grew - Sach Kahoon Hindi

एक और डॉक्टर का तबादला, मरीज बढ़े
पहले ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है अबोहर का सिविल अस्पताल

नहीं हो सके चार मरीजों के आॅप्रेशन, निराश वापिस लौटे

डॉ. सुमित लूना का फाजिल्का अस्पताल में स्थानांतरण

अबोहर (सुधीर अरोड़ा)। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे स्थानीय सिविल अस्पताल में मरीजों को उस समय एक ओर झटका लगा जब अस्पताल में आॅप्रेशन के समय बेहोशी का इंजेक्शन लगाने वाले डॉक्टर सुमित लूना का भी फाजिल्का अस्पताल में स्थानांतरण हो गया।

गौरतलब है कि डॉ. लूना ने इस अस्पताल से तबादले के लिए पहले ही आॅनलाइन अर्जी दी हुई थी, जिसकी मंजूरी मिलते ही उनका फाजिल्का स्थानांतरण कर दिया गया। अस्पताल में 4 आॅप्रेशन केस हल नहीं हो सके और मरीजों को बिना आॅप्रेशन करवाए ही वापिस घर लौटना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि इस अस्पताल में सिजेरियन डिलिवरी के अलावा पथरी, हिरणियां, बच्चेदानी, आर्थो आदि संबंधी हर रोज 4-5 आॅप्रेशन की औसत थी, इसके अलावा एक माह में परिवार नियोजन मंगलवार और गुरूवार को 30 आॅप्रेशन किए जाते हैं, उधर दिल रोग मॉहिर डॉ .पुनीत चुचरा का भी अस्पताल से स्थानांतरण किए जाने के निर्देश आ चुके हैं, जिनके जाने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विभाग को करवाया अवगत, समस्या ज्यों की त्यों

सिविल अस्पताल के इंचार्ज डॉ. लाल चंद ठुकराल ने बताया कि डॉक्टरों के स्थानांतरण से मरीजों को भारी परेशानी तो आएगी ही परन्तु सरकार के निदेर्शों पर उनको रिलीव करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि सिजेरियन डिलिवरी मामलों के समय मरीजों की बेहोशी की हालत को सुधारने वाले डॉक्टर को बुलाने के लिए अस्पताल अपने तौर पर खर्च करेगा, जबकि अन्य आॅप्रेशनों के लिए मरीजों को अपने स्तर पर दो हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह कई बार स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों की कमी से अवगत करवा चुके हैं परन्तु समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

बिजली समस्या से परेशान मरीज

बुधवार शाम 6 बजे से अस्पताल में बिजली गुल रहने से भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत दिवस तेज आंधी के कारण अस्पताल की होट लाइन सुविधा ठप्प हो गई, जिस कारण स्टाफ के अलावा मरीजों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल में दौरा किया गया तो वार्ड में भर्ती मरीजों के परिंजन हाथ वाले पंखों से हवा करते दिखाई दिए।

इसके अलावा मरीजों को पीने के पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. लालचंद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कल शाम बिजली बंद होने की सूचना बिजली विभाग के एक्सईएन मलकीत सिंह सिद्धू को दे दी गई थी, परंतु अधिकारियों ने वीरवार दोपहर तक कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया, परंतु फिर भी जरनरेटर के सहारे मरीजों को सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

धनखड़ का कद बढ़ा, हुड्डा टेंशन में
मंथन। भाजपा की रोहतक रैलियों में उमड़े जनसैलाब ने बढ़ाई पूर्व सीएम की चिंताएं

पहले से कई गुना बढ़ा भाजपा वर्करों में उत्साह

सोचने को मजबूर हुए कांग्रेस वर्कर

ChandiGarh, Anil Kakkar: वर्ष 2016 के जाते-जाते भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के गढ़ कहे जाने वाले रोहतक लोकसभा के चार विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करके अपनी पकड़ मजबूत की। जहां एक तरफ ये रैलियां कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ का राजनीतिक कद बढ़ा गई वहीं इनमें उमड़े जनसैलाब ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चेहरे का रंग भी उड़ा दिया है। भीड़ के लिहाज से सफल रही इन रैलियों से भाजपा नेताओं का उत्साह पहले से कई बढ़ा है वहीं विपक्षी कांग्रेस पार्टी को फिर से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। बादली की ‘मोटा-जोटा’ रैली ने लोगों की खूब वाहवाही बटोरी जबकि क्रिसमस के दिन 16 डिग्री से भी कम कड़-कड़ाती ठंड में 25 दिसंबर को खुद हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र कलोई-सांपला में भाजपा की विधानसभा रैली में जिस तरह से भीड़ उमड़ी, उससे धनखड़ ने रोहतक लोकसभा में एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है।

