Keshav Prasad Maurya - Sach Kahoon Hindi
जीरामजी योजना लगाएगी भ्रष्टाचार पर अंकुश, मजदूरों को मिलेगा 125 दिन का काम
स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट विलेज होंगे विकसित – केशव प्रसाद मौर्य
आगरा (सच कहूँ न्यूज़)। Agra News: जी राम जी ऐसी व्यवस्था है, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। कांग्रेस, सपा सहित अन्य राजनीतिक दलों को इस व्यवस्था से दिक्कत है। मौर्य ने कहा कि सपा के कई विधायक भाजपा में आने के लिए तैयार हैं, लेकिन भाजपा उन्हें नहीं ले रही है। वहीं उन्होंने विनय कटियार के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि भाजपा कार्यकारिणी द्वारा इसका निर्णय लिया जाएगा। वह कुछ भी नहीं कह सकते हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार दोपहर में खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा में 100 दोनों का कार्य मिलता था। लेकिन जी राम जी योजना में 125 दिन का कार्य मिलेगा। अब किसी भी मजदूर को कार्य के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भाजपा द्वारा स्मार्ट सिटी विकसित की गई हैं। उसी तरह से अब स्मार्ट विलेज को विकसित किया जाएगा। योजना की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना को चार प्रमुख श्रेणियां में बांटा गया है। जिसमें जल स्वच्छता संरक्षण, ग्रामीण और संरचना से जुड़े आजीविका संवर्धन के कार्य एवं जलवायु परिवर्तन व प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्य शामिल हैं।
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को राम का नाम लेने में दिक्कत हो रही है, ऐसे लोग ही इस योजना का विरोध कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरीके से कार्रवाई को रोका गया है, उससे भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के विकास के लिए बेहतर प्लानिंग के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति एवं आईटी टूल्स का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। इस मौके पर सांसद राजकुमार चाहर, विधायक डा. धर्मपाल सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, भगवान सिंह कुशवाह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डा. जीएस धर्मेश, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, मेयर हेमलता दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां, सहकारी बैंक के चेयरमैन श्याम भदौरिया महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। Agra News
यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: डीटीपी ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
UP News: यूपी के इन गरीब परिवारों के लिए उपमुख्यमंत्री मौर्य ने दी बड़ी खुशखबरी
लखनऊ (एजेंसी)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को पक्का घर दिलाने के लिये सरकार कटिबद्ध है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अन्तर्गत बेघर, कच्चे एवं जीर्ण-शीर्ण मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का लाभ हर पात्र परिवार को मिलेगा। किसी भी पात्र परिवार को वंचित नहीं किया जाएगा और अपात्रों को सूची में स्थान नहीं मिलेगा। UP News
गौरतलब है कि आवास प्लस सर्वेक्षण-2018 के आधार पर तैयार सूची में शामिल सभी 36.57 लाख परिवारों को आवास मिल चुका है। वर्तमान में पात्र लाभार्थियों के चयन के लिये आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 पूरा हो चुका है। सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सर्वेक्षण में चिन्हित लाभार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद ग्राम सभा में अनुमोदन के पश्चात स्थायी पात्रता सूची तैयार होगी, जिससे आगे आवास आवंटन किया जाएगा।
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये जनजागरूकता गतिविधियाँ, ग्राम सभाओं और प्रचार माध्यमो के लोगो को जानकारी दी गई है। साथ ही टोल-फ्री नम्बर 1800-180-4042 पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध है। शिकायतों के निस्तारण के लिये सभी 75 जिलों में तीन सदस्यीय अपीलीय समिति का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अथवा नामित अधिकारी करेंगे। इसमें एक गैर-सरकारी सदस्य भी शामिल रहेगा। पात्रता सूची में बदलाव अथवा नाम वरीयता पर विवाद होने पर इस समिति में शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। UP News
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपीलिएट कमेटी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करे और यह सुनिश्चित करे कि पात्र लाभार्थी वंचित न रहें तथा अपात्र सूची में न आयें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का लाभ वास्तव में जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों तक पहुँचे। आयुक्त ग्राम्य विकास जीएस प्रियदर्शी ने सभी जिलों को अपीलिएट कमेटी गठन के निर्देश दिए गए थे, जिनका अनुपालन करते हुए समितियाँ गठित कर दी गई हैं।निर्देश दिये गये है कि योजना का क्रियान्वयन निर्धारित गाइड लाइन व दिशा निदेर्शो के अनुरूप किया जाये। UP News
यह भी पढ़ें:– टैंक की सफाई कर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के दिए निर्देश
मोदी सरकार में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: केशव प्रसाद मौर्य
गरीबों, किसानों, नौजवानों व महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही सरकार
गाज़ियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्षपूर्ण होने  पर 30 जून तक चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष कार्यक्रम के तहत  रविवार को यूपी के  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नेहरुनगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम सभागार में जनसभा को संबोधित किया। Ghaziabad News
डिप्टी सीएम ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के ये 9 वर्ष विकास, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में 220 करोड़ कोरोना टीका देशवासियों को लगवाया गया और 95 से अधिक देशों को यह टीका भारत ने भेजने का काम किया। अनुच्छेद 370 को हटाया, राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है और समान नागरिक संहिता के लिए भी कार्य शुरू हो चुका है। Ghaziabad News
ऐसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संभव हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कहते हैं कि राम मंदिर बनेगा लेकिन तारीख नहीं बताएंगे मैं आज तारीख भी बता रहा हूं। उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ मांगते हैं। पीएम की एक आवाज पर दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पाकिस्तान के दुस्साहसों का जवाब सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के माध्यम से देने का काम भारत कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आज हमारा शासन मजबूत है, जब हमारे ऊपर हमला हुआ तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कार्य किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए छूट नहीं देती थी, और आज यह समय आ गया है कि हम गोली का जवाब गोले से देते हैं। भारतीय सेना इसी तरह से जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहती है। इतना ही नहीं ईट का जवाब पत्थर से देना भी हम जानते हैं। इस सबसे भारत और भारतीयों की प्रतिष्ठा दुनिया भर में बढ़ी है। मोदी देश को दुनिया का अग्रणी बनाने के लिए काम कर रहे हैं और इसके लिए आप सब के आशीर्वाद की जरूरत है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गरीबों की बात तो सभी सरकारें करती रही हैं लेकिन असल में गरीबों की चिंता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने की है। प्रधानमंत्री गरीबों की समस्या को जानते हैं, इसलिए उनके नेतृत्व में सरकार ने गरीबों की जरूरतों को पूरा करने का काम किया गया है। इसी का परिणाम है कि गरीबों को घर और शौचालय मिला, घर में बिजली का कनेक्शन मिला, पीने के पानी की सुविधा मिली, गरीबों को मुफ्त राशन मिला। वैश्विक मंच पर  प्रधानमंत्री की जय-जयकार हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत, दुनिया का सिरमौर बनेगा। Ghaziabad News
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है, इसलिए वह गरीबों का दर्द जानते हैं और प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने देश में गरीबों के कल्याण के लिए अनेकानेक योजनाएं चलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से बिना किसी भेदभाव के जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल उपलब्ध कराने की योजना चलाई जा रही है जिसके तहत देशभर में 12 करोड़ लोगों को नल के कनेक्शन दिए जा सके हैं। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री के कारण दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कड़े और बड़े फैसले लेकर साबित कर दिया कि भारत दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है।
मोदी के नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत करके कोरोना की वैक्सीन बनाई, जिसे न केवल देश में ही लगाया गया, बल्कि दुनिया के तमाम देशों को वैक्सीन की आपूर्ति भी भारत ने की है। मोदी के लिए पूरा देश उनका परिवार है। भ्रष्टाचार पर चोट करके, गरीबों का कल्याण करने के दृढ़ निश्चय के कारण गरीबों का कल्याण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर भारत विकसित देश बन जाएगा।  केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.  जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने भी जनसभा को संबोधित किया।
ये रहे मौजूद | Ghaziabad News
इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ.  जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, जनपद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ,महापौर सुनीता दयाल, राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कैप्टन विकास गुप्ता, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक सुनील शर्मा, नंदकिशोर गुर्जर, अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, मानसिंह गोस्वामी, मयंक गोयल, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, राजा वर्मा, अशोक नागर, पूर्व महापौर आशा शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:– Haryana Politics: बीजेपी-जेजेपी गठबंधन पर रार, बढ़ी दोनों में तकरार
देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में व्यापारी वर्ग सुरक्षित: केशव प्रसाद
डिप्टी सीएम ने फिरोजाबाद में व्यापारी सम्मेलन में की शिरकत
Firozabad। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक व्यापारी सम्मेलन का आयोजन पालीवाल हॉल में किया गया। व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने व्यापारियों को संबोधित करते हुऐ कहा कि आज देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में व्यापारी वर्ग पूर्ण सुरक्षित और बिना डर के आज अपना व्यापार कर रहे हैं, डबल इंजन की सरकार में किसी भी व्यापारी समाज का उत्पीड़न नहीं हो रहा है, व्यापार करने में आसानी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और प्रदेश के डबल इंजन सरकार द्वारा शुरू किए गए कई आर्थिक सुधारों और नए अवसरों को प्रदान किये जा रहे है।
देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में व्यापारी वर्ग सुरक्षित – केशव प्रसाद
उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार के सुशासन की वजह से देश-विदेश के उघमी उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। जीएसटी को भी सरल एवं सहज बनाया गया। ताकि व्यापारी वर्ग आसानी से अपना व्यापार कर सके। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रमुख रूप से सांसद डॉ चन्द्र सेन जादौन, जिलाध्यक्ष वृन्दावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महापौर कामिनी राठौर, विधायक प्रेमपाल सिंह घनगर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीएस गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, व्यापारी सम्मेलन के संयोजक रामनरेश कटारा, बीजेपी जिला महामंत्री सीए अवधेश पाठक, नानक चंद्र अग्रवाल, बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ रामकैलाश यादव, विशाल गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Deputy CM Keshav Prasad Maurya: महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ आज, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भरेंगे हुंकार
