CRPF Jawan - Sach Kahoon Hindi

सीआरपीएफ जवान का राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव काब्रच्छा में हुआ अंतिम संस्कार
प्रवीण 13 मार्च 2021 में हुआ था सीआरपीएफ में भर्ती

चुनावी ड्यूटी के दौरान हादसा होने से हुई मौत

जींद (सच कहूं न्यूज)। जींद जिले के काब्रच्छा गांव के सीआरपीएफ जवान प्रवीण कुमार (CRPF Jawan Praveen Kumar) जम्मू में चुनावी ड्यूटी के दौरान एक हादसे का शिकार हो गया। प्रवीण का शविवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ के डीएसपी भी इस दौरान मौजूद रहे। पूर्व सैनिक संघ भी प्रवीण की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। सीआरपीएफ, हरियाणा पुलिस के जवानों ने प्रवीण कुमार को अंतिम सलामी दी। Jind News

इससे पहले सफा खेड़ी गांव से युवा बाइकों के काफिले के साथ काब्रच्छा गांव तक प्रवीण के पार्थिव शरीर को लेकर गए। बाइकों पर तिरंगे लगाए हुए युवा, ग्रामीण प्रवीण अमर रहे के नारे लगाते हुए सफा खेड़ी, तारखा से होते हुए गुजरे। प्रवीण के अंतिम संस्कार में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विकास काला, पवन फौजी, वीरेंद्र घोघडिय़ा, दिलबाग संडील ने पहुंचे और प्रवीण को श्रद्धांजलि दी।

जानकारी के मुताबिक प्रवीण कुमार श्रीनगर में चुनाव ड्यूटी में कार्यरत था। जिस बिल्डिंग में अपनी टीम के साथ प्रवीण रुका हुआ था। वहां शुक्रवार सुबह नाश्ता करने के बाद उसे कठुआ के लिए जाना था। बिल्डिंग बनी हुई थी उसके अंदर जो लिफ्ट थी वो पूरी तरह से तैयार नहीं थी। लिफ्ट के ऊपर पांव रखने से ये हादसा हो गया।

हर आंख हुई नम | Jind News

काब्रच्छा गांव में प्रवीण के घर पर पार्थिव शरीर प्रवीण का पहुंचा तो ग्रामीण और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार को सांत्वना देने वालों की आंखों में भी आंसू अपने आप आ रहे थे। 9 महीने के मासूम को नहीं पता था कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी नीलम बार-बार बेहोश हो रही थी। महिलाएं नीलम को सांत्वना देने के साथ-साथ खुद के आंसू नहीं रोक पा रही थी। पूरे गांव में मातम का माहौल था।

9 महीने के लड़के के सिर से उठा बाप का साया

26 साल का प्रवीण 13 मार्च 2021 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। मार्च 2023 में प्रवीण की शादी पंघाल (हिसार) गांव की नीलम के साथ हुई थी। प्रवीण के 9 माह का एक बेटा है। अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था प्रवीण। प्रवीण से बड़ी उसकी बहन है, जो शादीशुदा है। प्रवीण के परिजनों को शुक्रवार को उसकी मौत की खबर मिली। पढ़ाई करते हुए प्रवीण सीआरपीएफ में बतौर कमांडो भर्ती हुआ था। 12वीं तक प्रवीण ने पढ़ाई की। 25 जुलाई छुट्टी पूरी करके वो ड्यूटी पर गया था। दीपावली के आस-पास वापस घर आना था। गुरुवार शाम को प्रवीण की पिता राजबीर से बात भी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि प्रवीण बहुत ही मिलनसार था। वो जब भी छुट्टी आता तो गांव में ही रहता था। Jind News

यह भी पढ़ें:– Dengue: डेंगू बुखार के लिए ‘डेंगीआल’ टीके का परीक्षण शुरू

बेमिसाल: भाई हो गया था शहीद, शादी में पूरी बटालियन ने भाई बनकर निभाया भाई का फर्ज
नक्सली हमले में शहीद हो गए थे एसआई रोशन कुमार | CRPF News

नई दिल्ली (एजेंसी)। सीआरपीएफ की 205 कोबरा बटालियन (CRPF’s 205 Cobra Battalion) के शहीद जवान रोशन कुमार की इकलौती बहन की शादी में पूरी बटालियन ने पहुँचकर भाई का फर्ज निभाकर अनुकरणीय मिसाल पेश की। दरअसल परिजनों ने शहीद जवान की इकलौती बहन की शादी तय की थी। CRPF News

इसकी सूचना परिजन ने कोबरा बटालियन के अधिकारियों और जवानों को भी दी। इसके बाद शादी के दिन कोबरा बटालियन के जवानों ने पहुंचकर न सिर्फ भाई का फर्ज निभाया बल्कि आर्थिक मदद भी की। वहीं, शादी में पहुंचे जवानों को देखकर शहीद के परिजन भी भावुक हो गए। शादी में पहुंचे कोबरा बटालियन के अधिकारी ने कहा कि जवानों का फर्ज देश सेवा का होता है। रोशन अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए थे। इकलौती बहन की शादी में परिजनों को मलाल न हो इसलिए बटालियन के जवानों ने शादी में पहुंचकर भाई का फर्ज निभाया।

