Rajasthan Assembly - Sach Kahoon Hindi

Rajasthan: बिजली ट्रांसफार्मर बदलने की व्यवस्था को लेकर ऊर्जा राज्य मंत्री ने अपनाया सख्त रवैया
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने बुधवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि बिजली ट्रांसफार्मर बदलने की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा और व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर विभागीय जांच कराई जाएगी। नागर प्रश्नकाल में विधायक राजेंद्र के पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए डिस्कॉम द्वारा प्रत्येक सब-डिवीजन स्तर पर एक-एक लिफ्टर की व्यवस्था की गयी है और किसानों द्वारा स्वयं ट्रांसफार्मर परिवहन कराने पर 700 रुपये के मानदेय को बिल में समायोजित करने की व्यवस्था है। Rajasthan News

उन्होंने बताया कि लिफ्टरों के माध्यम से जले हुए ट्रांसफार्मरों को लाने-ले जाने तथा बदलने की जिम्मेदारी संबंधित लिफ्टर संवेदक को सौंपी गयी है। कई बार किसान फसल खड़ी होने के कारण 72 घंटे से कम समय में ट्रांसफार्मर बदलवाना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में लिफ्टर खराब होने या उपलब्ध न होने पर किसान द्वारा स्वयं अपने स्तर पर ट्रांसफार्मर को लाने एवं ले जाने की व्यवस्था की जाती है। विभाग द्वारा परिवहन के एवज में 700 रुपये उपभोक्ता के बिल में समायोजित कर दिया जाता है।

इससे पहले राजेन्द्र के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र महवा में गत पांच जनवरी तक जमा मांगपत्र वाले 242 कृषि कनेक्शन लंबित हैं। कृषि के जमा मांगपत्र आवेदकों के विद्युत कनेक्शन उपलब्ध संसाधनों के आधार पर वरीयतानुसार जारी किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कट आॅफ डेट 22 फरवरी के बाद के सामान्य श्रेणी के 1002 आवेदकों के कृषि कनेक्शन राज्य सरकार द्वारा नयी कट आॅफ डेट घोषित करने के बाद जारी किये जाएंगे। इनका विवरण उन्होंने सदन के पटल पर रखा।

मानकों के अनुसार हो कार्य | Rajasthan News

उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने का कार्य स्थानीय नगर निकायों द्वारा कराया जाता है। नगर निकायों के अनुरोध पर विद्युत निगम द्वारा विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कर प्रस्तुत किया जाता है एवं निकाय द्वारा निर्धारित राशि जमा कराने पर ही निगम भूमिगत लाइन बिछाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि एक बार अवसंरचना स्थापित होने के बाद भूमिगत लाइन का कार्य विद्युत निगम द्वारा नहीं किया जाता है। खराब एवं क्षतिग्रस्त विद्युत् लाइन के सम्बन्ध में उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्वर्ती सरकार के समय किये गए टेंडरों में गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य नहीं पाए जाने की शिकायत मिलने पर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Rajasthan Budget Session 2026: राजस्थान विस का बजट सत्र बुधवार से, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
Rajasthan Budget Session 2026: जयपुर। राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) का बजट सत्र बुधवार से आरंभ होने जा रहा है। सत्र की शुरुआत से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्ष के तीखे रुख को ध्यान में रखते हुए सत्तापक्ष ने भी शाम 4:30 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होगी, जिसमें आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। Rajasthan News

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि यह सत्र कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। वर्तमान सरकार अपना तीसरा बजट प्रस्तुत करने जा रही है। उनका कहना है कि पूर्व में प्रस्तुत दोनों बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहे, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास भी किया गया। आगामी बजट को भी विकासोन्मुखी और जनहितकारी बताया जा रहा है।

मंत्री ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सदन में तर्क, सुझाव और आलोचना के माध्यम से ही नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। सरकार ने विश्वास जताया है कि चर्चा स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण में होगी तथा जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। Rajasthan News

”विपक्ष विभिन्न जनसमस्याओं को जोरदार तरीके से सदन में उठाएगा”

उधर, विपक्ष ने संकेत दिए हैं कि वह विभिन्न जनसमस्याओं को जोरदार तरीके से सदन में उठाएगा। विपक्ष का आरोप है कि कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि वह प्रशासनिक सुदृढ़ता और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में सत्र के दौरान तीखी बहस की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

प्रदेश का बजट 11 फरवरी को विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें आधारभूत ढांचे के विस्तार, रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विशेष जोर दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री स्तर पर विभिन्न संभागों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकों के माध्यम से सुझाव और फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि बजट में क्षेत्रीय आवश्यकताओं को भी समुचित स्थान मिल सके। Rajasthan News

Rajasthan Budget Session: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का हंगामेदार आगाज
Rajasthan Budget Session 2025: जयपुर (सच कहूं/गुरजंट सिंह धालीवाल)। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। इस बजट सत्र का आगाज ही हंगामेदार रहा। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक गोविंद सिंह डोटासरा बोलने लगे तो हरिभाऊ बागड़े ने भी उन्हें तल्ख अंदाज में जवाब दिया। अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने पिछली कांग्रेस सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन घोटाले से देश में राजस्थान की साख खराब हुई है। Rajasthan Budget Session

