collision - Sach Kahoon Hindi

Fog Havoc : निजी स्कूल बस से टकराई कार, चार की मौत
घने कोहरे के कारण जींद-भिवानी मार्ग पर खांडा खेड़ी के पास हुआ हादसा |Fog Havoc

Edited By Vijay Sharma

जींद( सच कहूँ न्यूज)। शुक्रवार को घने कोहरे (Fog Havoc ) के कारण हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। धुंधके कारण नारनौंद-जींद के गांव खांडा खेड़ी के पास निजी स्कूल बस और कार की टक्‍कर हो गई। हादसे में कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों युवक अंबाला के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार सुबह अंबाला के गांव स्योंत्ती के कुछ लोग कार से राजस्‍थान जा रहे थे। उनकी कार जींद-भिवानी मार्ग पर खांडा खेड़ी के पास पहुंची तो उसकी टक्‍कर एक स्‍कूल बस से हो गई।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त |Fog Havoc

टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई। तीन शवों को कार से निकाल कर जींद के सामान्‍य अस्‍पताल भिजवाया गया है। एक शव बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त कार में फंसी हुई है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान कार चालक बंटी (26), बाबा गणेश नाथ (70), रामशरूप (35) रामकरण (45) के रूप में हुई है।

शवों को जींद के सामान्‍य अस्‍पताल पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा | Fog Havoc

बताया जाता है कि हादसा कोहरे के कारण हुआ।

कार और स्‍कूल बस में आमने-सामने की टक्‍कर हुई।

दोनों वाहनों में टक्‍कर के बाद आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे ।

और उन्‍होंने कार में सवार लोगों को निकाला, लेकिन चार लोगों मौत हो चुकी थी।

हादसे में सूचना के बाद पुलिस टीम भी पहुंच गई।

इसके बाद शवों को जींद के सामान्‍य अस्‍पताल पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक की भिड़ंत, जिंदा जल गये 20 यात्री
पुलिस बोली, शिनाख्त के लिए करवाया जाएगा डीएनए टेस्ट |Kannauj road accident

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्त किया दुख

Edited By Vijay Sharma

कन्नौज (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में घने कोहरे के बीच हुई भीषण सड़क हादसे (Kannauj road accident) में 20 लोगों के मारे गये। यहां एक डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर होने के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। यह दुर्घटना सिरोही गांव के निकट हुई। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर बेहद जबरदस्त थी। वाहनों के टकराते ही इनमें आग लग गई। हादसे के बाद कई मुसाफिर बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले। कुछ ऐसे भी थे कि जो बस में ही फंसे रह गए। यूपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों की शिनाख्त के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

बस में सवार थे करीब 45 लोग | Kannauj road accident

कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि बस में करीब 45 लोग सवार थे । 25 लोगों को बचाया गया।  12 लोग तिरवा मेडिकल कॉलेज और 11 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।  दो लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है।  20 लोग मारे गये हैं। आग इतनी तेज थी कि इसकी चपेट में आने वालों के शव बुरी तरह जल गए ।

मृतकों के परिजनो को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद की घाेषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

योगी ने मृतकों के परिजनो को दो-दो लाख रूपये घाेषणा ।

घायलों को 50-50 हजार रूपये की मदद की घाेषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया।

“उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दुख पहुंचा है।

इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और बस की भिड़ंत में 8 की मौत, 30 जख्मी
घायल जेवर के अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली (एजेंसी)।  ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, 30 जख्मी हैं। हादसा तड़के करीब पांच बजे हुआ। औरैया डिपो की यह बस आगरा से नोएडा आ रही थी। रबूपुरा के पास ड्राइवर ने इससे नियंत्रण खो दिया और बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। चश्मदीदों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी।

जानकारी के मुताबिक, घायलों को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 12 की हालत नाजुक है। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गांववालों और पुलिस टीम ने यात्रियों को बस से निकाला। पिछले महीने भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Bus, Truck, Collision

दिल्ली: डंपर की टक्कर से डीटीसी बस पलटी, 50 यात्री घायल
घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया

नई दिल्ली (सच कहूँ)। दिल्ली में सुबह-सुबह यात्रियों से खचाखच भरी डीटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस की डंपर से टक्कर होने के कारण वह पलट गई। इससे बस में सवार लगभग 50 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसा वजीराबाद फ्लाई ओवर के पास सुबह करीब छह बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि रूट नंबर 447 की डीटीसी बस बुराड़ी से कश्मीरी गेट की तरफ जा रही थी। वजीराबाद फ्लाई ओवर के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बस कंडक्टर गंभीर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पूरी तरह से पलट गई। उस वक्त बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। बस के पलटते ही उसके शीशे वगैरह टूट गए। इससे बस में सवार यात्रियों को काफी चोट आई है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस और पीसीआर की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसे में बस कंडक्टर के हाथ में काफी चोट आई है।

पुलिस ने मौके से डंपर को कब्जे में ले लिया है। क्रेन मंगवाकर बस को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। सुबह व्यस्त समय में हुई इस दुर्घटना की वजह से मार्ग पर भीषण जाम लग गया है। दिल्ली पुलिस बस को जल्द हटवाकर यातायात सामान्य करने का प्रयास कर रही है। साथ ही घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को भी सूचित किया जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

कार और बाइक की टक्कर, दो की मौत
युवकों की मौके पर ही मौत

जबलपुर(वार्ता) :

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शहपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले नाचनखेडा मोड के पास एक तेज रफ्तार से चली आ रही कार ने कल मोटरसाइकिल सवार अजीत सोनी (26) और अजीत पाठक (42) को टक्कर मार दी।

जिससे इन दोनों ही युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये दोनों ही युवक इसी थाना क्षेत्र के झंडा चौक निवासी थे। सूत्रों ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भयानक हादसा : रेत से भरे डंपर और प्राइवेट बस में टक्कर
यमुनानगर। जगाधरी जेल के पास तेज रफ्तार के चलते एक बस दूसरी दिशा से आ रहे ओवरलोड डंफर से टकरा गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार २४ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जगाधरी सिविल अस्पताल में दाखिल लोगों में से दो की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ रेफर कर दिया गया है। हादसे में एक ओर बस चालक की लापरवाही सामने आ रही है तो वहीं सीएम के कहने के बाद भी ओवरलोड थम नहीं रहा। शहर से लेकर शहर के बाहर भी खनन से भरी ओवरलोड गाड़ियां धड़ल्ले से चल रही हैं। फिलहाल पुलिस ने बस व ट्रक को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है, जबकि हादसे में यहां बस का चालक गंभीर हालत में अस्पताल में पड़ा है तो दूसरी तरफ डंपर चालक डंपर को छोड़ कर फरार हो गया।

ट्रक-जीप की आमने-सामने की भिड़ंत, चार लोगों की मौत
सीकर (सच कहूँ न्यूज)। सीकर में शनिवार को जीप और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहनों के ड्राइवर सहित चार लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में एक हरियाणा का रहने वाला है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

मोबाइल टावर लगाने का काम करने वाले मजदूर जीप से चूरू जा रहे थे। जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे 11 पर सामने से एक ट्रक आ रहा था। जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर फतेहपुर में पिंजरापोल गौशाला के पास के पास दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इससे जीप में सवार मजदूर उसमें बुरी तरह फंस गए। मजदूर कराहते रहे।

घायलों की हालत नाजुक

वहां से गुजर रहे वाहन चालक मदद को आए तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तथा बड़ी मशक्कत से घायलों को जीप से निकाला। पुलिस ने घायलों को फतेहपुर शेखावाटी के धानुका अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया तथा घायलों को सीकर के कल्याण अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की हालत नाजुक है।

इनकी गई जान

हादसे में ट्रक ड्राइवर हरियाणा के फतेहबाद निवासी जगदीश और जीप चालक श्रीमाधोपुर के तिवाडी के ढाणी निवासी जयराम और जीप में सवार मथुरा निवासी प्रवीण और नदबई निवासी महेश की मौके पर ही मौत हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ट्रक की भिड़ंत से दंपति की मौत
गांव पक्काभादवां के पास हुआ हादसा

