Solar Pump - Sach Kahoon Hindi

Solar Pump: नियम विरुद्ध सोलर पंप लगाए तो सरकार वापस लेगी अनुदान राशि
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज़)। Solar Pump Scheme: प्रदेश में किसानों की फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ाने व खेतीबाड़ी में लागत खर्च को कम करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार द्वारा इन योजनाओं के तहत विभिन्न प्रकार की सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा द्वारा सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत विशेष अनुदान दिया जा रहा है, ताकि किसानों पर ज्यादा वित्तीय बोझ न पड़े। उन्हें पारंपरिक पम्पों से छुटकारा मिल सके।

एडीसी हितेश कुमार मीणा ने सोमवार को बताया कि विभाग को इस प्रकार की शिकायतें मिल रही हैं कि कई किसानों ने अपने सोलर वाटर पम्पिंग सिस्टमों को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। या फ्र निर्धारित स्थान के अलावा किसी अन्य स्थान पर स्थापित कर उन्हें अन्य किसी कार्यों में उपयोग में लाया जा रहा है। Solar Pump

एडीसी ने बताया कि जब पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने की स्वीकृति दी जाती है तो उस समय किसानों से यह लिखित रूप में लिया जाता है कि वे अपने यहां लगने वाले सोलर पंप को ना तो किसी अन्य व्यक्ति को बेचेंगे व ना ही उसे अन्य जगह शिफ्ट करेंगे।

यदि वे ऐसा करेंगे तो सरकार उन्हें दी गई अनुदान राशि वापिस ले सकती है

एडीसी ने जिला के सब्सिडी प्राप्त किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसे किसी भी नियमविरुद्ध कार्य करने से बचें व ना ही किसी के बहकावे में आये। उन्होंने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा समय समय पर मौके पर जाकर औचक निरीक्षण भी किया जाता है। Solar Pump

यह भी पढ़ें:–Haryana: हरियाणा को 15 साल बाद मिली महिला स्वास्थ्य मंत्री

सोलर पम्प स्थापित करने में हरियाणा देश में प्रथम
प्रदेश भर में 4,418 लगाए गए

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा ने वर्ष 2020-21 के लिए स्वीकृत 15,000 पंपों के मुकाबले 14,418 पंपों की स्थापना करके प्रधान मंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएमकेयूएसयूएम) के तहत ऑफ-ग्रिड सोलर पंपों की स्थापना में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह घोषणा केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आयोजित सप्ताह भर चले राष्ट्रव्यापी ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के समापन सत्र में की गई। सोलर पंपों को इतने बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए राज्य के किसानों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह सरकार द्वारा कृषि लागत को कम करके किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में उठाए गए कदमों में से एक है।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग एवं हरेडा के महानिदेशक डॉ. हनीफ कुरैशी ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने वर्ष 2019 में 20 लाख स्टैंडअलोन सोलर पंप स्थापित करने के लक्ष्य के साथ पीएमकेयूएसयूएम योजना शुरू की थी, जिसके तहत हरियाणा को वर्ष 2020-21 के लिए 520 करोड़ रुपये की कुल लागत के साथ 15,000 पंप स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया था।

योजना के तहत राज्य में 75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 3 एचपी से 10 एचपी क्षमता के स्टैंडअलोन सोलर पंप स्थापित किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत भारत सरकार 30 प्रतिशत केंद्रीय वित्तीय सहायता और राज्य सरकार 45 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान कर रही है। किसानों को कुल पंप लागत का केवल 25 प्रतिशत भुगतान करना होता है। उन्होंने कहा कि इन पंपों को किसान/जल प्रयोक्ता संघ/समुदाय/क्लस्टर आधारित सिंचाई प्रणाली आदि द्वारा केवल सिंचाई के उद्देश्य से स्थापित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि डार्क/ब्लैक जोन में किसानों को केवल मौजूदा डीजल पंपों को ही सोलर पंप में बदलने की अनुमति है, बशर्ते वे पानी बचाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों का इस्तेमाल करें। पीएमकेयूएसयूएम के कार्यान्वयन ने किसानों को डीजल पंपों के स्थान पर सोलर पंपों को अपनाने का अवसर प्रदान किया है। डॉ. कुरैशी ने कहा कि इन पंपों को किसान पर बिना किसी अतिरिक्त लागत के 5 वर्षीय वार्षिक रख-रखाव अनुबंध (एएमसी) और प्राकृतिक आपदाओं, चोरी आदि के लिए बीमा कवर के साथ स्थापित किया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

