Dera Devotees - Sach Kahoon Hindi
Fire: डेरा श्रद्धालुओं ने बुझाई कपड़े की दुकान में भीषण आग
दुकानदारों ने स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग
लहरागागा (सच कहूँ/नैन्सी)। Lehragaga News: लहरागागा के वार्ड नंबर 14 मेन बाजार में सुरिंदर कुमार काला की कपड़े की दुकान में सुबह लगभग चार बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया और भारी नुकसान हुआ। आग लगते ही आसपास के दुकानदार, स्थानीय लोग और डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद सेवादार बलवंत इन्सां और सरूप इन्सां ने बताया कि सूचना मिलते ही वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सेवादारों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सेवादारों ने कहा कि आग इतनी भीषण थी कि यदि समय रहते नियंत्रण न किया जाता तो आसपास की कई अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ जातीं। उन्होंने सरकार से मांग की कि लहरागागा में स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके। इस मौके पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। Lehragaga News
यह भी पढ़ें:– अमृतसर में पुलिस मुठभेड़, दासूवाल गैंग का शूटर घायल
गुहला के रताखेड़ा में घग्गर के 440 फुट लंबे ओर 10 फुट ऊंचे बांध को सेवादारों ने बांधा, डूबने से बचाई हजारों एकड़ फसल
सरपंच और जिला प्रशासन ने किया डेरा प्रेमियों का धन्यवाद
कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिले के गुहला चीका क्षेत्र में लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही घग्गर के पानी ने नजदीकी गांवों के लोगों की धड़कने बढ़ा रखी है। रविवार को गुहला चीका के रताखेड़ा लुकमान गांव में घग्गर के तटबंध में दरार आनी शुरू हो गई थी और पानी खेतो में आना शुरू हो गया था। किसी भी वक्त घग्गर का ये तटबंध टूट सकता था। जिसे देखते हुए गांवों के सरपंच ने डेरा सच्चा सौदा से मदद की गुहार लगाई। कुछ ही देर बाद सैकड़ों डेरा सेवादार बांध को मजबूत करने के लिए मौके पर पहुंच गए और मिट्टी के गट्टे भरकर बांध को मजबूत करने का शुरू कर दिया। Kaithal News
डेरा सच्चा सौदा के स्थानीय सेवादार हरीश इंसा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव रताखेड़ा लुकमान के सरपंच प्रतिनिधि राकेश उर्फ हैप्पी व खुशहाल माजरा के सरपंच व प्रशासन के द्वारा डेरा सच्चा सौदा से रताखेड़ा लुकमान में घग्गर नदी के बंध को मजबूत करने के लिए मदद की मांगी गई थी। Kaithal News
सरपंच प्रतिनिधि व प्रशासन के आह्वान पर ब्लॉक गुहला, चीका और हरिगढ़ किंगन से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सैकडों सेवादारों घग्गर के कमजोर पड़ रहे तटबंध पर पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा डेरा प्रेमियों को मिट्टी उपलब्ध करवाई गई। डेरा प्रेमियों द्वारा सुबह से शाम तक लगातार सेवा करते हुए 440 फीट लंबा वह 10 फीट ऊंचा बांध बांधते हुए संभावित खतरे को टाल दिया। पूरा दिन सेवादारों ने सेवा कार्य जारी रखा। इस बांध के टूटने से स्थानीय किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो सकती थी जिसे सेवादारों की मेहनत ने बचा लिया। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के सदस्य व अन्य सेवादार मौजूद रहे।
पिछली बाढ़ में टूटा था बांध | Kaithal News
बता दे कि पहले आई बाढ़ में यहां से बंद टूट गया था जिससे हजारों एकड़ फसल जल मग्न हो गई थी। सेवादारों के हौंसले को सलाम करते हुए रता खेड़ा लुकमान के सरपंच प्रतिनिधि वह खुशहाल माजरा के सरपंच द्वारा सेवा कार्य के लिए सेवादारों व पूज्य गुरु जी का धन्यवाद किया गया।
डेरा सच्चा सौदा सेवादारों का सहयोग सराहनीय: बीडीपीओ
मौके पर पहुंचे गुहला बीडीपीओ जगजीत सिंह ने कहा कि घग्गर का बांध कमजोर होने की सूचना मिली थी। जिससे गांव में पानी घुसने की संभावना बनी थी। जिसके बाद जिला प्रशासन व डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा लगातार यहां कार्य किया जा रहा है। बांध को मिट्टी के गट्टे लगाकर मजबूत कर दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। इस कार्य में सहयोग के लिए डेरा सच्चा सौदा का धन्यवाद करते हुए है जो प्रशासन का साथ दे रहे है।
