become - Sach Kahoon Hindi

आसान हुये पायलट बनने के नियम
मंत्रालय ने एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 में संशोधन के लिए अधिसूचना जारी की है (pilot)

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में भारी संख्या में पायलटों (pilot) की जरूरत को देखते हुये नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पायलट बनने के लिए अनिवार्य उड़ान अनुभव में कमी कर दी है। मंत्रालय ने एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 में संशोधन के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार, पायलट लाइसेंस हासिल करने के लिए आवेदन से ठीक पहले के एक साल में डेढ़ हजार घंटे की उड़ान की शर्त हटा दी गयी है। हालाँकि, पिछले छह महीने में 10 घंटे की बजाय अब 20 घंटे के उड़ान अनुभव को अनिवार्य बनाया गया है।

आवेदक के कुल उड़ान अनुभव में इंस्ट्रक्टर की निगरानी में 500 घंटे की उड़ान शर्त को घटाकर 250 घंटे किया गया है। कुल अनुभव में क्रॉस कंट्री फ्लाइट टाइम की अर्हता 200 घंटे से घटाकर 100 घंटे की गयी है। इंस्ट्रूमेंट फ्लाइंग की समय अनिवार्यता भी 100 घंटे से घटाकर 75 घंटे की गयी है। हेलिकॉप्टर पायलट के लाइसेंस के लिए आवेदन से पहले के 12 महीने में 100 घंटे की उड़ान की शर्त हटा दी गयी है। हालाँकि पिछले छह महीने में 10 घंटे की उड़ान की अनिवार्यता को बढ़ाकर 15 घंटे किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शरीफ भले ही दोषी हों लेकिन वह हीरो बन गए
नवाज शरीफ व उनकी बेटी मरियम की गिरफ्तारी से वहां की राजनीति में आया भूचाल Shrif Become Hero for Pakis?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ व उनकी बेटी मरियम की गिरफ्तारी से वहां की राजनीति में भूचाल सा मच गया है। उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। पाक में आम चुनाव सिर पर होने के कारण यह घटना चक्र बहुत अहमियत रखता है। चाहे पाक की न्यायपालिका और सेना पर कट्टरपंथियों का प्रभाव है फिर भी इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि अदालत ने भ्रष्टाचार के ठोस मामले को उठाया है। पनामा पेपर मामला पाक का अंदरूनी मामला नहीं जिसको शरीफ परिवार के खिलाफ सिर्फ बदले की कार्रवाई कहा जाए। दूसरी तरफ दूसरे राजनीतिज्ञों के मुकाबले नवाज शरीफ ने इतनी हिम्मत जरूर दिखाई है कि वह कानून से भागते नहीं। शरीफ ने 70 से ज्यादा अदालती पेशियां निजी तौर पर भुगती हैं।

यदि वह चाहते तो सजा होने पर अपने वतन लौटने से वह टालमटोल भी कर सकते थे। जेल जाना तय होने के बावजूद उनका वतन लौटना इस बात की तरफ संकेत करता है कि उनको अपनी पार्टी के लिए चुनाव में जनता से हमदर्दी की वोट मिलने की बड़ी उम्मीद है।

नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है Shrif Become Hero for Pakis?

शरीफ मुजरिम होने के बावजूद ‘नायक’ होने का प्रभाव देने में कामयाब रहे हैं। दूसरी तरफ पूर्व तानाशाह परवेजÞ मुशर्रफ जैसे नेता अदालतों के बुलाने के बावजूद उस देश में बैठे हुए हैं जिसकी कभी वो आलोचना करते रहे हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि न्याय का चक्र जिस तरह चुनावों को देखकर घुमाया गया उसके पीछे शरीफ के विरोधियों व सेना का हाथ है। चाहे शरीफ देश में स्वतंत्र होकर विकास तथा अमन के लिए कार्य नहीं कर सके फिर भी ऐसे नेताओं पर शिकंजे कसे जाना पाक के लिए काफी चुनौती भरा है। जिस तरह शरीफ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उतावलापन दिखाया है उससे जाहिर हो जाता है कि यहां अदालती फैसले के बगैर भी बहुत कुछ है। पुलिस अधिकारी शरीफ को गिरफ्तार करने के लिए जहाज में जा पहुंचे।

जो नेता गिरफ्तार होने के लिए ही लंदन से आया वह भागने की ताक में क्यों होगा भला। दरअसल पुलिस शरीफ की छवि बिगाड़ने के लिए निम्न स्तर की कार्रवाई कर रही थी। यह हालत पाक के बुरे हालातों की तस्वीर पेश करते हैं। किसी भी बदलाव की आशा के लिए चुनावों तक के परिणाम का इंतजार करना होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