बता दें कि रोहतक को हुड्डा का गढ़ माना जाता है लेकिन विधानसभा चुनावों में झज्जर और रोहतक जिलों में भाजपा के तीन विधायकों की जीत के बाद इस क्षेत्र में भाजपा ने अपना झंडा लहराना शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 90 की 90 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभावार रैली करने की कड़ी में बेरी, बादली और झज्जर विधानसभा में एक के बाद एक महीने में तीन रैलियां कीं। तीनों ही रैलियों की सफलता से भाजपा उत्साहित है। 25 दिसम्बर की रैली को लेकर उत्साह इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि यह रैली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र में थी। इस रैली के साथ ही 90 विधानसभा क्षेत्रों की मुख्यमंत्री की परिक्रमा भी पूरी हो गई। गढ़ी सांपला रैली के लिये स्वयं धनखड़ ने सप्ताह भर रोहतक में ही डेरा डाला और विधानसभा के सभी गांवों का दौरा किया और लोगों ने खूब समर्थन दिया।

पहली रैली नवंबर में बेरी में आयोजित की गई। जिसके संयोजक विक्रम कादयान थे। बेरी के स्कूल मैदान में आयोजित रैली की सफलता से उत्साहित मुख्यमंत्री ने बेरी की कन्या महाविद्यालय की मांग पूरी करके सफलता पर मुहर लगा दी। बेरी के बाद भाजपा की बादली रैली 4 दिसंबर को थी। इस रैली का नाम मोटा जोटा रखा गया। नाम के अनुरूप जहां भीड़ ने मोटा जोटा मारा वहीं बादली को एक साथ ब्लॉक, तहसील व सब डिवीजन बनाकर सरकार ने बादली के लिये मोटा जोटा मारा। झज्जर विधानसभा आरक्षित विधानसभा क्षेत्र है, यहां होने वाली रैली पर भी लोगों की नजरें लगी थी। इस विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मातनहेल में भाजपा ने रैली करने का साहस दिखाया।

हर शहर-गांव तक हुई भाजपा की पहुंच

रैलियों के बाद भाजपा की पहुंच हर शहर और हर गांव तक हुई है। भाजपा गरीब व किसान मजदूर वर्ग के साथ अन्य वर्गों की पार्टी है। इसलिए पिछले दो साल में पार्टी ने संगठनात्मक रूप से भी मजबूती पाई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मूलमंत्र सबका साथ-सबका विकास को केवल नारा ही नहीं, बल्कि 90 की 90 विधानसभा हल्कों में पहुंच कर करोड़ों की सौगात के साथ इसे चरितार्थ कर दिखाया है।

ओम प्रकाश धनखड़

कृषि मंत्री, हरियाणा

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की मुसीबतें बढ़ीं
एजीएल ΄लॉट आबंटन मामला: अब सीबीआई करेगी जांच

ChandiGarh, Anil Kakkar: एसोसिएट जरनल लिमिटेड (एजीएल) ΄लाट आंबटन मामले में पूर्व सीएम हुड्डा की मुश्किलें के कम होने के आसार नहीं नजर रहे। हरियाणा सरकार ने एजीएल ΄लाट आंबटन मामला सीबीआई को जांच हेतु भेज दिया है। मामले में पहले विजीलैंस ने कार्यवाही करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा हुडा के चार अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे, वहीं अब सीबीआई इस मामले की जांच करेगी। इस बाबत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएट जरनल लिमिटेड (एजीएल) ΄लाट आंबटन मामला सीबीआई को जांच हेतु भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है और यह मामला हमारी तरफ से भेज दिया गया है, यदि कहीं पर प्रक्रिया में होगा तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी चण्डीगढ न्यायिक अकादमी में एक दिवसीय अखिल भारतीय राज्य मानवाधिकार आयोग सम्मेलन-2016 के शुभारंभ अवसर पर के पश्चात पत्रकारों द्वारा एजीएल ΄लाट आंबटन मामले पर सीबीआई जांच के संबंध में पूछे गए प्रश्र के उत्तर में दी।