Barmer - Sach Kahoon Hindi
Rajasthan Railway: बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए डिजिटल लॉकर सुविधा उपलब्ध
Digital locker facility: जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर रेल मंडल के बाड़मेर रेलवे स्टेशन (Barmer railway station) पर यात्रियों की सुविधा एवं उनके सामान की सुरक्षित रख-रखाव व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डिजिटल लॉकर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह आधुनिक एवं पूर्णतः डिजिटल सेवा यात्रियों को अपने सामान को सुरक्षित रखने की सुविधा प्रदान करती है, जिससे वे स्टेशन अथवा शहर में निश्चिंत होकर अपने कार्य कर सकते हैं। Barmer News
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि डिजिटल लॉकर सुविधा यात्रियों के लिए एक उपयोगी और अभिनव पहल है। इसके माध्यम से यात्री अपने सामान को सुरक्षित रखकर बिना किसी चिंता के यात्रा कर सकते हैं अथवा शहर में भ्रमण कर सकते हैं। यह सुविधा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि डिजिटल लॉकर प्रणाली में यात्री अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कर ओटीपी आधारित लॉगिन करते हैं। इसके बाद आवश्यक विवरण दर्ज कर लॉकर का चयन किया जा सकता है। भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी तरह डिजिटल है, जिसमें क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान किया जाता है। भुगतान पूर्ण होने पर लॉकर स्वतः खुल जाता है और यात्री अपना सामान सुरक्षित रख सकते हैं। स्टेशन पर मीडियम, लार्ज एवं एक्स्ट्रा लार्ज आकार के लॉकर उपलब्ध हैं, जिन्हें 6 घंटे अथवा 24 घंटे की अवधि के लिए बुक किया जा सकता है। यह सुविधा उपयोग में सरल, सुरक्षित तथा पूरी तरह डिजिटल है। Barmer News
युवकों से जयपुर में की जा रही पूछताछ
बाड़मेर: गुप्तचर एजेंसी ने गुरुवार को बाड़मेर जिले के दो युवकों को इंटरनेट के जरिए पाकिस्तान में सूचनाओं के आदान-प्रदान के शक में पकड़ा है। इन युवकों से जयपुर में पूछताछ की जा रही है। बाद में तालसर निवासी दीने खां को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरे पकड़े गए बाड़मेर शहर निवासी पाक विस्थापित युवक धर्मेन्द्र से पूछताछ की जा रही है।
तीन माह पहले गिरफ्तार जासूसों को दिए रुपए
इंटेलिजेंस की पूछताछ में सामने आया है कि तीन माह पहले गिरफ्तार संतराम माहेश्वरी और विनोद माहेश्वरी को दीने खां जासूसी के लिए रुपए देता था। दोनों आरोपितों ने भारतीय सेना, सामरिक और अन्य सूचनाएं पाकिस्तान को उपलब्ध करवाई थी।
बॉर्डर पर इंटरनेट का जाल
बॉर्डर पर इंटनरेट और मोबाइल के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां और आईएसआई अपना नेटवर्क बढ़ाने में लगी है। थार एक्सप्रेस से पाकिस्तान यात्रा करने वाले यात्रियों को भी फांसा जा रहा है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
बाड़मेर में बातचीत: गुजरात में लिंग जांच
कार्रवाई टीम ने डॉक्टर व दलालों को मौके पर ही दबौचा
डॉक्टर व दो दलाल गिरफ्तार
JaiPur, SachKahoon News:  भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में गुजरात से एक डॉक्टर व राजस्थान के दो दलालों को गिरफ्तार किया गया है। राष्टÑीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि बाड़मेर जिले की शिव पंचायत समिति क्षेत्र के दो लोगों द्वारा लिंग जांच करवाने की सूचना कई माह से मिल रही थी। सूचना की पुष्टि कराने के बाद प्रात: 9 बजे टीम के सदस्यों ने बाड़मेर जिले की शिव पंचायत समिति के गांव भैसका के नरेश कुमार से गर्भवती व सहयोगी महिला ने सम्पर्क किया तथा लिंग जांच हेतु बात तय की। नरेश कुमार ने गर्भवती महिला व सहयोगी को लेकर चक भैसका के बॉलेरो गाड़ी ड्राइवर स्वरूपाराम से मिला तथा दोनों को गाड़ी में बैठाकर बाड़मेर में ही लिंग जांच कराने की बात कही। दिनभर इधर-उधर घूमाता रहा व शाम को बाड़मेर से सांचोर में लिंग जांच कराने की बात कही। दोनों दलालों ने गर्भवती व सहयोगी को धोरीमन्ना, धानेरा, पालनपुर व गांधीनगर तक ले गए और प्रत्येक शहर में लिंग जांच करवाने की बात कहते रहे। मंगलवार को प्रात: गांधीनगर में 65 वर्षीय डॉक्टर जसवंत सिंह जडेजा के गांधी नगर स्थित सेक्टर 26 के ग्रीन सिटी स्थित मकान में लिंग जांच डॉक्टर जडेजा द्वारा की गई। लिंग जांच का संकेत मिलने पर टीम ने डॉक्टर व दलालों को मौके पर ही दबोच लिया।
54वां डिकॉय आॅप्रेशन
मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि राज्य पीसीपीएडीटी सैल द्वारा मंगलवार को 54 वां डिकॉय आॅपरेशन किया गया। वहीं अंतरराज्यीय आठवां व गुजरात में चौथा डिकॉय आॅपरेशन है, जबकि दिसंबर माह में टीम द्वारा छठी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में अतिरिक्त पुलिस अद्यीक्षक रघुवीर सिंह, बाड़मेर पीसीपीएनडीटी समन्वयक विक्रमसिंह, बीकानेर समन्वयक महेन्द्र सिंह चारण, जालौर समन्वयक शंकर सुथार, सीआई हरिनारायण, डालचंद, महेश कुमार व अरशद शामिल थे।
जीपीएस सिस्टम से होगी निगरानी
नवीन जैन ने बताया कि दलालों के पीछे जीपीएस सिस्टम के माध्यम से पीसीपीएनडीटी की टीम पीछा करती रही। रात्रि होने के कारण दलालों ने कई बार टीम के सदस्यों को इधर-उधर भी घुमाया। 24 घंटे से बिना सोए पीछा कर रही टीम के सदस्यों ने लिंग जांच करने के आरोपियों को मंगलवार प्रात: गिरफ्तार कर लिया।
ये लोग हुए गिरफ्तार
टीम ने 65 वर्षीय डॉ.जसवंत सिंह जडेजा, बाड़मेर के 26 वर्षीय दलाल नरेश कुमार व उसका सहयोगी दलाल 25 वर्षीय स्वरूपाराम को गिरफ्तार कर लिया तथा काम में ली गई बोलेरो गाड़ी व सोनोग्राफी मशीन को जब्त किया।