Varun Gandhi - Sach Kahoon Hindi

भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची से मेनका-वरुण नदारद, चर्चाओें का बाजार गर्म
सुलतानपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी सांसद मेनका गांधी और उनके पुत्र एवं फायर ब्रांड नेता वरूण गांधी का नाम न होने से यहां चचार्ओं का बाजार गर्म रहा। भाजपा ने आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर स्मृति ईरानी समेत 30 बड़े नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इसमें सुलतानपुर की सांसद मेनका गांधी और उनके पुत्र व पीलीभीत सांसद वरुण गांधी को एक बार फिर सूची से बाहर रखा गया है।

सुलतानपुर में पार्टी के फैसले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। गांधी परिवार जैसे बड़े राजनीतिक घरानों से जुड़े होने और केंद्र में कई बार मंत्री होने के नाते मेनका गांधी और वरुण गांधी बड़े नेताओं में शुमार है, मगर इधर कुछ वर्षों से अपनी विवादित बयान तथा सत्ता विरोधी बयानों को लेकर सुर्खियाँ में रहने वाले वरुण गांधी को पहले पार्टी की राष्ट्रीय सूची और अब प्रदेश की स्टार प्रचारकों की सूची से अलग कर दिया गया। इससे माँ बेटे इस रोचक राजनीतिक संग्राम से अलग थलग पड़ गए हैं।

क्या कहते हैं राजनीतिक विशेषज्ञ

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि कोई भी राजनेता पार्टी की रीति नीति से हट कर आचरण करेगा तो उसको यह नुकसान तो झेलना ही है। साथ ही ऐसे व्यक्तित्व को पार्टी अपने चुनावी मंच पर कैसे उतार सकती है जो पहले से ही पार्टी की रीति नीति से हटकर बोलता रहा हो। हालांकि पार्टी के नेताओ का कहना है कि अभी तो प्रथम चरण के चुनाव के लिए सूची जारी हुई है हो सकता है अगले चरण के चुनाओं में उन्हें शामिल किया जाए। चौपालों व चौराहों पर लोग अपने अपने तर्क से मां बेटे के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं।

क्या है मामला

गौरतलब है कि इससे पूर्व भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई सूची से भी सांसद वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी को जगह नहीं मिली थी। उस समय भी माना जा रहा था कि वरुण को पार्टी की नीति से अलग बोलने की वजह से ऐसा किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पार्टी के सभी महत्वपूर्ण फैसलों में बड़ी भूमिका होती है। बीते कुछ समय से किसान मुद्दे को लेकर वरुण गांधी अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद वह बगावती अंदाज में खुलकर सोशल मीडिया पर लिख रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दोनों को स्टार प्रचारक सूची से दूर रखा गया था।

पूर्व में वरुण गांधी ने एक वायरल वीडियो ट्वीट किया, जिसमें एक जीप प्रदर्शनकारी किसानों को कुचलते हुए दिखाई दे रही है। वरुण गांधी ने लिखा था, ‘वीडियो बिल्कुल साफ है, प्रदर्शनकारियों की हत्या कर चुप नहीं कराया जा सकता। किसानों के खून की जबावदेही होनी चाहिए और अहंकार व क्रूरता का भय बैठने से पहले किसानों को न्याय मिलना चाहिए।

लखीमपुर हिंसा मामले में वरूण गांधी के बागी तेवर

वरुण गांधी के बागी तेवर लखीमपुर खीरी हिंसा से पहले भी दिखाई दिए। किसानों का पक्ष लेते हुए उन्होने गन्ने का मूल्य 400 रुपए घोषित करने की मांग की थी। इसके लिए वरुण गांधी ने योगी को पत्र भी लिखा था। 12 सितंबर को भी किसानों के मुद्दे उठाते हुए मुख्यमंत्री को खत लिखा था। गांधी ने इसमें गन्ने के दाम, बकाया भुगतान, धान की खरीदारी समेत कई मुद्दों को उठाया था। 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत में गांधी ने किसानों का समर्थन कर सरकार को असहज महसूस कराया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रात में कर्फ्यू और दिन में रैली समझ से परे: वरूण
लखनऊ l भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद वरूण गांधी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण रात के कर्फ्यू की प्रासंगिकता पर सवाल खड़ा करते हुये कहा कि रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है।

वरूण ने सोमवार को ट्वीट किया “ रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना – यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है।”

उन्होने कहा “ उत्तर प्रदेश की सीमित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर हमें इमानदारी से यह तय करना पड़ेगा कि हमारी प्राथमिकता भयावह ओमीक्रोन के प्रसार को रोकना है अथवा चुनावी शक्ति प्रदर्शन।”

