Sardar Vallabh Bhai Patel - Sach Kahoon Hindi

इंदिरा गांधी और वल्लभ भाई पटेल को अर्पित किए श्रद्धासुमन
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस व लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को टाउन में रावतसर रोड पर ज्ञानसिंह कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इसके अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी की अध्यक्षता में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। Hanumangarh News

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि एक ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण रखने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। दूसरे ने आधुनिक भारत के निर्माण, विवादास्पद मुद्दों पर विजय, आत्मनिर्भरता तथा देश की एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। समूचा देश उनके आगे नतमस्तक है। दादरी ने कहा कि समाजवाद को संविधान में शामिल कराने वाली, हरित क्रांति की प्रणेता और देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भारत ही नहीं पूरे विश्व की नेता थीं। वे पूरे विश्व में आयरन लेडी के नाम से विख्यात थीं। उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया। वे 1966 से 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री रहीं।

इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी। इस विरासत की वह अग्रणी नेता बनकर उभरी। एक प्रधानमंत्री में रूप में देश के लिए उनका योगदान देश कभी नहीं भूलेगा। 1971 के भारत-पाकिस्तान के युद्ध में देश की ऐतिहासिक विजय में इंदिरा गांधी की दृढ़ता का भी बड़ा योगदान था। यह वह समय था जब उन्हें देशवासी ही नहीं पूरी दुनिया ने लौह महिला मान लिया। देश की आजादी में भी उनका योगदान था। इंदिरा गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की अखंडता व एकता के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए।

वहीं देश की स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल के प्रयासों से ही अखंड भारत के निर्माण का सपना पूरा हुआ। सरदार पटेल कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने आजादी में भी काम किया और देश के आजाद होने के बाद देश को एकसूत्र में पिराने का भी काम किया। 586 रियासतों को एकसूत्र में पिरोने का काम सरदार वल्लभ भाई पटेल ने किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें लौहपुरुष की उपाधि से नवाजा। दादरी ने कहा कि इन महान विभूतियों के अधूरे सपनों को साकार कर एक नया भारत बनाएंगे। Hanumangarh News

पुष्पांजलि कार्यक्रम में पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, पीसीसी के पूर्व महामंत्री मनीष धारणिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष अमर सिंह सिहाग, नगर परिषद उपसभापति अनिल खीचड़, कार्यक्रम मीडिया प्रभारी अश्विनी पारीक, महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक सरोज शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव नवनीत संधू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा कर्मचंदानी, पूर्व महासचिव जगदीश सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान जयदेव भिड़ासरा, जिला परिषद सदस्य मोहम्मद हुसैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष इशाक खान, मोहनलाल इंदलिया, सरपंच नेतराम, वारिस अली, एलडी सांखला, महेंद्र चतुर्वेदी, सुभाष शर्मा, बलदेव कुक्कड़, डॉ. रविन्द्र गौतम, कालूराम गोदारा, जाकिर हुसैन, सोहन सांगा, सुखचैन सिंह, मनीष बब्बर सहित कई अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– National Unity Day: ‘भारत के लौह पुरुष’ की ‘छाया’ में कैसे एक सोए हुए गांव का चेहरा बदल …

जौनपुर में लौह पुरुष की 68 वी पुण्यतिथि दी गयी श्रद्धांजलि
जौनपुर, 15 दिसम्बर(वार्ता)

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में देश की आज़ादी के महान क्रांतिकारी , स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी औेर प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 68 वीं पुण्यतिथि के अवसर शनिवार को यहां लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद स्मारक पर लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकताओं ने यहां देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनकी 68वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के महान कार्यों के लिए आज पूरा देश उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जन्म जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। उनके पिता झावेरभाई किसान थे और मां लाडबाई साधारण महिला थी।

सरदार वल्लभ की प्रारंभिक शिक्षा करमसद में हुई। श्री पटेल को उनके बड़े भाई ने बैरिस्टरी पढ़ने के लिए भेजा। वहां से वे 1913 में भारत लौटे और फिर अहमदाबाद में उन्होंने वकालत करना शुरू की। सुश्री कौर ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर देश के स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लिया।

स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी और भारत की आज़ादी के बाद वे देश के प्रथम गृह मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री बने थे। बारदौली कस्बे में ज़ोरदार एवं सशक्त सत्याग्रह करने के बाद उन्हें सरदार कहा जाने लगा। आज़ादी के बाद विभिन्न रियासतों को देश को एक सूत्र में पिरोने का काम भी सरदार पटेल ने बखूबी किया और उसके बाद ही उन्हें लौह पुरुष भी कहा जाने लगा। इस अवसर पर डॉक्टर धरम सिंह ,मैनेजर पांडेय ,अनुरुद्ध सिंह ,मंजीत कौर समेत कई लोग मौजूद थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

रन फॉर यूनिटी दौड़ 31 को
सुबह सात बजे रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जाएगा | Run for unity race

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को स्थानीय भीम खेल परिसर में सुबह सात बजे रन फॉर यूनिटी दौड़ (Run for unity race) का आयोजन किया जाएगा। रन फॉर यूनिटी दौड़ को उपायुक्त अंशज सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बेनर्जी ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी एवं अनेक युवा संगठनों से जुड़े युवा भाग लेंगे। रन फॉर यूनिटी दौड़ भीम स्टेडियम से शुरू होकर चिड़िया घर रोड़ से होते हुए, भगत सिंह चौक व सैक्टर-13 से भिवानी पब्लिक स्कूल से होते हुए वापिस भीम स्टेडियम में समाप्त होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।