गोलूवाला (सच कहूँ न्यूज)। बस को ओवरटेक करना स्कूटी सवार दंपति की जिंदगी पर भारी पड़ गया। जैसे ही चालक ने स्कूटी को बस से आगे निकालने के लिए ओवरटेक किया तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक की जोरदार भिड़न्त हो गई। भीषण हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए तथा उस पर सवार विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक ने गोलूवाला के राजकीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। सदर पुलिस ने बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए।

गोलूवाला के नजदीक दो एचडीपी निवासी पतराम (28) पुत्र ताराचंद बावरी की पत्नी राजवंती (23) बीएड कर रही थी। पतराम बुधवार सुबह स्कूटी लेकर राजवंती को बस पर चढ़ाने बस स्टैंड आया था लेकिन बस निकल गई तो वह वहां से गुजरी लोक परिवहन की बस में चढ़ाने के लिए पक्कासारणा की तरफ स्कूटी लेकर बस के पीछे-पीछे चल पड़ा।

जब वे पक्काभादवां के पास मरुधरा कॉलेज के सामने पहुंचे तो लोक परिवहन बस के पीछे-पीछे आ रहे पतराम ने बस को ओवरटेक करने के लिए जैसे ही स्कूटी सड़क के दार्इं तरफ की तो सामने से आ रहे ट्रक का आभास नहीं रहा तथा स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी। दोनों के गंभीर चोटें आई। राजवंती ने मौके पर दम तोड़ दिया। तभी वहां से गुजर रही एक कार के जरिए गंभीर घायल पतराम व मृतक राजवंती को गोलूवाला के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। वहां पतराम की भी दौराने इलाज मौत हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत
बेगूं। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेगूं थाना क्षेत्र में कोटा फोरलेन पर रात दो बजे एक टवेरा को रॉग साइड से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गर्इ। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसा इतना भयानक था कि लाशें कार के अंदर फंसी हुई थी। इन्हें निकालने के लिए पुलिस को कार को काटना पड़ा। टवेरा गाड़ी में कोटा के कोटड़ी इलाके के भोई मोहल्ला के रहने वाला कश्यप परिवार था। परिवार के 14 लोग रामदेवरा जा रहे थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टवेरा गाड़ी ट्रोले में फंस गई।

टक्कर से धमाके की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए।

इन्हीं में से कुछ लोगों ने एम्बुलेंस आैर पुलिस को दुर्घटना के बारे में सूचित किया।

दुर्घटना के बाद घायलों अौर मृतकों को बेगूं अस्पताल पहुंचाया गया।

ड्राइवर का शव गाड़ी को काटकर बाहर निकाला

हादसे के बाद टवेरा के ड्राइवर का शव गाड़ी में ही फंस गया था। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गाड़ी को काट कर बाहर निकालना पड़ा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मिस्र में ट्रेनों की टक्कर में 44 की मौत
करीब 180 लोग घायल

काहिरा। मिस्र के तटीय शहर अलेक्जेंड्रिया के पास दो ट्रेनों की टक्कर में 44 लोगों की मौत हो गई और करीब 180 से अधिक लोग घायल हो गए। मिस्र के मंत्रिमंडल ने एक बयान में कहा कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है और अंतिम आंकड़ा दोनों ट्रेनों का मलबा साफ किए जाने के बाद जारी किया जाएगा।

मिस्र के रेल प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि हादसा कल उस समय हुआ जब अलेक्जेंड्रिया से काहिरा जा रही ट्रेन पोर्ट सिटी की ओर से आ रही एक ट्रेन से टकरा गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर ली है और बचाव दल रात से ही बचे हुए लोगों की तलाश करने और पटरी पर से मलबा हटाने में जुटा है। स्थानीय मीडिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि काहिरा-अलेक्जेंड्रिया ट्रेन के चालक ने पुलिस के आगे आत्मसमर्पण कर दिया और उसे आगे की जांच के लिए अलेक्जेंड्रिया में अल-रामल पुलिस थाने भेज दिया गया है। मिस्र के अभियोजक-जनरल नबील सादिक ने जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने पीड़ितों के प्रति संवेदना जाहिर की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मिनी ट्रक व कार में जोरदार भिड़ंत, चार की मौत
मृतकों में मां-बेटी भी शामिल

