biggest - Sach Kahoon Hindi

Share Market: में रही 16 महीने की सबसे बड़ी गिरावट
मार्किट: सप्ताह के दौरान छह कारोबारी दिवस में से पाँच में बाजार में तेजी रही (Share Market)

सेंसेक्स एक ही दिन में करीब एक हजार अंक टूटा

मुंबई (एजेंसी)। बजट से निराश निवेशकों की बिकवाली और विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों से पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में कोहराम रहा और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 4.51 प्रतिशत तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.03 प्रतिशत लुढ़क गया। यह शेयर बाजारों में 16 महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। (Share Market) इससे पहले 05 अक्टूबर 2018 को समाप्त सप्ताह में सेंसेक्स 4.96 प्रतिशत और निफ्टी 5.03 प्रतिशत टूटा था। सप्ताह के दौरान छह कारोबारी दिवस में से पाँच में बाजार में तेजी रही जबकि बुधवार को इसमें गिरावट देखी गयी। इस दौरान सेंसेक्स 1,877.66 अंक का गोता लगाकर शनिवार को 39,735.53 अंक पर और निफ्टी 616.35 अंक लुढ़ककर 11,661.85 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी बाजारों की हलचल भी घरेलू बाजार पर प्रभाव डालेगी

मझौली और छोटी कंपनियों में भी बड़ी गिरावट रही।

बीएसई का मिडकैप 702.89 अंक यानी 4.44 प्रतिशत टूटकर 15,119.65 अंक पर रही।

और स्मॉलकैप 501.26 अंक यानी 3.38 प्रतिशत की गिरावट में 14,344.70 अंक पर आ गया।

आने वाले सप्ताह में विनिर्माण और सेवा क्षेत्र के लिए आईएचएस मार्किट के आँकड़े जारी होने हैं।

इनका असर बाजार पर देखने को मिलेगा।

साथ ही विदेशी बाजारों की हलचल भी घरेलू बाजार पर प्रभाव डालेगी।

बीते सप्ताह शुरूआती पाँच दिन विदेशी बाजारों के दबाव में घरेलू बाजार टूटे।

नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से विदेशों में शेयर बाजार गिरावट में रहे।

अंतिम कारोबारी दिवस पर शनिवार को बजट के बाद सेंसेक्स एक ही दिन में करीब एक हजार अंक टूट गया।

लगातार 18वें सप्ताह बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 18वें सप्ताह बढ़ता हुआ 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में पहली बार 466 अरब डॉलर के पार पहुँच गया। रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.54 अरब डॉलर बढ़कर 466.69 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। यह लगातार 18वाँ सप्ताह है जब देश के विदेशी मुद्रा के भंडार में वृद्धि हुई है। इससे पहले 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 94.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 462.16 अरब डॉलर पर रहा था।

केंद्रीय बैंक के अनुसार, 24 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 4.47 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 432.92 अरब डॉलर पर पहुँच गया। सप्ताह के दौरान आरबीआई ने सोने की खरीद की जिससे स्वर्ण भंडार भी 15.30 करोड़ डॉलर बढ़कर 28.72 अरब डॉलर का हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 8.5 करोड़ डॉलर घटकर 3.62 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.44 अरब डॉलर रह गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पाकिस्तान ने 373 रन से दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत
अबुधाबी (एजेंसी)।

तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद अब्बास (62 रन पर 5 विकेट) के एक और घातक प्रदर्शन से पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे ही दिन शुक्रवार को 373 रन से हराकर अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। पाकिस्तान ने इसके साथ ही दो मैचों की सीरीज़ 1-0 से जीत ली। आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट बड़ी मुश्किल से ड्रॉ कराया था। लेकिन दूसरे टेस्ट में लक्ष्य इतना बड़ा था कि कंगारु उसके जवाब में दम तोड़ गए। पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के सामने 538 रन का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 49.4 ओवर में मात्र 164 रन पर लुढ़क गई। पहली पारी में 33 रन पर 5 विकेट लेने वाले 28 वर्षीय अब्बास ने दूसरी पारी में भी यही सिलसिला जारी रखा और 62 रन पर 5 विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को ध्वस्त कर दिया। अब्बास के करियर में यह पहला मौका है जब उन्होंने एक टेस्ट में 10 विकेट हासिल किए हैं। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आॅफ द् मैच का पुरस्कार मिला पाकिस्तान ने इस तरह आस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्तूबर 2014 में अबुधाबी में 356 रन की पिछली सबसे बड़ी जीत के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। टेस्ट इतिहास में रनों के लिहाज़ से यह 17वीं सबसे बड़ी जीत है।