सेवादारों ने बचाई हजारों एकड़ फसल: सरपंच
रता खेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि राकेश और खुशहाल माजरा के सरपंच गुरजंट सिंह ने कहा कि बांध टूटने की कगार पर था। हमने डेरा प्रेमियों को इस बारे में सूचना दी। डेरा प्रेमियों ने कुछ ही पलो में यहां बांध को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया। शाम तक बहुत ही लंबा बांध डेरा प्रेमियों के सहयोग से बांध दिया गया। सेवादारों ने हजारों एकड़ फसल डूबने से बचा ली। Kaithal News
यह भी पढ़ें:– बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी का दौरा – पंडित जयभगवान शर्मा डीडी ने जताया आभार, कहा “मुख्यमंत्री हर पल पीड़ितों के साथ”
नहर की दरार के सामने दीवार बने ‘डेरा प्रेमी’
दो दिनों की कड़ी मेहनत से टूटी नहर पर पाया काबू
जिला प्रशासन ने जताया डेरा श्रद्धालुओं का आभार | Sunam Udham Singh Wala
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। Sunam Udham Singh Wala: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा अनुसार डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के करीब 500 सेवादार लोगों की जान व माल को बचाने के लिए ढाल बनकर खड़े हो गए। सुनाम-नीलोवाल नहर में आई दरार को डेरा श्रद्धालुओं की हिम्मत व हौंसले ने लगातार कई घटों की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब पूरी तरह से भर दिया। डेरा श्रद्धालुओं ने इस दरार को भरने का काम वीरवार 19 जून को शाम 7 बजे के करीब शुरु किया था व लगातार कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इस राहत कार्य को पूरा किया, लेकिन अगर इस पानी का बहाव इसी तरह रहता तो कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन जाने थे। Sunam Udham Singh Wala
जानकारी के अनुसार गांव नीलोवाल की तरफ जा रही नहर खड्याल गांव के खेतों में वीरवार सुबह टूट गई थी। आसपास के खेतों में करीब 1 हजार से अधिक एकड़ रकबे में पानी भर गया। पानी अपना दायरा बढ़ा रहा था, जिस कारण कई गांवों के लोगों को चिंता सताने लगी। वहीं जिन खेतों में यह पानी भरा है, यह दो गांव खड्याल व चट्ठा ननहेड़ा के खेत हैं। वीरवार को दोनों गांवों की पंचायतोंं के गणमान्यजनों ने डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवारों से सहयोग की मांग की, जिसके तुरंत बाद 85 मैंबर बलदेव कृष्ण इन्सां, 85 मैंबर रणजीत सिंह इन्सां, 85 मैंबर सहदेव इन्सां, 85 मैंबर भगवान इन्सां, 85 मैंबर बलजीत सिंह इन्सां की देखरेख में वीरवार शाम 7 बजे से रात 12:30 बजे तक व शुक्रवार सुबह 7 बजे से फिर से दरार को भरने में सेवादार जुटे हुुए थे। पहली बार में 50 फुट चौड़ी दरार आई थी, लेकिन उसके बाद आगे की मिट्टी भी पानी के साथ बह गई और दरार 15 फुट और चौड़ी हो गई। Sunam Udham Singh Wala
इस राहत कार्य में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार, मनरेगा कर्मचारियों सहित नहरी विभाग के कर्मचारी भी लगे हुए थे। उल्लेखनीय है कि दोपहर दो घंटों तक मिट्टी भरने वाले थैलों की कमी आने से दो घंटे काम बंद करना पड़ा, काफी समय बाद जब खाली थैले मंगवाए गए तब कहीं जाकर दोबारा राहत कार्य शुरु हुआ। वहीं दोपहर 3 बजे तक दरार को मिट्टी के थैलों की मदद से पानी एक बार बन्द कर लिया गया, जिसके बाद प्रशासन व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 85 मैंबर बलदेव कृष्ण इन्सां व 85 मैंबर रणजीत सिंह ने कहा कि कल शाम से ही जब समूह पंचायतों ने उनसे संपर्क किया तो सेवादार तुरंत यहां पहुंचकर राहत कार्यों में जुट गए। उन्होंने कहा कि 500 के करीब सेवादार राहत कार्यों में टीमें बनाकर जुटे रहे। उन्होंने कहा कि थोड़े समय के लिए थैलों की कमी के चलते काम बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी की रहमत व सेवादारों के हौंसले से यह कार्य सम्पन्न हुआ है।
अपनी जान की परवाह किए बिना राहत कार्यों में जुटे रहे सेवादार: सरपंच
