CM Khatter - Sach Kahoon Hindi

पदक जीतो नौकरी हम देंगे : खट्टर
ओलंपिक दिवस पर सीएम खट्टर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौंसला

मैट पर खेलो पर मिट्टी से लगाव न छोड़ो

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग में नौकरी दी जाएगी ताकि उनके अनुभवों से नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके। मुख्यमंत्री बुधवार को यहां अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर ओलम्पिक पदक विजेता खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे थे। खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग में नौकरी लगाए जाने के बाद शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों में खेल गतिविधियां बढ़ाने के लिए आवश्यकता अनुसार उन्हें डेपूटेशन पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अच्छा खिलाड़ी कोच बनेगा तो खेलों को प्रमोट किया जा सकेगा और मेडलिस्ट वर्ग से युवा खिलाडियों को भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को ओलम्पिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को जिस विभाग में बेहतर आॅफर मिलें उसमें आगे बढ़ने के लिए शामिल हो जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब खिलाड़ी मैट की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन इसमें धन की अधिक आवश्यकता पड़ने लगी है। मैट पर आने के बावजूद खिलाड़ी स्वभाविक खेल की भावना न छोड़ें। पहलवान का सही अभ्यास अखाड़े की मिट्टी में ही होता है। इसलिए युवाओं को मिट्टी से लगावा रखना चाहिए।

टोक्यो ओलम्पिक के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन

इस अवसर पर हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने बताया कि आगामी टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपए तैयारी राशि के रूप में उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने पर 6 करोड़ रुपए, रजक पदक विजेता को 4 करोड़ रुपए तथा कांस्य पदक विजेता को 2.50 करोड रुपए की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोरोना के खिलाफ जंग : मैदान में उतरी टीम मनोहर
मंत्रियों को सौंपी गई जिलावार जिम्मेदारियां

सच कहूँ न्यूज चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पूरी टीम ग्रांउड पर उतर गई है। इसके तहत मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों की जिलावार ड्यूटी संभालेंगे। वहीं आला आईएएस अधिकारियों को भी जिलावार इंचार्ज नियुक्त किया गया है। कोरोना से निपटने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन के साथ कार्डिनेशन करके मंत्री और अधिकारी कोरोना मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन व दवाइयों आदि का प्रबंध सुनिश्चित करेंगे।

सभी जिलों के उपायुक्तों को भी हिदायतें दी गई हैं कि वे संबंधित मंत्रियों व अधिकारियों के साथ संपर्क बनाकर रखें और उनके साथ नियमित रूप से कोरोना मामलों को लेकर बातचीत करें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को साइबर सिटी यानी गुरुग्राम जिले का इंचार्ज बनाया गया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला को जींद के साथ सोनीपत जिले की कमान सौंपी है। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अंबाला और पानीपत जिले का प्रभारी बनाया है।

स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला तथा डिप्टी सीएम रणबीर सिंह गंगवा को हिसार जिले का इंचार्ज बनाया है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर को करनाल व यमुनानगर जिले में कोविड-19 से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करने और सभी प्रकार के प्रबंध करने का जिम्मा सौंपा है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को फरीदाबाद जिले का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

बिजली मंत्री रणजीत सिंह सरसा व फतेहाबाद जिलों में व्यवस्था संभालेंगे। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल को भिवानी व चरखी दादरी, सहकारिता मंत्री डॉ़ बनवारी लाल को रेवाड़ी व झज्जर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव को महेंद्रगढ़ व नूंह, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा को कैथल, पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक को पलवल तथा खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह को कुरुक्षेत्र व रोहतक जिले में कोरोना से निपटने के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग

