SAARC - Sach Kahoon Hindi

पाकिस्तान सार्क सम्मेलन के लिए भारत को भेजा न्योता
इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान ने कहा है कि यदि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19वें सार्क शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद नहीं आ सकते, तो भारत वर्चुअली तरीके से भी इसमें शामिल हो सकता है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान सार्क शिखर सम्मेलन को एक महत्वपूर्ण मंच मानता है। हम 19वें सार्क शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के इच्छुक हैं और यदि भारत को व्यक्तिगत रूप से शिखर सम्मेलन में भाग लेने में कोई समस्या है तो वह वर्चुअली इस बैठक में भाग ले सकता है। इस्लामाबाद इससे पहले नवंबर, 2016 में सार्क शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला था, लेकिन भारत ने दोनों देशों के बीच तनाव के कारण सम्मेलन का बहिष्कार किया था, तब से शिखर सम्मेलन का आयोजन नहीं हो सका।

सार्क के नियमानुसार यदि कोई सदस्य बैठक में भाग लेने से इंकार करता है तो इस स्थिति में बैठक आयोजित नहीं की जा सकती। एक रिपोर्ट के मुताबिक कुरैशी ने कहा कि सार्क महासचिव एसाला वीराकून ने पिछले महीने इस्लामाबाद का दौरा किया था और पाकिस्तान ने इसी दौरान शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की इच्छा व्यक्त की थी। इस बीच, कुरैशी ने अगले शिखर सम्मेलन के लिए सभी सदस्यों को निमंत्रण देते हुए कहा, ‘अगर भारत इस्लामाबाद में शिखर सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक नहीं है तो कम से कम अन्य सदस्यों को इसमें भाग लेने से नहीं रोकना चाहिए।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पाक के बुलावे पर सार्क में शामिल नहीं होंगे मोदी
सुषमा ने कहा- आतंकवाद और बातचीत एकसाथ नहीं

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खोलने का ये मतलब नहीं कि दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू हो जाएगी। आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं हो सकते। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि हम नरेंद्र मोदी को सार्क सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्योता भेजेंगे। पाक ने कहा था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि भारत अगर बातचीत और दोस्ती के लिए एक कदम बढ़ाता है तो हम दो कदम बढ़ाएंगे।

सुषमा ने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद खत्म नहीं करता, हम उनके बुलावे पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे। इसलिए हम सार्क में हिस्सा नहीं लेंगे। भारत सरकार कई सालों से करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग कर रही है। लेकिन सिर्फ इस बार ही पाकिस्तान की ओर से सकारात्मक पहल हुई। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू हो जाएगी। 19वें सार्क शिखर सम्मेलन का आयोजन 2016 में पाकिस्तान में किया जाना था लेकिन भारत समेत बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने इस समिट में हिस्सा नहीं लिया था। 18 सितंबर को भारत में जम्मू कश्मीर के उड़ी में भारतीय आर्मी कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। हमले के विरोध में भारत ने सम्मेलन में हिस्सा नहीं लिया था। वहीं, बांग्लादेश घरेलू परिस्थितियों का हवाला देते हुए इस सम्मेलन में शामिल नहीं हुआ था। जिसके बाद ये सम्मेलन रद्द करना पड़ा था।

हर दो साल में होता है सार्क शिखर सम्मेलन

सार्क की स्थापना 1985 में की गई थी। सार्क शिखर सम्मेलन, दक्षिण एशिया के आठ देशों के राष्ट्राध्यक्षों की होने वाली बैठक है, जो हर दो साल में होती है। सार्क में अफगानिस्तान, भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और मालदीव शामिल हैं। आखिरी सार्क शिखर सम्मेलन 2014 में काठमांडू में आयोजित किया गया था। उससे पहले 2011 में मालदीव में 17वां सार्क सम्मेलन आयोजित हुआ था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।