गांव खड़्याल के सरपंच कैप्टन लाभ सिंह व गांव चट्ठा ननहेड़ा के सरपंच कुलवंत कौर के पति ब्रज लाल ने दरार को भरे जाने पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की तहदिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार उनके एक छोटे से मैसेज पर तुरन्त पहुंच गए थे व वह कल शाम से लेकर अब तक नहर में जाकर अपनी जान की परवाह किए बिना जुटे रहे। जिन्होंने आज दरार को भरकर ही दम लिया है।
पूज्य गुरु जी व सेवादारों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम: अतिरिक्त उपायुक्त
वहीं मौके पर पहुंचे अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर संगरूर अमित बैंबी ने कहा कि पूज्य गुरु जी व सेवादारों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद इस बांध को बंद करने में मदद की है। उन्होंने कहा कि खड्याल व चट्ठा ननहेड़ा की पंचायतों ने डेरा श्रद्धालुओं से मदद मांगी थी। डेरा श्रद्धालुओं ने बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया है व लगातार दरार भरने तक राहत कार्यों में जुटे रहे। बता दें कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पूज्य गुरु जी के पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए लगातार इंसानियत की सेवा में जुटे हुए हैं तथा मानवता हित में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता हित के कार्याें को बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। Sunam Udham Singh Wala
यह भी पढ़ें:– बिजली तारों की चोरी किसानों के लिए घातक है, रोक लगाएं: बिजेंद्र सिंह
Welfare Work: बेजुबान का सहारा बने डेरा अनुयायी, घायल बंदर का किया इलाज
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा अनुयायी मानवता भलाई के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है। इसी कड़ी में ब्लॉक जाखल के गांव सिधानी निवासी प्रेमी अमरीक सिंह ने एक घायल बंदर को देखा और उन्होंने अपने बेटे 15 मेंबर गुरजंट सिंह को साथ ले जाकर उसे अपने घर ले आए और उसका इलाज करवाया। Jakhal News
जिससे उस बेजुबान की जान बच गई। जानकारी देते हुए प्रेमी सेवक महेंद्र इन्सां ने बताया कि प्रेमी अमरीक सिंह जाखल ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा से अपने घर की ओर आ रहे थे, रास्ते में उन्हें एक घायल बंदर तड़पता हुआ मिला। उसके पीठ पर घाव था जिसकी वजह से वह बैठ भी नहीं पा रहा था। और जख्म में कीड़े भी पड़े हुए थे। अमरीक इन्सां से उसका दर्द देखा नहीं गया। वह घर आकर ट्रैक्टर-ट्राली के साथ अपने बेटे को ले गया। और उस बंदर को घर ले आया।
इसके पश्चात उन्होंने डॉक्टर से बंदर का इलाज करवाया। अब लगातार उसकी सेवा संभाल कर रहे हैं। प्रेमी अमरीक सिंह ने बताया कि वह पूज्य गुरु जी पावन शिक्षाओं पर चलते हुए दीन-दुखियों की यथा संभव मदद करते है। वे गांव सिधानी में जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को पोष्टिक आहार दूध नि:शुल्क उपलब्ध करवाते है। Jakhal News
यह भी पढ़ें:– जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
बठिंडा में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने में मददगार बने डेरा सेवादार
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने पाया आग पर काबू
बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Bathinda Fire News: बठिंडा-मानसा रोड पर गुरमुखी चौंक नजदीक इंडस्ट्रियल क्षेत्र में एक फर्नीचर फैक्ट्री में वीरवार को भयानक आग लग गई। फैक्ट्री में पड़े सामान को लगी आग से ऊंची लपटें दिखाई दी व धूएं से आसमान भर गया। देखने में ऐसा लग रहा था जैसे आग बुझाने में काफी समय लगेगा, लेकिन मौके पर पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक बठिंडा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने फायर ब्रिगेड टीम की मदद करते करीब आधे घंटे में ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। Bathinda News