उप्र में दस हजार किसानों को सोलर पम्प खरीदने पर दिया जायेगा अनुदान : शाही
लखनऊ 14 नवम्बर (वार्ता)

उत्तर प्रदेश सरकार दस हजार किसानों को सोलर पम्प की खरीद पर अनुदान देगी। राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि इस बार सरकार दस हजार किसानों को सोलर पम्म खरीद पर अनुदान देगी। उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर से दस दिसम्बर के बीच सोलर पम्प खरीद पर अनुदान दिया जायेगा। इस बार जो किसान सोलर पम्प खरीदने के लिए पहले बैंक ड्राफ्ट लायेगा उसे पहले अनुदान दिया जायेगा ।

उन्होंने बताया कि दो से तीन हार्सपावर सोलर पम्प की खरीद पर 70 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा जबकि पांच हार्सपावर वाले सोलर पम्प पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। शाही ने बताया कि इसके पहले सरकार ने आठ कृषि यंत्रों की खरीद पर किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया था । योजना के तहत किसानों को पांच नवम्बर तक अनुदान दिया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कृतसंकल्पित है ।

उन्होंने बताया कि इस साल सरकार 20 जिलों के किसानों से एक लाख टन मक्का की खरीद करेगी। इसके साथ ही मूंगफली, तिल की खरीद के अलावा बाजरा और धान की खरीद की जायेगी। उन्होंने बताया कि किसानों को दलहन और तिलहन के बीज खरीद पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया गया जबकि गेंहू और जौ की खरीद पर यह अनुदान 60 प्रतिशत दिया गया।

कृषि मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि सरकारी खरीद में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि सरकारी खरीद के लिए किसान ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं और अभी तक करीब डेढ़ करोड़ किसान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इससे किसानों को काफी सुविधा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

देश में बड़े पैमाने पर लगेंगे सोलर पंप : मोदी
केन्द्र सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर प्रतिबद्ध | Solar Pump

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों से फसलों की सिंचाई में समझदारी से पानी का उपयोग करने पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि कृषि लागत में कमी लाने के लिए जल्दी ही देश में व्यापक पैमाने पर खेतों में सोलर पंप लगाये जायेंगे। मोदी ने वीडियो कान्फेंसिंग के माध्यम से लखनऊ में ह्यकृषि कुंभह्ण को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर प्रतिबद्ध है और कृषि लागत को कम से कम करने के लिए अनेक कदम उठाये गये हैं ताकि किसानों की आय बढ़ सके। देश में सिंचाई पर खर्च में कमी लाने के लिए निकट भविष्य में बड़े पैमाने पर खेतों में सोलर पंप (Solar Pump) लगाये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार विज्ञान का लाभ कृषि को देने का प्रयास कर रही है और इसी के ध्यान में रखकर वाराणसी में चावल अनुसंधान केन्द्र की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने में किसानों की बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से किसानों को नयी तकनीक की जानकारी मिलेगी तथा कृषि क्षेत्र में नये अवसर मिलेंगे।

प्रधानमंत्री ने कृषि उत्पादों में मूल्य संवर्द्धन पर जोर देते हुए कहा कि इस सिलसिले में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कई कदम उठाये गये हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हरित क्रांति के बाद दूध उत्पादन, शहद उत्पादन, पोल्ट्री और मत्स्य पालन पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि में जल संसाधन का समझदारी से उपयोग ,भंडारण में बेहतर प्रौद्योगिकी, कृषि में नवीनतम तकनी के उपयोग आदि पर कृषि कुंभ में चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि फसलों के अवशेष जलाने से रोकने के लिए नयी प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।