Historic Performance - Sach Kahoon Hindi

द्रविड़-लक्ष्मण के ऐतिहासिक प्रदर्शन से प्रेरणा लेगी टीम इंडिया
गांगुली की कप्तानी में मिली थी एकमात्र जीत

एडिलेड (एजेंसी)।

विश्व की नंबर एक टीम भारत वीरवार से एडिलेड ओवल मैदान में आस्ट्रेलिया के खिलाफ (Rahul Dravid, VVS Laxman, Team India) होने वाले पहले टेस्ट मैच में जब उतरेगी तो उसका लक्ष्य 2003 में इसी मैदान पर भारत की चार विकेट की जीत में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के ऐतिहासिक प्रदर्शन से प्रेरणा लेना होगा। आस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में रिकी पोंटिंग के 242 रन की बदौलत 556 रन का विशाल स्कोर बनाया। भारत ने इस स्कोर का जबरदस्त जवाब दिया। भारत ने राहुल द्रविड़ के 233 और वीवीएस लक्ष्मण के 143 रन की बदौलत 523 रन बनाए। आस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 196 रन पर सिमट गई। अजीत आगरकर ने 41 रन पर छह विकेट हासिल किए। भारत ने 230 रन का लक्ष्य छह विकेट पर 233 रन बनाकर हासिल कर लिया।

द्रविड़ ने नाबाद 72 और लक्ष्मण ने 32 रन बनाए। द्रविड़ इस मुकाबले में मैन आॅफ द् मैच रहे। विराट कोहली की टीम वीरवार के मुकाबले में जब उतरेगी तो उसका लक्ष्य द्रविड़ और लक्ष्मण के प्रदर्शन से प्रेरणा लेते हुए सीरीज़ में विजयी शुरुआत करना होगा। 2014 के पिछले मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट ने पहली पारी में 115 और दूसरी पारी में 141 रन बनाए थे। भारत के सामने 364 रन का लक्ष्य था और टीम 315 तक पहुंच पाई। हालांकि एक समय भारत का स्कोर दो विकेट पर 242 रन था। विराट 2014 के मुकाबले में सातवें विकेट के रुप में जब आउट हुए तो भारत का स्कोर 304 रन पहुंच गया था। यदि विराट कुछ देर और टिक जाते तो भारत एडिलेड में दूसरी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकता था।

सौरभ गांगुली के नेतृत्व में 12 से 16 दिसंबर 2003 में मिली थी एकमात्र जीत

भारत को एडिलेड मैदान में जो एकमात्र जीत मिली है वह उसे सौरभ गांगुली के नेतृत्व में 12 से 16 दिसंबर 2003 में मिली थी। भारत ने एडिलेड में अपना पहला टेस्ट 1948 में खेला था जिसमें वह पारी और 16 रन से हारा था। भारत को 1967 में इस मैदान पर आस्ट्रेलिया ने 146 रन से और 1978 में 47 रन से पराजित किया था। दोनों देशों के बीच 1981 और 1985 के मैच ड्रॉ समाप्त हुए। 1992 में एडिलेड में आस्ट्रेलिया 38 रन से जीता और दिसंबर 1999 में भी आस्ट्रेलिया ने 285 रन से जीत हासिल की थी। भारत को एडिलेड में पहली कामयाबी 2003 में मिली जिसमें टीम इंडिया ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत ने इसके बाद 2008 में एडिलेड में आस्ट्रेलिया से ड्रॉ खेला लेकिन 2012 में उसे 298 रन से और 2014 में 48 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।