Robert Vadra - Sach Kahoon Hindi
मुख्यमंत्री के ओएसडी ने भी ट्वीट व वीडियो संदेश जारी कर दी जानकारी
मार्च माह में एसआईटी का पुनर्गठन भी किया गया
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। मानेसर क्षेत्र में रॉबर्ट वाड्रा के लैंड डील मामले में (Robert Vadra) खेड़कीदौला पुलिस थाना में दर्ज मामले में रॉबर्ट वाड्रा को क्लीन चिट देने के विषय पर पुलिस ने तस्वीर साफ की है। पुलिस ने कहा है कि क्लीन चिट जैसी कोई बात नहीं है। अभी यह मामला अदालत में विचाराधीन है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी जवाहर यादव ने भी कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मामले की जांच जारी है।
बता दें कि मानेसर क्षेत्र में रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी मैसर्स स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने 18 सितम्बर 2012 को मैसर्स डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड को 3.5 एकड़ बेचने में नियमों को ताक पर रखने का मामला सामने आया था। यह मामला अभी तक अदालत में विचाराधीन है। तहसीलदार की रिपोर्ट को क्लीन चिट के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। तहसीलदार की रिपोर्ट इस आधार पर है कि उस समय रजिस्ट्री के समय जो सरकारी शुल्क था, वह अदा किया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की अभी भी सक्रिय जांच की जा रही है। एसआईटी और अधिक दस्तावेज जुटाने में लगी है। मामले से जुड़े कई व्यक्तियों की जांच भी की जा रही है। कुछ व्यक्तियों को बड़ा वित्तीय लाभ देने के उद्देश्य से आपराधिक साजिश के आरोपों के संबंध में भी जांच हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई जांच की गहन समीक्षा के बाद पिछले महीने एसआईटी का पुनर्गठन किया गया है।
गुरुग्राम पुलिस ने पांच साल पहले रियल एस्टेट डेवलपर्स, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Robert Vadra) और अन्य लोगों के खिलाफ भूमि हस्तांतरण मामले में गड़बड़ी को लेकर आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। गुरुग्राम की वजीराबाद के तहसीलदार द्वारा पेश रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि विवादित भूमि डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड के नाम पर नहीं है, बल्कि यह अब भी एचएसवीपी/एचएसआईआईडीसी हरियाणा के नाम पर है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा की कंपनी का लाइसेंस रद
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) की कंपनी स्काई लाइट हास्पिटेलिटी का लाइसेंस रद कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने गुरुग्राम के शिकोहपुर में 3.52 एकड़ जमीन पर कामर्शियल कालोनी काटने के लिए यह लाइसेंस दिया था। चकबंदी विभाग के तत्कालीन महानिदेशक डा. अशोक खेमका ने इस जमीन का म्युटेशन (इंतकाल) रद कर दिया था, जिसके बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया।
हरियाणा की भाजपा सरकार 2014 में सत्ता में आई थी। तब भाजपा ने हुड्डा सरकार द्वारा दिए गए इस लाइसेंस पर कांग्रेस की घेराबंदी की थी। करीब आठ साल की लंबी प्रक्रिया के बाद नगर एवं ग्राम आयोजना (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) विभाग ने इस जमीन के लाइसेंस को गलत ठहराते हुए उसे रद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जिस जमीन के लिये यह लाइसेंस जारी हुआ था, उस पर अब कोई निर्माण कार्य भी नहीं हो सकेगा। इस जमीन का लाइसेंस नवीनीकरण कराने के लिए डीएलएफ ने हरियाणा सरकार के पास आवेदन कर रखा था। आरोप है कि हरियाणा की हुड्डा सरकार ने राबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) की कंपनी को यह जमीन काफी सस्ती कीमत पर दी, लेकिन बाद में अधिक कीमत पर इसे डीएलएफ को बेच दिया गया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
रॉबर्ट वाड्रा की अंतरिम जमानत दो मार्च तक बढ़ी
नई दिल्ली (एजेंसी)। धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई राबर्ट वाड्रा (Robert Vadra interim bail) को शनिवार को पटियाला हाउस से राहत मिली । अदालत ने वाड्रा तथा इस मामले में एक अन्य आरोपी मनोज अरोड़ा की अंतरिम जमानत की अवधि को दो मार्च तक बढ़ा दी है। अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान वाड्रा की गिरफ्तारी पर 16 फरवरी तक रोक लगाई थी । आज इस मामले पर सुनवाई के लिए वाड्रा अदालत पहुंचे।
