Elections - Sach Kahoon Hindi

जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन संगरूर में नेताओं और दावेदारों की भीड़
आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के प्रमुख नेता रहे सक्रिय

सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से भरे गए नामांकन पत्र

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Sangrur News: जिला संगरूर में होने वाली जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन संगरूर के एसडीएम कार्यालय में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के कागज दाखिल करवाने में व्यस्त दिखे। जिले में नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की झड़प या तनाव की कोई खबर नहीं मिली और सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से कागज भरे गए।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार को एसडीएम कार्यालय में लोगों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों में नामांकन को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी ह्यआपह्ण उम्मीदवारों के कागज दाखिल करवाने संगरूर पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में गांवों में पार्टी के प्रति लोगों का रुझान काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में ह्यआपह्ण शानदार जीत हासिल कर 2027 में पंजाब में दोबारा सरकार बनाने की नींव रखेगी। Sangrur News

वहीं भाजपा की ओर से उम्मीदवारों के कागज दाखिल करवाने पहुंचे भाजपा नेता रणदीप सिंह दयोल और अमनदीप सिंह पूनिया ने बताया कि भाजपा भी इन चुनावों में पूरी सक्रियता से भाग ले रही है। उनका कहना था कि गांवों में भाजपा मजबूत हो रही है और इस बार पार्टी के उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीत दर्ज करेंगे।

वहीं कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी अपने समर्थक उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करवाने एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस ब्लॉक संगरूर के प्रधान रॉकी बांसल, काऊंसलर सुरेन्द्र भिंडर और अन्य नेताओं ने कहा कि पार्टी में चुनावों को लेकर भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि विजयइन्द्र सिंगला के नेतृत्व में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी।

सभी जोनों में शिरोमणि अकाली दल करेगा मजबूत प्रदर्शन: शिअद

वहीं शिरोमणि अकाली दल की ओर से हल्का सुनाम के इंचार्ज विनरजीत गोल्डी और वरिष्ठ नेता इकबालजीत सिंह पूनिया भी अकाली दल (बादल) समर्थित उम्मीदवारों के कागज दाखिल करवाने पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में अकाली दल बेहतरीन प्रदर्शन करेगा क्योंकि गांवों में आम आदमी पार्टी की सरकार से नाराज लोग एक बार फिर अकाली सरकार को याद कर रहे हैं।  उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जोनों में शिरोमणि अकाली दल मजबूत प्रदर्शन करेगा।

यह भी पढ़ें:– Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंचे, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

इस दिन होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव, इसी दिन आएगा परिणाम
जिला में 35 पंच, दो सरपंच व दो सदस्य पंचायत समिति के पद के लिए होगा उपचुनाव

उप चुनाव के लिए 24 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 30 मई तक चलेगी

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी प्रीति ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के पंच, सरपंच व सदस्य पंचायत समिति के प्रस्तावित उप चुनाव के कार्यक्रम लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत नामांकन प्रक्रिया 24 मई से शुरू होगी, जो 30 मई तक जारी रहेगी। रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाएंगे। Kaithal News

शनिवार 31 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सोमवार दो जून को सायं तीन बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकता है और इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। इसके बाद रविवार 15 जून को सुबह आठ बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा और इसी दिन मतगणना करके परिणाम की जाएगी।

जिला में इन स्थानों पर होगा उप-चुनाव | Kaithal News

जिला कैथल की पंचायती राज संस्थाओं के 35 पंच, दो सरपंच और दो सदस्य पंचायत समिति के उप चुनाव होंगे। कैथल के वार्ड 10 तथा गुहला के वार्ड नंबर 14 में सदस्य पंचायत समिति के लिए उप चुनाव होगा। वहीं गांव शेरगढ़ तथा जाखौली कमान में सरपंच पद के लिए उप चुनाव होगा। इसी प्रकार पंच के पद के लिए धौंस गांव में वार्ड दो, सांघन गांव में वार्ड आठ, सिसला में वार्ड छह, उझाना में वार्ड नंबर 2,3,4, 6 व 7, सिरटा गांव में वार्ड दो, छौत गांव में वार्ड तीन, गुहणा में वार्ड चार, मालखेड़ी में वार्ड एक, बीरबांगड़ा में वार्ड तीन, गुलियाना में वार्ड तीन, कोटड़ा में वार्ड चार, जाखौली