आग लगने की इस घटना में किसी भी तरह के जानी नुकसान से बचाव रहा, लेकिन वित्तीय नुक्सान काफी ज्यादा हो गया। आग लगने के मुकम्मल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस संबंधी जानकारी देते 85 मैंबर पंजाब गुरदेव सिंह इन्सां ने बताया कि जिस इंडस्ट्रियल क्षेत्र में आग लगी थी, वहां नजदीक ही रहने वाले शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्य भीम सैन इन्सां ने उनको फोन पर आग लगने के बारे में जानकारी दी तो तुरंत अन्य सेवादारों का भी सूचित किया। उन्होंने बताया कि सेवादार तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंच गए। Bathinda News
सेवादारों ने आग में ज्वलनशील वस्तुओं को बाहर निकाला ताकि आग और आगे न बढ़े। फायर मैन बलकरन सिंह व लखवीर सिंह सहित अन्य टीम सदस्य अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह डटे रहे। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना सब स्टेशन पर मिली तो एक गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची, लेकिन आग ज्यादा होने के चलते मुख्य फायर ब्रिगेड कार्यालय से एक और गाड़ी व गोनियाना, संगत मंडी व कोटशमीर सहित 5 गाड़ियां लगाकर आग पर काबू पाया गया।
सेवादारोंं का हमें बहुत सहारा: फायर मैन
बठिंडा फायर ब्रिगेड के फायरमैन लखवीर सिंह ने आग बुझाने में मदद के लिए जुटे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों का जिक्र करते कहा कि हमें इन सेवादारों का बहुत सहारा है। उन्होंने कहा कि जब भी कहीं शहर में बड़ी घटना घटती है तो यह सेवादार मौके पर पहुंचकर मदद करते हैं।
आग बुझाने में मदद के लिए सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद: काऊंसलर
वार्ड नंबर 16 के काऊंसलर बलराज सिंह पक्का ने बताया कि जैसे ही उनको आग लगने का पता चला तो उन्होंनें तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया और टीमें मौके पर पहुंची। इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा के सेवादार व आसपास के लोग भी पहुंचे, जिन्होंने आग बुझाने में पूरी मदद की। उन्होंने इस मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों व अन्य लोगों का तहेदिल से धन्यवाद किया। Bathinda News
यह भी पढ़ें:– पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाली गई मशाल पदयात्रा व कैंडल मार्च
डेरा श्रद्धालु ने रक्तदान कर निभाया इन्सानियत का फर्ज
रक्तदान के क्षेत्र में अच्छी सेवाओं को देखते हुए सेवादरों को स्वास्थ्य मंत्री कर चुके हैं सम्मानित
मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Malout News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक मलोट के सेवादारों द्वारा रक्तदान की सेवाएं लगातार जारी हैं। इसी कड़ी ब्लॉक मलोट के सेवादार सुरेन्द्र कुमार इन्सां (बग्गू) ने 100 से भी ज्यादा बार रक्तदान कर मानवता की एक अनौखी मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक मलोट के डेरा श्रद्धालु सुरेन्द्र कुमार इन्सां ने एमरजैंसी दौरान मरीज को रक्त की जरूरत पड़ने पर मलोट के ब्लड बैंक में पहुंचकर 114वीं बार रक्तदान कर इन्सानियत का फर्ज निभाया।
इस मौके 85 मैंबर पंजाब राहुल इन्सां, रिंकू इन्सां, बलराज सिंह इन्सां, बलविन्द्र सिंह इन्सां, सतीश हांडा इन्सां, किरन इन्सां, अमरजीत कौर इन्सां, सतवंत कौर इन्सां, ममता इन्सां व ब्लॉक मलोट के प्रेमी सेवक अनिल कुमार इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणाओं से ब्लॉक मलोट के सेवादार मानवता की सेवा में अपना सहयोग दे रहे हैं, जोकि प्रशंसनीय है। Malout News
उल्लेखनीय है कि रक्तदान के क्षेत्र में अच्छी सेवाएं देने के लिए मलोट के 6 सेवादार राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित हो चुके हैं। 10 अक्तूबर 2024 में रक्तदान प्रति नियमित सेवाओं को देखते हुए नेशनल वॉलंटियर ब्लड डोनेशन-डे मौके पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन कौंसिल ने पटियाला में राज्य स्तरीय समारोह करवाया, जिसमें सुरेन्द्र कुमार इन्सां (बग्गू) सहित प्रवीन इन्सां व एक ही परिवार के 4 सदस्यों भुपिन्दर सिंह इन्सां, जंगीर कौर इन्सां, 85 मैंबर पंजाब सतवंत कौर इन्सां व जोन नम्बर 4 की प्रेमी समिति के सेवादार दीपक मक्कड़ इन्सां को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सम्मानित किया था।
