Indian Students - Sach Kahoon Hindi

Canada top universities: कनाडा की ये 5 यूनिवर्सिटीज़ बन सकती हैं आपका करियर गेमचेंजर, डिग्री मिलते ही नौकरी के शानदार मौके
Canada इस समय भारतीय छात्रों के लिए सबसे पसंदीदा स्टडी डेस्टिनेशन में शामिल है। यहां 4 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। बेहतर शिक्षा व्यवस्था, रिसर्च सुविधाएं और शानदार करियर अवसरों के कारण हर साल बड़ी संख्या में विदेशी छात्र कनाडा का रुख करते हैं। टाइम्स हायर एजुकेशन की ग्लोबल इंप्लॉयबिलिटी रैंकिंग के अनुसार, कनाडा की कुछ यूनिवर्सिटीज़ ऐसी हैं जहां से डिग्री लेने के बाद नौकरी मिलने की संभावना काफी ज्यादा होती है। आइए जानते हैं उन टॉप 5 यूनिवर्सिटीज़ के बारे में।

1. University of Toronto

1827 में स्थापित यह कनाडा की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी मानी जाती है। ग्लोबल इंप्लॉयबिलिटी रैंकिंग में इसे दुनिया में 14वां और कनाडा में पहला स्थान मिला है। यहां मेडिसिन, इंजीनियरिंग, बिजनेस और कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई बेहद लोकप्रिय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां के करीब 90% छात्रों को डिग्री मिलने के एक साल के भीतर नौकरी मिल जाती है।

2. McGill University

1821 में स्थापित मैक्गिल यूनिवर्सिटी रिसर्च और इनोवेशन के लिए जानी जाती है। यहां लगभग 30% छात्र विदेशी होते हैं। ग्लोबल इंप्लॉयबिलिटी रैंकिंग में इसका स्थान दुनिया में 31वां और कनाडा में दूसरा है। यहां से पढ़ाई करने वाले अधिकांश छात्रों को ग्रेजुएशन के तुरंत बाद रोजगार मिल जाता है।

3. University of British Columbia

1915 में स्थापित यह यूनिवर्सिटी 140 से अधिक देशों के छात्रों को आकर्षित करती है। बिजनेस, इंजीनियरिंग, हेल्थ साइंस और पर्यावरण विज्ञान के लिए यह संस्थान काफी प्रसिद्ध है। इंडस्ट्री कनेक्शन मजबूत होने के कारण यहां के छात्रों को जॉब के अच्छे अवसर मिलते हैं।

4. Université de Montréal

1878 में स्थापित मॉन्ट्रियाल यूनिवर्सिटी फ्रेंच भाषी छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय है। मेडिसिन, लॉ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे कोर्स यहां काफी चर्चित हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां के लगभग 90% छात्रों को ग्रेजुएशन के छह महीने के भीतर नौकरी मिल जाती है।

5. McMaster University

1887 में स्थापित मैक्मास्टर यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग और बिजनेस शिक्षा के लिए खास पहचान रखती है। यहां 120 से ज्यादा देशों के छात्र पढ़ते हैं। इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कोर्स और रिसर्च आधारित पढ़ाई के कारण यहां से पास आउट होने वाले छात्रों की रोजगार दर काफी अच्छी मानी जाती है।

कनाडा में रह रहे भारतीय छात्रों के लिए आई बड़ी खबर
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Canada की सरकार ने देश में रह रहे करीब 700 भारतीय छात्रों (Indian Students) के आव्रजन दस्तावेजों में कमी होने के मामले में व्यवहारिक दृष्टिकोण और मानवीय संवेदनशीलता के आधार पर बढ़ने का भरोसा दिया है। सूत्रों के अनुसार भारत इस मामले को कनाडा के अधिकारियों के साथ ओटावा में भारतीय उच्चायोग ( india government ) के माध्यम से और नयी दिल्ली में कनाडा उच्चायोग के जरिए लगातार उठाता रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने कनाडाई समकक्ष से भी इस मामले पर बात की। Canada

सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने इस वर्ष अप्रैल में अपनी कनाडा यात्रा के दौरान इसे उठाया था। टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास में भारतीय छात्रों के एक समूह ने उनसे मुलाकात की थी। सूत्रों का कहना है कि कनाडाई अधिकारियों से बार-बार निष्पक्ष रहने और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया गया क्योंकि छात्रों की गलती नहीं थी। Canada

यह भी बताया गया कि कनाडा शासनतंत्र में कुछ खामियों और असावधानी के कारण छात्रों को वीजा मिल गया और उन्हें कनाडा में प्रवेश करने की अनुमति भी मिल गई। सूत्रों के अनुसार तब से, कनाडा के राजनीतिक दलों एवं उनके सांसदों ने छात्रों के समर्थन में बात की है।

देश में आप्रवासन मंत्री शॉन फ्रेजिÞयर ने संकेत दिया है कि कनाडा अनिश्चितता का सामना कर रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए सक्रिय रूप से एक समाधान का प्रयास कर रहा है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी छात्रों के साथ उचित व्यवहार की आवश्यकता को स्वीकार किया है। हाल ही में कुछ छात्रों को उनके निर्वासन नोटिस पर स्थगन आदेश प्राप्त हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि यह स्वागत योग्य है कि भारत सरकार के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप कनाडा सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और छात्रों के दृष्टिकोण को स्वीकार करने का फैसला किया है। Canada

अपने नागरिकों को लेकर भारत सरकार गंभीर, यूक्रेन से 470 छात्रों को सुरक्षित निकाला
नई दिल्ली। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को लेकर गंभीर है और उन्हें निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अभियान के तहत 470 भारतीय छात्रों का पहला जत्था यूक्रेन से बाहर निकलकर रोमानिया की सीमा में पहुंचा। कीव में भारत के दूतावास की तरफ से बताया गया है कि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने का प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि रोमानिया, हंगरी और पोलैंड के भारतीय दूतावासों के संयुक्त प्रयासों से ये प्रक्रिया चल रही है। भारतीय छात्रों को पोलैंड में प्रवेश की अनुमति मिल सके, इसलिए पोलैंड-यूक्रेन सीमा पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोन पर बातचीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन की बातचीत के बाद भारत सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस से दो तरह के विचार सामने आए हैं। एक पक्ष कहता है कि सरकार को संतुलन बनाए रखना चाहिए तो दूसरा पक्ष कह रहा है कि रूस की कार्रवाई की निंदा होनी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश राज्य मंत्री आनंद शर्मा ने सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को सही ठहराया है। वहीं कांग्रेस के ही दूसरे वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी कहते हैं कि सरकार को इस मामले में स्पष्ट रुख रखना चाहिए और रूस कहना चाहिए कि ये हमला गलत है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर का मत है कि भारत को रूस की कार्रवाई की निंदा करनी चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कोरोना वायरस : लोकसभा में हुई फँसे भारतीय छात्रों को स्वदेश लाने की माँग
सरकार ने कहा- उन्हें निकालने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा में विभिन्न दलों के सदस्यों ने दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच मलेशिया और सिंगापुर में फँसे भारतीय छात्रों को स्वदेश लाने के लिए सरकार से उपयुक्त कदम उठाने की माँग की।

सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय छात्र विदेशों में फँसे हुए हैं। उन्हें जल्द से जल्द स्वदेश लाने के लिए सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।