कमान में वार्ड सात, कुकरकंडा में वार्ड सात, रोहेड़ा में वार्ड तीन, हरसौला में वार्ड पांच व दो, कवारतन में वार्ड सात, रामथली में वार्ड एक, मेगा माजरा में वार्ड एक व चार, ढुंढवा गांव के वार्ड पांच, नरवलगढ़ के वार्ड तीन, गांव जठहेड़ी के वार्ड चार, भाणा के वार्ड एक, गांव कौल के वार्ड चार में, खेड़ी साकरा में वार्ड चार, धेरडू गांव में वार्ड एक, गांव छन्ना जाटान के वार्ड छह, डंडोता के वार्ड छह, सात व आठ में पंच पद के लिए उप चुनाव होगा। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– सीएम मान ने 450 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Haryana Nikay Chunav: 56.3 % वोटरों ने शहर की सरकार के लिए किया मतदान
सरसा में 32 वार्डों के पार्षदों व चेयरमैन पद के लिए हुए शांतिपूर्ण चुनाव

सरसा (सच कहूँ /सुनील वर्मा)। Haryana Nikay Chunav 2025: निकाय चुनाव की कड़ी में रविवार को सरसा शहर में 32 वार्डों व चेयरमैन पद के लिए चुनाव हुआ। चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में वोट डालने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोग उमड़ने लगे। ज्यों ज्यों दिन निकलता गया, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर 12 बजे तक 18.8 प्रतिशत मतदान हुआ। चार बजे तक 43.5 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं शाम पांच बजे तक 47 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम छह बजे तक 1 लाख 60,036 मतदाताओं में से 90,117 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे तथा 56.3 प्रतिशत मतदान हुआ। शहर के अनेक बूथों पर मतदाता कतारों में लगे हुए थे, जिन्हें छह बजते ही बूथ के अंदर ले लिया गया। Sirsa News

सरसा नगर परिषद चुनाव में 1 लाख 60 हजार 31 मतदाता हैं। शहर के 32 वार्डों में 143 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 27 अति संवेदनशील तथा 13 संवेदनशील बूथ है। इन 40 बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण की अगुवाई में 28 पेट्रोलिंग पार्टियां अलग अलग गश्त करती रही।

वीआईपी ने डाले वोट | Sirsa News

शहर की सरकार बनाने के लिए जहां आमजन में उत्साह देखने को मिला वहीं शहर के अनेक वीआईपी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जजपा नेता अजय चौटाला व उनकी पत्नी नैना चौटाला ने बरनाला रोड पर बने बूथ में वोट डाला। पूर्वमंत्री रणजीत सिंह ने भी बरनाला रोड पर बनाए बूथ पर मतदान किया। पूर्व विधायक गोपाल कांडा परिवार के सदस्यों के साथ ने दोपहर 12 बजे परशुराम चौक के निकट बने बूथ पर वोट डाला। वहीं शाम तीन बजे भाजपा नेता गोबिंद कांडा वोट डालने पहुंचे। भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, भूपेश मेहता ने भी अपने परिवारजनों के साथ मतदान किया।

उधर चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों ने भी सुबह सवेरे मतदान किया। मतदान केंद्रों में बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था थी। मतदाताओं को लाने ले जाने के लिए प्रत्याशियों ने थ्री व्हीलर की व्यवस्था भी की हुई थी। मतदान केंद्रों के बाहर पर्ची बनवाने के लिए बूथ बनाए गए थे जहां प्रत्याशी व उनके समर्थक बैठे हुए थे। बूथों के बाहर चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशी एक साथ बैठे और मतदाताओं का आशीर्वाद लेते दिखाई दिये।

32 वार्डों के लिए 122 प्रत्याशी और चेयरमैन के लिए सात

शहर के 32 वार्डों के लिए 122 वार्ड पार्षद प्रत्याशी चुनाव मेदान में हैं वहीं चेयरमैन पद के लिए सात उम्मीदवार है। इनमें भाजपा के शांति स्वरूप, कांग्रेस की जसविंदर कौर, इनेलो के ओम प्रकाश कमेटी वाला, जेजेपी के प्रवीण उर्फ लक्की चौधरी, आप पार्टी की कविता नागर तथा आजाद प्रत्याशी राजू एमसी तथा अशोक चिंडालिया शामिल है।