चेतावनी, आज कई राज्यों में मुसीबत बनकर बरसेंगे बदरा
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी

Warning, today in many states trouble will become bad

नई दिल्ली(एजेंसी)। समय से पूर्व आए मानसून की वजह से देश में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं जमकर बरसात हो रही है। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से जुलाई के पहले सप्ताह में देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है (Warning, today in many states trouble will become bad)। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा व मिजोरम में रविवार को भारी बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के बाद प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने एवं किसी भी स्थिति से निपटने के निर्देश दिए हैं।

छह जुलाई तक मानसून की सक्रियता हिमालय के तराई क्षेत्र में रहेगी

मौसम विभाग द्वारा व्यक्त पूर्वानुमान के मुताबिक एक से छह जुलाई तक मानसून की सक्रियता हिमालय के तराई क्षेत्र में रहेगी (Warning, today in many states trouble will become bad)। इसके परिणामस्वरूप पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के उत्तरी इलाकों में अधितर स्थानों जबकि पंजाब, हरियाणा और बिहार के कुछ इलाकों में रविवार से मंगलवार तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस बीच दिल्ली और आसपास के इलाकों में छिटबुट बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित

उत्तराखंड में जनजीवन पर मौसम के तेवर भारी पड़ने लगे हैं। मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। आपदा प्रबंधन से जुड़े महकमों को तैयार रहने के लिए कहा गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रक्तदान करें और जीवन रक्षक बनें
देवेंद्रराज सुथार

रक्तदान जिंदगी से जूझ रहे लोगों को नया जीवन प्रदान करता हैं। इसलिए रक्तदान को महानदान व जीवनदान कहा गया है। रक्तदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने व रक्त की जरूरत पड़ने पर उसके लिए पैसे देने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए जैसे उद्देश्यों को ध्यान में रखकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा 14 जून को विश्व भर में रक्तदान दिवस मनाया जाता हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह दिवस 14 जून को ही क्यों मनाया जाता है? दरअसल इस दिन विख्यात आॅस्ट्रियाई जीवविज्ञानी और भौतिकीविद कार्ल लेण्डस्टाइनर का जन्म हुआ था। जिन्होंने रक्त में अग्गुल्युटिनिन की मौजूदगी के आधार पर रक्त का अलग-अलग रक्त समूहों- ए, बी, ओ में वर्गीकरण कर चिकित्सा विज्ञान में अहम योगदान दिया। जिसके कारण उन्हें वर्ष 1930 में शरीर विज्ञान में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 1997 में 100 फीसदी स्वैच्छिक रक्तदान की नींव रखी थी। जिसके कारण आज विश्व के 124 देशों में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहन मिल रहा हैं। ज्ञातव्य है कि तंजानिया में 80 प्रतिशत लोग रक्तदान के लिए पैसे नहीं लेते हैं। वहीं, ब्राजील और आॅस्ट्रेलिया में तो यह कानून है कि कोई भी रक्तदान के लिए पैसों की मांग नहीं कर सकता। लेकिन, इसके विपरीत भारत में रक्तदान के लिए पैसे लेने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। यह शर्मनाक है कि भारत जैसे देश में रक्त का व्यापार हो रहा है। निश्चित ही मशीनी युग ने हमारी सोच को विकृत व संवेदना को निगलने का काम किया है, तभी तो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे

किसी व्यक्ति के प्राण बचाने के लिए हमें पैसे लेने की जरूरत पड़ रही हैं। समय पर रक्त नहीं मिलने व पैसे नहीं जुटा पाने के कारण भारत में प्रतिवर्ष 15 लाख लोगों की मौत रक्त की कमी के कारण हो जाती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मापदंड के अनुसार किसी भी देश में किसी भी स्थिति में उसकी जनसंख्या का कम से कम 1 प्रतिशत रक्त आरक्षित होना ही चाहिए। उक्त मानक के अनुसार हमारे देश में कम से कम 1 करोड़ 30 लाख यूनिट रक्त का हर समय आरक्षित भंडार होना चाहिए। लेकिन, पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार हमारे पास प्रतिवर्ष रक्त की औसतन 90 लाख यूनिट ही उपलब्ध हो पाती है। प्रतिवर्ष लगभग 25 से 30 प्रतिशत रक्त की कमी रह जाती है। रक्त की कमी के अलावा दूसरी चिंताजनक बात, रक्त की शुद्धता है। इसलिए संक्रमित रक्त चढ़ाए से होने वाली मौतों को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता हैं।

