questions - Sach Kahoon Hindi

हुड्डा ने दागे मौजूदा खट्टर सरकार पर सवाल!
सरकार ने 1.60 लाख करोड़ का कर्ज उठाया वो कहां खर्च किया

हजारों किसानों के पास टोकन होने के बावजूद एमएसपी पर खरीद नहीं हुई!

चण्डीगढ़ (सच कहूँ/अनिल कक्कड़)। हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री भूपेन्द्र सिह हुड्डा ने आज प्रदेश की भाजपा सरकार के फैसलों और नीतियों को लेकर कड़ा प्रहार किया और सवाल पर सवाल दागे। उन्होंने कहा कि हम एक जिम्मेवार विपक्ष की भूमिका में हैं। हमें अपने प्रदेश व जनता के व्यापक हितों की चिन्ता है, इसलिए हम केवल ऐसे सवाल उठाते हैं, जो सरकार को जगाने का काम करें और हरियाणा के लोग भी सच्चाई से रूबरू हो सकें।

हुड्डा ने कहा कि मेरा सरकार से सवाल है कि प्रदेश सरकार ने 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए का जो कर्ज उठाया है, वो कहां खर्च किया? क्या सरकार ने अपने बलबूते पर हरियाणा में किसी बड़े प्रोजैक्ट पर काम शुरू किया है? क्या सरकार केन्द्र से कोई बड़ा प्रोजैक्ट लाई, जिसमें हरियाणा ने भी वित्तीय योगदान दिया है? उन्होंने कहा कि ने कहा कि विभिन्न खरीद एजेंसियों ने मार्किट कमेटियों की मार्फत सरसों खरीद के टोकन जारी किये। उन्होंने सरकार से पूछा है कि क्या कारण है कि हजारों किसानों के पास टोकन होने के बावजूद भी एमएसपी पर सरसों की खरीद नहीं हुई? सरसों की नहीं हर फसल की खरीद के वक्त किसानों को एमएसपी क्यों नहीं मिल रहा? किसानों को परेशान करने के लिए हर सीजन में क्यों अनावश्यक शर्तें थोपी जाती है? किसानों को गन्ने का बकाया देने में देरी के क्या कारण हैं?

खिलाड़ियों का अपमान कर रही सरकार

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार नित नये फैसले लेकर प्रदेश के खिलाड़ियों का क्यूं अपमान करा रही है? सरकार की खेल और खिलाड़ियों के बारे में स्पष्ट नीति क्या है? क्या यह बात सरकार के नोटिस में है कि अनेक बड़ी उम्र के लोगों की पैंशन काट दी गई है या रोक दी गई है?

गटर साफ करते मजदूरों की मौतों से उठते सवाल
देश की राजधानी दिल्ली में छह-सात दिन के भीतर अलग-अलग स्थानों पर गटर साफ करते हुए पांच मजदूरों की मौत सफाई व्यवस्था पर कर्इं तरह के सवाल खड़े कर रही है। पहली बात तो यही कि इतने तकनीकी विकास के बावजूद आज भी गटर अंदर जाकर क्यों साफ करने पड़ रहे हैं?

दूसरा, स्वच्छ भारत अभियान में इस तरह के क्षेत्रों पर आखिर कब काम किया जाने लगेगा? क्या सफाई करते कर्मियों को बुनियादी सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं करवाए जा सकते? हालांकि इस तरह के कोई आंकड़े रखने की सुव्यवस्थित प्रणाली नहीं है। अनुमान के अनुसार हर वर्ष करीब सीवर साफ करते हुए सौ लोगों की मौत हो जाती है। 1993 से अब तक 1471 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

देश की आजादी के 70 साल बाद भी देश के हालात नाजुक बने हुए हैं। हालांकि देश की दो प्रतिशत आबादी ऐसी भी है, जोकि सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ विकसित यूरोपियन देशों के सम्पन्न लोगों सा जीवन बिता रहे हैं, लेकिन बहुसंख्यक आबादी गरीबी, बेरोजगारी, कर्ज और बदहाली का जीवन जीने को मजबूर है।

जाति व्यवस्था का ऊंच-नीच और भेदभाव देश व समाज के लिए एक कलंक के समान है। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि सफाई व्यवस्था का सारा जिम्मा एक विशेष जाति या जाति व्यवस्था में बिल्कुल निचले पायदान पर स्थित लोगों के ऊपर है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया।

जब उनसे पूछा गया कि आजादी और सफाई में से आप किसे वरियता देते हैं, तो उन्होंने कहा था कि आजादी तो इंतजार कर सकती है, लेकिन सफाई तो हमें हमेशा चाहिए। उन्होंने जगह-जगह जाकर खुद सफाई की और आजादी के साथ ही स्वच्छता की अलख जगाई। वर्तमान में प्रधानमंत्री सहित सरकार के प्रमुख लोगों ने गलियों में निकल कर सफाई करके लोगों को संदेश दिया।

