Drinking Water Crisis - Sach Kahoon Hindi

भिवानी के हनुमान ढाणी क्षेत्र में पेयजल का संकट गहराया, टैंकरों का दूषित पानी पीने से फैल रही बीमारियां
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: बढ़ती गर्मी और चढ़ते पारे के साथ ही भिवानी शहर में पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। भिवानी शहर के हनुमान ढाणी क्षेत्र में तो स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि स्थानीय लोग बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि यह समस्या कोई दो-चार दिनों या महीनों की नहीं, बल्कि पिछले 13 वर्षों से लगातार बनी हुई है।

हर साल मार्च का महीना शुरू होते ही यहां के लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं और अक्टूबर तक उन्हें पानी के लिए एक-एक दिन संघर्ष करना पड़ता है। प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आ चुके क्षेत्रवासियों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है। पानी की किल्लत और अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ स्थानीय जनता ने अब तीखा रोष प्रकट करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से कभी-कभार ही कोई सरकारी पानी का टैंकर भेजा जाता है। जब हफ्तों बाद एक टैंकर आता है, तो पूरा मोहल्ला बाल्टियाँ और डिब्बे लेकर उस पर टूट पड़ता है।

पानी  कम और लेने वाले ज्यादा होने के कारण आए दिन टैंकर पर महिलाओं और पड़ोसियों के बीच आपसी झगड़े और सिर-फुटौव्वल की नौबत आ जाती है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि प्रशासन नियमित रूप से टैंकर भेजने की बजाय सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि वे पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर पिछले कई सालों में दर्जनों बार जनस्वास्थ्य विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं।

मार्च से अक्टूबर तक साफ पानी नसीब नहीं होता

पेयजल समस्या से परेशान हनुमान ढाणी के निवासियों बबली, प्रताप सैनी, राधेश्याम, जानकी, पुष्पा व अन्य ने अपना दुखड़ा रोते हुए कहा कि क्षेत्र में जमीनी पानी बेहद खारा है, जिसे पीना तो दूर, कपड़े धोने या नहाने के काम में भी नहीं लाया जा सकता। ऐसे में पूरा इलाका पूरी तरह से बाहरी सप्लाई या टैंकरों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि पिछले 13 साल से हमारे साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। मार्च से अक्टूबर तक हमें पीने लायक साफ पानी भी नसीब नहीं होता। मजबूरन हमें महंगे दामों पर निजी टैंकरों का पानी खरीदना पड़ता है।

वह पानी किस स्रोत का है, साफ है या नहीं, हमें नहीं पता। उस टैंकर के पानी का इस्तेमाल करने की वजह से हमारे बच्चे और बुजुर्ग लगातार पेट, त्वचा और अन्य गंभीर बीमारियों से घिर रहे हैं। कमाई का बड़ा हिस्सा डॉक्टरों की फीस और दवाइयों में जा रहा है।

Bhiwani News: पेयजल समस्या से परेशान रोष जताती महिलाएं। छाया नितिन।

Drinking Water Crisis: नोहर में पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शनकारियों का अनोखा विरोध
Drinking Water Crisis: हनुमानगढ़। जिले के नोहर शहर में प्रशासन और जलदाय विभाग की कथित लापरवाही व अकर्मण्यता के चलते अनियमित और अशुद्ध पेयजल आपूर्ति को लेकर सोमवार को लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पेयजल संकट से परेशान नागरिकों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन की प्रति प्रतीकात्मक रूप से एक गधे को खिलाकर अपना रोष व्यक्त किया। Hanumangarh News

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले लंबे समय से नोहर शहर सहित आसपास के गांवों में पेयजल की गंभीर किल्लत बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागीय अधिकारी इस समस्या के समाधान को लेकर संवेदनहीन बने हुए हैं। इसी के विरोध में यह अनोखा कदम उठाया गया। इस प्रदर्शन में प्रदीप पुरोहित, मुकेश पंडा, कन्हैयालाल, शंकरलाल, मनोज कुमार, इन्द्रजीत, अजय हिसारिया, राजकुमार, रमजान सहित अनेक लोग शामिल रहे।

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन गधे को खिलाने के औचित्य पर कहा कि जब अधिकारियों तक ज्ञापन पहुंचाने के बावजूद समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता, तो मजबूरी में प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप यह कदम उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा जलदाय विभाग के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। Hanumangarh News

