Adelaide - Sach Kahoon Hindi

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 82 रनों से हराकर एशेज 3-0 से अपने नाम किया
एडिलेड, (एजेंसी)। मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन (तीन-तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत आॅस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन इंग्लैंड को दूसरी पारी में 352 के स्कोर पर समेट कर 82 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साथ आॅस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की निर्णायक बढ़त बना ली। आज यहां इंग्लैंड ने कल के छह विकेट पर 206 रनों क स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे इंग्लैंड की दूसरी पारी में 352 रनों पर सिमट गई। हालांकि जेमी स्मिथ (60) और विल जैक्स (47) ने जोरदार संघर्ष किया। सुबह के सत्र में मिचेल स्टार्क ने जेमी स्मिथ को आउटकर आॅस्ट्रेलिया को सातवीं सफलता दिलाई। इसके बाद 93वें ओवर में स्टार्क ने विल जैक्स को भी अपना शिकार बना लिया। जोफ्रा आर्चर तीन रन बनाकर आउट हुये। आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने तनावपूर्ण आखिरी सेशन में धैर्य बनाए रखा, जिसमें मिशेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने निर्णायक वार किए। 103 वें ओवर की पहली गेंद पर स्कॉट बोलैंड ने जॉश टंग (एक) को आउटकर मेहमान टीम की दूसरी पारी का 352 के स्कोर पर अंत कर दिया। उन्होंने दो टेस्ट मैच बाकी रहते ही सीरीज अपने नाम कर ली।

इससे पहले, आॅस्ट्रेलिया ने अपनी दोनों पारियों में 371 और 349 रन बनाए थे, जिससे इंग्लैंड के सामने एक मुश्किल चुनौती खड़ी हो गई थी। विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी को स्टंप के पीछे और बल्ले से अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया, उन्होंने मैच के अहम चरणों में स्थिरता प्रदान की। स्टार्क आखिरी पारी में सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे, उन्होंने अहम मौकों पर विकेट लेकर इंग्लैंड की लय को रोका, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने भी महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाईं। इस जीत के साथ, आॅस्ट्रेलिया ने पूरी सीरीज में अपना दबदबा दिखाया, सभी तीनों टेस्ट मैच आसानी से जीतकर एशेज अपनी अजेय बढ़त बना ली है। अब 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट पर है, जहां इंग्लैंड अपनी इज्जत बचाने का प्रयास करेगा और आॅस्ट्रेलिया अपने दबदबे को और बढ़ाना चाहेगा।

एडिलेड फतह करने उतरेगा भारत
टेस्ट शृंखला: पहला मुकाबला आज, सीधा प्रसारण भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से

एडिलेड (एजेंसी)। विराट कोहली की अगुवाई में दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत आस्ट्रेलियाई (Adelaide Team India) जमीन पर इतिहास रचने के लिए वीरवार से अपने अभियान की शुरुआत करेगी जहां उसकी पहली परीक्षा मेजबान टीम के खिलाफ एडिलेड ओवल में होने वाला पहला टेस्ट मैच होगी। भारत ने आस्ट्रेलिया में कभी भी टेस्ट सीरीज़ नहीं जीती है और दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज़ विराट की अगुवाई में उसे पहली बार यहां इतिहास रचने का भरोसा है। आस्ट्रेलियाई टीम अपने मुख्य बल्लेबाज़ों स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट के निलंबन से जूझ रही है तो टीम प्रबंधन में चल रही उठापटक ने भी उसकी स्थिति कमजोर की है जिसने भारत के हौंसले और मजबूत किए हैं।

इतिहास रचने के लिए वीरवार से अपने अभियान की शुरुआत करेगी

हालांकि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और यहां की पिचें हमेशा ही भारतीय टीम के लिए (Adelaide Team India) अबूझ रही हैं और ट््वेंटी-20 सीरीज़ में जिस तरह मेजबान टीम ने भारत को पहले मैच में हराया उसके बाद कहा जा सकता है कि मेजबान टीम को हल्के में लेना बड़ी भूल साबित हो सकती है।आस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचें भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं हालांकि तेज़ गेंदबाज़ों को यहां सफलता मिल सकती है और यही कारण है कि विपक्षी टीम भी अपने तेज़ गेंदबाज़ों मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस पर निर्भर दिख रही है।

उन्होंने इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका दौरे में जोहानसबर्ग टेस्ट में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर नौ विकेट निकाले थे।कागज़ पर भले ही नंबर एक भारतीय टीम मजबूत लग रही है लेकिन उपकप्तान अजिंक्या रहाणे ने माना कि इसके बावजूद पांचवीं रैंक आस्ट्रेलिया अपने मैदान पर जीत की हकदार है और उसे हलके में नहीं लिया जा सकता है।

भारत का विदेशी जमीन पर प्रदर्शन मिलाजुला रहा है जहां उसने एशिया महाद्वीप में दबदबा दिखाया है वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया के दौरों में कमजोर रही है। उसने इसी वर्ष तीन विदेशी सीरीज़ हारी हैं। भारत हालांकि सात अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उतर रही है जो आस्ट्रेलिया में पहले भी दौरों का हिस्सा रहे हैं जबकि आस्ट्रेलिया में केवल नाथन लियोन ऐसे खिलाड़ी अंतिम एकादश का हिस्सा हैं जो 2014-15 सीरीज़ में भारत के खिलाफ खेले थे। लेकिन आंकड़ों को देखें तो भारत ने आस्ट्रेलिया में कुल 44 टेस्टों मेंं अब तक पांच ही जीते हैं। भारत ने वर्ष 2003-04 में एडिलेड मैच जीता था और उम्मीद करनी होगी कि वह इस बार फिर यहां इसी जीत को दोहरा सके।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।