रक्तदान समिति के सेवादार रिंकू छाबड़ा इन्सां व टिंकू इन्सां ने बताया कि ब्लॉक मलोट के सेवादारों द्वारा एमरजैंसी दौरान मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर जनवरी 2025 में 16 यूनिट रक्तदान, फरवरी में 11 यूनिट, मार्च में 4 यूनिट व अप्रैल में अब तक 7 यूनिट रक्तदान कर अब तक 38 यूनिट रक्तदान किया गया है। Malout News
यह भी पढ़ें:– सावधान! नहर मेंं नहाए तो होगी कार्रवाई, भाखड़ा नहर मेंं नहा रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ा
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग सम्मानित
सराहनीय: अजीज प्रताप सिंह खोसा फाउंडेशन ने दिया सम्मान | Sirsa News
ऐलनाबाद (सच कहूँ/सुभाष)। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा ‘आपदा में राहत’ देने के लिए गठित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग (Shah Satnam Ji Green S Welfare Force Wing) को सामाजिक संस्था अजीज प्रताप सिंह खोसा फाउंडेशन द्वारा घग्गर बांध को मजबूत करने व बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया। अजीज प्रताप सिंह खोसा की याद में शहर की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हिसार डिवीजन के असिस्टेंट कमिश्नर शाश्वत सांगवान ने रक्तदान किया।
वहीं वशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा नेता अमीर चंद मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र बंसल व सत्यवीर डागर फरीदाबाद ने विशेष रूप में शिरकत की। इस रक्तदान शिविर में शिव शक्ति ब्लड बैंक सरसा व श्री गुरु गोविंद सिंह चेरीटेबल ट्रस्ट बठिंडा की टीम के सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस जिला सरसा अध्यक्ष एडवोकेट मलकीत सिंह खोसा के पौत्र व आढ़ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष समाजसेवी अमरपाल सिंह खोसा के पुत्र अजीज प्रताप सिंह खोसा, जिनका सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया था। उनकी याद में बनाई गई संस्था अजीज प्रताप सिंह खोसा फाउंडेशन द्वारा प्रताप सिंह की छठी पुण्य तिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। Sirsa News
इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्य संदीप इन्सां, डॉ. रूप सिंह बराड़ इन्सां, सोहनलाल इन्सां व अंकित इन्सां ने स्मृति चिन्ह प्राप्त करते हÞुए संस्था अजीज प्रताप सिंह खोसा के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और शहर की सरसा रोड पर स्थित नामचर्चा घर में पहुंचकर सभी डेरा अनुयायियों के साथ मिलकर पवित्र नारा व विनती शब्द लगाकर स्मृति चिह्न नामचर्चा घर में सुशोभित किया। Sirsa News
संस्था के अध्यक्ष अमर पाल खोसा ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में होनहार बच्चों व घग्गर नदी में आई बाढ़ के दौरान समाज सेवा में अग्रणी संस्थाओं को सम्मानित किया गया है। जिसमें डेरा सच्चा सौदा की तरफ से शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा ही इंसानियत की भलाई के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर सेवा करते हैं। जहां भी प्राकृतिक आपदा आती है वहां डेरा सच्चा सौदा बढ़-चढ़कर सहयोग करता आ रहा है। Sirsa News
यह भी पढ़ें:– G20 Summit: जी-20 की मेजबानी और भारत की बढ़ती अहमियत
Haryana News: कैबिनेट मंत्री ने डेरा सच्चा सौदा को किया सम्मानित, दिल खोलकर की तारीफ
सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। Haryana News: इसी साल जुलाई माह में जिले में घग्घर नदी द्वारा मचाई गई तबाही के बीच राहत व बचाव कार्य में सहयोग व सराहनीय योगदान देने वाली संस्थाओं के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में बाढ़ राहत प्रशंसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के बिजली व जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह (Chaudhary Ranjit Singh) ने शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने की।
बाढ़ राहत कार्यों में योगदान के लिए फिर चमका डेरा सच्चा सौदा