अभिभाषण के बाद कांग्रेस एमएलए मुकेश भाकर का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। वहीं, स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा से अपशकुन दूर करने के लिए वास्तुविदों का सहारा लिया गया है, इस आधार पर कुछ बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में 200 विधायक कभी भी एक साथ नहीं होने के संयोग को तोड़ने के लिए पिछले दिनों कुछ सुझाव दो-तीन वास्तु वालों के मिले हैं, दो-तीन सुझाव लागू किए हैं,एक दो और बताए गए हैं। मैं सोचता हूं 4 साल पूरे 200 के 200 सदस्य पूरे बने रहे, ऐसी मेरी अपेक्षा है। गौरतलब है कि वास्तुविदों के सुझाव के बाद विधानसभा में विधायकों की एंट्री का रास्ता भी बदल दिया गया है। इसके अलावा सदन में कई छोटे-मोटे बदलाव भी किए गए हैं। दक्षिणी कोने में टेंट लगाया है।

राज्यपाल ने एक घंटे 26 मिनट तक भाषण पढ़ा | Rajasthan Budget Session

राज्यपाल ने राजस्थान विधानसभा में अपने पहले अभिभाषण की शुरुआत करते हुए इसे गौरव का क्षण बताया। लंबे समय बाद इस बार राज्यपाल का अभिभाषण पूरा पढ़ा गया। राज्यपाल ने एक घंटे 26 मिनट तक भाषण पढ़ा। पिछले कई साल से अलग-अलग कारणों से राज्यपाल के अभिभाषण पूरे नहीं पढ़े गए। कई बार विपक्ष के हंगामे की वजह से भी अभिभाषण पूरे नहीं पढ़े गए तो कई बार राज्यपाल की तबीयत की वजह से भी अभिभाषण पढ़े हुए माने जाते रहे।

राज्यपाल से मंजूरी मिलने वाले विधेयकों का ब्योरा रखने और तीन अध्यादेशों को सदन में रखने के बाद दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। पहले दिन सदन में प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही नहीं चली। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 3 फरवरी तक के लिए स्थगित हो गई है। इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वागत किया।

जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि | Rajasthan Budget Session

विधानसभा में महाकुंभ भगदड़ और जयपुर के भांकरोटा में हुए हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पूर्व राज्यपाल एमएम कृष्णा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चोटाला, पश्चिमी बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, पूर्व डीजीपी और राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया, पूर्व विधायक जुबेर खान, अमृतलाल मीणा, हरसहाय मीणा, गुरजंट सिंह बराड़, बनवारीलाल शर्मा, सूर्यकांता व्यास को श्रद्धांजलि दी गई।

Jaipur Literature Festival: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 की शानदार शुरुआत

Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा का नया सत्र जनवरी में हो सकता है शुरु!
जयपुर (वार्ता) राजस्थान में इस बार विधानसभा का शीतकालीन सत्र नहीं हो पायेगा और अगला नया सत्र आगामी जनवरी के दूसरे एवं तीसरे सप्ताह में शुरु होने की संभावना हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने यूनीवार्ता से कहा कि इस बार राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन के आयोजन के कारण लगभग यह महीना इन गतिविधियों में रहेगा। Rajasthan Assembly

देवनानी ने कहा कि इसलिए इस बार शीतकालीन सत्र नहीं हो पायेगा और अगला नया सत्र जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में कराया जायेगा। सत्र शुरु होने के बाद बीच में थोड़ा विराम देकर इसे लंबा चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार नया सत्र नवाचारों के कारण नये स्वरुप में नजर आयेगा।उन्होंने बताया कि नवाचार के तहत विधानसभा को पेपर लेस किया गया जो आगामी जनवरी के प्रथम सप्ताह तक यह काम हो जायेगा। इसके अलावा जयपुर गुलाबी नगरी के रुप में प्रसिद्ध हैं और यह गुलाबी रंग अच्छा भी लगता हैं। इस कारण विधानसभा को गुलाबी रंग दिया गया। इस कारण इस बार कई नवाचारों के कारण अगला नया सत्र बदला हुआ स्वरुप में दिखेगा। उन्होंने बताया कि सदन में प्रत्येक विधायक की सीट पर आईपैड एवं लैपटाप होंगे।

हालांकि शुरु में थोड़ी दिक्कत आयेगी लेकिन विधायकों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए वह सदन में विधायकों की मदद के लिए 20 लोगों को छह महीने तक अंदर आने की अनुमति देंगे ताकि वे विधायक की सीट पर जाकर उन्हें गाइड कर सके।उधर राइजिंग राजस्थान के बाद नये साल में शुरु होने वाले बजट सत्र में भजनलाल सरकार अपना दूसरा बजट पेश करेगी Rajasthan Assembly

प्रदेश को मिली 9 केंद्रीय विद्यालयों की सौगात, अब गंगानगर-अनूपगढ़ में 10 केवी की सुविधा

