Kashmir Highway - Sach Kahoon Hindi

कश्मीर राजमार्ग, लेह तथा मुगल रोड यातायात के लिए बंद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रमार्ग शुक्रवार को मरम्मत कार्यों के लिए बंद रहा। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाले 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राजमार्ग को मार्ग पर फिसलन बढ़ने के कारण सर्दियों के मौसम तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं दक्षिण कश्मीर में शोपियां को जम्मू क्षेत्र के राजौरी तथा पुंछ को जोड़ने वाले 86 किलोमीटर लंबा मुगल रोड भी हिमपात तथा सड़क पर फिसलन की स्थिति के कारण बंद है। उन्होंने बताया कि सर्दी का मौसम समाप्त होने से पहले इस रोड के खुलने की संभावना नहीं है। इस रोड का ताजे फलों के परिवहन के लिए श्रीनगर-जम्मू राष्ट्र राजमार्ग के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार् पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा सीमा सड़क संगठन द्वारा आवश्य मरम्मत कार्य करने के कारण आज यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने गत वर्ष नवंबर महीने में घोषणा की थी कि मरम्मत कार्य चलने तक राजमार्ग प्रत्येक शुक्रवार को बंद रहेगा। राजमार्ग पर यातायात निलंबित रहने के कारण घाटी में आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गयी है, जिसके कारण चावल, ताजी सब्जियों तथा फलों के दाम बढ़ गए हैं। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर विशेषकर जोजिला जीरो बिंदु, इंडिया गेट, मीनमार्ग तथा द्रास (जो साइबेरिया के बाद विश्व का सबसे सर्द क्षेत्र है।) में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने सर्दी के मौसम तक के लिए बंद कर दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जम्मू-कश्मीर में लेह, मुगल मार्ग पांचवें दिन भी बंद
पांचवे दिन शुक्रवार को भी यातायात स्थगित

श्रीनगर 16 नवंबर (वार्ता)

जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में बर्फ जमा होने एवं सड़कों पर फिसलने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर घाटी एवं एतिहासिक मुगल मार्ग पर पांचवे दिन शुक्रवार को भी यातायात स्थगित रहा। यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि फलों से लदे ट्रक और खाली ईंधन के टैंकर सहित सैंकड़ों वाहन आज सुबह कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से जम्मू के लिए रवाना हुए। सुरक्षा बलों की गाड़ियों को विपरीत दिशा से जाने की अनुमति होगी।

उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर जा रहे लोगों और दूरस्थ गांवों के निवासियों से अपील की गयी है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले यातायात नियंत्रण इकाई से संपर्क कर लें। कश्मीर घाटी में बारिश या हिमपात की आशंका के होने के साथ हिमस्खलन होने की चेतावनी दी गई है यातायात अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र से कश्मीर को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग हिमपात एवं सड़कों की फिसलन भरी स्थिति के चलते सोमवार दोपहर से बंद है।

जिला प्रशासन ने फंसे हुए यात्रियों के खाने के इंतजाम किए

राजमार्ग की देखरेख करने वाले सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) ने राजमार्ग विशेष तौर पर जोजिला, मीनमार्ग एवं जीरो प्वाइंट से बर्फ हटाने के लिए मशीनाें और श्रमिकों को लगा दिया है। रात के दौरान निम्न तापमान की वजह से सड़कों पर बहुत अधिक फिसलन हो रही है। लद्दाख जाने वाले ट्रक सहित बड़ी संख्या में वाहन गंदेरबल जिले के सोनमार्ग में फंसे हुये हैं। इसी तरह, खाली ट्रक एवं ईंधन टैंकर सहित सैंकड़ों वाहन द्रास, करिगल एवं मीनमार्ग में फंसे हुये हैं।

फंसे हुए यात्रियों एवं चालकों का कहना है कि उन्हें अपने संबंधित स्थलों की ओर जाने की अनुमति नहीं है, हालांकि जिला प्रशासन ने उनके रहने एवं खाने के इंतजाम किए हैं। यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शोपियां को राजौरी एवं पुंछ से जोड़ने वाले मुगल मार्ग पर भी हिमपात की वजह से यातायात स्थगित है। जिला प्रशासन बर्फ हटाने के अभियान में लगा हैं। उन्होंने कहा,“प्राधिकरणों से अनुमति मिलने के बाद ही यातायात को बहाल किया जाएगा।”

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।