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गोगामेड़ी के नजदीकी गांव जोगीवाला के पास मिनी ट्रक व कार की हुई जोरदार भिड़ंत में गंभीर घायल कार चालक व एक महिला की भी मौत हो गई। इसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर घायल कार चालक ने हिसार ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि गंभीर घायल कार सवार महिला ने हिसार के सपरा हॉस्पीटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिले की भिरानी पुलिस ने शनिवार को चारों शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिए। इस संबंध में भिरानी थाने में मिनी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी से धोक लगाकर शुक्रवार शाम गाजियाबाद जा रहे श्रद्धालुओं की कार गांव जोगीवाला बस स्टैंड के पास मिनी ट्रक से जा टकराई। इससे कार सवार महिला कविता उर्फ सोनू (25) पत्नी विक्की व उसकी पुत्री काके उर्फ किट्टू (5) की मौके पर मौत हो गई। जबकि राजो (40) पत्नी संतु, पूजा (19) पुत्री मुनेलाल, रितिका (13) पुत्री विनोद, संतु (40) पुत्र खुशीराम वाल्मीकि, जयकुमार (21) पुत्र संतु, राहुल (20) पुत्र संतु निवासी पप्पू कॉलोनी, गली नंबर तीन, शाहबाद, गाजियाबाद (यूपी) व दिल्ली निवासी ड्राइवर राहुल (27) घायल हो गए। मिनी ट्रक सवार हरपाल पुत्र राजेन्द्र कुम्हार निवासी हांसी, प्रदीप पुत्र रोहताश, शोमवीर पुत्र तिलोकराम, धर्मंेद्र पुत्र मंगतराम धानक, भूप पुत्र रोहताश लुहार, सुरेश पुत्र जगराम लुहार निवासी भेरिया जिला हांसी के भी चोटें आई। मिनी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

मिनी ट्रक चालक पर मामला दर्ज

इस संबंध में भिरानी पुलिस ने मिनी ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सतवीर (70) पुत्र भरता वाल्मीकि निवासी शाहबाद जिला गाजियाबाद (यूपी) ने रिपोर्ट दी कि उनका परिवार छह गाड़ियों में आठ अगस्त को गोगामेड़ी धोक लगाने आया था। शुक्रवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे जब वे वापिस गांव जा रहे थे तो गांव जोगीवाला के पास मिनी ट्रक नंबर एचआर 39 सी 4498 के चालक ने वाहन को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। इससे कविता व किट्टू की मौके पर मौत हो गई। ड्राइवर राहुल ने हिसार ले जाते समय व राजो ने हिसार में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया तथा पांच अन्य घायल हो गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कार-टैंकर की जबरदस्त भिड़ंत, पांच लोगों की मौत
जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। जैसलमेर रोड पर आगोलाई के निकट रामदेवरा जा रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की शुक्रवार तड़के हादसे में मौत हो गई। मृतक मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले थे। सभी रामदेव के दर्शन करने रामदेवरा जा रहे थे। टैंकर से भिड़ी कार के परखच्चे उड़ गए। कार में एक पुरुष व दो महिलाओं सहित दो बच्चे सवार था। बताया जा रहा है कि लाशें एक-दूसरे से चिपकी हालत में मिली।

एक ही परिवार के सदस्य थे सभी मृतक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के एक ही परिवार के पांच सदस्य कार से रामदेव के मंदिर रामदेवरा जा रहे थे। जोधपुर से चालीस किलोमीटर दूर आगोलाई गांव के पास टैंकर ने टक्कर मार दी। कार-टैंकर की जोरदार भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में इंदौर के रहने वाले कृष्ण गोपाल जोशी, उनकी पत्नी सोनम, मां रत्ना देवी, पुत्र मोहक व पुत्री भव्या की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सुबह तीन बजे यह हादसा हुआ। संभवतया सुबह के समय टैंकर या कार के चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हो गया। सभी शवों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को इन्दौर में सूचित किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।