IPL Auction - Sach Kahoon Hindi

IPL 2024 : इन दो टीमों में नए खिलाड़ियों की घोषणा से चरम पर पहुंचा उत्साह!
IPL 2024 : नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 (Indian Premier League 2024) अभी शुरू भी नहीं हुआ है और अभी से उसको लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है। आज रात को 8 बजे से आईपीएल का आगाज होने जा रहा है जिसका पहला मैच रॉयल चैलेंजर बंगलौर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहा है। CSK vs RCB

हाल ही में घायल खिलाड़ियों रॉबिन मिंज और एडम जम्पा के स्थान पर नए खिलाड़ियों की घोषणा के साथ गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के लाइनअप में नई ताकत पैदा कर दी है, जिससे सीजन में आगे और भी अधिक रोमांच पैदा होने वाला है। उभरती आदिवासी प्रतिभा रॉबिन मिंज की आईपीएल यात्रा में अप्रत्याशित मोड़ तब आया, जब एक बाइक दुर्घटना में चोट लगने से वे बाहर हो गए, जिन्हें गुजरात टाइटंस द्वारा 3.6 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीदा गया था, लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। Indian Premier League

मिंज के स्थान पर बीआर शरथ करेंगे शिरकत | Indian Premier League

गुजरात टाइटन्स ने मिंज के स्थान पर नए खिलाड़ी के चयन में जरा भी कोताही नहीं बरती और न ही कोई समय बर्बाद किया और उन्होंने कर्नाटक के बहुमुखी विकेटकीपर-बल्लेबाज, बीआर शरथ का चयन किया, जिनका घरेलू क्रिकेट में सराहनीय ट्रैक रिकॉर्ड है। शरथ के पास प्रचुर अनुभव है। उन्होंने 28 टी20, 20 प्रथम श्रेणी मैचों और 43 लिस्ट ए खेलों में भाग लिया है। उनके शामिल होने से टाइटन्स की टीम मजबूत दिखाई दे रही है। उनके शामिल होने से टाइटन्स की बल्लेबाजी शस्त्रागार मजबूत हुआ है।

एडम जम्पा की जगह तनुश कोटियन | CSK vs RCB

उधर राजस्थान रॉयल्स को झटका देते हुए एडम जम्पा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए टूनार्मेंट से नाम वापस ले लिया। लेकिन रॉयल्स ने जरा भी देरी किए बिना मुंबई के रणजी ट्रॉफी हीरो, तनुश कोटियन को तेजी से भर्ती किया। घरेलू सर्किट में कोटियन का हालिया प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा, जिसकी परिणति 42वीं रणजी ट्रॉफी में मुंबई की जीत के रूप में हुई, जोकि गेम-चेंजर के रूप में उनकी क्षमता को रेखांकित करता है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उनकी दक्षता रॉयल्स के रोस्टर में बहुमुखी प्रतिभा जोड़ती है, जिससे वह आगामी अभियान के लिए एक मूल्यवान संपत्ति बन जाते हैं। आईपीएल 2024 सीजन का शुरू होने से सभी की निगाहें इन गतिशील नए खिलाड़ियों पर होंगी क्योंकि वे क्रिकेट के सबसे भव्य मंच पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। CSK vs RCB

Arvind Kejriwal News: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कैसे चलेगी दिल्ली सरकार? आप नेता ने दी अहम ज…

आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए रविवार को होगी जंग
मुम्बई (एजेंसी)। रविवार को आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए बोली लगने जा रही है, जिसके तहत अगले पांच वर्षों 2023-27 के लिए प्रसारण अधिकार दिया जाएगा। 2017 में स्टार ने 2.55 बिलियन डॉलर में आईपीएल का ब्रॉडकास्टिंग राइट अपने नाम किया था जोकि क्रिकेट के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा करार था। पांच वर्षों बाद आईपीएल अब दस टीमों वाले टूनार्मेंट में तब्दील हो चुका है। कब है ई-आक्शन: आईपीएल ने पहली बार ई-आक्शन के जरिए बोली की प्रक्रिया को संचालित किए जाने का निर्णय लिया है।

