Greece - Sach Kahoon Hindi
Viral news: मामला ग्रीस (Greece) थिसली के अल्मिरोस (Almyros) शहर का है। शहर के पास में ही एक भेड़ों के झुंड ने ग्रीन हाउस के अंदर उगी हुई भांग गलती से खाकर अजीब सा व्यवहार करने लगी। यह खुलासा भेड़ चराने वाले चरवाहे ने न्यूजवीक की रिपोर्ट में किया। पिछले दिनों से ग्रीस, लीबिया, तुर्की और बुल्गारिया में आए तूफान डेनियल के बाद से ही भेड़ें बाढ़ से बचने के लिए इधर-उधर की शरण ले रही थी। इसी दौरान भेड़ें ग्रीन हाउस के अंदर घुस गई और उसके अंदर उगाई गई चिकित्सीय भांग को चट कर गई। Viral news
थोड़ी देर बाद उनके पास पहुंचे चरवाहे ने देखा तो भेड़ों के अजीब से व्यवहार को देखकर दंग रह गया। चरवाहे ने एक न्यूजपेपर की बेवसाइट को बताया कि मुझे नहीं पता कि यह कब हो गया और कैसे हो गया। उसने बताया कि हमने हीटवेव के कारण पहले ही सारा प्रोडक्शन खो दिया था। बाद में बाढ़ ने लगभग सब कुछ खत्म कर दिया और अब यह झुंड ग्रीन हाउस में घुसकर सब चट कर गया। उसने कहा कि ईमानदारी से कहंू तो मुझे नहीं पता कि इस बारे में मुझे क्या कहना चाहिए? viral news
वहीं फार्म के मालिक ने बताया कि भेड़ों को खाने के लिए हरी-हरी घासनुमा चीज मिली और उन्होंने उसे खा लिया और उसे खाकर बकरियों की तुलना में भेड़ें ज्यादा ऊंचा-ऊंचा उछलने लगी। जो पहले कभी नहीं हुआ। रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2017 से ही मेडिकल प्रपज से ग्रीस में भांग उगाना वैध है। 2023 में ही देश ने अपने पहले औषधीय कैनबिस प्रोडक्शन प्लांट का उदघाटन किया। मीडिया आउटलेट के अनुसार चिकित्सा उपयोग के लिए भांग की खेती ने देश के लिए बहुत ही खास अवसर प्रदान किए हैं। Viral news
यह भी पढ़ें:– Alien News: अंतरिक्ष में मिले एलियन के प्रूफ, नासा हुई उन्हें खोजने में मसरूफ
यूनान में ‘डेनियल’ तूफान से तीन लोगों की मौत
एथेंस (एजेंसी)। यूनान में आए ‘डेनियल’ तूफान से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग लापता हो गये है। देश की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएमएनए ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी ने बताया कि मौसम विज्ञानियों द्वारा ‘डैनियल’ करार दिए गए तूफान के कारण सोमवार से देश के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश हो रही है। इससे मध्य यूनान में मंगलवार और बुधवार को व्यापक बाढ़ आ गई, जिससे लोगों को बस्तियां खाली करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि बुधवार को अग्निशामकों ने मध्य यूनान में क्रमश: वोलोस और लारिसा शहरों के पास एक 87 वर्षीय महिला और एक 82 वर्षीय पुरुष के शव बरामद किए। मंगलवार को वोलोस के पास भी एक चरवाहे की मौत हो गई। एएमएनए के अनुसार, उसी क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार को तीन लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि तूफान के कारण सैकड़ों घर और व्यवसाय प्रभावित हुए हैं। किसानों और पशुपालकों ने नुकसान की सूचना दी है, जबकि एथेंस को उत्तर में थेसालोनिकी बंदरगाह शहर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ हिस्सों में भी यातायात बाधित हो गया है। नवीतम अपडेट के अनुसार पिछले 48 घंटों के दौरान दमकल विभाग को 2,421 टेलीफोन कॉल प्राप्त हुई है जिसमें मुख्य रूप से थिसली क्षेत्र में लोगों को निकालने, पानी निकालने और गिरे हुए पेड़ों को हटाने में मदद मांगी गई।
राजधानी एथेंस में भी बुधवार को भारी बारिश हुई जिससे कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग और सड़कें नदियों में बदल गईं। अधिकारियों ने नागरिकों को अनावश्यक आवाजाही से बचने और सतर्क रहने के लिए कई अलर्ट जारी किए हैं। खराब मौसम की मार गुरुवार शाम तक सुधार होने की उम्मीद है।
ग्रीस में कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त
एथेंस। उत्तरी ग्रीस के शहर कावला के पास एक कार्गो विमान हादसे का शिकार हो गया है। बीबीसी ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। यूक्रेन की एक कंपनी द्वारा संचालित विमान एंटोनोव-12 सर्बिया से शनिवार को जॉर्डन के लिए उड़ान भर रहा था और तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे और क्या इनमें से कोई बच पाया है। कुछ रिपोर्टों में विमान में आठ लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है।
