Negotiate - Sach Kahoon Hindi

किसान यूनियनों की हरियाणा सरकार से वार्ता विफल
9 अगस्त को करनाल से ‘सत्ता छोड़ो या कर्ज़ा छोड़ो’ आंदोलन होगा शुरू

किसानों की मांगों पर विचार कर रही है सरकार: धनखड़

चंडीगढ़(अनिल कक्कड़)। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान नेताओं ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू व अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री से मुलाकात की। कई घंटे चली वार्ता विफल रही जिसके बाद मुख्यमंत्री निवास से बाहर किसानों ने 9 अगस्त को करनाल से ‘सत्ता छोड़ो या कर्ज़ा छोड़ो’ आंदोलन शुरू करने का ऐलान कर दिया है।

वहीं प्रदेश के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसानों की कई मांगें हैं जिन पर सरकार विचार कर रही है, वहीं उन्होंने जोड़ा कि एक बार में बिना विचार किए सभी बातें तय नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री निवास पर मीटिंग के बाद किसान नेता रतन मान ने कहा कि बैठक नकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दे पर गंभीर नज़र नहीं आ रही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार चुनावों के दौरान किए वायदे भूल गई है। मान ने कहा कि अभी सरकार किसानों की मांगों से ही पूरी तरह वाकिफ नहीं है।

यूपी, पंजाब की तर्ज पर हो कर्जा माफी

मान ने कहा कि अब केंद्र में भी भाजपा की सरकार और प्रदेश में भी तो सरकार को तुरंत उत्तर प्रदेश एवं पंजाब की तरह फैसला लेकर किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए। कृषि उपकरण, खाद, बीज इत्यादि महंगे होते जा रहे हैं किसान की फसल लागत तक नहीं निकल रही। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन 9 अगस्त से करनाल में ‘सत्ता छोड़ो या कर्ज़ छोड़ो आंदोलन’ शुरू करेगी।

किसानों की मांगों पर विचार कर रही है सरकार: धनखड़

कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के किसानों की स्थिति पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के किसानों से काफी अलग है। यहां किसान को सरकार हर सहायता मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की कई मांगें हैं, जिस पर सरकार विचार कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

बाड़मेर में बातचीत: गुजरात में लिंग जांच
कार्रवाई टीम ने डॉक्टर व दलालों को मौके पर ही दबौचा

डॉक्टर व दो दलाल गिरफ्तार

JaiPur, SachKahoon News:  भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में गुजरात से एक डॉक्टर व राजस्थान के दो दलालों को गिरफ्तार किया गया है। राष्टÑीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि बाड़मेर जिले की शिव पंचायत समिति क्षेत्र के दो लोगों द्वारा लिंग जांच करवाने की सूचना कई माह से मिल रही थी। सूचना की पुष्टि कराने के बाद प्रात: 9 बजे टीम के सदस्यों ने बाड़मेर जिले की शिव पंचायत समिति के गांव भैसका के नरेश कुमार से गर्भवती व सहयोगी महिला ने सम्पर्क किया तथा लिंग जांच हेतु बात तय की। नरेश कुमार ने गर्भवती महिला व सहयोगी को लेकर चक भैसका के बॉलेरो गाड़ी ड्राइवर स्वरूपाराम से मिला तथा दोनों को गाड़ी में बैठाकर बाड़मेर में ही लिंग जांच कराने की बात कही। दिनभर इधर-उधर घूमाता रहा व शाम को बाड़मेर से सांचोर में लिंग जांच कराने की बात कही। दोनों दलालों ने गर्भवती व सहयोगी को धोरीमन्ना, धानेरा, पालनपुर व गांधीनगर तक ले गए और प्रत्येक शहर में लिंग जांच करवाने की बात कहते रहे। मंगलवार को प्रात: गांधीनगर में 65 वर्षीय डॉक्टर जसवंत सिंह जडेजा के गांधी नगर स्थित सेक्टर 26 के ग्रीन सिटी स्थित मकान में लिंग जांच डॉक्टर जडेजा द्वारा की गई। लिंग जांच का संकेत मिलने पर टीम ने डॉक्टर व दलालों को मौके पर ही दबोच लिया।

54वां डिकॉय आॅप्रेशन

मिशन निदेशक नवीन जैन ने बताया कि राज्य पीसीपीएडीटी सैल द्वारा मंगलवार को 54 वां डिकॉय आॅपरेशन किया गया। वहीं अंतरराज्यीय आठवां व गुजरात में चौथा डिकॉय आॅपरेशन है, जबकि दिसंबर माह में टीम द्वारा छठी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में अतिरिक्त पुलिस अद्यीक्षक रघुवीर सिंह, बाड़मेर पीसीपीएनडीटी समन्वयक विक्रमसिंह, बीकानेर समन्वयक महेन्द्र सिंह चारण, जालौर समन्वयक शंकर सुथार, सीआई हरिनारायण, डालचंद, महेश कुमार व अरशद शामिल थे।

जीपीएस सिस्टम से होगी निगरानी

नवीन जैन ने बताया कि दलालों के पीछे जीपीएस सिस्टम के माध्यम से पीसीपीएनडीटी की टीम पीछा करती रही। रात्रि होने के कारण दलालों ने कई बार टीम के सदस्यों को इधर-उधर भी घुमाया। 24 घंटे से बिना सोए पीछा कर रही टीम के सदस्यों ने लिंग जांच करने के आरोपियों को मंगलवार प्रात: गिरफ्तार कर लिया।

ये लोग हुए गिरफ्तार

टीम ने 65 वर्षीय डॉ.जसवंत सिंह जडेजा, बाड़मेर के 26 वर्षीय दलाल नरेश कुमार व उसका सहयोगी दलाल 25 वर्षीय स्वरूपाराम को गिरफ्तार कर लिया तथा काम में ली गई बोलेरो गाड़ी व सोनोग्राफी मशीन को जब्त किया।