यह आगामी रविवार 12 जून की सुबह 11 बजे से मुंबई में शुरू होगी। हालांकि इसकी कोई अंतिम तिथि नहीं है और आईपीएल ने अगले दिन (दिनों) के लिए नीलामी की प्रक्रिया का विकल्प खुला रखा है। जब तक बोलियां समाप्त नहीं हो जातीं तब नीलामी की प्रक्रिया जारी रहेगी।

ई-आक्शन क्या है:एक ई-आक्शन में, कंपनियों द्वारा एक आॅनलाइन पोर्टल के माध्यम से बोलियां दायर की जाती हैं। एक बंद बोली नीलामी प्रक्रिया के विपरीत, जिसे आईपीएल ने 2017 में ई-नीलामी में अपनाया था, संभावित कंपनियां प्रतियोगियों के बाहर होने तक वृद्धिशील बोलियां दाखिल करती हैं।

किस अवधि तक के लिए मिलेगा प्रसारण का अधिकार: प्रसारण का अधिकार अगले पांच वर्षों के लिए है। प्रसारण अधिकार जीतने वाली कंपनी के पास आईपीएल के 2023 से 2027 संस्करण तक के लिए प्रसारण का अधिकार होगा।

कुल कितने पैकेज हैं:

कुल चार पैकेज हैं, ए, बी, सी और डी। ए में भारतीय उपमहाद्वीप क्षेत्र में टीवी प्रसारण का अधिकार शामिल है। पैकेज बी में भारतीय उपमहाद्वीप डिजिटल राइट्स हैं। पैकेज सी में केवल भारतीय उपमहाद्वीप के लिए प्लेआॅफ सहित मैचों के एक विशेष डिजिटल अधिकार शामिल है। पैकेज डी, जिसमें टीवी और डिजिटल दोनों के लिए शेष विश्व के अधिकार शामिल हैं, को दो उप-श्रेणियों में विभाजित किया गया है: संयुक्त आरओडब्ल्यू या पांच अलग-अलग क्षेत्र।

पैकेज सी में कौन से मैच शामिल हैं:

पैकेज सी में ‘स्पेशल पैकेज’ मैच शामिल हैं। इस पैकेज को लेकर आईपीएल ने कहा है कि यह सीजन में मैचों की कुल संख्या के आधार पर अलग-अलग होगा। यदि आईपीएल में 74 मैच शामिल हैं (जैसे आईपीएल 2022), तो विशेष पैकेज में 18 मैच होंगे। यदि एक सीजन में 74 से अधिक मैच होते हैं, तो स्पेशल पैकेज मैच प्रत्येक अतिरिक्त 10 मैचों के लिए दो चरणों में बढ़ेंगे। लिहाजा एक सीजन में यदि 84 मैच होते हैं, तो स्पेशल पैकेज में 20 मैच होंगे और अगर टूर्नामेंट में 94 मैच हैं तो स्पेशल पैकेज में 22 मैच होंगे। आईपीएल ने यह भी बताया है कि यदि सीजन में 74 से कम मैच होते हैं, तो विशेष पैकेज में खेलों की संख्या आनुपातिक रूप से निर्धारित की जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आईपीएल: साढ़े 11 करोड़ में पंजाब के किंग बने लियाम लिविंगस्टोन
बेंगलुरु (एजेंसी)। टी20 क्रिकेट के नए सुपरस्टार लियाम लिविंगस्टन के लिए कोलकाता और पंजाब के बीच टकराव के बाद गुजरात टाइटंस भी उतरे मैदान में। लेकिन साढ़े 11 करोड़ी बनकर लिविंगस्टन खेलेंगे पंजाब के लिए। जिमी नीशम और क्रिस जॉर्डन रहे अनसोल्ड, वहीं डॉमिनिक ड्रेक्स, विजय शंकर और जयंत यादव को गुजरात ने अपना आॅलराउंडर बनाया। भारत के खिलाफ लंबे छक्के लगाने की क्षमता से सभी को प्रभावित करने वाले वेस्ट इंडीज के ओडीन स्मिथ के लिए टीमों के बीच छिड़ी जंग। आखिरकार छह करोड़ की मोटी रकम देकर पंजाब ने खरीदा ओडीन को। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसन को मुंबई से छीनकर 4 करोड़ 20 लाख में अपना खिलाड़ी बनाया सनराइजर्स हैदराबाद ने।