गौरतलब है कि 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य विपक्षी दल रैलियों और यात्राओं के जरिये जोर शोर से प्रचार में जुटे हुये है। उधर देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुये उत्तर प्रदेश में 25 दिसंबर की रात से नाईट कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है जो रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी, एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। तीन नए कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वापस ले लिए है। किसान संगठनोें ने इसका समर्थन किया है। अब किसान संगठनों ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द एमएसपी पर कानून बनाए। जिससे किसानों को फसल का उचित मुल्य मिल सके। इस बीच भाजपा सांसद वरूण गांधी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है जिसमें कहा है कि एमएसपी पर जल्द कानून बनाया जाए।

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा का मैं स्वागत करता हूँ। मेरा विनम्र निवेदन है कि एमएसपी पर कानून बनाने की मांग व अन्य मुद्दों पर भी अब तत्काल निर्णय होना चाहिए, जिससे किसान भाई आंदोलन समाप्त कर ससम्मान घर लौट जाएं।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नाम इस विषय में मेरा पत्र: pic.twitter.com/ndnL1xIx2c

— Varun Gandhi (@varungandhi80) November 20, 2021

किसानों पर दर्ज मामले वापिस कराने के लिए केंद्र से करेंगे बातचीत: दुष्यंत

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कृषि कानून वापिस लेने के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। चौटाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आंदोलन के दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में किसानों पर दर्ज मामले वापिस लेने के लिए वह केंद्र सरकार से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान किसानों पर ऐसे मामले जो गम्भीर प्रकृति के नहीं है उन्हें वापिस कराने का प्रयास किया जाएगा और जो मामले संगीन है उन पर अदालत फैसला लेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई की कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर कर खेती को और बेहतर, फायदेमंद बनाने की दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने माना कि किसानों का यह संघर्ष इसलिए भी लंबा चला क्योंकि कानूनों के लाभ के बारे अच्छे से प्रचार नहीं हो पाया और इसकी वजह से इन कानूनों की छवि कठोर कानून के रूप में बन गई। यह बात स्वयं प्रधानमंत्री ने भी मानी है कि कानूनों को समझाने में कमी रही और इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी, जो प्रधानमंत्री के बड़प्पन को दिखाता हैं।

कांग्रेस आज देशभर में मनाएगी ‘किसान विजय दिवस’

कांग्रेस ने कृषि संबंधी तीनों कानूनों को निरस्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को किसानों की जीत बताते हुए कहा कि इस आंदोलन को सफल बनाने में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसलिए पार्टी आज देशभर में किसान विजय दिवस मनाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लखीमपुर मामले की सीबीआई जांच हो: वरूण गांधी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने और पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है। गांधी ने सोमवार को हिंसा में मारे गए किसानों को शहीद बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांधी ने योगी को लिखे पत्र को ट्वीट करते हुए कहा, ‘लखीमपुर खीरी की हृदय-विदारक घटना में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई करने का निवेदन करता हूं। उन्होंने कहा, ‘लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचलने की घटना हृदय विदारक है। इस घटना से एक दिन पहले ही देश ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंती मनाई थी। अन्नदाताओं की जिस घटनाक्रम में हत्या की गई वह अक्षम्य है। गांधी ने अपने पत्र में लिखा, ‘आंदोलनकारी किसान भाई हमारे अपने नागरिक है। अगर कुछ मुद्दों को लेकर किसान भाई पीड़ित हैं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो हमें उनके साथ संयम से बर्ताव करना चाहिए।

क्या है मामला:

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील करते लिखा, ‘इस घटना में शामिल संदिग्धों को तत्काल चिह्नित कर धारा हत्या का मुकदमा कायम कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इससे पहले भी गांधी बीते कई मौकों पर किसान मुद्दों को लेकर अपनी ही पार्टी की भाजपा सरकार की आलोचना करते आए हैं। उल्लेखनीय है कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर कल लखीमपुर खीरी में कार द्वारा किसानों को कथित तौर पर कुचलने का आरोप लगा है। यह किसान हजारों की संख्या में केंद्रीय मंत्री के एक कार्यक्रम का विरोध करने के लिए जमा हुए थे। किसान नेताओं ने आरोप लगाया है कि मंत्री के बेटे के काफिले में शामिल वाहनों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचला। इसके बाद हिंसा भड़क उठी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भाजपा ने मेनका, वरुण गांधी की सीटें बदलीं
पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की