Rajasthan Assembly News: राजस्थान विधानसभा सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनने की ओर अग्रसर: देवनानी
राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ का 67वां सम्मेलन

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Speaker Vasudev Devnani) ने कहा है कि राजस्थान विधान सभा में जन-दर्शन, सर्वदलीय बैठक, भारतीय वर्ष के अनुसार दैनन्दिनी और वार्षिक कैलेण्डर का प्रकाशन कर ऐतिहासिक नवाचार किये गये है। उन्होंने कहा कि नई गति, नई दिशा और नवाचारों के साथ राजस्थान विधान सभा सर्वश्रेष्ठ विधान सभा बनने की ओर अग्रसर है। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को सिडनी (आस्ट्रेलिया) में आयोजित राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ के 67 वें सम्मेलन के दौरान आयोजित साधारण सभा में राजस्थान विधान सभा में किये जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। Rajasthan Assembly News

देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधान सभा के द्वार आमजन के लिये खोल दिये गये हैं। विधान सभा में राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का आमजन, वि‌द्यार्थी और शोधार्थी अवलोकन कर रहे हैं। दिन-प्रतिदिन आमजन की संख्या संग्रहालय को देखने के लिये बढती जा रही है। राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और राजनैतिक इतिहास की देश और विदेशों में पहचान बन रही है। जन- दर्शन से राजस्थान विधान सभा की अनूठी इमारत को पर्यटकों को निकटता से निहारने का मौका मिल रहा है।

कादिर शाह ने देवनानी को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया

राष्ट्रीय ध्वज के साथ सभा में प्रवेश राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की साधारण सभा में भारत के विभिन्न राज्यों की विधान सभाओं के अध्यक्षों ने भारत के गौरव राष्ट्रीय ध्वज के साथ सामूहिक रूप से प्रवेश किया। विदेशी धरती पर भारत के गौरव तिरंगे को लहराकर भारत के विभिन्न राज्यों की विधान सभाओं के अध्यक्षगण ने गौरव की अनुभूति की।

देवनानी और कादिर शाह की मुलाकात राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से सिंध विधान सभा अध्यक्ष ओवैस कादिर शाह की मुलाकात हुई। देवनानी ने बताया कि इस मुलाकात में सिंघ के कला, संस्कृति और इतिहास के बारे में जानकारी साझा की गई। दोनों के बीच सिंधी भाषा में संवाद हुआ। कादिर शाह ने देवनानी को पाकिस्तान आने का निमंत्रण भी दिया। उल्लेखनीय है कि देवनानी सिंधी बाहुल्य अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र से लगातार पांचवी बार विधायक चुने गए हैं। Rajasthan Assembly News

Rajasthan Palanhar Yojana: पालनहार योजना के तहत बच्चों को मिलेंगे 150 करोड़ रुपये!

आदिवासियों पर की गई टिप्पणी पर शिक्षामंत्री ने मांगी माफी
जयपुर (वार्ता)। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Education Minister Madan Dilawar) ने आदिवासियों के डीएनए को लेकर की गई अपनी टिप्पणी पर गुरुवार को राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में माफी मांग ली। मदन दिलावर ने सदन में प्रश्नकाल शुरु होते ही कहा मैं आदिवासी समाज से आता हूं और महाराणा प्रताप के साथ युद्ध में भी आदिवासियों ने भी सहयोग दिया था। Rajasthan News

अगर आदिवासियों को मेरी बातों से पीड़ा हुई है तो मैं इसके लिए खेद प्रकट करता हूं। उल्लेखनीय है कि दिलावर की आदिवासियों पर की गई टिप्पणी को लेकर विपक्ष इस बजट सत्र के शुरु होने के दिन से ही उनका सदन में विरोध कर रहे थे और अब श्री दिलावर के माफी मांगने के बाद सदन में गतिरोध समाप्त हो गया। श्री दिलावर ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि आदिवासी हिंदू हैं कि नहीं, यह हमारे यहां वंशावली लिखने वालों से पूछेंगे। अगर वे हिंदू नहीं हैं तो उनका डीएनए टेस्ट करा लिया जायेगा।

कांग्रेस ने बनाई थी रणनीति

3 जुलाई को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक करके सदन के अंदर मदन दिलावर को घेरने की रणनीति बनाई थी। इसी के तहत, जब भी शिक्षा मंत्री कुछ भी बोलने के लिए सदन में खड़े होते थे तो विपक्ष के नेता हंगामा करते हुए उनसे माफी मांगने और अपने पद से इस्तीफा देने की मांग करने लगते थे। आलम यह था कि मदन दिलावर की बात कोई सुन ही नहीं पाता था। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही शिक्षा मंत्री ने जैसे ही बोलना चाहा तो कांग्रेस नेता हंगाम करने लगे। तभी उन्होंने आदिवासियों से माफी मांगकर गतिरोध समाप्त कर दिया।