भारतीय आॅलराउंडर शिवम दुबे को खरीदने में सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई और वह 4 करोड़ में चेन्नई के लिए खेलेंगे। 90 लाख में कृष्णप्पा गौतम गए लखनऊ की नगरी और इसी के साथ यह सेट हुआ समाप्त। दूसरे दिन की नीलामी शुरू हुई कैप्ड बल्लेबाजों के सेट के साथ। पहला नाम हैं साउथ अफ्रÞीका के एडन मारक्रम का। 2 करोड़ 60 लाख में हैदराबाद के लिए खेलेंगे। अनुभवी अजिंक्य रहाणे एक करोड़ में बने कोलकाता के नाइट राइडर। डेविड मलान, इयोन मॉर्गन, सौरभ तिवारी, आरोन फिंच और मार्नस लाबुशेन को नहीं मिला कोई खरीदार। आरसीबी और पंजाब के लिए खेलने के बाद अब दिल्ली के लिए खेलेंगे मंदीप सिंह। चेतेश्वर पुजारा भी रहे अनसोल्ड।

मुंबई ने जयदेव को 1 करोड़ 30 लाख में खरीदा

अगले सेट में होंगे तेज गेंदबाज, चेतन सकारिया और जयदेव उनादकट पर लग सकती हैं बड़ी बोलियां। इशांत शर्मा, नाथन कोल्टर -नाइल और लुंगि एनगिडी रहे अनसोल्ड। वहीं सवा 5 करोड़ में खलील अहमद की बाजी मारी दिल्ली के कैपिटल्स ने। बेंगलुरु को पछाड़कर 2 करोड़ में दुष्मंत चमीरा को खरीदा लखनऊ ने। चेतन सकारिया में रुचि दिखाई बेंगलुरु और राजस्थान ने लेकिन अंत में 4 करोड़ 20 लाख में उन्हें खरीदने में कामयाब हुई राजधानी दिल्ली। पंजाब के संदीप शर्मा गए पंजाब किंग्स के पास। मुंबई को मात देकर नवदीप सैनी को 2.60 करोड़ में अपना रॉयल बनाया राजस्थान ने।

जयदेव उनादकट लगभग अनसोल्ड होने वाले थे लेकिन अंतिम समय पर मुंबई ने बोली की शुरूआत की और चेन्नई को पीछे छोड़कर जयदेव को 1 करोड़ 30 लाख में खरीदा मुंबई ने। अनकैप्ड बल्लेबाजों में विराट सिंह और हिम्मत सिंह को खरीदने की हिम्मत किसी ने नहीं की। हिमांशु राणा, सचिन बेबी और अंडर-19 विश्व विजेता हरनूर सिंह को भी नहीं मिला खरीदार। 55 लाख देकर रिंकू सिंह को केकेआर ने अपनी टीम में वापस बुलाया। वहीं बेस प्राइस में लखनऊ गए मनन वोहरा। आंध्र प्रदेश के रिकी भुई के अनसोल्ड जाने के बाद यह सेट हुआ खत्म।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

