suspended - Sach Kahoon Hindi
Suspended: पुलिस विभाग में खलबली! कालांवाली सीआइए प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ओढां, राजू। डबवाली की एसपी जसलीन कौर की कारवाही ने पुलिस विभाग में हडकंप मचा रखा है। शुक्रवार देर सांय चार पुलिस कर्मियों पर सस्पेंड की गाज गिरी है। इन कर्मचारियों में सीआइए प्रभारी कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार, एवीटी स्टाफ में तैनात हवलदार रमेश बिश्नोई, एएनसी डबवाली में तैनात एएसआइ राजेंद्र कुमार, सीआइए डबवाली में तैनात एएसआइ बलवान के नाम शामिल है। वहीं नशा मुक्ति टीम से एएसआई मदन लाल को लाइन हाजिर किया गया है। Sirsa News
सूत्रों के मुताबिक उक्त कर्मचारियों की नशा तस्करों के साथ सांठ गांठ का होना बताया जा रहा है। बीते दो दिन पूर्व भी एसपी ने एक एसए व होमगार्ड के जवान सहित दो लोगों की एक कथित विडियो वायरल होने पर सस्पेंड किया था। तो वहीं कुछ दिन पहले भी डबवाली सीआइए प्रभारी को भी इसी तरह की एक ओडिओ वायरल होने पर सस्पेंड किया था। एसपी की इस कारवाही के बाद पूरी जिला पुलिस में खलबली मची हुई है। एसपी ने इस कारवाही से पुलिस कर्मचारियों को ये स्पष्ट संदेश दिया है की पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कर्मचारी को बक्शा नहीं जाऐगा।
एसए व होमगार्ड को भेजा न्यायिक हिरासत में
डबवाली शहर में तैनात सुरक्षा अभिकर्ता (एसए) इंद्रपाल को निलंबित कर दिया था। मेडिकल संचालक से दो हजार रुपये की जबरन वसूली के आरोप में उसे निलंबित किया गया था। सीसीटीवी वायरल हुई थी। एसए एएसआइ इंद्रपाल सिंह व होमगार्ड के जवान वीरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। Sirsa News
मोहाली में आप विधायक डिम्पी ढिल्लों को पुलिस ने नाके पर रोका, एएसआई सस्पेंड
मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। मोहाली में आम आदमी पार्टी के गिद्दड़बाहा से विधायक हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लों और पुलिस के बीच हुए विवाद तूल पकड़ चुका है। विधायक ने मोहाली पुलिस के एक एएसआई पर बदसलूकी और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाया है। शिकायत के बाद मोहाली के एसएसपी हरमंदीप सिंह हंस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया।
जानकारी के अनुसार, विधायक ढिल्लों अपनी पत्नी और चालक जगतार के साथ मोहाली में खाना खाने जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी फेज-8 थाना क्षेत्र में लगाए गए पुलिस नाके पर पहुंची तो वहां तैनात एएसआई लखबीर सिंह ने उनके वाहन को रोक लिया। पुलिसकर्मी ने गाड़ी पर लगी ब्लिंकर लाइट को लेकर सवाल पूछे और चालक से वाहन संबंधी जानकारी मांगी।
चालक ने बताया कि गाड़ी में मौजूदा विधायक सवार हैं और वाहन विधानसभा में रजिस्टर्ड है। इसके बावजूद एएसआई ने विधायक का पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा। चालक ने मोबाइल फोन में विधायक का आईडी कार्ड दिखाने की कोशिश की लेकिन एएसआई ने साथ खड़े कांस्टेबल को निर्देश देते हुए कहा कि अगर यह मौजूदा विधायक हैं तो उन्हें जाने दिया जाए, अन्यथा चालान काटा जाए।
घटना के बाद विधायक ढिल्लों ने वीडियो जारी कर पुलिस अधिकारी के व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित एएसआई को सस्पेंड कर दिया।
सांकेतिक फोटो
CDR Cell Constable Suspended: हेरोइन तस्करों का मददगार सीडीआर सेल हवलदार निलंबित
CDR Cell Constable Suspended: श्रीगंगानगर। अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स सिंडिकेट ने सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) सेल में तैनात हवलदार मंगतराम को तस्करों के साथ गठजोड़ कर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए डाली गई हेरोइन की डिलीवरी में मदद करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस ने एक महीने की गहन जांच के बाद पुलिस ने सबूत हासिल कर हवलदार मंगतराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी है, जिसमें बर्खास्तगी और गिरफ्तारी भी शामिल भी हो सकती है। Sri Ganganagar News