वाड्रा पर यह मामला यह लंदन के 12 ब्रायनस्टन स्क्वेयर स्थित एक संपत्ति की खरीदारी से जुड़ा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि 19 लाख पाउंड की इस संपत्ति के मूल मालिक वाड्रा हैं। प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने अदालत में कहा कि वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरुरत है। वकील का यह भी कहना था कि वाड्रा निरंतर राजनीतिक बदले से कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं ।
अदालत में पेश वकील के टी एस तुलसी ने आश्वस्त किया कि वाड्रा पूछताछ में पूरा सहयोग करेंगे। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने वाड्रा और अरोड़ा की अंतिरम जमानत दो मार्च तक बढ़ा दी और यह भी आदेश दिया कि जरुरत पड़ने पर दोनों को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष हाजिर होना होगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
बीकानेर जमीन खरीद मामला: जयपुर में ईडी दफ्तर पहुंचे वाड्रा, आज पूछे जा सकते हैं 30 सवाल
मंगलवार को ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी
जयपुर। बीकानेर जमीन खरीद मामले में आज फिर रॉबर्ट वाड्रा ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) दफ्तर पहुंच गए हैं। मंगलवार को करीब 9 घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें बुधवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि वाड्रा से आज करीब 30 सवाल किए जा सकते हैं। इस दौरान दिल्ली से आए ईडी के अफसर भी मौजूद रहेंगे। जयपुर के ईडी के दफ्तर में वाड्रा से एक अलग कमरे मे पूछताछ की जा रही है। जहां 4 अधिकारियो के अलावा किसी को आने इजाजत नही दी गई है। अन्य अधिकारियो व दफ्तर में काम करने वालो का फोन लॉकर में रखवा गया है।
ईडी ने वाड्रा की मां से भी पूछताछ की, वह कंपनी में निदेशक थीं
रॉबर्ट वाड्रा से तीसरे चरण की पूछताछ में महेश नागर के बारे में जानकारी ली जा रही है। गौरतलब है किं महेश कांग्रेस के एक विधायक के भाई हैं। वहीं, रॉबर्ट की मां मौरिन से आज कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। मंगलवार को ईडी ने उनकी मां से पूछताछ की थी। मंगलवार को ईडी अफसरों ने सबसे पहले वाड्रा की मां से करीब पौने दो घंटे में 10 सवाल पूछे। इसके बाद उन्हें भेज दिया गया था। ईडी अधिकारियों ने मंगलवार को वाड्रा से बीकानेर में ही जमीन क्यों ली, किसने सौदा कराया जैसे 20 सवाल पूछे। उधर, वाड्रा ने कहा कि उनके पास छुपाने को कुछ नहीं है। कितनी भी लंबी पूछताछ झेल सकता हूं। ईडी के सामने वाड्रा की जयपुर में यह पहली पेशी है। इससे पहले वे लंदन की संपत्तियों के मामले में दिल्ली में तीन बार ईडी के सामने पेश हो चुके हैं।
75 साल की मां को परेशान कर रही सरकार
पूछताछ से पहले वाड्रा ने मां के साथ फोटो ट्वीट की। लिखा- 75 वर्षीय मां को सियासी बदले की भावना से सरकार परेशान कर रही है। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। बीकानेर जमीन मामले में वाड्रा पर आरोप है कि उन्होंने 79 लाख रुपए में 270 बीघा जमीन खरीदकर 3 साल बाद 5.15 करोड़ रुपए में बेच दी। ईडी के कई समन के बाद भी वह पेश नहीं हुए थे। इसके बाद अब कोर्ट के निर्देश पर पहुंचे हैं। वाड्रा की स्काइलाइट हॉस्पिटेलिटी कंपनी में मां निदेशक थीं।
प्रियंका और वाड्रा से कांग्रेस नेताओं ने बनाई दूरी
सूत्रों का कहना है कि प्रियंका ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को पहले से ही यह संदेश करा दिया था कि उनसे या उनके पति से मिलने के लिए कोई पार्टी का नेता नहीं आएगा। यह मामला पारिवारिक है। प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के इनके पक्ष में खड़ा होने से पब्लिक में गलत मैसेज जा सकता है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में पार्टी को कहीं नुकसान न उठाना पड़ जाए। इसको देखते हुए प्रदेश का कोई भी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा या उनके पति राबर्ट वाड्रा के इर्द-गिर्द नजर नहीं आया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
जयपुर में ईडी दफ्तर पहुंचे वाड्रा
जयपुर(vartha)।  बीकानेर जमीन खरीद मामले में आज फिर रॉबर्ट वाड्रा ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) दफ्तर पहुंच गए हैं। मंगलवार को करीब 9 घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें बुधवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि वाड्रा से आज करीब 30 सवाल किए जा सकते हैं। इस दौरान दिल्ली से आए ईडी के अफसर भी मौजूद रहेंगे।
