Foreign Minister Wang Yi - Sach Kahoon Hindi

China News: चीन-भारत साथ-साथ? अब क्या करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप!
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की इस महीने के अंत में चीन की संभावित यात्रा से पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी दो दिन की यात्रा पर सोमवार को यहां आयेंगे। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि वांग राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ सीमा से जुड़े मुद्दों पर बात करने के अलावा विदेश मंत्री डा़ एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री की दो दिन की यह यात्रा डोभाल के निमंत्रण पर हो रही है। वांग भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ दोनों देशों के बीच विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता करेंगे। दोनों देशोंं के बीच भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की यह 24वें दौर की वार्ता होगी। बाद में चीन के विदेश मंत्री डा़ जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। China News

मोदी की शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए इस महीने के अंत में होने वाली चीन की संभावित यात्रा से ठीक पहले हो रही वांग की यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देश 2020 में गलवान में हुई सैन्य झड़प के बाद से सीमा पर स्थिति को सामान्य बनाने के लिए सीमा से जुड़े मुद्दों के समाधान तथा संबंधों को पटरी पर लाने के लिए निरंतर बातचीत कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच पिछले वर्ष बनी सहमति के बाद से सीमा से जुड़े कुछ मुद्दों पर सहमति भी बनी है।

भारत चीन के साथ सीमा विवाद के मुद्दे का स्थायी हल किये जाने का पक्षधर है। अमेरिका के भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क बढाने के बाद उत्पन्न हुई स्थिति के बीच भी इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत पिछले कुछ दिनों से रूस के साथ-साथ चीन से भी संपर्क बनाए रखने की कवायद में जुटा है। विदेश मंत्री डा जयशंकर का भी अगले सप्ताह रूस के विदेश मंत्री के साथ बैठक के लिए मास्को जाने का कार्यक्रम है। डोभाल रूस यात्रा से हाल ही में वापस लौटे हैं। China News

यह भी पढ़ें:– स्वतंत्रता दिवस पर सांसद सुभाष बराला ने शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी अमित मनहर को किया सम्मानित

अमेरिका, चीन कारोबारी जंग पर विराम लगाने पर हुए सहमत
ब्यूनस आयर्स (एजेंसी)। अमेरिका और चीन एक जनवरी से अतिरिक्त दरें न बढ़ाने और कारोबारी जंग पर विराम लगाने पर हुए सहमत हो गये हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Foreign Minister Wang Yi )ने यहां पत्रकारों को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में शनिवार को बैठक की। इस दौरान दोनों देश कारोबारी जंग को खत्म करने के लिए सहमत हो गये।

दोनों नेताओं ने वार्ता के दौरान नयी दरों को रोकने और व्यापार वार्ता जारी रखने पर राजी हो गये। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका और चीन के लिए यह बैठक शानदार और सार्थक रही जिसने दोनों देशों के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खोल दिये। आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘ट्रंप एक जनवरी से 200 अरब डालर के चीन के उत्पादों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की बजाय 10 प्रतिशत रखने पर सहमत हो गये हैं।

दोनों देशों ने इस नये बदलाव को आगामी 90 दिनों में पूरा करने पर सहमति व्यक्त की है। अगर इस अवधि के दौरान दोनों देश किसी सहमति पर नहीं पहुंचते हैं तो आयात शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दी जाएंगी। अमेरिका ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच कारोबारी असंतुलन को कम करने के लिए चीन अमेरिका से कृषि, ऊर्जा, उद्योग और अन्य उत्पाद की खरीद करेगा। चीन अमेरिकी किसानों से कृषि उत्पादों की खरीद तुरंत शुरू करने पर सहमत हो गया है।

दोनों देशों ने इस वर्ष जैसा को तैसा की नीति अपने हुए कारोबारी जंग की शुरूवात की थी। इस नीति के तहत अमेरिका ने चीन के 250 अरब डालर की वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा की थी, जबकि चीन ने अमेरिका की 110 अरब डालर की वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।