विश्वसनीय सूत्रों और जिला पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारियों के अनुसार विगत 26 मार्च को रावला थाना क्षेत्र के चक 7-8 एसकेएम की रोही में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ड्रोन से डाली गई 10 किलो 830 ग्राम हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी गई थी। इस ऑपरेशन में जिला पुलिस और सीआईडी (आईबी) की संयुक्त टीम ने हरमेश उर्फ जोरासिंह (32) निवासी धनूर, थाना केसरीसिंहपुर, रणजीतसिंह (29) चक 2-केएनडी, थाना रावला, सोनूसिंह (25), गुरप्रीतसिंह (21) और कीर्तनसिंह (19) निवासी हजारा रामसिंहवाला, थाना सदर जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से 20 पैकेट बरामद हुए जिनमें कुल 10 किलो 830 ग्राम हेरोइन थी। इन पैकेटों पर नो प्लास्टिक रेडियम स्टिक लगी हुई थी। पदमपुर थाना क्षेत्र में तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। इस मामले में पदमपुर थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर सुमन जयपाल की रिपोर्ट पर रावला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच सूरतगढ़ सिटी थाना प्रभारी दिनेश सहारण को सौंपी गई।26 मार्च को जब ऑपरेशन चल रहा था, तब रावला क्षेत्र में तैनात एक पुलिस टीम महत्वपूर्ण टास्क पर काम कर रही थी और वह सीडीआर सेल से फोन लोकेशन व कॉल डिटेल्स की जानकारी ले रही थी। लेकिन सीडीआर सेल में तैनात हवलदार मंगतराम ने टीम को गलत सूचनाएं देकर भटकाने की कोशिश की, जिससे तस्करों को भागने में मदद मिल सकती थी। Sri Ganganagar News
बाद में जांच में और बड़ा खुलासा हुआ। हवलदार मंगतराम न केवल टीम को गुमराह कर रहा था, बल्कि वह गिरफ्तार किए गए तस्करों में से एक के सीधे संपर्क में भी था। मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स से इसकी पुष्टि हुई। करीब 35 दिनों की गहन जांच-पड़ताल के बाद हवलदार मंगतराम को लगभग 10 दिन पहले निलंबित कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आरपी शर्मा को इसकी जांच सौंपी गई है।
सीडीआर सेल के हवलदार मंगतराम ने 10 किलो से अधिक हेरोइन की खेप वाले मामले में रावला क्षेत्र की टीम को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में पता चला कि वह पकड़े गए आरोपियों में से एक के संपर्क में भी था। इसलिए उसे निलंबित कर जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपी शर्मा को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। Sri Ganganagar News
-हरिशंकर यादव जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर
Suspended: आग लगने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं देने पर अधिकारी निलंबित
गुरुग्राम नगर निगम की रोड स्वीम्पिंग मशीन में लगी थी आग
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram News: प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने वरिष्ठ सफाई निरीक्षक (एसएसआई) हर्ष चावला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई रोड स्वीपिंग मशीन में लगी आग की घटना की समय पर सूचना संबंधित अधिकारियों को न देने के कारण की गई है। जारी आदेश के अनुसार नगर निगम अधिकार क्षेत्र में हुई इस आग की घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देना अनिवार्य था, लेकिन संबंधित अधिकारी द्वारा न तो संयुक्त आयुक्त को और न ही अन्य किसी वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई।
