Haryana: Over 60 percent voting in municipal elections - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा: नगर निगम चुनावों में 60 फीसदी से अधिक मतदान
– हिसार में सबसे अधिक, रोहतक में सबसे कम मतदान

– भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांति से निपटा मतदान

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)। प्रदेश में विधानसभा चुनावों का सैमीफाइनल माने जा रहे पांच नगर निगमों और दो नगर पालिका के चुनावों के लिए रविवार को मतदान हुआ। पूरे राज्य में औसतन 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। हिसार में सबसे अधिक और रोहतक में सबसे कम मतदान हुआ। मतदान आज सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ था और शाम साढ़े चार बजे तक चला। राज्य में पहली बार नगर निगमों के मेयर का चुनाव भी सीधे हो रहा है।

मतदाताओं ने पार्षदों का चुनाव करने के साथ मेयर के लिए भी वोट डाले। मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही वहीं मतदान बिना किसी हिंसा और गड़बड़ी के निपट गया। बता दें कि मेयर के लिए 40 पुरुष और 19 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 59 प्रत्याशी मैदान में हैं तो वार्डों में 320 पुरुष तथा 272 महिलाओं ने पार्षद पद के लिए ताल ठोकी है। नगरपालिकाओं में 35 पुरुष और 55 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं।

कुल 7 जगह हुआ मतदान

मतदान हिसार, रोहतक, यमुनानगर, करनाल और पानीपत नगर निगमों के लिए हुआ। इसके अलावा फतेहाबाद की जाखल मंडी और कैथल की पुंडरी नगरपालिका के लिए भी चुनाव हो रहा है। हरियाणा स्टेट इलेक्शन कमिश्नर डॉ. दलीप सिंह ने कहा कि राज्य में सबसे कम मतदान रोहतक में हुआ। वोटिंग में हिसार अव्वल रहा। राज्य में औसतन 60 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। विस्तृत मतदान प्रतिशत बाद में पता चल सकेगा। सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान हिंसा और गड़बड़ी की अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। मतदान के दौरान सभी शहरों में संबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा थी और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

सीएम सहित सभी दलों के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

इस चुनाव में मुख्यमंत्री मनोहरलाल सहित सभी दलों के दिग्गजों के लिए प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। प्रत्याशियों की नजर नोटा पर भी लगी है। नोटा (कोई प्रत्याशी प्रसंद नहीं) उम्मीदवारों का खेल बिगाड़ सकती है। मतदान में मेयर के लिए वोट डालने को गुलाबी और पार्षदों के चुनाव के लिए सफेद ईवीएम रखी गई। इन पर उम्मीदवारों के फोटो भी थे। करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर और हिसार नगर निगम तथा फतेहाबाद की जाखल मंडी और कैथल की पूंडरी नगर पालिकाओं के लिए चुनाव में कुछ 14 लाख 1157 मतदाता थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।