इस दौरान शादी में मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। शहीद जवान की बहन की शादी की फोटो और वीडियो जवानों ने खुद अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। गौरतलब है कि 13 फरवरी 2019 को असुरैन, थाना-लुटुवा, जिला-गया, बिहार में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 205 कोबरा बटालियन के जवान रोशन कुमार अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए। CRPF News

डीसी ने कोच को कहा अलविदा! लिखा- ‘‘हर चीज के लिए शुक्रिया, कोच…’’

यमुना में पड़ा मिला सीआरपीएफ जवान का शव, सनसनी
एक सप्ताह पूर्व घर से बिना बताए चला गया था सिद्धार्थ, आत्महत्या की आशंका

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में मचा कोहराम | Kairana News

कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। एक सप्ताह पूर्व घर से लापता हुए केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के जवान का शव यमुना नदी (Yamuna River) में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ में मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच-पड़ताल की। वहीं, पुलिस ने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीआरपीएफ जवान इसी माह की दस तारीख को एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। Kairana News

मंगलवार प्रातः करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज के निकट नदी में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना व यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी मनेंद्र सिंह आनन-फानन में पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की सहायता से यमुना में पड़े युवक के शव को बाहर निकाला गया। Kairana News

शव की शिनाख्त मृतक की जेब से निकले परिचय-पत्र से सिद्धार्थ चौधरी(28) पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा बनत जनपद शामली के रूप में हुई। मृतक युवक सीआरपीएफ का जवान था, जिसकी गुमशुदगी आदर्शमण्डी थाने पर दर्ज है। वहीं, सूचना पर एएसपी ओपीसिंह फोरेंसिक टीम के साथ में यमुना नदी पर पहुंचे तथा मामले की गहन जांच-पड़ताल की। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य आदि एकत्र किए। बाद में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दीपावली पर एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था जवान | Kairana News

एएसपी ओपीसिंह के अनुसार, मृतक युवक सीआरपीएफ में तैनात था। वह इसी महीने की दस तारीख को दीपावली पर एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था। इसके बाद विगत 14 तारीख को परिजनों को बिना बताए वह घर से चला गया। काफी तलाश करने के बाद भी परिजनों को लापता जवान का कोई सुराग नही लगा, जिस पर सोमवार को थाना आदर्शमण्डी पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। वहीं, मंगलवार को जवान का शव यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी में पड़ा हुआ मिला।

जवान के आत्महत्या किये जाने की आशंका

यमुना नदी से बरामद हुए सीआरपीएफ जवान के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि चिकित्सकों के पैनल से मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। ताकि मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सके। उन्होंने बताया कि मृतक जवान के शव के साथ एक पिट्ठू बैग मिला है, जिसके अंदर पत्थर आदि मिले है। इससे उनके द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की आशंका है। वहीं, पुलिस का कहना है कि सीआरपीएफ जवान ने यमुना नदी में छलांग लगाने से पूर्व अपने मोबाइल से सेल्फी लेकर परिजनों को भेजी थी। मृतक जवान आठ माह की मासूम बेटी का पिता बताया गया है। Kairana News

इन्होंने कहा;-

‘मंगलवार को यमुना नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कस्बा बनत निवासी सिद्धार्थ के रूप में हुई है। वह सीआरपीएफ में कार्यरत थे। थाना आदर्शमण्डी पर उनकी गुमशुदगी दर्ज है। शव पर किसी भी प्रकार के चोट आदि के निशान नही मिले है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।-अभिषेक झा, एसएसपी शामली।’

यह भी पढ़ें:– जाटों ने केंद्र में आरक्षण को लेकर राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से भरी हुंकार

सीआरपीएफ जवान पर दहेज प्रताड़ना के आरोप
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया पति के खिलाफ मामला

भिवानी(सच कहूँ न्यूज)।

फैमिली कोर्ट में पति पत्नी के बीच विवाद को लेकर चल रहे मामले में अब पत्नी द्वारा सीआरपीएफ में तैनात पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के साथ साथ उसके अश्लील फोटो इंटरनेट पर वायरल किए जाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल बहल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका पति सीआरपीएफ में तैनात है।

शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा, मगर फिर भी वह ससुराल वालों के जुल्म सहती रही, मगर हद तो तब हो गई, जब उसे घर से निकाल दिया, इसके बाद वह अलग रहने लगी। इसी दौरान पति पत्नी के बीच विवाद का मामला फैमिली कोर्ट में चलने लगा।

महिला का यह भी आरोप है कि गत 21, 22 व 23 अक्तूबर को उसके पति ने उसके मोबाइल फोन पर कुछ अश्लील फोटो डाले। और इन्हें इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। बहल पुलिस थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।