राजन विचारे ने भी सिंगापुर में फँसे छात्रों का मुद्दा उठाया

इडुक्की से कांग्रेस के सांसद डीन कुरियाकोस ने भी उनकी माँग का समर्थन किया। तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि सिंगापुर हवाई अड्डे पर 58 छात्र फँसे हुए हैं जिनमें से 25 छात्राएं भी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रकोप विश्व भर में फैल गया है लिहाजा छात्रों के अभिभावक उन्हें तुरंत घर बुलाना चाहते हैं। भारत सरकार ने 17 मार्च को अफगानिस्तान, फिलीपींस और मलेशिया से यात्रियों के आने पर रोक लगा दी जिससे इन देशों में सैकड़ों छात्र फँस गए हैं। शिवसेना के राजन विचारे ने भी सिंगापुर में फँसे छात्रों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि फिलीपींस में पढ़ रहे कई छात्र मलेशिया में भी फँसे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए सरकार हरसंभव उपाय करे।

समाजवादी पार्टी के एस.टी. हसन ने कहा कि कुआलालम्पुर में फँसे 60 भारतीय छात्रों को तुरंत यहाँ लाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि उन छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें भोजन तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा। सदस्यों ने छात्रों को स्वदेश लाने के लिए विशेष विमान भेजने की भी माँग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई निजी अस्पताल ‘कोविड-19’ के मरीजों का इलाज नहीं कर रहे हैं जिसके लिए दिल्ली सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने संकट की इस घड़ी में पूरे मनोयोग के साथ सेवाएं देने के लिए चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों और एंबुलेंस चालकों की प्रशंसा की तथा संयम बरतने के लिए मीडिया की भी सराहना की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

वर्ष 2017-18 में अमेरिका आने वाले भारतीय छात्रों की संख्या एक लाख 96 हजार 271 रही
अमेरिका पढ़ने के इच्छुक छात्रों की मदद लिए ऐप लायेगा अमेरिकी दूतावास

नई दिल्ली (एजेंसी)। अमेरिका में प्रवासी नीति पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुचर्चित सख्त रुख के बावजूद वहां पढ़ने जाने वाले भारतीय विद्यार्थियों (Indian Students) की संख्या में पिछले साल 10 हजार से ज़्यादा का इजाफा हुआ है। इस संख्या में और वृद्धि के उद्देश्य से अमेरिकी दूतावास जल्द ही एक ऐप जारी करेगा जो छात्रों को वीजा लेने के लिए सहायता करेगा।

अमेरिकी दूतावास में मिनिस्टर काउंसलर (कौंसिल सेवाएं) जोसेफ पोम्पर ने मंगलवार को यहां ओपेन डोर्स रिपोर्ट जारी करके संवाददाताओं के साथ बीते साल के छात्र वीजा आंकड़े साझा किये। उन्होंने कहा कि लगातार पांच साल से अमेरिका में छात्र वीजा पाने वालों की संख्या में पांच फीसदी से अधिक की दर से इजाफा हो रहा है और विगत 10 वर्षों में दोगुनी हो गयी है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 में अमेरिका आने वाले भारतीय छात्रों की संख्या एक लाख 96 हजार 271 रही जबकि वर्ष 2016-17 में छात्र वीजा पाने वाले भारतीयों की संख्या एक लाख 86 हजार 267 थी। अमेरिका आने वाले भारतीय छात्रों में से 73 प्रतिशत छात्र गणित, कंप्यूटर विज्ञान अथवा इंजीनियरिंग में प्रवेश लेते हैं।

अंतरराष्ट्रीय छात्रों में भारतीय छात्र (Indian Students) दुसरे स्थान पर

दस प्रतिशत छात्र मैनेजमेंट या बिजनेस जबकि आठ प्रतिशत छात्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रवेश लेते हैं। उन्होंने रिपोर्ट के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि अमेरिका में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की संख्या में गत वर्ष 1.5 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय छात्रों में भारतीय छात्र लगातार दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। चीनी छात्र नंबर एक पर हैं। तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया है। पर दक्षिण कोरियाई छात्रों की संख्या में सात फीसदी की गिरावट आयी है। उन्होंने बताया कि भारत में पढ़ने आने वाले अमेरिकी छात्रों की संख्या वर्ष 2016-17 के 4191 की तुलना में वर्ष 2017-18 में 4704 हो गयी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।