स्वच्छता को इतनी महत्ता दिए जाने के बाद भी सफाई की मुख्य जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मियों की बेकद्री चिंता पैदा करने वाली है। यह बेकद्री उनकी जान को जोखिम में डाल रही है। सफाई करने के लिए अतिदलित समाज के मजदूरों को गटर की दुर्गन्ध और दमघोंटू वातावरण में प्रवेश करना पड़ता है।

सीवर में पैदा होने वाली जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी भयावह मौतें हो जाती हैं। ऐसा तब होता है, जब उन्हें जान बचाने वाली जरूरी सामग्री भी उपलब्ध नहीं करवाई जाती। सीवर में प्रवेश करके सफाई कर रहे मजदूरों के ऊपर मानव मल-मूत्र भी पड़ता रहता है।

आस-पास के लोग अक्सर उन्हें इन्सानियत की नजर से भी नहीं देखते हैं। यह सारा मंजर किसी भयावह दौर के संकेत देता है। भयावह यह भी है कि हमेशा दुर्गन्ध और मौत के मुंह में रहने वाले इन लोगों की जान की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। अक्सर ये मजदूर नाममात्र की दिहाड़ी पर काम करते हैं।

सवाल यह भी है कि सफाई कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों के वेतन में इतना अधिक अंतर क्यों है। स्वच्छ भारत के लिए जब सरकार ने अलग से कर वसूली की है तो सफाई का काम करने वाले लोगों के जीवन-स्तर को ऊपर उठाने के लिए आखिर क्यों उपाय नहीं किए जा रहे।

दुर्भाग्यपूर्ण यह भी है कि जान जोखिम में डाल कर सीवर की सफाई करने वाले मजदूरों के कोई आंकड़े रखने की भी कोई कोशिश नहीं हो रही है। सुरक्षित, सम्मानजनक व बराबरीपूर्ण जीवन सबका बुनियादी हक है। हाथ से मल उठाने और साफ करने की विवशता को हर हालत में समाप्त किया जाना चाहिए।

स्वच्छ भारत की दिशा में सफाईकर्मियों के रोजगार व जीवन की सुरक्षा और बेहतर वेतन की दिशा में ठोस प्रबंध होने चाहिएं। गटर साफ करते हुए हुई मजदूरों की मौतों पर देश की जनता व सरकार को चिंतन करने की जरूरत है। यह भी जरूरी है कि मृतक मजदूरों के परिजनों के बेहतर जीवन का जिम्मा सरकार वहन करे।

-अरुण कुमार कैहरबा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पूछताछ के लिये मीसा भारती पहुंची ईडी दफ्तर, देने होंगे कई सवालों के जवाब
बेनामी प्रॉपर्टी केस

पटना। बेनामी संपत्ति मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंच गई हैं. उनके साथ उनके पति शैलेष भी हैं । उनसे ईडी केअफसर पूछताछ कर रहे हैं। जिसमें महिला ऑफिसर्स भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मीसा से पूछने के लिए ईडी के अफसरों ने करीब 40 सवालों की लिस्ट तैयार की है। ईडी ने मीसा और उनके पति को सोमवार को समन जारी किया था। उन्हें मंगलवार को पेश होने को कहा गया था।

बेनामी प्रॉपर्टी के मामले में ईडी (इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट) ने मीसा भारती के दिल्ली स्थित 3 ठिकानों पर 8 जुलाई को छापे मारे थे।आज की पूछताछ के बाद ईडी ये तय कर सकती है कि इस मामले में केस दर्ज किया जाए या नहीं।

8000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग

ईडी को शक है कि कारोबारी बीरेंद्र जैन और सुरेंद्र कुमार जैन ने करीब 8000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग की है। जैन ब्रदर्स ने ही मीसा को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए दिल्ली के बिजवासन में करीब डेढ़ करोड़ का फार्म हाउस दिलाया।

ई़डी ने उनके विजवासन, घिटरौनी, सैनिक फार्म हाउस में छापेमारी की थी। बेनामी संपत्ति के मामले को लेकर ये रेड पहले से दर्ज मामलों के आधार पर की गई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हर मुठभेड पर सवाल उठाती रही है कांग्रेस :भाजपा
नयी दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)ने भोपाल केन्द्रीय जेल से भागने वाले आठ सिमी आतंकवादियों के पुलिस मुठभेड में मारे जाने की घटना पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाये जाने पर आपत्ति व्यक्त करते हुये आज कहा कि वह आतंकवादियों के साथ होने वाली हर मुठभेड पर सवाल उठाकर वोट बैंक की राजनीति करती रही है ।

भाजपा के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘‘ ‘इटली कांग्रेस’ के कुछ नेता आतंकवादियों के मुठभेड़ में मारे जाने पर मातम मनाते हैं ।” उन्होंने सवाल किया कि सिमी और लश्कर ए तोएबा के प्रति कांग्रेस की हमदर्दी क्यों है और वह आतंकवाद की राजनीति क्यों करती हैं । (वार्ता)