World Championship: Biles - Sach Kahoon Hindi

वर्ल्ड चैम्पियनशिप / अमेरिका की बाइल्स ने स्वर्ण जीता, ऑल-अराउंड इवेंट में 4 गोल्ड जीतने वाली पहली जिम्नास्ट
बाइल्स ने टूर्नामेंट में टीम इवेंट का स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया

दोहा।

अमेरिका की सिमोन बाइल्स ने वर्ल्ड आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। वे वर्ल्ड चैम्पियनशिप में ऑल-अराउंड इवेंट में चार बार गोल्ड मेडल जीतने वाली दुनिया की पहली जिम्नास्ट हैं। बाइल्स ने कतर की राजधानी स्थित एस्पायर डोम में ऑल राउंड फाइनल्स में कुल 57.491 अंक बनाए। बाइल्स इससे पहले 2013 (एंटवर्प), 2014 (नाननिंग), और 2015 (ग्लासगो) में हुई वर्ल्ड चैम्पियनशिप के ऑल-अराउंड इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

जापान की मेई मुराकामी ने ऑल-अराउंड फाइनल्स में रजत पदक जीता। वे ऑल राउंड फाइनल्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली जापान की पहली जिम्नास्ट हैं। गत चैम्पियन अमेरिका की 17 साल की हर्ड मोर्गन कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।

स्वर्ण जीतने के बाद बाइल्स ने कहा, ‘यह शायद मेरी सभी विश्व चैम्पियनशिप और ओलिंपिक में पदक के मुकाबले सबसे कठिन जीत है। अमेरिका के लिए फिर से एक बार स्वर्ण पदक जीतना वाकई बहुत रोमांचक है।’

मोर्गन की ओर इशारा करते हुए बाइल्स ने कहा, ‘एक दूसरे को प्रोत्साहित करना अहम है। हम इस प्रतियोगिता के लिए बहुत दिनों से तैयारी कर रहे थे। उनके (मोर्गन) साथ यहां तक पहुंचना रोमांचक है। हम खुश हैं कि हमारी कड़ी मेहनत रंग लाई।’

2016 रियो ओलिंपिक में भाग लेने के बाद बाइल्स दोहा में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थीं। रियो में बाइल्स ने चार स्वर्ण पदक जीते थे। तब पहली बार किसी अमेरिकी जिम्नास्ट ने एक ही ओलिंपिक में चार स्वर्ण पदक जीते थे।

रियो ओलिंपिक के बाद से वे अस्वस्थ थीं। अमेरिकी जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन ने बताया था कि अस्पताल के इमरजेंसी रूम में जब बाइल्स की मेडिकल जांच हो रही थी, तो डॉक्टरों को उनके किडनी में स्टोन मिला था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।