इसे गंभीर लापरवाही और कर्तव्यों के निर्वहन में चूक माना गया है। आदेश में कहा गया है कि इस लापरवाही के चलते घटना के समय पर प्रभावी प्रबंधन और त्वरित कार्रवाई में बाधा उत्पन्न हुई। इसे घोर लापरवाही, कर्तव्यहीनता और गैर-प्रदर्शन की श्रेणी में रखते हुए यह सख्त निर्णय लिया गया। हरियाणा सिविल सेवा के तहत कार्रवाई करते हुए एसएसआई हर्ष चावला को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अतिरिक्त आयुक्त-3 नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय में रहेगा और वे बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। Gurugram News
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या प्रोटोकॉल का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारी के खिलाफ आमजन की शिकायतों पर गंभीरता न दिखाने और फोन कॉल्स को नजरअंदाज करने जैसी शिकायतें भी सामने आ रही थीं, जिसे भी गंभीरता से लिया गया है। Gurugram News
यह भी पढ़ें:– Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने को लेकर तेल कंपनियों का आया बड़ा बयान
बडागुढ़ा सहकारी बैंक मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सस्पेंड
गबनकारी कैशियर को बर्खास्त करने की सिफारिश
Baragudha Cooperative Bank Case: ओढ़ां (सरसा) राजू। गांव बडागुढ़ा में स्थित दी केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा में एक कैशियर द्वारा एक वृद्ध उपभोक्ता के खाते से की गई लाखों की ठगी मामले की जांच पूर्ण होने के बाद महाप्रबंधक ने कार्रवाई करते हुए बडागुढ़ा शाखा में शाखा प्रबंधक रहे इन्द्रपाल को सस्पेंड कर दिया है। ये मामला सामने आने के बाद पहले उनका बडागुढ़ा शाखा से पन्नीवाला मोटा शाखा में तबादला किया गया था। वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी गबनकारी कैशियर सुभाष चाहर के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त करने हेतु एचकेआरएन विभाग को लिखा गया है। Sirsa News
वहीं 2 अन्य आरोपियों पूर्व शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश चाहर व कैशियर धर्मपाल, जोकि सेवानिवृत्त होने के बाद सर्विस दे रहे थे, उनको सर्विस से हटा दिया गया है। इसके साथ-साथ महाप्रबंधक ने इस मामले में दोषी पाए गए कैशियर सुभाष, शाखा प्रबंधक इन्द्रपाल, पूर्व शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश चाहर व कैशियर धर्मपाल सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने हेतु विकास अधिकारी को अधिकृत किया है। महाप्रबंधक ने चारों आरोपियों को कुछ दिनों पूर्व रिकवरी के लिए एक सप्ताह का नोटिस दिया था।
आरोपी कैशियर सुभाष ने रिकवरी नहीं करवाई
नोटिस जारी होने के बाद अन्य 3 आरोपियों ने तो रिकवरी की राशि जमा करवा दी, लेकिन आरोपी कैशियर सुभाष ने रिकवरी नहीं करवाई। जो रिकवरी करवाई गई है वो अन्य तीनों आरोपियों द्वारा ही करवाई गई है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में रिकवरी की राशि जमा करवा चुके आरोपी ये चाहते हैं उन्होंने रिकवरी करवा दी है, इसलिए उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई न हो। जबकि विभागीय नियमानुसार इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई बनती है। आरोपियों के समर्थकों द्वारा उन्हें पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए कई रास्ते खोजे जा रहे हैं। वहीं जब इस विषय में विकास अधिकारी से बात करनी चाही तो उन्होंने बार-बार संपर्क करने के बावजूद भी फोन नहीं उठाया।
इस मामले में एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद हमने दोषियों को रिकवरी नोटिस जारी किए थे। पूरी रिकवरी हो चुकी है। शाखा प्रबंधक इन्द्रपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं सेवानिवृत्त होने के बाद सेवा दे रहे 2 अन्य दोषियों को सेवा से हटा दिया गया है। वहीं कैशियर सुभाष को बर्खास्त करने हेतु एचकेआरएन को लिखा गया है। सभी दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई हेतु लिखा गया है। Sirsa News
– ऋषिपाल, महाप्रबंधक (सीबी सरसा)
Suspended: सीवर सफाई नियमों की अनदेखी के चलते गुरुग्राम नगर निगम का जेई निलंबित
जेई की ओर से सफाई प्रोटोकॉल का भी किया गया उल्लंघन
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurugram JE Suspended: नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने स्वच्छता कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने के मामले में सख्त कदम उठाते हुए जूनियर इंजीनियर राहुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सीवर सफाई कार्यों के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों और कानूनों की अनदेखी करने के आरोपों के चलते की गई है। इस मामले में संबंधित कार्यकारी अभियंता व सहायक अभियंता सहित ठेकेदार के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। Gurugram News
बता दें कि निगमायुक्त द्वारा पहले ही 29 जनवरी 2026 को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे, जिनमें मैनुअल स्कैवेंजिंग निषेध अधिनियम, 2013 और एसओपी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया था। इसके तहत सीवर सफाई के दौरान पीपीई किट का अनिवार्य उपयोग, प्री-एंट्री सुरक्षा मानकों का पालन, गैस डिटेक्शन और वेंटिलेशन की व्यवस्था, इमरजेंसी रिस्पांस और रेस्क्यू प्रोटोकॉल, मशीनों के माध्यम से सफाई और मैनुअल स्कैवेंजिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना शामिल हैं। इसके बावजूद, सेक्टर-10ए, गुरुग्राम में सीवर सफाई से जुड़ा एक मामला सामने आया, जिसमें इन नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। जांच में पाया गया कि जेई राहुल ने सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू नहीं किए। इसे गंभीर कदाचार, कर्तव्य में लापरवाही और सेवा में अनुशासनहीनता माना गया है। निलंबन अवधि के दौरान जेई राहुल का मुख्यालय चीफ इंजीनियर कार्यालय रहेगा तथा वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। Gurugram News
निगमायुक्त ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मैनुअल स्कैवेंजिंग जैसी प्रतिबंधित गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस मामले को उदाहरण बनाते हुए भविष्य में और सख्त निगरानी की बात कही है। यह कार्रवाई न केवल प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है, बल्कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
यह भी पढ़ें:– डीके कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
फोटो नंबर-05: गुरुग्राम नगर निगम।
मुंबई में छापेमारी के दौरान चोरी और वसूली का आरोप, एपीआई समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: मुंबई पुलिस के एंटी-टेररिज्म सेल से जुड़े एक असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) और तीन पुलिस कॉन्स्टेबल को गंभीर आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। इन सभी पर आधिकारिक कार्रवाई के दौरान चोरी और वसूली करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में एपीआई विजय महादेव सुतार और कॉन्स्टेबल योगेश विलास खंडके, धनाश्री रामचंद्र मोरे और रविंद्र बापूसाहेब नेमाने शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ आरसीएफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए), 308(2), 351(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। Mumbai News
बताया जा रहा है कि यह टीम आरसीएफ पुलिस स्टेशन के एंटी टेररिज्म सेल से जुड़ी हुई थी और उन्हें अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश के लिए कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी अभियान के दौरान टीम पर आरोप लगा कि उन्होंने नवी मुंबई में एक महिला के घर पर छापेमारी करते समय वहां से नकदी और सोने के आभूषण चुरा लिए।
इतना ही नहीं, एक और मामले में आरोप है कि इसी टीम ने कल्याण में रहने वाली एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला से करीब 5 लाख रुपये की वसूली की। कहा जा रहा है कि महिला को कार्रवाई का डर दिखाकर उससे पैसे लिए गए।
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस विभाग ने पहले आंतरिक जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों में पहली नजर में सच्चाई सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। Mumbai News
इसके बाद डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस समीर शेख ने इस मामले की जांच चेंबूर पुलिस स्टेशन को सौंप दी। जांच आगे बढ़ने के साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एपीआई विजय सुतार और कॉन्स्टेबल योगेश खंडके को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कॉन्स्टेबल धनाश्री मोरे को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।
गिरफ्तारी के बाद नियमों के मुताबिक इन तीनों पुलिसकर्मियों को उनकी गिरफ्तारी की तारीख से ही डिम्ड सस्पेंशन में डाल दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और अगर जांच में और तथ्य सामने आते हैं तो आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:– Punjab News: मान सरकार का ‘महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम’ महिला सशक्तिकरण के लिए एक अनोखी पहल
गांव शाहपुर बेगू में पैक्स प्रबंधक व 2 सेल्समेन सस्पेंड
पैक्सें बन रहीं घोटालों का केन्द्र, दोनों हाथों से लूट रहे कर्मचारी
अलीकां, चौटाला, डबवाली, दमदमा, मल्लेकां, बनसुधार व गोरीवाला पैक्सों में हो चुके हैं करोड़ों के घोटाले
सरसा/ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। Odhan News: किसानों की कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए बनी प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पैक्स) गबन का केन्द्र बनकर रह गई है। ताजा मामला सरसा जिला के गांव शाहपुर बेगू का है जहां पैक्स के 3 कर्मचारियों ने अपने पद का दुरुपयोग कर पैक्स को मोटा चूना लगा डाला। इस मामले की हुई जांच में दोषी पाए जाने पर तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब हो कि पैक्स में गबन की बात कोई नई नहीं है। इससे पहले सरसा जिला में कई पैक्सों में करोड़ों रुपये के बड़े घोटाले सामने आ चुके हैं। जिनमें से अधिकतर कार्रवाइयां किन्हीं कारणों से ठंडे बस्ते में डली हुई हैं। Sirsa News
दरअसल गांव शाहपुर बेगू की पैक्स में पैक्स प्रबंधक रवि कुमार तथा सेल्समैन रणजीत सिंह व हरि सिंह तीनों ने कुछ समय पूर्व अपने पद का दुरुपयोग करते हुए खाद व अन्य उत्पादों में मोटा गबन किया। करीब 3 माह पूर्व जब विकास अधिकारी ने पैक्स के रिकॉर्ड की जांच की तो उसमें 56 लाख का स्टॉक कम पाया गया। सामने आया कि कर्मचारियों ने खाद व अन्य उर्वरक तो बेच दिए, लेकिन उसकी राशि जमा न करवाकर खुद डकार गए। जिसके बाद विकास अधिकारी ने महाप्रबंधक ऋषिपाल (सीबी सरसा) को मामले बारे अवगत करवाया। जिसके बाद महाप्रबंधक ने विभागीय नियमानुसार पैक्स प्रबंधन कमेटी को दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु लिखा। प्रबंधन कमेटी ने रिकवरी के उद्देश्य से उक्त तीनों कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर गबन की राशि जमा करवाने के नोटिस जारी किए, लेकिन उन्होंने राशि जमा नहीं करवाई। जिसके बाद प्रबंधन कमेटी ने महाप्रबंधक को उक्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हेतु लिख दिया।
कमेटी की रिपोर्ट पर महाप्रबंधक ने तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ-साथ महाप्रबंधक ने सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सरसा संजीव कुमार को तीनों आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने हेतु कहा है। शाहपुर बेगू जिला की बड़ी पैक्सों में आती है। इसके अधीन करीब 20 गांव पड़ते हैं। इन गांवों के किसानों को करीब 3 माह से खाद तक नहीं मिली। जिसका कारण ये रहा कि पूर्व में बेची गई खाद का पैसा तो पैक्स प्रबंधक व दोनों सेल्समैन खुद डकार गए। जिसके चलते खाद की खरीद-बेच का पूरा सर्कल ही रुक गया। शाहपुर बेगू पैक्स में गेहूं व नरमे-कपास का बीज आया था। जिसमें से तीनों कर्मचारी करीब 4 लाख रुपये का गेहूं का बीज व करीब 40 हजार रुपये का नरमे-कपास का बीज बाहर की बाहर बेचकर खा गए।
इससे पहले भी दोनों सेल्समेन कर चुके है हेर-फेर, पता चला तो जमा करवा दी मूल राशि | Sirsa News
इस मामले में सस्पेंड हुए सेल्समेन रणजीत सिंह व हरि सिंह दोनों पहले भी कथित रूप से हेर-फेर कर चुके हैं। वर्ष 2019-20 में दोनों ने स्टॉक में 20 लाख की हेर-फेर की थी। जब मामला पकड़ में आया तो दोनों सेल्समेन आनन-फानन में मूल राशि जमा करवाकर कार्रवाई से बच निकले।
कार्रवाई ठंडे बस्ते में :-
पैक्सों में घोटाला कोई नई बात नहीं है। कहीं खाद में गबन तो कहीं फर्जी लोन तो कहीं अन्य तौर-तरीकों के जरिए कर्मचारियों ने घोटाले कर पैक्स का नाम धूमिल कर रखा है। सरसा जिला में अलीक ां, चौटाला, डबवाली, दमदमा, मल्लेकां, बनसुधार व गोरीवाला सहित अनेक पैक्सों में मोटे घोटाले सामने आ चुके हैं। इनमें से सबसे बड़ा घोटाला वर्ष 2025 में गांव चौटाला में सामने आया जोकि करीब 3 करोड़ का था।
इसके अतिरिक्त अलीकां पैक्स में वर्ष 2018 में 1.15 करोड़, मल्लेकां पैक्स व ब्रांच दोनों में वर्ष 2023 में करीब 1 करोड़, डबवाली पैक्स में वर्ष 2025 में करीब 75 लाख के गबन शामिल हैं। इसके अलावा भी कई पैक्सों में खाद में छोटे-मोटे गबन होना तो आम सी बात हो गई है। ताजुबदार बात तो ये है कि इन घोटालेबाजों में अधिकतर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते घोटालेबाजों के हौसले बुलंद हैं।
खाद के स्टॉक में गबन सामने आया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं एआर को तीनों दोषी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर करवाने हेतु लिखा गया है।
-ऋषिपाल, महाप्रबंधक (सीबी सरसा)
यह भी पढ़ें:– Bullet Bike Challan: ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने पर बुलेट बाइक का किया 34 हजार का चालान
विजिलेंस विभाग अमृतसर के एसएसपी लखबीर सिंह निलंबित
अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: विजिलेंस विभाग में तैनात एसएसपी लखबीर सिंह को पद से निलंबित कर दिया गया है। यह कदम एक निर्माण कंपनी से जुड़े मामले की जांच के दौरान सामने आई शिकायतों के आधार पर उठाया गया। जानकारी के अनुसार, एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा की गई शिकायत के बाद सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया। आरोप है कि अमृतसर के रंजीत एवेन्यू इलाके में 55 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का भुगतान तो करोड़ों रुपये में किया गया, लेकिन कार्य धरातल पर नजर नहीं आया। Amritsar News
शिकायत शासन तक पहुंचने के बाद जांच प्रक्रिया शुरू की गई है और उच्च स्तर से निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। लखबीर सिंह को इसी वर्ष मार्च में अमृतसर में विजिलेंस विभाग का एसएसपी नियुक्त किया गया था। 25 जून 2025 को चर्चित विक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी से जुड़ी कार्रवाई में भी उनकी अहम भूमिका रही थी। लेकिन कुछ ही महीनों में उन पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप सामने आए, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। इससे पहले भी अमृतसर देहाती के एसएसपी मनिंदर सिंह को निलंबित किया जा चुका है। लगातार हो रही निलंबन कार्रवाइयों से पुलिस महकमे में हलचल बनी हुई है और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। Amritsar News
यह भी पढ़ें:– महिलपुर डकैती मामले में पुलिस को मिली सफलता
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान का बढ़ते अपराध को लेकर बड़ा ऐलान ! एसएसपी अमृतसर के लिए जारी किया ये फरमान!
अमृतसर (ग्रामीण) के एसएसपी को निलंबित किया
SSP of Amritsar (Rural) suspended: चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह के विरुद्ध कठोर कदम उठाते हुए उन्हें उनके पद से निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय गिरोहों और संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण न रखने के कारण यह कार्रवाई आवश्यक हो गई। Punjab News
राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही पाई जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि कानून व्यवस्था में सुधार के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है, इसलिए अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी को शिथिल रवैये के चलते निलंबित किया गया है।
गौरतलब है कि आईपीएस अधिकारी मनिंदर सिंह 2019 बैच से संबद्ध हैं। अमृतसर ग्रामीण में जिम्मेदारी संभालने से पूर्व वे अमृतसर शहरी पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। इसके अतिरिक्त, वह तरनतारन जिले में पुलिस अधीक्षक तथा बाद में पंजाब के राज्यपाल के सहायक पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भी नियुक्त रह चुके हैं। Punjab News
Suspended: 100 करोड़ की संपति मामले में सीओ ऋषिकांत किए निलंबित
पुलिस अधिकारी पर गलत तरीके से अकूत संपत्ति पैदा करने का आरोप
मैनपुरी/फ़िरोज़ाबाद (सच कहूँ/विकास पालीवाल)। Mainpuri News: जनपद मैनपुरी के सीओ भोगांव के पद पर तैनात ऋषिकांत शुक्ला के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में शासन द्वारा उनको निलंबित कर दिया गया है। शासन के सचिव जगदीश कुमार ने प्रमुख सचिव सतर्कता विभाग को एक पत्र भेजा है। पत्र में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भोगांव के खिलाफ सतर्कता जांच कराने की संस्तुति की गई है।
ऋषिकांत शुक्ला उप निरीक्षक के पद पर वर्ष 1998 से 2006 तक कानपुर नगर में नियुक्त रहे हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि कानपुर के अपराधी अखिलेश दुबे से इनकी घनिष्ठता रही है। साकेत नगर निवासी अखिलेश दुबे को कानपुर पुलिस जेल भेज चुकी है। इधर मैनपुरी जिले में तैनात सीओ भोगांव पर आरोप है कि उन्होंने अखिलेश और उनके गिरोह के सदस्यों से मिलकर आय से अधिक संपत्ति जुटाई है। इधर मैनपुरी के एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रमुख सचिव ने सीओ भोगांव ऋषिकांत शुक्ला को निलंबित किया है। विदित हो कि पिछले कुछ दिनों से 100 करोड़ की संपति मिलने के मामले में ऋषिकांत पूरे प्रदेश में सुर्खियों में बने हुए है। Mainpuri News
यह भी पढ़ें:– बिहार चुनाव के नाम पर हरियाणा बीजेपी कर रही आचार संहिता का उल्लंघन
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Anil Vij in Action: हरियाणा से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के मंत्री अनिल विज ने जेई और एसडी समेत 6 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। और दूसरी तरफ बिजली विभाग में सीएम फ्लाइंग की रेड करवा दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनिल विज ने जांच के लिए सीएम फ्लाइंग के चीफ को पत्र भेजा था।
गौरतलब हैं कि पिछले दिनों करनाल के खेत में काम करने के दौरान बिजली की तार टूट गई थी जिस कारण राजेश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई थी। तारों के बारे में प्रदीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन अधिकारियों ने लापरवाही बरती। इस केस में विज ने मंगलवार को एसडीओ मोहित, जेई सुनील और 4 लाइनमैन दीपक, अजीत, सत्यवान और विकास को सस्पेंड कर दिया।
सीएम सैनी ने आचार्य भिक्षु स्वामी को दी श्रद्धांजलि | Anil Vij in Action
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महापुरुषों के विचार और सिद्धांत आज भी हमें जीवन जीने की सही दिशा दिखाते हैं। यदि हम उनके आदर्शों को अपनाएं और अपने आचरण में उतारें, तो एक नैतिक और चरित्रवान समाज का निर्माण संभव है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण होगा, तभी विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा। यदि हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए एक मजबूत, नैतिक और चरित्रवान समाज का निर्माण सबसे पहली आवश्यकता है। महापुरुषों की प्रेरणा से ही हम यह लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में आचार्य भिक्षु स्वामी की 300वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंचासीन परम श्रद्धेय मुनिश्री विनय कुमार आलोक , मुनिश्री सुधाकर, मुनिश्री अभय कुमार आलोक , मुनिश्री नरेश , स्वामी संपूर्णानन्द ब्रह्मचारी महाराज सहित समस्त मुनिजनों को सादर नमन किया और कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पावन अवसर पर तेरापंथी समाज के श्रद्धालुओं के बीच आने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्य भिक्षु स्वामी जी केवल एक मुनि नहीं, बल्कि एक साहसी और क्रांतिकारी विचारक थे। उन्होंने धर्म में व्याप्त कुरीतियों पर चोट की और अध्यात्म को तर्कसंगत दिशा दी। Anil Vij in Action
यह भी पढ़ें:– Kerala Tourist Places: पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है ये जगह