ऐसे शुरू हुआ था विवाद | Rajasthan News

यह पूरा विवाद बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से सांसद राजकुमार रोत द्वारा दिए गए एक बयान पर टिप्पणी से शुरू हुआ था। बीएपी सांसद रोत ने कहा था कि वह आदिवासी समुदाय से आते हैं और हिंदू धर्म समेत संगठित धर्मों से अलग एक विश्वास प्रणाली से जुड़े हुए हैं। फिर रोत के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए दिलावर ने कहा था कि अगर बीएपी के नेता अपने आप को हिंदू नहीं मानते तो, उन्हें डीएनए टेस्ट कर देखना चाहिए कि वह हिंदू के बेटे हैं या नहीं । Rajasthan News

Indian Citizenship : खुशखबरी! राज्य सरकार की पाक विस्थापितों को नागरिकता सम्बन्धी ये बड़ी अपडेट

Indian Citizenship : खुशखबरी! राज्य सरकार की पाक विस्थापितों को नागरिकता सम्बन्धी ये बड़ी अपडेट
Indian Citizenship : जयपुर (सच कहूं न्यूज)। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में पाक विस्थापितों (Pak Migrants) की व्यथा अब असहनीय हो चुकी है। गुरुवार को विधानसभा (Rajasthan Assembly) में प्रश्नकाल के दौरान शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने सरकार से पूछा कि जिला बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा में विगत पांच वर्षों में पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रदान करने के संबंध में कितने आवेदन प्राप्त हुए और उनमें से कितनों का निस्तारण किया गया तथा कितने लंबित हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खिंवसर ने जानकारी दी कि पिछले पाँच वर्षों में इन जिलों से कुल 373 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 84 का निस्तारण हुआ और 289 आवेदन अभी भी लंबित हैं। Rajasthan News

पांच वर्ष में पाक विस्थापितों के 77.5 प्रतिशत आवेदन लंबित | Rajasthan News

इसमें बाड़मेर से 72 में से केवल 28 आवेदन, जैसलमेर से 294 में से 56 आवेदन निस्तारित हुए और बलोतरा से प्राप्त 7 आवेदनों में से एक भी निस्तारित नहीं हो पाया है। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि पाक विस्थापितों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने सवाल उठाया कि सरकार इन लंबित आवेदनों को कब तक निस्तारित करेगी और नागरिकता प्रदान करेगी। जवाब में मंत्री गजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार निकट भविष्य में जिला स्तर पर विशेष नागरिकता कैंप आयोजित कर पात्र आवेदकों को नागरिकता प्रमाण-पत्र प्रदान करेगी।

भाटी ने यह भी कहा कि पाक विस्थापित नियमों और प्रक्रियाओं से अपरिचित होने के कारण आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा नहीं कर पाते, जिससे नागरिकता आवेदन पत्रों का निस्तारण में विलंब होता है। उन्होंने विशेष हेल्प डेस्क, सलाह केंद्र और नोडल अधिकारी नियुक्त करने का सुझाव दिया ताकि आवेदन पत्रों का शीघ्र निस्तारण हो सके। मंत्री ने बताया कि नए कानून के तहत कलेक्टर को इसका इंचार्ज बनाया गया है और हर महीने जिला स्तर पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान में कुल 1566 लंबित आवेदन हैं, जिनमें से 300 आवेदन आईबी की रिपोर्ट के कारण लंबित हैं। 2016 से 2024 तक कुल 2329 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रदान की जा चुकी है।

वीज़ा समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने का आग्रह

मीडिया से बात करते हुए रवींद्र सिंह भाटी ने पाक विस्थापितों की पीड़ा को व्यक्त किया। वीज़ा संबंधित परेशानियों के कारण विवाह और अन्य सामाजिक कार्यों में मुश्किलें आती हैं। सीमा के दूसरी ओर रिश्तेदारों से मिलना और अंतिम संस्कार में भाग लेना भी मुश्किल हो जाता है। भाटी ने राज्य सरकार से विदेश मंत्रालय से बात कर वीज़ा समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने का आग्रह किया। राज्य सरकार ने विस्थापितों को आवास देने की घोषणा की थी, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए अधिक राशि दी जाती है।

भाटी ने सरकार से मांग की कि पात्र लोगों को जल्द ही सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि ज्यादातर पाक विस्थापित भूमिहीन हैं और भूमि आवंटन में भी तकनीकी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा की कमी के कारण नागरिकता प्रक्रिया में समस्याओं का भी जिक्र किया और विशेष नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आग्रह किया। राज्य में “पाक विस्थापितों की समस्याओं के समाधान हेतु राज्य स्तरीय समिति गठित की गई है और भाटी ने समिति द्वारा नियमित बैठकें कर समस्याओं का समाधान करने की अनुशंसा की। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर पाक विस्थापितों के लिए वंचित वर्ग की योजनाओं का लाभ प्रदान करने का भी आग्रह किया। Rajasthan News