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि की ओर से बाढ़ के दौरान बेहतरीन सेवा कार्य करने के लिए डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने डेरा सच्चा सौदा के चेयरमैन डा. पीआर नैन इन्सां व प्रबंधन समिति के सदस्य सन्नी इन्सां को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया और जिले में बाढ़ के दौरान डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों द्वारा की गई सेवा कार्य की दिल खोलकर प्रशंसा की।
अगर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार ना जुटते तो हालात काबू करने मुश्किल होते : चौधरी रणजीत सिंह | Haryana News
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के बिजली एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि बाढ़ के दौरान डेरा सच्चा सौदा ने बहुत अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अगर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार बाढ़ राहत कार्य में ना जुटते तो बाढ़ के हालात काबू में आने मुश्किल थे। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए पुरानी चामल गांव में एक लंबा बांध बांधकर दर्जनों गांवों को डूबने से बचाया है।
वहीं इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के चैयरमैन डॉ. पीआर नैन ने प्रशासन द्वारा डेरा सच्चा सौदा को सम्मानित करने पर प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा ही पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए जब भी कहीं कोई प्राकृतिक आपदा आती है वहाँ पूरी शिद्दत व लगन से पीड़ितों की मदद करते हैं तथा प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की सहायता करते हैं। घग्घर नदी के कारण आई बाढ़ के दौरान भी डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की हरसंभव सहायता की।
यह भी पढ़ें:– Holiday: इस दिन तक रहेंगी छुट्टियां, मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जल्दी पढ़ें
संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लाक संगरूर (Sangrur) के डेरा श्रद्धालुओं ने मानसिक तौर पर परेशान युवक को परिवार से मिलवाकर इन्सानियत का फर्ज निभाया है। जानकारी के अनुसार डेरा श्रद्धालु रिटा. इंस्पैक्टर जगराज सिंह ने बताया कि हमारी टीम सदस्यों को एक मन्दबुद्धि युवक 10 मार्च 2023 को नाभा गेट संगरूर में लावारिस हालत में मिला था, जिसने अपना नाम अजय उर्फ तोता बताया व अपनी भतीजी का फोन नम्बर दिया था। Sangrur News
जिस पर संपर्क करने के बाद मंदबुद्धि युवक के पिता दविन्द्र सिंह, रायबरेली के बारे में पता चला। डेरा श्रद्धालुओं ने बताया कि यह युवक तीन साल से लापता था और इसके बाद मिलने के कुछ समय बाद ही यह फिर से मानसिक परेशानी के चलते लापता हो गया, जो घूमता हुुआ संगरूर के नजदीक के गांव सिबियां में पहुंच गया। जिसकी हालत बहुत दयनीय बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने मन्दबुिद्ध युवक के बारे में हमारी टीम के सदस्यों से बात की। जगराज सिंह ने बताया कि मैं इस मन्दबुद्धि युवक को जानता हूं। Sangrur News
जगराज सिंह ने बताया कि हमारी टीम ने उक्त युवक के परिजनों से संपर्क किया तो उसके पिता दविन्द्र सिंह अपने लड़के को लेने के लिए रायबरेली से संगरूर पहुंचे और अपने बिछुड़े हुए बेटे को साथ लेकर खुशी-खुशी घर चले गए। वहीं मन्दबुद्धि युवक के पिता ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व डेरा श्रद्धालुओं का तहेदिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर विवेक शंटी, दीक्षांत इन्सां, सन्नी, गोरू इन्सां, साहिल इन्सां व गांव सिबियां के डेरा श्रद्धालु सेवादार मौजूद थे। Sangrur News
यह भी पढ़ें:– मुख्यमंत्री जी बड़ी मेहरबानी होगी ये टेब वापिस ले लो, बच्चे पढ़ाई से हो रहे है दूर
बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गणमान्यों ने डेरा अनुयायियों का किया ‘थैंक्यू’
डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की सेवा के जज्बे को हमारा सलाम | Punjab Flood