ग्रीस के राष्ट्रीय प्रसारक ईआरटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विमान में 12 टन कार्गो था, जिसे संभावित रूप से खतरनाक बताया गया है। इंजन में खराबी को देखते हुए पायलट ने कावला हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की अपील की थी, लेकिन रनवे तक विमान पहुंचने में नाकामयाब रहा। इसके फुटेज सामने आये हैं, जिसमें विमान पहले से ही आग की लपटों में दिखाई देता है और धरती को छूते ही इसमें विस्फोट हो जाता है। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना की स्थिति को देखते हुए मौके पर दमकल की सात गाड़ियों को भेजा गया था, लेकिन लगातार विस्फोट होते रहने की वजह से ये दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
यूनान में अज्ञात हेपेटाइटिस से बच्चे की मौत
एथेंस। यूनान में अज्ञात हेपेटाइटिस से एक बच्चे की मौत का पहला मामला सामने आया है। राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठन (ईओडीवाई) ने यह जानकारी दी। ईओडीवाई की ओर से जारी बयान के मुताबिक दो दिनों से बुखार और थकान से पीड़ित 13 माह के एक बच्चे को निजी बाल चिकित्सा क्लिनिक लाया गया था। बच्चे को परीक्षण के दौरान लिवर फेल होने और शोफ मस्तिष्क का पता चला । डॉक्टरों ने हालांकि उपचार का काफ प्रयास किया , लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
यूनान में बच्चों में अज्ञात तीव्र हेपेटाइटिस के 11 अन्य मामले दर्ज किए गए हैं , हालांकि इन मामलों में न तो विशेष उपचार की आवश्यकता होती है और न ही किसी चिकित्सीय जटिलता का पालन किया जाता है। बयान में कहा गया है कि दुनिया भर में 33 देशों में लगभग 920 समान हेपेटाइटिस के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 45 मामलों में लीवर प्रत्यारोपण की आवश्यकता थी और 18 मामलों में मौत हुई है , हालांकि हाल के हफ्तों में दुनिया भर में ऐसे मामलों में लगातार गिरावट आयी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
यूनान में भूकंप के तेज झटके, एक की मौत 12 लोग घायल
एथेंस (एजेंसी)। यूनान के हेराक्लियोन क्षेत्र में भूकंप के के तेज झटके महसूस किये गये जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गए। देश के जलवायु संकट एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री क्रिस्टोस स्टाइलियानाइड्स ने बताया कि यूनानी द्वीप क्रेत के हेराक्लियोन क्षेत्र में सोमवार को 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। इसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये। इसके अलावा सैकड़ों लोग बेघर हो गये हैं।
स्टाइलियानाइड्स ने द्वीप का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हम वैज्ञानिकों के साथ घटना की निगरानी कर रहे हैं। हम तुरंत लगभग 2,500 लोगों को आश्रय एवं राहत प्रदान कर सकते हैं। टेंट लगाये जा रहे हैं तथा आश्रय के साथ भोजन भी मुहैया कराये जा रहे हैं। हेराक्लियोन शहर से कुछ किलोमीटर दक्षिण में स्थित एक छोटे से गांव अरकालोचोरी से दुखद तस्वीरें सामने आयी हैं। अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी की गहराई पर था
राजधानी एथेंस स्थित नेशनल आॅब्जर्वेटरी जियोडायनामिक्स इंस्टीट्यूट के भूकंप विज्ञानियों के अनुसार अरकालोचोरी गांव भूकंप के केंद्र के करीब था। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी की गहराई पर था।अग्निशमन विभाग ने बताया कि भूकंप के कारण एक चर्च की मरम्मत कर रहे 62 वर्षी व्यक्ति की मलबे में दबने से मौत हो गई।
क्षतिग्रस्त इमारतों में रहने वाले लोगों से आग्रह किया गया है कि वे कम से कम तब तक बाहर रहें जब तक कि आकलन पूरा नहीं हो जाता क्योंकि कई बार भूकंप के कुछ समय बाद तक झटके आते रहते हैं। राष्ट्रपति कैटरीना सकेलारोपोलू ने पीड़ितों के प्रति संवदेना जताई है। प्रधानमंत्री क्यारीआकोस मित्सोटाकिस ने कहा कि वह भूकंप के कारण जान गंवाने वाले अपने साथी नागरिक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
क्यों आता है भूकंप
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट, क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती रहती हैं। जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है। ये प्लेट क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इसके बाद वह स्थिर रहते हुए अपनी जगह तलाशती हैं इस दौरान एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे आ जाता है।
कैसे मापा जाता जाता है भूकंप की तीव्रता
भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का पैमाना इस्तेमाल किया जाता है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है।
भूकंप आने पर क्या करें?