Rajasthan Budget 2024 : बजट घोषणाओं के लिए पत्रकारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Launch of e-bulletin of Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा के ई- बुलेटिन का लोकार्पण
Launch of e-bulletin of Rajasthan Assembly: जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने राजस्थान विधानसभा ई -बुलेटिन का शनिवार को विधानसभा में लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के साप्ताहिक ई बुलेटिन में विधानसभा क्षेत्रों की विकास यात्राओं पर आधारित सफलता की कहानियो का प्रकाशन किया जाएगा। दो पेज के ई बुलेटिन में राजस्थान विधानसभा की गतिविधियो, सदन की कार्य प्रणाली, विभिन्न अनुभागों की जानकारी और ऐतिहासिक पहलुओं की रोचक घटनाएं भी प्रकाशित की जाएगी। समसामयिक विषयों पर विधानसभा के पूर्व सदस्यों के अनुभवो को भी बुलेटिन में प्रकाशित किया जाएगा। Rajasthan Assembly

देवनानी ने बुलेटिन के शुभारंभ के मौके पर विधानसभा के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा, विशिष्ट सहायक केके शर्मा, मार्शल संजय चौधरी और ई-बुलेटिन के संपादक डॉ लोकेश चंद्र शर्मा मौजूद थे।

जो काम प्रशासन व गोताखोर नहीं कर पाये, उसे सिरसा के इस छोटे से गांव के सेवादारों ने कर दिखाया

विधानसभा अध्यक्ष की दो टूक : कार्यपालिका की विधायी कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं
15 वीं विधानसभा के पांच हजार से ज्यादा सवालों के जवाब पेडिंग

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani) अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि कार्यपालिका को विधायिका के प्रति जवाबदेही बनना होगा। पिछले कुछ वर्षों से कार्यपालिका विधायी कार्यों को गम्भीरता से नहीं ले रही है। कार्यपालिका की विधायी कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। देवनानी ने कहा कि विधायकगण द्वारा पूछे जा रहे प्रश्नों, ध्यान आकर्षण और विशेष उल्लेख के प्रस्ताव के जवाब नियत समय सीमा में विधानसभा को आवश्यक रूप से भेजा जाना सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। Rajasthan News

विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां विधानसभा में राज्य सरकार के मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव सहित प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद थे। देवनानी ने कहा कि सोलहवीं विधानसभा के आगामी सत्र के आरम्भ होने से पहले पूर्व सत्र में पूछे गये सभी प्रश्नों, ध्यान आकर्षण और विशेष उल्लेख प्रस्ताव के जवाब आवश्यक रूप से प्राप्त हो जाने चाहिए।

चिकित्सा विभाग में 1056 प्रश्नों के जबाब नहीं आने पर नाराजगी जाहिर

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने 15वीं विधानसभा के 5 हजार से अधिक प्रश्नों के जवाब नहीं प्राप्त होने पर चिंता जाहिर करते हुए, विभागवार समीक्षा की। देवनानी ने अधिक प्रश्नों के बकाया जवाबों वाले आठ विभागों चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खान, नगरीय विकास एवं आवासन, राजस्व, शिक्षा, स्वायत शासन, सार्वजनिक निर्माण विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से रूबरू हुए और उनसे प्रश्नों के जवाब नहीं आने के कारणों की जानकारी ली। चिकित्सा विभाग में 1056 प्रश्नों के जबाब नहीं आने पर नाराजगी जाहिर की। श्री देवनानी ने कहा की विधानसभा की समितियों की कार्रवाई को भी प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से लें ताकि ऑडिट पैराओ पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध समय पर कार्रवाई हो सके। Rajasthan News

देवनानी ने कहा कि मुख्य सचिव के प्रयासों से गत चार माहों में 1940 प्रश्नों, 274 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों और 85 विशेष उल्लेख प्रस्तावो के जवाब आये है। श्री देवनानी ने कहा कि इस तरह कार्य की गम्भीरता को समझते हुए प्रगति की निरन्तरता को बनाये रखे।

भविष्य में प्रश्नों के मुद्दे पर बैठक नहीं बुलानी पड़े | Rajasthan News

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार की कठिनाई हम सभी की कठिनाई है। लेकिन हमें उन कठिनाइयों के हल भी मिलकर निकालने होंगे। इसके लिए सभी को प्रयास करने होंगे। श्री देवनानी ने कहा कि सभी प्रश्नों के जवाब यथा समय देवे। सोलहवीं विधानसभा में सभी को मिलकर यह आदर्श स्थापित करना है कि विधानसभा के किसी भी प्रश्न का जवाब पेंन्डिग नहीं रहे। देवनानी ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि ऐसा कार्य करें कि उन्हें भविष्य में प्रश्नों, ध्यान आकर्षण और विशेष उल्लेख के प्रस्ताव के जवाब के संदर्भ में बैठक बुलानी ना पड़ें।

15वीं विधानसभा के प्रश्नों के जवाब 30 सितम्बर तक भेंजे

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के समय बढाने के आग्रह पर विचार करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि 15वीं विधानसभा से संबंधित बकाया प्रश्नों के जवाब 30 सितम्बर तक आवश्यक रूप से विधानसभा को प्रेषित कर दे। साथ 16वीं विधानसभा के प्रश्नों ध्यान आकर्षण और विशेष उल्लेख प्रस्तावों के जवाब नए सत्र के आरंभ होने से पहले भेजा जाना सभी अधिकारी सुनिश्चित कर लें। Rajasthan News

बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने बताया कि फरवरी माह से मई माह तक विधानसभा से संबंधित प्रश्नों व अन्य बिन्दुओं के संदर्भ में आठ समीक्षा बैठक विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की है। सोलहवीं विधानसभा के संबंध में 66 प्रतिशत जवाब भेज दिये गए है।

प्रारम्भ में विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए 16वीं, 15वीं और 14वीं विधानसभा के प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और विशेष उल्लेख प्रस्तावों की 6 जून की सांय 4 बजे तक की वस्तु स्थिति का विभागवार प्रस्तुतीकरण दिया। Rajasthan News

Village Nandri Rape and Murder Case: आरोपी पक्ष के मकान में तोड़फोड़, लूटपाट और आग लगाने के दो और आर…

Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में पहली बार होगा अधिकारियों का अभिविन्यास कार्यक्रम
जयपुर। राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly Speaker) अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर विधानसभा अधिकारियों को विधायी कार्यों में अद्यतन करने के लिए दो दिवस का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा में सोमवार से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी इस अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यो पर प्रकाश डालेंगे। Rajasthan News

देवनानी ने बताया कि सोलहवीं विधानसभा के आरम्भ में विधानसभा के नियमों, विनियमों की जानकारी देने हेतु विधायकगण के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अब विधानसभा के अधिकारियों को विधायी कार्यों में अपडेट करने के लिए विषय विशेषज्ञों से रू-ब-रू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों को विधान संबंधी कार्यों में अद्यतन करने, कार्य क्षमता बढाने और आधुनिक सूचना तकनीक से कार्य करने के लिए विधानसभा में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दो दिवस में विभिन्न सत्रों में लोकसभा के वरिष्ठ अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ विधानसभा के अधिकारियों को विभिन्न विषयों पर जानकारी देंगे।

देवनानी ने बताया कि संसदीय समितियां को प्रभावी बनाने, संवैधानिक प्रावधानों और संसदीय परंपराओं के अनुसार कानून का मसौदा तैयार करने और पारित कराने में विधानसभा का योगदान, बजट उसके प्रावधानों और राज्य वित्त की जांच, अनुमोदन और अनुपालन में विधानसभा की मौलिक भूमिका , राज्य विधान मंडलों की सर्वोत्तम परंपराएं और विशेषाधिकार के अनुपालन में विधानसभा की भूमिका पर विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित होंगे।

देवनानी ने बताया कि विधानसभा की समितियों को प्रभावी बनाने के विषय पर लोकसभा सचिवालय के पूर्व महासचिव श्री पी डी टी आचार्य, कानून का मसौदा तैयार करने में विधानसभा का योगदान पर विषय विशेषज्ञ श्री चक्षु रॉय, बजट प्रावधानों पर विषय विशेषज्ञ श्री मानस गुब्बी, सुश्री सिमनरज्योत कौर राज्य विधानमंडलों की श्रेष्ठ परम्पराएँ विषय पर और विशेषाधिकार के अनुपालन में विधानसभा की भूमिका पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की निदेशक श्रीमती मिरांडा इंगुडम जानकारी देंगी। Rajasthan News

भीषण गर्मी के प्रति राज्य सरकार सजग, मुख्यमंत्री ने सेंट्रल पार्क में की मॉर्निंग वॉक

अतीत को जानें, वर्तमान को समझें और भविष्य को नई दिशा दें : विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा जनदर्शन का नारी शक्ति से शुभारम्भ

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि संग्रहालय सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों को आमजन से जोडने के सेतु है, साथ ही यह इतिहास, कला, विज्ञान, संस्कृति एवं राजनीति के अनूठे संग्रह के भण्डार भी है। श्री देवनानी ने प्रदेशवासियों का आहवान किया कि वे संग्रहालय में आये और देश व प्रदेश की राजनैतिक विकास यात्रा में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि अतीत को जाने, वर्तमान को समझे और भविष्य को नई दिशा देकर राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाये। Rajasthan News

आजमन का निःशुल्क प्रवेश विधानसभा अध्यक्ष देवनानी शनिवार को यहाँ विधानसभा में विश्व संग्रहालय दिवस पर आयोजित विधानसभा जनदर्शन कार्यक्रम के शुभारम्भ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भारत माता, माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानन्द के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महारानी कॉलेज की राजनीति विज्ञान की छात्राओं को विधानसभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन करवाकर विधानसभा जनदर्शन प्रारम्भ किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी की पहल से अब आमजन विधानसभा को देख सकेंगे। आमजन प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक द्वार संख्या 7 से आधार कार्ड दिखाकर निःशुल्क विधानसभा में प्रवेश कर सकेंगे। विधानसभा संग्रहालय का शनिवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

लोकतंत्र की गहराई को समझे | Rajasthan News

देवनानी ने विश्व संग्रहालय दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा के संग्रहालय को देखने के लिए विधानसभा जनदर्शन कार्यक्रम नारी शक्ति से आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। इसकी गहराई को हमे समझना होगा। प्राचीनकाल में न्यायसभा और राजसभा तथा पंचायतों में पंच पटेलों के पंच निर्णय हुआ करते थे। यह सब लोकतंत्र के परिचायक ही थे, जिनमे समयानुकूल बदलाव होता गया। बाद में संविधान विशेषज्ञों ने समृद्ध लोकतंत्र की रुप रेखा बनाई।

