Seoul Peace Prize - Sach Kahoon Hindi

सियोल शांति पुरस्कार के लिए चुने गए नरेंद्र मोदी
नयी दिल्ली 24 अक्टूबर (वार्ता)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व शांति में तथा अपनी विशिष्ट आर्थिक नीतियों से वैश्विक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में योगदान के लिए विश्व के अत्यंत प्रतिष्ठित सोल शांति पुरस्कार 2018 के लिए चुना गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने आज यहां ट्वीटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री माेदी को उनकी विशिष्ट आर्थिक नीतियों ‘मोदीनॉमिक्स’ के जरिये वैश्विक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि तथा विश्व शांति, मानव विकास में सुधार और भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित सोल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है।

सोल शांति पुरस्कार सांस्कृतिक प्रतिष्ठान आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में यह घोषणा की। प्रतिष्ठान ने अमीरों और गरीबों के बीच सामाजिक और आर्थिक खाई को कम करने के लिए ‘मोदीनॉमिक्स’ की प्रशंसा की है। श्री मोदी को इस पुरस्कार के तहत एक अवॉर्ड, पट्टिका के साथ 2 लाख डॉलर यानी करीब 1.46 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। श्री मोदी दुनिया के इस प्रतिष्ठित सम्मान को हासिल करने वाली 14वीं हस्ती हैं। यह पुरस्कार पाने वालों में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान और बान की-मून भी शामिल हैं।

इस प्रतिष्ठान ने मोदी सरकार के भ्रष्टाचार रोकने के लिए उठाये गये विभिन्न कदमों तथा वैश्विक एवं क्षेत्रीय शांति के लिए किये गये कूटनीतिक प्रयासों विशेष रूप से एक्ट ईस्ट नीति की भी सराहना की है। इस वर्ष यह दूसरा मौका है जब श्री मोदी को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री मोदी को इसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पुरस्कार ‘चैम्पियन ऑफ दि अर्थ’ एवार्ड से सम्मानित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने स्वयं नयी दिल्ली आकर श्री मोदी को इस सम्मान से नवाज़ा था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।