12.25 करोड़ में केकेआर ने श्रेयस को खरीदा, हर्षल पटेल को मिले 10.75 करोड़
बेंगलुरु (एजेंसी)। कयास लगाए जा रहे थे कि श्रेयस अय्यर को एक बड़ी रकम देकर कोई टीम खरीदेगी और यह कयास बिल्कुल सही साबित हुआ। काफी देर तक कई टीमों ने श्रेयस को खरीदने के लिए बोली लगाई लेकिन अंत में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने उन्हें 12.25 करोड़ की सबसे बड़ी रकम देकर खरीद लिया। हर्षल पटेल 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। नीतीश राणा के लिए मुंबई और कोलकाता के बीच हुआ कड़ा मुकाबला और अंत में 8 करोड़ रुपयों में कोलकाता में वापस गए राणा । सभी की नजरें जेसन होल्डर पर थी। मुंबई, चेन्नई, गुजरात, राजस्थान को पछाड़कर होल्डर को सुपर जायंट बनाया लखनऊ ने। 8 करोड़ 75 लाख में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे वेस्टइंडीज खिलाड़ी बने होल्डर।

पिछले साल के प्लेयर आॅफ द टूनार्मेंट हर्षल पटेल के लिए आरसीबी, सीएसके और एसआरएच उतरे मैदान में। वह 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। 10 करोड़ 75 लाख में बेंगलुरु में घर वापसी हुई पर्पल पटेल की। रॉयल टीमों की लड़ाई में दीपक हुड्डा का हुआ फायदा। 5 करोड़ 75 लाख में गए दीपक लखनऊ के पास। पंजाब किंग्स के पर्स में सबसे ज्यादा पैसे थे। इसका फायदा उठाते हुए उनकी टीम ने मार्की खिलाड़ियों की नीलामी में जमकर बोली लगाई। पहले उन्होंने शिखर धवन को 8 करोड़ देकर खरीदा और उसके बाद कैगिसो रबादा को उन्होंने 9.25 करोड़ की राशि देकर खरीदा। धवन के लिए बोली लगाने की दौड़ में दिल्ली कैपिटल्स की भी टीम थी, साथ ही उन्होंने आर अश्विन और रबादा के लिए भी बोली लगाई लेकिन उन्हें खरीदने में सफल नहीं हुए।

ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान की टीम ने 8 करोड़ की राशि देकर खरीदा | IPL Auction

शुरूआती अपडेट में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैट कमिंस के लिए लगातार बोली लगाई और उन्हें 7.25 करोड़ रूपए में अपने टीम में शामिल करने में सफल रही जबकि अश्विन को राजस्थान रॉयल्स को 5 करोड़ में खरीदा। वहीं न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान की टीम ने 8 करोड़ की राशि देकर खरीदा। सभी टीम कहीं ना कहीं अपने खिलाड़ियों को वापस खरीदना चाहती थी।

दिल्ली कैपिटल्स के अलावा कई टीमें ऐसी थी जो अपने खिलाड़ियों के वापस अपने टीम में लाने में सफल नहीं हुई। मुंबई ने बोल्ट के लिए बोली लगाई लेकिन वह सफल नहीं हुए। वहीं चैन्नई सुपर किंग्स ने भी फाफ डुप्लेसी के लिए बोली लगाई लेकिन वह भी सफल नहीं हुए। उन्हें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने 7 करोड़ की राशि देकर खरीदी। क्या डुप्लेसी बैंगलुरु की टीम के नए कप्तान हो सकते हैं? ये देखने और सोचने वाली बात होगी।

शमी को नयी टीम गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ में खरीदा

पंजाब किंग्स की टीम ने मोहम्मद शमी के लिए बोली नहीं लगाई। शमी को नयी टीम गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई ने क्विंटन डी कॉक के लिए देर से बोली लगाई लेकिन डिकॉक लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नीलामी की पहली खरीद थे। उन्हें 6.75 करोड़ करोड़ में खरीदा गया। कैपिटल्स ने अंतत: अपना खाता खोला, मार्की खिलाड़ियों के दौर के अंत में, सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर को खरीदा। उन्हें 6.25 करोड़ की राशि दी गई। पंजाब किंग्स के दृष्टिकोण से, वे अब अपने सलामी जोड़ी के लिए लगभग सेट हो चुके हैं। जहां धवन और मयंक की जोड़ी उनके लिए पारी की शुरूआत करेगी।