जयपुर के ईडी के दफ्तर में वाड्रा से एक अलग कमरे मे पूछताछ की जा रही है। जहां 4 अधिकारियो के अलावा किसी को आने इजाजत नही दी गई है। अन्य अधिकारियो व दफ्तर में काम करने वालो का फोन लॉकर में रखवा गया है। रॉबर्ट वाड्रा से तीसरे चरण की पूछताछ में महेश नागर के बारे में जानकारी ली जा रही है। गौरतलब है किं महेश कांग्रेस के एक विधायक के भाई हैं। वहीं, रॉबर्ट की मां मौरिन से आज कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। मंगलवार को ईडी ने उनकी मां से पूछताछ की थी। मंगलवार को ईडी अफसरों ने सबसे पहले वाड्रा की मां से करीब पौने दो घंटे में 10 सवाल पूछे। इसके बाद उन्हें भेज दिया गया था।
ईडी अधिकारियों ने मंगलवार को वाड्रा से बीकानेर में ही जमीन क्यों ली, किसने सौदा कराया जैसे 20 सवाल पूछे। उधर, वाड्रा ने कहा कि उनके पास छुपाने को कुछ नहीं है। कितनी भी लंबी पूछताछ झेल सकता हूं। ईडी के सामने वाड्रा की जयपुर में यह पहली पेशी है। इससे पहले वे लंदन की संपत्तियों के मामले में दिल्ली में तीन बार ईडी के सामने पेश हो चुके हैं।
75 साल की मां को परेशान कर रही सरकार
पूछताछ से पहले वाड्रा ने मां के साथ फोटो ट्वीट की। लिखा- 75 वर्षीय मां को सियासी बदले की भावना से सरकार परेशान कर रही है। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। बीकानेर जमीन मामले में वाड्रा पर आरोप है कि उन्होंने 79 लाख रुपए में 270 बीघा जमीन खरीदकर 3 साल बाद 5.15 करोड़ रुपए में बेच दी। ईडी के कई समन के बाद भी वह पेश नहीं हुए थे। इसके बाद अब कोर्ट के निर्देश पर पहुंचे हैं। वाड्रा की स्काइलाइट हॉस्पिटेलिटी कंपनी में मां निदेशक थीं।
प्रियंका और वाड्रा से कांग्रेस नेताओं ने बनाई दूरी
सूत्रों का कहना है कि प्रियंका ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को पहले से ही यह संदेश करा दिया था कि उनसे या उनके पति से मिलने के लिए कोई पार्टी का नेता नहीं आएगा। यह मामला पारिवारिक है। प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के इनके पक्ष में खड़ा होने से पब्लिक में गलत मैसेज जा सकता है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में पार्टी को कहीं नुकसान न उठाना पड़ जाए। इसको देखते हुए प्रदेश का कोई भी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा या उनके पति राबर्ट वाड्रा के इर्द-गिर्द नजर नहीं आया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
दिल्ली-बेंगलुरु में रॉबर्ट वाड्रा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
ईडी ने दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरू में रॉबर्ट वाड्रा के करीबीयों से जुड़े तीन जगहों पर छापा मारा
नई दिल्ली(सच कहूँ)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरू में रॉबर्ट वाड्रा ( ED raid on bases of Robert Vadra in Delhi-Bangalore) से जुड़े ठिकानों पर के छापा मारा है। जानकारी के अनुसार इडी ने दिल्ली-एनसीआर में वाड्रा के करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा है।मीडिया से बातचीत के दौरान वाड्रा के वकील ने कहा कि लाइट हॉस्पिटैलिटी के लिए काम कर रहे हमारे लोगों को भीतर बंद कर दिया गया है। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। क्या यह जेल है? वकील ने यह यह भी कहा कि इन्हें पिछले साढ़े चार साल में कुछ भी नहीं मिला है,जिस वजह से वे हमारे खिलाफ जालसाजी कर रहे हैं।
अधिकारियों के पास सर्च वारंट नहीं है: वकील
वकील ने यह भी दावा किया कि दिल्ली के सुखदेव विहार स्थित स्काइ लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर में रेड के दौरान ईडी ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया था और दफ्तर में 14 घंटे से कर्मचारी बंद हैं।जानकारी के मुताबिक, ईडी ने बेंगलुरू में भी वाड्रा के करीबीयों के ठिकानों पर छापा मारा है। वाड्रा के वकील ने कहा कि एक न्यूजपेपर के मुताबिक, मेरे क्लाइंट को इडी की तरफ से तीन समन जारी किए गए हैं लेकिन सच ये है कि हमें एक भी समन नहीं मिला है उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारियों के पास सर्च वारंट नहीं है, इसके बावजूद छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। मुझे भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने वाड्रा को समन भेजा था जिसके बाद वाड्रा ने सरकार पर राजनीतिक रूप से पीछे पड़ने और सरकारी विभागों के जरिये उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, ‘पिछली बार उन्होंने दस्तावेजों के लिए समन किया। मेरे वकील वहां तीन घंटे तक बैठे और विस्तृत दस्तावेज सौंपे। यह बड़ी अजीब बात है कि मुझे 24 घंटे के भीतर एक और समन भेज दिया गया, जबकि मेरी तरफ से सौंपे गए 600 दस्तावेजों पर गौर भी नहीं किया।’