तैयारीयां पूर्ण :राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ किया घंटाघर रामलीला मैदान का स्थलीय निरीक्षण
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप के प्रतिनिधि सौरव जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज यानी 5 अप्रैल को गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। रामलीला मैदान को पंडाल होर्डिंग, झंडे, बैनर से पाट दिया है और शहर के मुख्य मार्गो पर भव्य स्वागत द्वार भी बनाए गए है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya), भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सहित कई दिग्गज शामिल होंगे। सौरभ जयसवाल ने बताया कि कश्यप जयंती महाकुंभ की तैयारी के लिए मंत्री नरेंद्र कश्यप एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने तैयारी के लिए बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप लगभग प्रतिवर्ष अपनी पूर्ण आस्था एवं शक्ति का प्रदर्शन करते रहे है। परंतु इस वर्ष होने वाले महाकुंभ की तैयारी को देखकर ऐसा लगता है की उनके जरिए गाजियाबाद में किए जा रहे कश्यप जयंती महाकुंभ में बड़ा जनसैलाब के आने की संभावना है। घंटाघर रामलीला मैदान में तैयारियों को लेकर बैठक की गई जिसमे राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ,महानगर अध्यक्ष भाजपा संजीव शर्मा, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा परवेंद्र जांगड़ा, पप्पू पहलवान, मनोज यादव, जयप्रकाश कुशवाह, नितिन त्यागी, हरेंद्र चौधरी, डॉक्टर सागर कश्यप, सिद्धार्थ कश्यप, मनोज नागर, मोनू त्यागी, उमाशंकर शर्मा आदि शामिल रहे।
डिप्टी सीएम 37 विकास योजनाओं की समीक्षा और मल्टीलेवल पार्किंग का करेंगे निरीक्षण
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। वह घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले महर्षि कश्यप जयंती महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे, उससे पूर्व वह जिले की विकास योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।
मुख्य मंत्री का यह है कार्यक्रम –
उपमुख्यमंत्री नई दिल्ली स्थित यूपी सदन से सुबह नौ प्रस्थान करेंगे और साढ़े नौ बजे जीटी रोड स्थित होटल वेस्ट व्यू पहुचेंगे। जहां वह जिला, महानगर पदाधिकारियों, पार्टी कोर ग्रुप एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे और निकाय चुनाव की तैयारियों की चर्चा करेंगे। इसके उपरांत वह पौने 11 बजे जिले के सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे जिसमें 37 योजनाओं की प्रगति जानेंगे।
इसमें वित्त, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, राजस्व, भूतत्व एवं खनिकर्म, सिंचाई एवं जल संसाधन, ऊर्जा, लोक निर्माण, कृषि, पशुधन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायती राज, नगर विकास, ग्राम्य विकास, नमामि गंगे एवं जलापूर्ति, खाद्य एवं रसद, महिला कल्याण, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, बेसिक शिक्षा आदि योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह मीडिया से वार्ता करने के उपरांत नया बस अड्डा स्थित बन रही मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण करेंगे। एक बजे के बाद उपमुख्यमंत्री घंटाघर रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले महर्षि कश्यप जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
मौर्य ने की पीएम और शाह से मुलाकात
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Maurya Met PM) ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से संसद भवन में मुलाकात की। मौर्य ने मुलाकात के बाद संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपनी दूसरी पारी और नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद वह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आशीर्वाद लेने आये थे।
उन्होंने (Maurya Met PM) कहा कि वह गांव और गरीब के विकास लिए पूरी ताकत लगाएंगे और हर योजना का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दुनिया की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा विधायक और सांसद भाजपा के पास है और हम 2024 के लोकसभा चुनाव में 75 पार के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। ” गोरखपुर में मठ पर हुए हमले की निंदा करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच हो रही है, दोषी को पकड़ा जा चुका हैं और जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटना गोरखपुर में पहली बार हुई है और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
हर हाल में होगा राममंदिर निर्माण : मौर्य
अयोध्या में राममंदिर को भव्य रूप देना सरकार की प्राथमिकता में शामिल | Keshav Prasad Maurya
आजमगढ़ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हर हाल में होगा। मौर्य ने गुरूवार को यहां पत्रकारों से कहा कि अयोध्या में राममंदिर को भव्य रूप देना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इस बारे में सरकार को न्यायालय के फैसले का इंतजार है जिसके बाद करोडो हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक रामलला के मंदिर को भव्य रूप देना शुरू कर दिया जायेगा। उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि सरकार में समन्वय को लेकर कोई मतभेद नहीं है और सब ठीक-ठाक है। उन्होने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बैठक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बुलावे पर थी। उन्होने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए इस तरह की बैठकें अक्सर होती रहती है। इसको और चीजों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।