पानी की समस्या से जूझ रहे भिवानी के विद्या नगर व कीर्ति नगर के लोगों ने की नारेबाजी
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। पानी की समस्या से जूझ रहे भिवानी के विद्या नगर व कीर्ति नगर के लोगो ने मंगलवार को भिवानी के जनस्वास्थ्य विभाग पहुंच कर नारेबाजी की। कॉलोनी वासियो का कहना था की पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं रहा है। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने कहा की कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत की है लेकिन समस्या ज्योें की त्योें है।

कॉलोनी वासी राजेंद्र धानक व संतोष देशवाल ने कहा कि विद्या नगर व कीर्ति नगर में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया की पिछले एक सप्ताह से पानी की स्पलाई नहीं आने के कारण कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत की है। उन्होंने बताया की आज फिर से वे कॉलोनी वासी जनस्वास्थ्य विभाग में पहुंचे है ताकि पानी की समस्या जा हल हो सके। कॉलोनी वासियो ने जनस्वास्थ्य विभाग से उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन भी सौपा और कहा की जल्द ही पानी की समस्या का हल करे। वही मौके पर ज्ञापन लेने पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी परमिंदर ने बताया की आज शाम तक समस्या का हल हो जाएगा।

Drinking Water Crisis: चांदगोठी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने विधायक से की बंद पड़े टयूबवेल को चालू करवाने की माँग
Drinking Water Crisis: सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। भीषण गर्मी के दौर में इन दिनों तहसील के कई गांवों में पीने के पानी का संकट चल रहा है, जिसके कारण ग्रामीण भारी परेशान है। जिसके कारण ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए मंहगे दामों में पीने के पानी के टैंकर डलवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं इसी कड़ी में तहसील के चांदगोठी गांव में बढ़ रही पानी की समस्या को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने विधायक मनोज न्यांगली को अवगत कराया गया। Sadulpur News

विधायक ने जलदाय विभाग को दिये निर्देश

साथ ही ग्रामीणों नें विधायक मनोज न्यांगली को अवगत करवाया कि यदि जलदाय विभाग चांदगोठी में बंद पड़े कुएं में अगर मशीन लगा कर सुचारू रूप से चालू करवा दिया जाए तो गांव की पानी की समस्या दूर हो सकती है। जिस पर विधायक न्यांगली ने तुरंत प्रभाव से जलदाय विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर के मौके पर एईएन राजगढ़ से तुरंत चांदगोठी वाटर वर्क्स में भेजा और मौका दिखाया गया। जिस पर एईएन मेडम ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शाम तक कुएं को चिन्हित करके बताओ की किस कुएं में हम मोटर और पाइप लाइन डाले और किस कुएं की मशीन से छटनी कराए और उसमें मोटर डाले, ताकि चांदगोठी गाँव के ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या से निजात मिल सके।

साथ ही विधायक मनोज न्यांगली ने ग्रामीणों को बताया कि भीषण गर्मी में पीने के पानी की समस्या बहुत बड़ी समस्या है, जिसके लिए कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी तथा मुझसे जो भी सहायता चाहिए, जिसके लिए मैं हर समय ग्रामीणों के साथ हूँ, ताकि जल्द से जल्द गांव की समस्या का निवारण किया जा सके। इस मौके पर भवानी सिंह, महेंद्र गोस्वामी, कान सिंह, दलीप पूनिया, रामयेग स्वामी, अनिल शर्मा, कमल शर्मा, गौरव सिंह, नरेंद्र सिंह, रघुबीर सिंह सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। Sadulpur News

Rajasthan: यदि आरोपी नहा लेते तो कभी नहीं फंसते! अब दोनों को होगी फांसी!

बीसलपुर पृथ्वीराज नगर पेयजल परियोजना फेज-प्रथम का लोकार्पण
1100 कॉलोनियों तक जल्दी पहुंचेगा बीसलपुर का पानी | Jaipur News

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। बीसलपुर पृथ्वीराज नगर (Bisalpur Prithviraj Nagar Drinking Water Project) पेयजल परियोजना फेज-प्रथम के तहत रंगोली गार्डन क्षेत्र पेयजल वितरण पार्ट का लोकार्पण मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में किया। डॉ. जोशी ने कृषि मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक लालचंद कटारिया के साथ पंप हाउस से पानी चलाकर रंगोली गार्डन वितरण क्षेत्र की 53 कॉलोनियों को पेयजल आपूर्ति की शुरूआत भी की। Jaipur News

लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा कि परियोजना का प्रथम चरण दिसम्बर तक पूरा होने के साथ ही पृथ्वीराज नगर की 1100 कॉलोनियों को बीसलपुर का पानी मिलने लगेगा। 747 करोड़ रूपए की लागत के बीसलपुर पृथ्वीराज नगर पेयजल परियोजना फेज-द्वितीय में भी पृथ्वीराज नगर एवं आसपास की करीब 2200 कॉलोनियों में बीसलपुर का पानी पहुंचेगा।

परियोजना के फेज-प्रथम में तहत 563.93 करोड़ रूपए की लागत से बालावाला से लोहामंडी तक 44 किलोमीटर लम्बी टांसमिशन मेन लाइन, 51 किलोमीटर की राइजिंग मेन लाइन, करीब 970 किलोमीटर की डिस्ट्रीब्यूशन मेन लाइन और साथ ही, 9 स्वच्छ जलाशय मय पंप हाउस तथा 19 उच्च जलाशय के कार्य शामिल हैं।

डॉ. जोशी ने कहा कि पृथ्वीराज नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घोषित योजनाओं को जलदाय विभाग द्वारा सरकार के इसी कार्यकाल में पूरा किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि बीसलपुर का पानी आने से पृथ्वीराज नगर के लोगों की टैंकरों पर निर्भरता कम हो जाएगी और साथ ही यहां भूजल स्तर में भी सुधार होगा। उन्होंने इसका श्रेय कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया के क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कृषि मंत्री ने उनके क्षेत्र में 365 करोड़ रूपए की नई पेयजल योजनाओं की सूची दी है जिस पर संबंधित मुख्य अभियंता को आवश्यक दिशा- निर्देश दे दिए गए हैं। Rajasthan Government

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने पृथ्वीराज नगर की जनता को बीसलपुर का पानी पिलाने का वादा पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने पेयजल योजना की स्वीकृति दी एवं जलदाय विभाग ने पूर्ण सहयोग करते हुए आखिर पृथ्वीराज नगर के लोगों तक बीसलपुर का पानी पहुंचा दिया। उन्होंने क्षेत्र की जनता को मिली सड़क, पानी, बिजली एवं शिक्षा के क्षेत्र में मिली सौगातों को जिक्र किया। Jaipur News

मुख्य अभियंता (शहरी), पीएचईडी श्री के.डी. गुप्ता ने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण का 85 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है जिसमें 15 उच्च जलाशय तथा 7 स्वच्छ जलाशय के साथ ही 95 फीसदी पाइप लाइन बिछाने का काम हो गया है। कार्यक्रम में जमवारामगढ़ विधायक गोपाल मीणा, झोटवाड़ा पंचायत समिति प्रधान रामनारायण, जोबनेर प्रधान शैतान सिंह तथा अधीक्षण अभियंता बीसलपुर प्रोजेक्ट सतीश जैन उपस्थित थे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Indian Railways: जयपुर-हिसार वासियों के लिए रेलवे की नई ‘सौगात’

पेयजल संकट को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन
शहर में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है | Drinking Water Crisis

अजमेर (एजेंसी)। राजस्थान के अजमेर शहर में गहराते जलसंकट से सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए शुक्रवार को गांधी भवन पर संयुक्त श्रमिक समन्वय समिति एवं अनेक सामाजिक संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में जलसंकट (Drinking Water Crisis) निवारण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। समन्वय समिति के संयोजक सुनील पुट्टी ने बताया कि शहर में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। लोग इसमें सुधार की मांग कर रहे है और मांग के लिए आंदोलनरत है। बावजूद इसके जलदाय विभाग पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है।

शहर में आज भी तीन से चार दिन बाद महज 30-40 मिनट पानी दिया जा रहा है जो कि बहुत कम प्रेशर से अपर्याप्त मात्रा में है। इसके विपरीत अजमेर के हिस्से के पानी से जयपुर में नियमित जलापूर्ति की जा रही है। धरना स्थल पर मौजूद विभिन्न यूनियनों के नेताओं ने अपने भाषण में बीसलपुर बांध की पानी केवल अजमेर के लिए होना बताते हुए कहा कि अजमेर के हितों पर कुठाराघात अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बांध के पानी पर पहला हक अजमेर का है जब अजमेर ही प्यासा रह रहा है तो पानी अन्य स्थानों पर क्यों सप्लाई किया जा रहा है।

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन से जुड़े समिति के अध्यक्ष मोहन चेलानी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अजमेर में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए अन्यथा इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।