विधायक व डीएसपी में हुई बहस, ब्लैक स्कार्पियो गाड़ी रूकवाकर ली तलाशी

मतदान के दौरान अधिकतर जगहों पर शांति रही। बाद दोपहर एक काले रंग की स्कार्पियों को रूकवाकर विधायक गोकुल सेतिया ने चेक करवाया, जिसमें भाजपा के झंडे थे। चालक ने बताया कि वह कुटिया में माथा टेकने आया था। इस मामले में पुलिस ने पीछे की नंबर प्लेट न होने पर गाड़ी का चालान किया। उधर विधायक गोकुल सेतिया की डीएसपी विकास कृष्ण के साथ बहस भी हुई जो सोशल मीडिया पर वायरल रही। Sirsa News

मंडी के एक बूथ पर अंजली शर्मा नामक महिला ने आरोप लगाया कि उसका वोट कोई और डाल गया । उसने बताया कि उसे पंजाबी नहीं आती जबकि फर्जी वोट डालने वाला पंजाबी में हस्ताक्षर करके गया है। शिकायत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने अंजली का टेंडर वोट डलवाया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, शहर थाना प्रभारी सत्यवान पुलिस बल के साथ लगातार गश्त करते रहे।

यह भी पढ़ें:– Bhagwant Mann: असामाजिक तत्वों के लिए पंजाब की धरती पर कोई जगह नहीं: सीएम

जाखल नगरपालिका चुनाव के लिए 28 लोगों के पहुंचे नामांकन
जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: जाखल मंडी नगर पालिका चुनाव में कब तक 28 लोगों के नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं जबकि नामांकन पत्र दाखिल का सोमवार को ही अंतिम दिन है वार्ड नंबर 8 को छोड़कर अन्य सभी वार्डो से पार्षद पद के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल हुए जबकि प्रधान पद के लिए अभी तक कोई भी आवेदन नहीं आया है। जाखल मंडी नगर पालिका के अधीन आने वाले सभी 14 वार्डों में आज उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। Fatehabad

चुनाव प्रक्रिया में सहायक रिटर्निग अधिकारी रसविंदर सिंह दुल्हन उनके साथ बीडीपीओ किन्नी गुप्ता, एबीपीओ संदीप जांगड़ा, रमेश सैनी सहित नगरपालिका सचिव प्रवीण कुमार ने नामांकन पत्रों को स्वीकार करते हुए उनकी जांच की। फिलहाल किसी भी नामांकन में कोई भी कमी नहीं पाई गई है। लेकिन वहीं बताया गया है कि उनकी जांच 18 फरवरी को की जाएगी और 19 फरवरी को नामांकन वापसी का दिन होगा। जिसके बाद दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए जाएंगे।

किसने कहां से भरा अपना नामांकन | Fatehabad

वार्ड नंबर 1 से पिंकी रानी पत्नी मुकेश गर्ग जहां पहले ही नामांकन दाखिल कर चुकी है। वही आज गरिमा रानी पत्नी हैप्पी ने भी नामांकन दाखिल किया वार्ड नंबर 2 से जहां कुलवंत सिंह पहले ही नामांकन दे चुके हैं। वहीं आज उनके मुकाबले पवन कुमार रीटा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। जबकि वार्ड नंबर 3 से सिमरजीत कौर पत्नी अमनदीप सिंह और संजीव कुमार पुत्र लीलू राम शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 4 से निशु रानी पत्नी यशपाल गर्ग और रतनलाल तथा अर्जुन ने अपना आवेदन किया वार्ड नंबर 5 से स्वर्ण सिंह ने, वार्ड नंबर 6 से जहां पहले अशोक कुमार नामांकन दे चुके हैं वहीं आज जोनी गोयल ने भी नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 7 से सुनीता रानी पत्नी सुरेंद्र वीना रानी पत्नी राजेश कुमार, डिंपल पत्नी विनोद कुमार और कौशल्या ने नामांकन दाखिल किया है।