विधानसभा अध्यक्ष का प्रदेशवासियों से अपील

देवनानी ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि सभी लोग अपने सहपाठियों, मित्रों, परिवारजनों और परिचितों के साथ राजस्थान विधान सभा के भव्य भवन में निर्मित राजनीतिक आख्यान संग्रहालय को देखे। उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय को देखकर लोग अत्याधुनिक तकनीकी माध्यमों द्वारा लोकतांत्रिक प्रणाली एवं राज्य की विकास यात्रा का जीवंत अनुभव कर सकेंगे।

राज्य के समृद्ध इतिहास का जीवन दिग्दर्शन | Rajasthan News

देवनानी ने कहा कि विधानसभा के राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में रियासतों के विलय, राजस्थान राज्य के गठन, राजस्थान की विधानसभा के विकास, राजस्थान के सभी मुख्यमंत्रियों के योगदान और उपलब्धियों, राजस्थान विधानसभा के सभी अध्यक्षों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से दिग्दर्शित की गई है। श्री देवनानी ने कहा कि आधुनिक तकनीक के समावेश से बनाया गया संग्रहालय लोगों के लिए विधानसभा की कार्य प्रणाली और सामान्य नागरिक से जनता के सर्वोच्च प्रतिनिधि तक की यात्रा को जानने के लिए नई पीढी के लिए सतत प्रेरणा स्त्रोत है।

शोधकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण देवनानी ने कहा कि संग्रहालय शिक्षा के महत्वपूर्ण केन्द्र है। शोधकत्ताओं के लिए संग्रहालयों में अथाह भण्डार है। संग्रहालयों में शैक्षिणक, सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक विकास, राजनैतिक सहित पर्यटन कला व संस्कृति का समावेश है। उन्होनें कहा कि राजस्थान की कला व संस्कृति की विश्व में पहचान है।

गौरव की अनुभूति करें

देवनानी ने कहा कि मेरा देश महान है, राजस्थान महान है। यह महान क्यों है, इसे समझे। अपने देश की पुरातन संस्कृति को देखे और गौरव की अनुभूति करें। राष्ट्र प्रथम है, उसके भाव को समझे और अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्र के लिये करे। सन 2047 में विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने के लिये मंथन करें।

नौकरी देने वाले बनें | Rajasthan News

देवनानी ने युवाओं का आहवान किया कि वे नौकरी देने वाले बने। स्वंय का विश्लेषण करें। पढाई के मूल उद्देश्य को समझे। स्वंय समाज प्रदेश और देश को आगे बढाने के लिए सकारात्मक कदम उठायें। श्रेष्ठ नागरिक बने। विश्व का सिरमौर भारत बने, इसके लिए सभी सक्रिय भागीदारी निभाये।

छात्राओं ने अनुभव सुनाये

महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने राजनैतिक आख्यान संग्रहालय को देखने के बाद अपने अनुभव सुनायें। राजनीति विज्ञान की छात्रा सुश्री आरती सोमानी ने कहा कि उन्हें लोकतंत्र की जानकारी नजदीक से जानने का मौक मिला। विधानसभा में आकर वे गौरव की अनुभूति कर रही है। एक अन्य छात्रा सुश्री हेमलता ने कहा कि राजस्थान की राजनीति को आधुनिक तकनीक के माध्यम से समझा। विधानसभा भवन में भ्रमण से उन्हें गर्व महसूस हुआ है। समारोह में विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री महावीर प्रसाद शर्मा, स्मार्ट सिटी के अजय कुमार, नीरज कुमार और महारानी महाविद्यालय की उपप्राचार्य सीमा भदोरिया मौजूद रही। विधानसभा के वरिष्ठ उप सचिव श्रीकृष्ण ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन उज्जवल जैन ने किया । Rajasthan News

Amer forest fire: जंगलों में लगी भीषण आग एक किलोमीटर के एरिया में फैली

राजस्थान में अब तक इतनी महिलाएं पहुंची विधानसभा
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में 16वीं विधानसभा (Assembly) के लिए गत 25 नवंबर को हुए चुनाव में 183 महिलाओं ने चुनाव लड़ा है जबकि इससे पहले आजादी के बाद हुए पन्द्रह विधानसभा चुनावों में 1069 महिलाओं ने चुनाव लड़ा जिनमें 198 महिलाएं विधानसभा पहुंची। पिछले सत्तर से अधिक वर्षों में इन पन्द्रह विधानसभा चुनावों में 1069 महिलाओं ने चुनाव लड़ा और इनमें 18.52 प्रतिशत महिलाएं विधानसभा पहुंची। इनमें कई महिलाएं एक से अधिक बार भी चुनाव जीता। इनमें जोधपुर की सूर्यकांता व्यास छह बार विधानसभा का चुनाव जीता। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले में झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुनी गई और दो बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी। इस बार फिर चुनाव लड़ा हैं। इसी तरह अन्य कई महिलाएं एक से अधिक बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। Jaipur News