नई दिल्ली (एजेंसी)।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से (BJP has changed seats of Maneka, Varun Gandhi) सांसद केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी एवं उनके पुत्र सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी की सीटों को आपस में बदल दिया है तथा रामपुर से मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा तथा इलाहाबाद से राज्य सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 29 और पश्चिम बंगाल की दस लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की दसवीं सूची जारी की। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की। केन्द्रीय संचार एवं रेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा को गाजीपुर से और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय को चंदौली से पुन: टिकट दिया गया है।

नाराज जोशी ने कानपुर के वोटर्स को लिखी चिट्ठी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी का टिकट काटने के बाद अपने एक और पूर्व अध्यक्ष और कानपुर से मौजूदा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी टिकट देने से इनकार कर दिया है। डॉ. जोशी ने सोमवार देर रात एक बयान जारी कर कहा, ‘मुझे पार्टी ने लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बयान में कहा है कि पार्टी के संगठन महामंत्री रामलाल ने उनसे चुनाव न लड़ने की घोषणा करने को कहा। उन्होंने यह बयान कानपुर के वोटरों के लिए जारी किया है जहां से 2014 में वह करीब 57 प्रतिशत मत हासिल कर सांसद चुने गये थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

67 साल में 100 उद्योगपतियों के मुकाबले किसानों को सिर्फ 17% पैसा मिला: वरुण गांधी
नई दिल्ली (एजेंसी)

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि 1952 से लेकर अब तक देश के 100 उद्योगपतियों को सरकार से जितनी आर्थिक मदद दी गई है, उसके मुकाबले किसानों को उसका 17% ही दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में किसानों को ज्यादातर योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा।

गांव गोद लेने से भी कोई फर्क नहीं पड़ा

न्यूज एजेंसी के मुताबिक इंडिया डायलॉग कार्यक्रम में वरुण ने कहा, ‘‘क्या आप जानते हैं कि 1952 से लेकर अब तक देश के 100 उद्योगपतियों को जितना पैसा दिया गया, उसका सिर्फ 17 फीसद धन ही केंद्र और राज्य सरकारों से किसानों को अब तक दी गई आर्थिक मदद के तौर पर मिला है। ऐसे हालात हैं और हम किसानों की बात करते हैं।’’

वरुण ने कहा, ‘‘हमें सोचना होगा की देश के आखिरी आदमी तक लाभ कैसे पहुंचाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा गांव गोद लीजिए। हमने भी गांव गोद लिया। लेकिन हमने देखा कि आप सड़क बनाएं, पुलिया बनाएं, सोलर पैनल लगाएं फिर भी लोगों की आर्थिक स्थिति नहीं बदलती। यहां तक कि स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या में भी कोई बदलाव नहीं आता।’’

पिछले महीने भी कसा था मोदी सरकार पर तंज

वरुण ने पिछले महीने उत्तरप्रदेश में सुल्तानपुर दौरे के वक्त भी मोदी सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि सिर्फ भारत माता की जय बोलने से राष्ट्रभक्ति साबित नहीं होगी। राष्ट्रभक्त बनने के लिए सर्वस्थ न्यौछावर करना होता है। किसानों के कर्ज न चुकाने के मुद्दे पर कहा था कि करीब 80 फीसदी किसानों ने कर्ज चुका दिया है। जबकि भगोड़े उद्योगपतियों ने देश को कर्ज में डुबोने का काम किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

वरुण गांधी बोले: सांसद व विधायक खुद वेतन के लिए मना करें
भिवानी

सुलतानपुर के सांसद वरूण गांधी ने राजनीतिक सुधार पर बल देते हुए कहा कि सुदृढ़ सांसद व विधायक स्वत: अपनी तनख्वाह के लिए मना करें, ताकि देश के 400 करोड़ रुपये को बचाया जा सके। वरुण गांधी मंगलवार को आदर्श महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय नव निर्माण के लिए नई सोच एवं नया रास्ता विषय के तहत शैक्षणिक विचार विमर्श मंच को संबोधित कर रहे थे।

वरुण गांधी ने कहा कि बार-बार सांसदों की तनख्वाह बढ़े इस पर उन्हें आपत्ति नहीं है, लेकिन जिसने अपनी करोड़ों रुपयों की संपत्ति घोषित की हुई है, वे बार-बार तनख्वाह के लिए कहें ये कहां उचित है।

इसके लिए संवैधानिक ढांचा हो, लिविंग स्टैंडर्ड आदि मानकों को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी समय में केवल हाथ खड़े करने से तनख्वाह नहीं बढ़ेगी। इसके लिए अब बाकायदा रिव्यू होगा। उन्होंने भ्रष्टाचार पर कहा कि पारदर्शिता होगी तो भ्रष्टाचार के लिए जगह के लिए जगह ही नहीं बचेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।