सरकार के आदेशों पर मुख्य सचिव विजय वर्धन ने सभी 22 जिलों में आला आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर उन्हें मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा है। एफसीआर संजीव कौशल को फरीदाबाद, वी.एस. कुंडू को रेवाड़ी, पी.के. दास को कैथल, आलोक निगम को पंचकूला, धीरा खंडेलवाल को जींद, देवेंद्र सिंह को करनाल, अमित झा को सोनीपत, एसएन रॉय को अंबाला, डॉ़ महावीर सिंह को फतेहाबाद, सुधीर राजपाल को गुरुग्राम, डॉ़ सुमिता मिश्रा को झज्जर व अनुराग रस्तोगी को हिसार जिले का इंचार्ज नियुक्त किया है। इसी तरह से आनंद मोहन शरण रोहतक, आरएस वुंडरू को पलवल, अशोक खेमका को नूंह, विनित गर्ग को सिरसा, जी़ अनुपमा को कुरुक्षेत्र, एके सिंह को पानीपत, दीपिका उमाशंकर को यमुनानगर, अनुराग अग्रवाल को महेंद्रगढ़, डी़ सुरेश को चरखी दादरी तथा नितिन कुमार यादव को भिवानी का इंचार्ज लगाया है।

मंत्रियों-अधिकारियों को सौंपा ये जिम्मा

जिलों में आइसोलेशन बेड्स, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड व वेंटिलेटर का प्रबंध सुनिश्चित करेंगे

सरकारी के साथ सभी प्राइवेट अस्पतालों के साथ भी कार्डिनेशन कर स्वास्थ्य सेवाएं होंगी सुनिश्चित

पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग पर रहेगा सरकार का विशेष जोर

जिलों में आरटीपीसीआर टेस्ट व कंटेनमेंट जोन को लेकर नियमित रूप से किया जाएगा रिव्यू

सभी जिलों में धारा-144 लागू करना सुनिश्चित करने का जिम्मा आला अधिकारियों का रहेगा

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सेब मंडी के उद्घाटन स्थल पर नहीं पहुंचे सीएम
भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद मुख्यमंत्री को करना पड़ा काले झंडों का सामना | CM Khatter

पंचकूला/पिंजौर (सच कहूँ न्यूज)। मनोहर लाल, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार(CM Khatter)ने एचएमटी पिंजौंर पर सेब मंडी का उद्घाटन करने के लिए आना था, परन्तु एचएमटी बचाओ संघर्ष समिति के संरक्षक विजय बंसल ने पहले से ही सेब मंडी के विरोध में काले झंडों से स्वागत करने के लिए एचएमटी कर्मचारियों व स्थानीय निवासियों से आह्वान कर दिया था।

इसी के चलते कांग्रेस प्रदेश महासचिव मनवीर गिल, हलका कालका पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय आरटीआई सेल कॉर्डिनेटर दीपांशु बंसल, नरेश मान हिमशिखा, सतिंदर टोनी, संदीप सोही, टिंकू शर्मा, नीरज, वीरेंद्र राणा, सतपाल, बलबीर रेटगड़िया समेत सेंकड़ों की सख्यां में एचएमटी कर्मचारी, विभिन्न दलों के नेता व स्थानीय निवासी मौजूद रहे। विजय बंसल के अनुसार एचएमटी औद्योगिक भूमि पर सरकार के सेब मंडी लगाने के तानाशाह फैसले के विरोध में काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को विरोध प्रदर्शन किया गया।

सीएम को दिखाए काले झंडे

बंसल ने बताया कि सेब मंडी को न लगाने के लिए कानूनी कार्यवाही पहले से ही शुरू होगी है जिसमे मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार, अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार,मुख्य प्रशासक हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड,चेयरमेन एच एस आई आई डी सी, अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार इंडस्ट्रीज व कामर्स विभाग आदि को कानूनी नोटिस भेज दिया गया है व यदि कार्यवाही न हुई तो पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगें। बावजूद लोकतांत्रिक माध्यम से रोष प्रकट करते हुए विजय बंसल ने बताया कि हजारों की संख्या में संघर्ष समिति ने एचएमटी गेट के बाहर काले झंडे दिखाकर अपना रोष व्यक्त किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।