इसी तरह डिकॉक सुपर जायंट्स के पास जा रहे हैं, जिनके पास पहले से लोकेश राहुल हैं, ऐसे में उनकी भी ओपनिंग जोड़ी लगभग तय है। वार्नर दिल्ली की टीम में गए हैं और वह पृथ्वी शॉ के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं। एक महत्वपूर्ण बात यह रही कि सनराइजर्स ने वॉर्नर के लिए कोई बोली नहीं लगाई। वॉर्नर 2016 में हैदराबाद की टीम के कप्तान थे, जब उनकी टीम ने आईपीएल जीता था। देवदत्त पडिक्कल 7.75 करोड़ के राशि के साथ रॉयल्स की टीम में जा रहे हैं। स्टीव स्मिथ, और सुरेश रैना और डेविड मिलर के लिए फिलहाल कोई खरीददार नहीं मिला है। उनके लिए एक और बार फिर बोली लगाई जाएगी।

बेहोश होकर गिए गए नीलामकर्ता एडमीड्स

बेंगलुरु (एजेंसी)। आईपीएल नीलामी के लिए दूसरे सेट की बोली चल रही थी कि इसी बीच नीलामकर्ता ह्यू एडमीड्स स्टेज से बेहोश कर नीचे गिर गए। यह घटना हुई तब एडमीड्स श्रीलंकाई आॅलराउंडर वनिंदु हसरंगा की नीलामी को आगे बढ़ा रहे थे। हसरंगा के लिए कई टीमें बोली लगा रही थी और वह एक रिकॉर्ड रकम की तरफ आगे बढ़ रहे थे। फिलहाल के लिए नीलामी को रोक दिया गया । चिकित्सा टीम एडमीड्स का उपचार कर रही है और लंच ब्रेक ले लिया गया है। 2018 की नीलामी के बाद से एडमीड्स इस भूमिका को निभा रहे हैं।

माना जाता है कि एडमीड्स को निम्न रक्तचाप (लो बलड प्रेशर) का सामना करना पड़ा था और मेडिकल टीम उनकी देख रेख कर रही है। बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि एडमीड्स ठीक हैं और अगले सेट की नीलामी करते नजर आएंगे। नीलामी साढ़े तीन बजे दोबारा शुरू होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आईपीएल नीलामी: सभी 8 फ्रेंचाइजी अधिकतम 70 खिलाड़ियों को ही खरीद सकती हैं
नीलामी के लिए 346 खिलाड़ी, इनमें से 118 कैप्ड और 228 अनकैप्ड क्रिकेटर्स

खेल जगत। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 यानी टूर्नामेंट के 12वें संस्करण के लिए आज 346 खिलाड़ियों (IPL Auction Franchisees Can Buy Only Up To 70 Players) की नीलामी होगी। हालांकि, इनमें से ज्यादा से ज्यादा 70 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकते हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के पास सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को खरीदने का मौका है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स सिर्फ दो ही खिलाड़ियों को खरीद पाएगी। चेन्नई के पास दो खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 8.4 करोड़ रुपए हैं। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब को 36.20 करोड़ रुपए में ही 15 खिलाड़ी खरीदने होंगे। नीलामी में रखे गए खिलाड़ियों को दो ग्रुप कैप्ड और अनकैप्ड क्रिकेटर्स में बांटा गया है।

हर फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के खरीदने पर अधिकतम 80 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है