बादशाहपुर/घग्गा (सच कहूँ/मनोज गोयल)। हल्का शुतराणा के बाढ़ (Flood) संभावित गांवों के अंदर लोगों की मदद के लिए प्रशासन के साथ-साथ जहां और समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आई, वहीं डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार इस मुसीबत की घड़ी में अपनी जान की परवाह न करते हुए 5-5 फुट गहरे पानी में जाकर सेवा करते नजर आए। इन सेवादारों के जज्बे को सलाम करते हुए गांव के संरपचों और अन्य गणमान्य जनों के साथ जब बातचीत की गई तो उन्होंने क्या कहा, उसके अंश इस प्रकार है:
बलविंद्र सिंह सरंपच (जलालपुर) ने कहा कि बाढ़ के कारण गांव के अंदर हरे चारे की, पीने वाले पानी की और राशन की काफी ज्यादा दिक्कत आ रही थी। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पहुंचकर ग्रामीणों को यह राहत सामग्री पहुंचाई। हम इन सेवादारों का धन्यावाद करते है जो इस दुख की घड़ी में हमारे साथ कंधे के साथ कंधा लगाकर खड़े हैं। हरिंद्र सिंह सरपंच (उग्गोके) ने कहा कि इस मुसीबत की घड़ी में अलग-अलग संस्थाओं ने सहयोग दिया है और डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने सेवा में बहुत ही सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि हम धन्यवाद करते हैं सेवादारों का, जिन्होंने इस विपदा की घड़ी में लोगों का दुख-दर्द बंटाया। Punjab Flood
नाहर सिंह (उग्गोके) वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी का कहना था कि जब भी दुनिया में कोई प्राकृतिक आपदा और मुसीबत आई है, चाह वह कोरोना संक्रमण हो, चाहे कहीं तूफान आया हो, चाहे कहीं सूखा पड़ गया हो और चाहे बाढ़ रुपी कहर आया हो, डेरा सच्चा सौदा के जाबांज सेवादार अपनी जान की परवाह न करते हुए इस मुसीबत की घड़ी में आ खड़े होते हैं। हम बहुत ही शुक्रगुजार हैं इन सेवादारों का, जिन्होंने हमारा साथ दिया। अगर सेवादार न होते तो पता नहीं क्या होता। Punjab Flood
सुनील कुमार (काली) मैंबर आम आदमी पार्टी गांव सधारनपुर ने कहा कि हम सेवादारों का अति धन्यवाद करते हैं, जो बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। इन्होंने गांव-गांव जाकर हरा चारा, राशन, पीने वाला पानी और मरीजों को दवाईयां मुहैया करवाई। Punjab Flood
यह भी पढ़ें:– सीएम मान ने 12500 कच्चे अध्यापकों को किया पक्का, सौंपे नियुक्ति पत्र
डेरा श्रद्धालुओं की सेवा का जज्बा प्रशंसनीय: चेयरमैन
बोले, ग्रीन एस के सेवादारों ने बाढ़ पीड़ितों का सामान सुरक्षित जगह पर पहुंचाया
संगरुर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। पिछले दिनों हलका लहरागागा (Lehragaga) के खनौरी और मूनक क्षेत्रों में आए घग्गर के पानी का मुकाबला लोगों ने भाईचारक सांझ बनाकर किया है। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुुओं ने बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं। ये शब्द जसवीर सिंह कुदनी चेयरमैन पंजाब राज्य औद्येगिक विकास लिमिटेड ने सच कहूँ प्रतिनिधि के साथ बातचीत करते हुए व्यक्त किए। कुदनी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में इस बार आई बाढ़ के कारण बडेÞ स्तर पर जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव कुदनी, हांडा सहित दर्जनों गांव पानी में पूरी तरह से डूब गए हैं। Sangrur News
गांवों के आसपास 9-9 फुट पानी में उतर कर समाज सेवियों ने जिस तरह से हौंसला दिखाया, उससे महसूस होता है कि अभी लोगों में इंसानियत मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि खासकर जहां डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने जिस तरह बाढ़ पीड़ितों के लिए लगातार 24 घंटे लंगर के प्रबंध किए रखे। वहीं डेरा श्रद्धालुओं ने पानी में जाकर बाढ़ पीड़ितों की सिर्फ मदद ही नहीं की, बल्कि उनके सामान को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। डेरा श्रद्धालुओं की सेवा का जज्बा प्रशंसनीय है। इसके अलावा अन्य समाज सेवी संस्थाओं द्वारा भी बाढ़ पीड़ितों की दिल से मदद की गई, लोगों ने भाईचारक सांझ के साथ ही इस मुसीबत का सामना किया है। Sangrur News
‘डेरा अनुयायियों का बहुमूल्य योगदान’ | Sangrur News