भारत में रक्तदान करने वाले राज्यों के आंकड़ों की बात करे तो मध्यप्रदेश में वर्ष 2006 में 56.2 प्रतिशत, वर्ष 2007 में 65.17 प्रतिशत, वर्ष 2008 में 68.75 प्रतिशत के लगभग रहा। वहीं, रक्तदान के क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा की बात न की जाए तो लेख लिखना बेमानी सा लगता है। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी ने अपने भक्तों में रक्तदान के प्रति ऐसा जज्बा भरा कि चार विश्व रिकॉर्ड डेरा सच्चा सौदा के नाम हो गए। डेरा सच्चा सौदा ने एक दशक में पांच लाख लीटर रक्तदान कर अपना लोहा मनवाया है। यही कारण है कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को चलते फिरते ब्लॅड पंप का नाम दिया गया है। पर चिंताजनक है कि भारत में कुल जनसंख्या के अनुपात में एक प्रतिशत आबादी भी रक्तदान नहीं करती है। जबकि थाईलैण्ड में 95 फीसदी, इण्डोनेशिया में 77 फीसदी और म्यांमार में 60 फीसदी हिस्सा रक्तदान से पूरा होता है। भारत में मात्र 46 लाख लोग स्वैच्छिक रक्तदान करते हैं। इनमें महिलाएं मात्र 06 से 10 प्रतिशत हैं।

भारत में रक्तदान को लेकर अभी तक पूरी तरह से जागरूकता आना बाकी है। अधिकांश लोगों में अब भी यह भ्रांति फैली हुई हैं कि रक्तदान करने से शरीर में रक्त की कमी हो जाती है, जो कि बिलकुल गलत है। रक्तदान करने से रक्त बढ़ता है और शरीर में नये रक्त का संचार होता है। रक्तदान करने के बाद तकरीबन 21 दिनों के भीतर ही शरीर पुन: रक्त निर्माण कर लेता है। इसलिए किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने से कतई कतराने की आवश्यकता महसूस नहीं होनी चाहिए।

आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक द्वारा रक्तदान के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु एक नए फीचर जारी करने की पहल स्वागतेय है। लेकिन, सरकारी प्रयासों को भी गति देना होगा। देश के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सर्वसुविधायुक्त ब्लड बैंक स्थापित करने होंगे। भारत जैसे भौगोलिक विभिन्नता वाले विशाल देश में जहां कई क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं अक्सर दस्तक देती हैं, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में हमारे जवान कर्तव्य निभाते हुए खून बहाते हैं तथा हमारे अस्थिर पड़ोसी देश हमेशा युद्ध जैसे हालात पैदा करते हैं ऐसे में रक्त का पर्याप्त आरक्षित भंडार होना अत्यंत आवश्यक हो जाता हैं।

धूप में माथा हो गया है काला तो इन घरेलू उपायों से कर सकते हैं साफ
हैल्थ डेस्क। गर्मियों में पसीना आना आम बात है। हमारे चेहरे पर पसीने का आना और उसपर ​धूल मिटटी का गिरना ये सब हर किसी के साथ होता है। हर कोई इससे परेशान है। गर्मियों में हमारी स्किन में मेलानिन की क्वांटिटी बढ़ने से स्किन काली हो जाती है। अल्ट्रावायलेट किरणों से प्रोटेक्ट करने के कारण भी स्किन टैन होती है। गर्मियों में इसका प्रतिशत कई गुना बढ़ जाता है। स्पेशली माथे पर तो टैनिंग सबसे ज्यादा दिखाई देती है।

विशेषज्ञों के अनुसार

सन टैनिंग पूरे चहरे में सबसे ज्यादा माथे पर ही दिखाई देती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि धूप सीधे माथे पर पड़ती है। कई बार टैनिंग इतनी बढ़ जाती है कि माथे का कलर अलग और चेहरे का अलग दिखाई देने लगता है। घर में किए जाने वाले आसान से उपायों से इस टैनिंग को हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

शहद और पपीता : फ्रेश पपीता का गूदा निकालकर उसमें एक टीस्पून शहद मिला लें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। अब इस पैक को माथे पर लगाकर सूखने दें, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय को आपको हफ्ते में तीन बार करना है। माथे की टैनिंग चली जाएगी। पपीता टैनिंग को हटाकर स्किन को क्लीन करता है और शहद सॉफ्टनेस लाता है।

नींबू का रस और एलोवेरा : आधे नींबू के रस में एलोवेरा जेल या उसकी पत्ती से थोड़ा सा रस निकालकर मिला लें। इस पैक को माथे और चेहरे पर लगाकर सूखने दें फिर ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को आपको हर दिन करना है। माथे की टैनिंग कुछ ही दिन में चली जाएगी। नींबू में टैनिंग को हटाने वाले तत्व पाए जाते हैं वहीं एलोवेरा स्किन के कलर को लाइट करता है।