आस्ट्रेलिया ने चौैथे दिन एक विकेट पर 47 रन से आगे खेलना शुरु किया। आरोन फिंच ने 24 और ट्रेविस हैड ने 17 रन से पारी आगे बढ़ाई। हैड 36 रन बनाने के बाद टीम के 71 के स्कोर पर आउट हुए। अब्बास ने हैड का विकेट लिया। इस साझेदारी के टूटते ही आस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई और उसने 78 रन तक 5 विकेट गंवा दिए। अब्बास ने फिर मिशेल मार्श, आरोन फिंच और टिम पेन के विकेट लिए। फिंच ने 61 गेंदों में 31 रन बनाए। मार्नस लाबुचांगे ने 43 रन बनाए और मिशेल स्टार्क (28) के साथ छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। लेग स्पिनर यासिर शाह ने स्टार्क को पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा। आस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 5 विकेट 19 रन जोड़कर गंवा दिए और उसकी पारी का पतन हो गया। अब्बास ने लाबुचांगे को आउट कर अपना पांचवां विकेट लिया। अब्बास ने 17 ओवर में 62 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। यासिर शाह ने 45 रन पर तीन विकेट और मीर हमजा ने 40 रन पर एक विकेट लिया। दो टेस्टों की सीरीज़ पूरी हो जाने के बाद अब दोनों टीमें 24 से 28 अक्तूूबर तक तीन ट््वेंटी-20 मैचों की सीरीज़ खेलेंगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

101 वें मैच में भारत की सबसे बड़ी जीत
101 वें मैच में भारत की सबसे बड़ी जीत

डबलिन

ओपनर लोकेश राहुल (70) और सुरेश रैना (69) के तूफानी अर्धशतकों के बाद स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के तीन- तीन विकेटों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने दूसरे और अंतिम ट्वंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आयरलैंड को 143 रन से पीटकर दो मैचों की सीरीज में मेजबान टीम का 2-0 से सफाया कर दिया।

भारत ने पहला मैच 76 रन से जीता था और दूसरा मैच उससे भी बड़े अंतर से शुक्रवार को 143 रन से जीत लिया। भारत की अपने ट्वंटी 20 मैचों के इतिहास में 101 मैचों में यह सबसे बड़ी जीत है। भारत की इससे पहले रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत पिछले साल दिसम्बर में श्रीलंका के खिलाफ कटक में 93 रन से थी। ओवरआल ट्वंटी 20 के इतिहास में रनों के लिहाज से यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत का इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल सीरीज शुरू होने से पहले यह आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच था।

भारत को इंग्लैंड से पहला ट्वंटी 20 मैच तीन जुलाई को मैनचेस्टर में खेलना है। भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी ताकत के सामने आयरलैंड की टीम बौनी नजर आयी और पूरी तरह समर्पण कर गयी। भारत ने चार विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद आयरलैंड को 12.3 ओवर में मात्र 70 रन पर निपटा दिया। भारत ने लगातार दूसरे मैच में 200 से ऊपर का स्कोर बनाया। भारत ने इस मैच में ओपनर शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को विश्राम देकर लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, उमेश यादव और सिद्धार्थ कौल को मौका दिया।

भारत के चार परिवर्तन आयरलैंड पर और भारी पड़ गए। आयरलैंड के बल्लेबाजों के पास भारत के कलाई के स्पिन्नरों चहल और कुलदीप का कोई जवाब नहीं था। पहले मैच में चार विकेट लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने 2.3 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि पहले मैच में तीन विकेट लेने वाले लेग स्पिनर चहल ने चार ओवर में 21 रन पर तीन विकेट लिए। तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 19 रन पर दो विकेट, सिद्धार्थ ने चार रन पर एक विकेट और हार्दिक पांड्या ने 10 रन पर एक विकेट लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

‘तीन तलाक महिलाओं का सबसे बड़ा अपमान’
केंद्रीय मंत्री ने पठानकोट में किया संबोधित

PathanKot, SachKahoon News:  केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि हमारे देश में जहां महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है वहीं देश में समाज का एक वर्ग फोन पर ही तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोल कर महिला को तलाक दे देता है। यह महिलाओं का सबसे बड़ा अपमान है। निरंजन ज्योति भाजपा के महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। केंद्र सरकार महिला उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। सम्मेलन में पंजाबभर से महिला कार्यकर्ता पहुंची हैं।

भाजपा राज में होगा उत्थान

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि देश में महिलाओं की संख्या 50 फीसद है। इसके बावजूद महिलाएं पीछे हैैं। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महिला उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व महिला सशक्तीकरण पर अटल व मोदी की सरकार के अलावा किसी भी सरकार ने कोई भी काम नहीं किया है। महिलाओं व बेटियों के संरक्षण व सम्मान के लिए मोदी सरकार दर्जनों योजनाएं चला रही है। यदि महिलाओं के आंसू पोंछने का काम किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री मोदी है।