दिड़बा मंडी। ब्लाक समिति मैंबर गुरचरण सिंह हरीका ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने में डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत का बहुमूल्य योगदान है। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के मैंबरों ने बांध बांधने और पानी में घिरे लोगों को बाहर निकालने में अह्म भूमिका निभाई है। जोखिम भरे कार्य को यह नौजवान बड़ी हिम्मत और हौंसले के साथ करते हैं। Sangrur News
यह भी पढ़ें:– कैबिनेट मंत्री ईटीओ ने 49 सफाई कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने रंगा का टूटता बांध बचाया
बाढ़ की मार: घग्गर का जलस्तर कम हुआ, कई गांवों पर मंडरा रहा संकट
एसडीएम व डीएसपी मौके पर पहुंचे, सेवादारों के सेवाभाव को सराहा | Sirsa Flood
सरसा/ओढां (सच कहूँ/राजू)। पंजाब के साथ लगते हरियाणा के गांव रंगा में घग्गर नदी (Ghaggar River) के तटबंधों से रह-रहकर मिट्टी के तोंदे गिरने के चलते गांव पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि नदी का जलस्तर कुछ घटा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। शनिवार रात्रि व रविवार सुबह तटबंध के एक हिस्से में करीब 15 फुट का कटाव आ गया। जिसके बाद लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। प्रशासन ने लोगों की सहायता से तटबंध के साथ एक बांध और बनाना शुरू करवाया। Sirsa Flood
इस कार्य में बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए और बांध बनाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया। वहीं सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार मौके पर पहुंच गए और मिट्टी के थैले भर-भरकर तटबंध में हुए कटाव को रोकने का कार्य शुरू किया। इस दौरान पानी का बहाव तीव्र होने के चलते सेवादारों को परेशानी आई, लेकिन उन्होंने किसी तरह की परवाह किए बगैर बांस गाड़कर मिट्टी के काफी थैलों को जाल में बांधकर लगाते हुए तटबंध का कटाव भर दिया। इस कार्य में सेवादार कमर मेंं रस्से बांधकर गहरे पानी में उतरे और कटाव को आगे बढ़ने से रोकते हुए लकड़ी की जालियां व मिट्टी से भरे बैग लगाए। Sirsa Flood
कटाव से पूर्व बांध काफी मजबूत था, लेकिन पानी के तीव्र बहाव के आगे मिट्टी खिसकने से करीब 60 फुट के क्षेत्र में तटबंध कमजोर हो गया। ऐसे में इस कटाव को रोकने के अलावा ग्रामीणों व डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की सहायता से एक और बांध तैयार किया गया है, ताकि अगर उक्त जगह से तटबंध टूटा तो दूसरा बांध पानी को रोक सके। सूचना के बाद एसडीएम सुरेश रविश व डीएसपी गुरदयाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद डेरा सच्चा सौदा से 85 मैंबर राकेश बजाज इन्सां व ब्लॉक रोड़ी के प्रेमी सेवक पवन इन्सां से जानकारी लेते हुए डेरा के सेवादारों के सेवा के जज्बे की सराहना की।
स्वयं की जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने में जुटे सेवादार | Sirsa Flood
तटबंध मजबूत करते समय अचानक मिट्टी खिसकने से सेवादार बाल-बाल बच गए। जिसके बाद सेवादारों ने इलाही नारे के साथ नए सिरे से मिट्टी से भरे थैलों को प्लास्टिक के जाल में डालकर कटाव में लगाना शुरू किया। पानी गहरा व बहाव तीव्र होने के बावजूद भी सेवादार स्वयं की जान जोखिम में डालकर बचाव कार्य में जुटे रहे। सेवादारों के इस जज्बे को देखकर वहां पर मौजूद विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व पंचायतों ने सराहना करते हुए कहा कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी जो भी काम करते हैं वो पूरी लगन व नि:स्वार्थ सेवा भाव से करते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर ये सेवादार न होते तो पानी गांव में घुस जाता और बड़ा नुकसान हो सकता था। 85 मेंबर राकेश बजाज इन्सां ने बताया कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार पिछले 6 दिनों से बचाव एवं राहत कार्य में जी-जान से जुटे हुए हैं। सेवादार तटबंधों को मजबूत करने के अलावा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के लिए खाने-पीने व मेडिकल सुविधा सहित अन्य सेवाएं दे रहे हैं। Sirsa Flood
यह भी पढ़ें:– RPSC: वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022, सामान्य ज्ञान परीक्षा 30 जुलाई को