों को अफगानिस्तान निर्मित आईईडी सहित हथियार, गोला-बारूद और मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

कश्मीर : 24 घंटे से कम समय में दूसरी मुठभेड़, दो आतंकवादी ढ़ेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने (Kashmir Encounter) गुरुवार सुबह मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में भर्ती हुए दो नये आतंकवादियों को मार गिराया। 24 घंटे से भी कम समय में कश्मीर में यह दूसरी मुठभेड़ है। बारामूला के वानीगाम क्रीरी क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई, आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में मिली जानकारी के बाद संयुक्त बलों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया था। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा ‘तलाशी अभियान के दौरान, जैसे ही संयुक्त खोज दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़े इसी दौरान छिपे हुए आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिस सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि (Kashmir Encounter) मारे गए आतंकवादियों की पहचान शाकिर मजीद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में की गयी है, दोनों दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के निवासी थे। उन्होंने कहा, ‘दोनों मार्च 2023 के महीने में आतंकवाद में शामिल हुए थे। इन दोनों आतंकवादियों का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता है। यह इलाके में बड़ी आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे। पुलिस ने कहा कि एक एके 47 राइफल और एक पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

कल ,उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिश को (Kashmir Encounter) नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया था। अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला कर सकते हैं, ऐसी खुफिया सूचनाओं के मद्देनजर सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कश्मीर, इस महीने के अंत में श्रीनगर में हाई प्रोफाइल जी 20 बैठक की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। कश्मीर में जी-20 बैठक पांच अगस्त, 2019 के बाद से जम्मू-कश्मीर में पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटना होगी, जब तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किया गया था और इसकी विशेष स्थिति को रद्द कर दिया गया था। सुरक्षा एजेंसियों ने हाई प्रोफाइल बैठक को सुरक्षित करने के लिए सेना के मरीन कमांडो (मार्कोस) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) को तैनात करने का फैसला किया है।

Haryana Police: हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के अलवर से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर आज बदमाशों और हरियाणा पुलिस के बीच फायरिंग हो गई है। फायरिंग में पेट्रोल पंप के सेल्समैन को लगी है। उधर, फायरिंग की घटना के बाद राजस्थान पुलिस की ओर से भी बॉर्डर पर अलर्ट किया है।

आपको बता दें कि यह घटना राजस्थान बॉर्डर से सटे हरियाणा के कसौला थाना क्षेत्र के खेड़ा जयसिंहपुर की है। घटना के समीप पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली लगी है जिससे वह घायल हो गया है। जिसे हरियाणा के रेवाड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अतीक के बेटे असद समेत दो हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के झांसी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ (Atiq son Asad killed) रही है। बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है। दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों हत्यारोपियों का एनकांउटर प्रदेश के जनपद झांसी में हुआ है। एसटीएफ ने एनकाउंटर में मारे गए दोनों हत्यारोपियों के पास से विदेशी हथियार बरामद होने का दावा किया हैं। वही, प्रमुख सचिव गृह ने एनकाउंटर की रिपोर्ट सीएम योगी को दी है।

अतीक और अशरफ सीजेएम कोर्ट में पेश | Atiq son Asad killed

उमेश पाल हत्याकांड के मामले में आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अली को गुरूवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की विशेष अदालत में पेश किया गया। उमेश पाल की हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिये रिमांड अर्जी के साथ पुलिस ने अतीक और अशरफ को आज सुबह करीब सवा 11 बजे सीजेएम की विशेष अदालत में पेश किया।

अतीक को अहमदाबाद जेल से और उसके भाई अशरफ अली को बरेली जेल से यहां बुधवार को लाया गया था। बसपा विधायक राजूपाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल के अपहरण के मामले में अदालत अतीक को पहले ही उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। उमेश पाल की विगत फरवरी माह में हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में आरोपी अतीक को पूछताछ के लिये दोबारा प्रयागराज लाया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।