राजस्थान की 16वीं विधानसभा के लिए गत 25 नवंबर को मतदान हो चुका है जिसका परिणाम तीन दिसंबर को आयेगा। इस चुनाव को मिलाकर राज्य में अब तक हुए 16 विधानसभा चुनावों में 1252 महिलाएं विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। राज्य में इस बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सर्वाधिक 28 महिलाओं को चुनाव लड़ाया जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 20 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी करीब 20 महिलाओं को चुनाव लड़ने का अवसर दिया। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) आम आदमी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों ने भी महिलाओं को टिकट देकर इस चुनाव में उतारा। Jaipur News

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 27 महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका दिया जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 23 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा था। इनमें कांग्रेस की 12 महिला उम्मीदवार विधानसभा पहुंची जबकि भाजपा की दस महिला प्रत्याशियों ने चुनाव जीता। इस चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) की प्रत्याशी इंदिरा देवी और निर्दलीय प्रत्याशी रमिला खड़िया भी चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। इस बार 16वीं विधानसभा के चुनाव में रमिला खड़िया ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं श्रीमती इंदिरा रालोपा उम्मीदवार के रुप में फिर चुनाव लड़ा हैं।

पिछले पन्द्रह विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक वर्ष 2008 एवं 2013 में क्रमश: 28-28 महिलाएं चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। वर्ष 2008 में 154 महिला प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा जबकि वर्ष 2013 में 166 महिलाओं ने विधानसभा का चुनाव लड़ा। इन दो चुनावों के बाद वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में 189 महिलाओं ने चुनाव लड़ा और 24 महिला उम्मीदवार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। इस चुनाव में अब तक की सर्वाधिक 144 महिला प्रत्याशियों की चुनाव में जमानत जब्त हुई। Jaipur News

इस चुनाव में महिला प्रत्याशियों ने 40 लाख दो हजार 621 मत हासिल किए। पहली विधानसभा वर्ष 1952 के चुनाव में पहली बार चार महिलाओं ने चुनाव लड़ा लेकिन वे चुनाव जीतने में सफल नहीं हुई। इन चार महिला प्रत्याशियों ने 3030 मत हासिल किए। इसके बाद हुए वर्ष 1957 के चुनाव में 21 महिलाओं ने चुनाव लड़ा जिनमें नौ महिलाएं चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंची। चुनाव में महिला प्रत्याशियों ने एक लाख 59 हजार 733 मत प्राप्त किए।

तीसरी विधानसभा के लिए वर्ष 1962 में हुए चुनाव में 15 महिलाओं ने अपना चुनावी भाग्य आजमाया जिनमें आठ महिलाएं विधायक चुनी गई। वर्ष 1967 में हुए चुनाव में 19 महिलाओं ने चुनाव लड़ा जिनमें छह महिलाओं ने चुनाव जीता। इसके बाद वर्ष 1972 में पांचवीं विधानसभा के लिए चुनाव में 13 महिलाएं विधायक बनकर विधानसभा पहुंची। इस चुनाव में 17 महिलाओं ने चुनाव लड़ा और इनमें 76.47 प्रतिशत महिलाएं चुनाव जीतने में सफल रही।

आपातकाल के बाद वर्ष 1977 में हुए छठी विधानसभा के चुनाव में 31 महिलाओं ने चुनावी भाग्य आजमाया। जिनमें आठ महिलाएं विधानसभा पहुंची। इसके बाद वर्ष 1980 में हुए विधानसभा चुनाव में भी 31 महिलाओं ने चुनाव लड़ा जिसमें दस महिला विधायक चुनी गई। आठवीं विधानसभा के लिए वर्ष 1985 में हुए चुनाव में 45 महिलाओं ने चुनाव लड़ा जिनमें 17 महिला विधायक बनकर विधानसभा पहुंची। वर्ष 1990 में नौवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए 93 महिलाएं चुनाव मैदान में उतरी लेकिन इस चुनाव में केवल 11 महिलाओं को जीत नसीब हो सकी। इसके बाद वर्ष 1993 हुए चुनाव में 97 महिलाओं ने चुनाव लड़ा लेकिन इस चुनाव भी केवल दस महिला प्रत्याशी ही चुनाव जीत सकी। Jaipur News

इसके बाद वर्ष 1998 में ग्यारहवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 69 महिलाएं ही चुनाव मैदान में उतरी और उनमें 14 महिलाएं विधायक बनकर विधानसभा पहुंची। इसके बाद 12वीं विधानसभा के लिए वर्ष 2003 में हुए चुनाव में फिर बढ़चढ़कर महिलाओं ने भाग लेते हुए 118 महिलाओं ने चुनाव लड़ा लेकिन उनमें केवल 12 महिलाओं ने ही चुनाव जीता जो चुनाव लड़ने वाली महिला प्रत्याशियों की 10.17 प्रतिशत ही विधानसभा पहुंच पाई। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Indian Team: ये पूर्व खिलाड़ी Team इंडिया के हेड कोच, बीसीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान