Wrestlers - Sach Kahoon Hindi

Wrestlers Sexual Harassment Case: दिल्ली हाई कोर्ट की बड़ी अपडेट! 7 मई को हो सकते हैं बृज भूषण पर आरोप तय!
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने आज भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की वह याचिका खारिज कर दी है जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ छह महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में आगे की जांच की मांग की गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आवेदन को खारिज करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) प्रियंका राजपूत ने मामले में सिंह के खिलाफ आरोप तय करने के फैसले के लिए 7 मई की तारीख तय की है। Brij Bhushan Singh

ये है आरोप? | Brij Bhushan Singh

बृज भूषण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हुआ है। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कथित तौर पर 2016 और 2019 के बीच डब्ल्यूएफआई कार्यालय, सिंह के आधिकारिक आवास और विदेश में भी घटनाएं हुई हैं। सिंह वर्तमान में इस मामले में सह-अभियुक्त विनोद तोमर, जो भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व सहायक सचिव हैं, के साथ जमानत पर बाहर हैं। Brij Bhushan Singh

Viral News: खाने का ऑर्डर एक लाख का, बिल ‘भुगतान’ को बच्चा छोड़ा!

Delhi Police ने पहलवानों को किया गिरफ्तार, प्रदर्शन स्थल से उखाड़े तंबू
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रविवार को नवनिर्मित संसद भवन के पास महिला महापंचायत के लिये जा रहे बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित अन्य प्रदर्शनकारी पहलवानों को हिरासत में ले लिया। जिस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद भवन का उद्घाटन कर रहे थे, उस समय करीब दो किलोमीटर दूर स्थित पहलवान विनेश फोगाट और संगीता फोगाट ने संसद की ओर जाने के लिये पुलिस सुरक्षा भेदने की कोशिश की। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें:– नये संसद भवन को लेकर राष्ट्रपति मूर्मु ने दिया बड़ा बयान

इसी बीच, साक्षी (Sakshi) के अकाउंट से किये गये एक ट्वीट के अनुसार, पुलिस ने जंतर-मंतर पर लगे प्रदर्शनकारी पहलवानों के तंबुओं को उखाड़ना शुरू कर दिया है। एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवान एक माह से यहां प्रदर्शन पर बैठे थे। पहलवानों के ‘महिला सम्मान महापंचायत’ के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी थी।

लुटियंस दिल्ली इलाके में रविवार को हजारों पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और कई जगहों पर बैरिकेड लगायी गयी थीं। पहलवानों ने कहा था कि वे किसी भी कीमत पर नये संसद भवन (new parliament building) के पास अपनी ‘महापंचायत’ करेंगे। पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रदर्शनकारी को नये भवन की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और पहलवानों को किसी भी ‘राष्ट्र-विरोधी गतिविधि’ में शामिल नहीं होना चाहिए। पहलवानों ने कहा था कि पुलिस का बल प्रयोग उन्हें शांतिपूर्ण मार्च और महापंचायत आयोजित करने से नहीं रोक पाएगा।

हिरासत में लिए गए पहलवान, बजरंग पुनिया बोले- हमें गोली मार दो
दिल्ली किले में तब्दील, सिंघू और टिकरी बॉर्डर सील

नई दिल्ली। नई संसद भवन के उद्घाटन से ठीक पहले महिला महापंचायत (Wrestlers Protest) के हंगामे के आसार को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सिंघू और टिकरी बॉर्डर को बड़े पत्थरों से सील कर दिया है। रविवार को नई संसद के उद्घाटन अवसर पर महिला पंचायत की घोषणा के बाद यह कदम उठाया गया है। कई राज्यों की खाप पंचायतों ने जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन को समर्थन करने की अपील की है।

अपील के तहत बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। किसान नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली के चारों ओर से लोगों को समर्थन करने की अपील की है।  वहीं नई संसद के सामने महापंचायत करने जा रहे पहलवानों को पुलिस ने रोक दिया जिसके बाद दोनों में तीखी नोंकझोक हुई। पहलवानों ने पुलिस बैरिकेड को पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की जिसके बाद कई पहलवानों को हिरासत में ले लिया गया। पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि हमें गोली मार दो।

इसी के मद्देनजर सिंघू एवं टिकरी बॉर्डरों को सील किया गया है। नई संसद (New parliament) पर महिला पंचायत करने की घोषणा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ओल्ड बवाना में कंझावला चौक स्थित एक स्कूल में अस्थायी जेल बनाने की स्वीकृति भी पुलिस डिप्टी कमिश्नर से मांगी है। महिला पहलवानों के अनुसार सरकार ने उनसे संपर्क कर 35 दिन लंबे इस धरने प्रदर्शन को रोकने की अपील की थी लेकिन पहलवान कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

आज हो रहा है नई संसद का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendera Modi) आज नई संसद का उद्घाटन कर रहे हैं। लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम पर पहलवानों के प्रदर्शन का साया मंडराने लगा है। इस उद्घाटन अवसर पर महिला सम्मान महापंचायत बुलाई गई है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अपील पर देशभर से महिलाओं के साथ पुरुष भी दिल्ली की नई संसद पर पहुंच रहे हैं। पहलवानों के समर्थन में नई संसद का देशभर की महिलाएं घेराव करेंगी।

दिल्ली को किया गया किले में तब्दील | Wrestlers Protest

नई संसद के उद्घाटन को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत दिल्ली पुलिस ने सिंघू और टिकरी बॉर्डर को बड़े पत्थरों से सील कर दिया। ओलिंपिक पदक विजेता विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत देश के कई चोटी के पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। जो बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। दिल्ली पुलिस ने अंदेशा जताया था कि नई संसद के उद्घाटन अवसर पर हरियाणा बॉर्डर से बड़ी संख्या में लोग राजधानी में प्रवेश कर सकते हैं। जिसे देखते हुए कानून-व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। इस संबंध में पुलिस डिप्टी कमिश्नर से ओल्ड बवाना के कंझावला स्थित एक स्कूल में अस्थायी जेल बनाने की अनुमति मांगी गई थी।

छत्रसाल स्टेडियम के पहलवानों ने जीते 7 स्वर्ण
उत्तर प्रदेश के गोंडा में संपन्न हुई सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम अखाड़े के पहलवानों ने उत्तर (Wrestlers Of Chhatrasal Stadium Won 7 Gold) प्रदेश के गोंडा में संपन्न हुई सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग में सात स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य सहित कुल 15 पदक जीतकर अपना दबदबा साबित कर दिया। पद्म भूषण से सम्मानित महाबली सतपाल के इस अखाड़े के पहलवानों ने फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन दोनों ही वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद छत्रसाल स्टेडियम लौटे पहलवानों और उनके कोचों का अखाड़े में सतपाल और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने स्वागत किया।

फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन वर्ग में सात स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य

सतपाल और सुशील ने इन पहलवानों को बधाई दी और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन (Wrestlers Of Chhatrasal Stadium Won 7 Gold) करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। फ्री स्टाइल वर्ग में 57 किग्रा वर्ग में नवीन ने स्वर्ण, रविकुमार ने रजत और राहुल ने कांस्य, 65 किग्रा में हरफूल ने स्वर्ण और जयदीप ने कांस्य, 70 किग्रा में रजनीश ने स्वर्ण और करण ने रजत, 74 किग्रा में अमित धनखड़ ने स्वर्ण, 86 किग्रा में दीपक पूनिया ने कांस्य, 92 किग्रा में दीपक कुमार ने कांस्य और 125 किग्रा में सुमित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। ग्रीको रोमन में 63 किग्रा में सागर ने स्वर्ण तथा 67 किग्रा में सौरभ ने स्वर्ण और रविन्दर ने रजत पदक हासिल किया। इस तरह दोनों वर्गों में इस अखाड़े के पहलवानों ने कुल सात स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य सहित 15 पदक अपने नाम किए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।