भूकंप आने के बाद अगर आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं। या फिर अगर आपके घर में टेबल या फर्नीचर है तो उसके नीचे बैठकर हाथ से सिर को ढक लेना चाहिए।
भूकंप आने के दौरान घर के अंदर ही रहें और जब झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
भूकंप के दौरान घर के सभी बिजली स्विच को आॅफ कर दें।
क्या होता है रिक्टर स्केल
भूकंप के समय भूमि में हुई कंपन को रिक्टर स्केल या मैग्नीट्यूड कहा जाता है। रिक्टर स्केल का पूरा नाम रिक्टर परिणाम परीक्षण ( रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल ) है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर जितनी ज्यादा होती है, भूमि में उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे-जैसे भूकंप की तीव्रता बढ़ती है नुकसान भी ज्यादा होता है। जैसे रिक्टर स्केल पर 8 की तीव्रता वाला भूकंप ज्यादा नुकसान करेगा। वहीं 3 या 4 की तीव्रता वाला भूकंप हल्का होगा।
भूकंप की तीव्रता के हिसाब से क्या हो सकता है असर
0 से 1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही चलता है।
2 से 2.9 की तीव्रता वाले भूकंप से सिर्फ हल्की कंपन होती है।
3 से 3.9 की तीव्रता वाले भूकंप के दैरान ऐसा लगता की कोई ट्रक आपके बगल से गुजरा हो।
4 से 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप खिड़कियां तोड़ सकता हैं।
5 से 5.9 की तीव्रता पर घर का सामान हिल सकता है।
6 से 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप से इमारतों की नींव में दरार आ सकती है।
7 से 7.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों को गिरा सकता है।
8 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर बड़े पुल भी गिर सकते हैं।
9 से ज्यादा की तीव्रता वाले भूकंप पूरी तरह से तबाही मचा सकते हैं।
अगर समंदर नजदीक हो तो सुनामी भी आ सकती है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
ट्रंप-मैक्रॉन ने यूनान और तुर्की के बीच तनाव कम करने पर चर्चा की
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के बीच फोन पर बात हुई जिसमें दोनों नेताओं ने यूनान और तुर्की के बीच चल रहे तनाव को बातचीत के जरिए सुलझाने पर सहमति जतायी और कहा कि विवाद सुलझाने का यही सही रास्ता है। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा, “दोनों नेताओं ने नाटो सहयोगी ग्रीस और तुर्की के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की। राष्ट्रपति ट्रंप और मैक्रॉन ने इस बात पर सहमति जतायी कि तुर्की और यूनान को बातचीत करनी चाहिए, सिर्फ यही तरीका है जिससे मतभेद सुलझाए जा सकते हैँ।”
इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने विएना में यूनान के विदेश मंत्री निकोस देंदियास से मुलाकात कर तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक रणनीति पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच अगस्त में एक बार फिर उस समय तनाव बढ़ा जब यूनान और मिस्र ने एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) पर समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। तुर्की ने कहा था कि ग्रीस और मिस्र कोई समुद्री सीमा साझा नहीं करते हैं और इस समझौता का कोई औचित्य नहीं है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
यूनान के विदेश मंत्री ने दिया इस्तीफा
यूनान (वार्ता)। यूनान के विदेशमंत्री निकोस कोटजियास ने मैसिडोनिया के नाम को लेकर यहां गठबंधन सरकार में मतभेद के मद्देनजर बुधवार को इस्तीफा दे दिया। यूनान के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिपरास के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इस्तीफा प्राप्त हुआ है। श्री कोटियास गत जून में मैसेडोनिया का नाम बदलने को लेकर हुए समझौता वार्ता में यूनान की ओर से मुख्य वार्ताकार थे।
कोटियास का मंगलवार को यूनान के रक्षामंत्री पेनोस कम्मेनोस से विवाद हो गया था
कतर संवाद समिति की रिपोर्ट के अनुसार श्री कोटियास का मंगलवार को गठबंधन सरकार में छोटे समर्थक इंडिपेंडेंट ग्रीक पार्टी के नेता एवं यूनान के रक्षामंत्री पेनोस कम्मेनोस से विवाद हो गया था। श्री कम्मेनोस इस झमझौते का विरोध करते हैं।यह समझौता मैसेडाेनिया के नाम को लेकर करीब तीन दशकों से चले आ रहे विवाद को खत्म करने को लेकर किया गया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।