118 कैप्ड खिलाड़ियों को- दो करोड़, 1.5 करोड़, एक करोड़, 75 लाख और 50 लाख रुपए बेस प्राइस में रखा गया है। दो करोड़ रुपए बेस प्राइस (IPL Auction Franchisees Can Buy Only Up To 70 Players) में नौ खिलाड़ी हैं, वे सभी विदेशी हैं। 1.5 करोड़ रुपए बेस प्राइस में 10 खिलाड़ी हैं। अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 228 हैं। इन्हें तीन तरह- 40 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपए की बेस प्राइस में रखा गया है। विदेशी क्रिकेटर्स को खरीदने की बात करें तो कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ियों को खरीद पाएगी। घरेलू खिलाड़ियों को खरीदने के मामले में किंग्स इलेवन पंजाब पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) है।

चेन्नई सुपर किंग्स : आईपीएल-11 की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने पिछले संस्करण के 23 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें 15 भारतीय और आठ विदेशी हैं। इसके लिए वह 73.6 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। अब उसके पास 8.4 करोड़ रुपए बचे हैं। इतनी धनराशि में वह सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को खरीद सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद : इस साल आईपीएल का फाइनल खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने अगले सत्र के लिए भी पुराने खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया है। उसने 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसके लिए उसने 72.3 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अब उसके पर्स में 9.7 करोड़ रुपए बचे हैं। इतनी राशि में उसे ज्यादा से ज्यादा तीन भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी खरीदने हैं।

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) : आईपीएल-11 के क्वालिफायर-2 तक पहुंचने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2019 के लिए 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हालांकि, इसके लिए वह 66.8 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। अब वह ज्यादा से ज्यादा 12 खिलाड़ी और खरीद सकती है। इसमें सात भारतीय और पांच विदेशी हो सकते हैं। इसके लिए उसके पास 15.2 करोड़ रुपए हैं।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) : इस साल एलिमिनेटर राउंड में बाहर होने वाली राजस्थान रॉयल्स ने अगले संस्करण के लिए अपने 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसमें से 11 भारतीय और पांच विदेशी हैं। इसके लिए उसने 66.8 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अब उसके खाते में 20.95 करोड़ रुपए बचे हैं। इतने रुपयों में उसके पास ज्यादा से ज्यादा छह भारतीय और तीन विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने का मौका है।

मुंबई इंडियंस (एमआई) : तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस इस साल क्वालिफायर में जगह नहीं बना पाई थी। हालांकि, उसका पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा कायम है। उसने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें से 11 भारतीय और सात विदेशी हैं। इन खिलाड़ियों पर वह 70.85 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। अब उसके पर्स में 11.15 करोड़ रुपए की राशि बची है। इतने रुपए में वह अधिकतम छह भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) : इस साल छठे स्थान पर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें नौ भारतीय और छह विदेशी शामिल हैं। उसने रिटेन करने पर 63.85 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अब उसके खाते में 18.15 करोड़ रुपए बचे हैं। इतनी धनराशि में वह ज्यादा से ज्यादा आठ भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है।

किंग्स इलेवन पंजाब (केएक्सआईपी) : इस साल टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन पंजाब क्वालिफायर में जगह नहीं बना पाई थी। शायद यही वजह रही कि उसने खिलाड़ियों को रिटेन करने में ज्यादा विश्वास नहीं किया। उसने 10 खिलाड़ी ही रिटेन किए। इनमें से छह भारतीय और चार विदेशी हैं। इन्हें रिटेन करने के लिए उसने 45.8 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अब उसके पास 36.2 करोड़ रुपए बचे हैं। इसमें वह अधिकतम 11 भारतीय और चार विदेशी खिलाड़ी ही खरीद सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) : दिल्ली डेयरडेविल्स का नया नाम दिल्ली कैपिटल्स हो गया है। उसने अपने 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें से 10 भारतीय और पांच विदेशी हैं। वह इन क्रिकेटर्स पर 56.5 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। अब उसके पास 25.5 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। इतनी धनराशि में से वह ज्यादा से ज्यादा सात भारतीय और तीन विदेशी खिलाड़ी और खरीद सकती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।