Bihar Leaders - Sach Kahoon Hindi

बिहार के नेताओं से आज मिलेंगे राहुल
लोकसभा चुनाव : महागठबंधन का हिस्सा बन सकती है रालोसपा

पटना, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार यूपीए के घटक दलों के नेताओं के साथ (Rahul Gandhi Today Meet Bihar Leaders ) गुरुवार को दिल्ली में बैठक करेंगे। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। संभावना जताई जा रही है कि शाम चार बजे राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा की जाएगी। एनडीए विरोधी दलों की बैठक: इस बैठक में बिहार यूपीए यानी महागठबंधन की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में राजद नेता राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव, हम(से) नेता जीतन राम मांझी, लोजद नेता शरद यादव, कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदनमोहन झा शामिल होंगे। बैठक को लेकर ही पिछले एक सप्ताह से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा दिल्ली में जमे हुए हैं।

बैठक में राबड़ी, तेजस्वी के साथ शरद यादव और जीतन राम मांझी शामिल होंगे

उपेंद्र को मिल सकती है 4-5 सीट: बैठक के बाद होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार में सीटों के बंटवारे का (Rahul Gandhi Today Meet Bihar Leaders ) भी ऐलान हो सकता है। महागठबंधन में शामिल होने से पहले उपेंद्र कुशवाहा की दो बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात हुई है। कुशवाहा महागठबंधन में शामिल होने पर 6-7 सीट की मांग कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस और राजद उन्हें 4-5 सीट देने को तैयार हैं। कुशवाहा को लेकर तेजस्वी बोले- शाम तक सब हो जाएगा स्पष्ट : उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने की बात पर गुरुवार सुबह तेजस्वी ने कहा कि आज शाम तक सब स्पष्ट हो जाएगा। मैंने तो पहले भी उन्हें सार्वजनिक मंच से आमंत्रित किया था। तब वह एनडीए में थे।

वह एनडीए छोड़ चुके हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार एनडीए में शामिल दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अधिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को दबा रही है। खासतौर पर क्षेत्रीय पार्टियों को दबाने और खत्म करने की कोशिश हो रही है। इसके चलते रालोसपा एनडीए से अलग हुई और अब लोजपा भी नाराज है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।