जबकि वार्ड नंबर 8 से कोई भी नामांकन नहीं आया। वार्ड नंबर 9 से चरणों पत्नी बलकार और किरण बाला पत्नी बलराम ने अपना नामांकन दाखिल किया है। जबकि वार्ड नंबर 10 से शबरी पत्नी वजीर और वार्ड नंबर 11 से रजनी पत्नी रणजीत सिंह और सरबजीत कौर पत्नी सुखजीत सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 12 से जगसीर सिंह पुत्र वीर सिंह तथा वार्ड नंबर 13 से यशपाल गर्ग पुत्र प्रेमचंद व अभिषेक गर्ग पुत्र यशपाल एवं चेतन कुमार पुत्र प्रदीप कुमार तथा प्रिय पत्नी चेतन कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं वार्ड नंबर 14 से कमल पत्नी रमन खटाना और परमजीत कौर पत्नी ठाकुर पुरी की ओर से नामांकन दाखिल किया गया है। Fatehabad

यह भी पढ़ें:–पुलवामा के शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Haryana Nikay Chunav: चुनावों के सुचारू संचालन में आयोग को दिया जाएगा पूरा सहयोग
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त और मुख्य सचिव ने की नगर निकाय चुनाव तैयारियों की समीक्षा

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Municipal Elections: हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह को आश्वासन दिया है कि आगामी नगर निकाय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन पूरा सहयोग देगा। Haryana Nagar Nikay Chunav

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त और मुख्य सचिव ने यहां राज्य में नगर निकायों के आम चुनावों की तैयारियों के संबंध में संयुक्त रूप से एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू करने, कानून एवं व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, आबकारी एवं कराधान तथा अन्य मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान धनपत सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 8 नगर निगमों के महापौर और सभी वार्डों के पार्षदों, 4 नगर परिषदों और 21 नगर पालिकाओं के अध्यक्षों और सभी वार्डों के पार्षदों के आम चुनाव तथा नगर निगम अंबाला व सोनीपत के महापौर, नगर परिषद सोहना (गुरुग्राम) और नगर पालिका असंध (करनाल) तथा इस्माइलाबाद (कुरुक्षेत्र) के अध्यक्ष पद के लिए उप-चुनाव करवाने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा, नगर पालिका, लाडवा (कुरुक्षेत्र) के वार्ड नंबर 11, नगर पालिका, सफीदों (जींद) के वार्ड नंबर 14 और नगर पालिका, तरावड़ी (करनाल) के वार्ड नंबर 5 के पार्षदों के लिए भी उप-चुनाव होना है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम, पानीपत को छोड़कर, इन नगर निकायों के आम/उपचुनावों के लिए मतदान 2 मार्च को होगा। नगर निगम, पानीपत के मेयर और वार्ड पार्षदों के लिए मतदान 9 मार्च को होगा।

33 नगर निकायों में है 644 वार्ड | Haryana Nikay Chunav

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने आगे बताया कि 33 नगर निकायों में कुल 644 वार्ड होंगे, जहां मतदान होगा। इसमें अनुसूचित जाति के लिए 78, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 55, पिछड़ा वर्ग (ए) के लिए 29, पिछड़ा वर्ग (ए) की महिलाओं के लिए 34, पिछड़ा वर्ग (बी) के लिए 08, पिछड़ा वर्ग (बी) की महिलाओं के लिए 30, महिलाओं के लिए 111 और अनारक्षित श्रेणियों के लिए 299 वार्ड शामिल हैं।

33 नगर निकायों में है 45,26,227 मतदाता

धनपत सिंह ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए मतदाता आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार पानीपत को छोड़कर 33 नगर निकायों में कुल 45,26,227 पंजीकृत मतदाता हैं। इसमें 24,03,004 पुरुष मतदाता, 21,23,072 महिला मतदाता और 151 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। नगर निकायों में 21 नगर पालिका, 4 नगर परिषद और 8 नगर निगम शामिल हैं, जिनमें चुनाव के लिए 4,469 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

बैठक में उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खंगवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– UDID Card: बरनाला में 9,766 दिव्यांगजन के यूडीआईडी कार्ड बनाए: डॉ. कौर

जिला बार एसोसिएशन कैराना का चुनाव कल, 374 अधिवक्ता करेंगे मतदान
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय रहेगा मुकाबला, महासचिव के लिए होगी कांटे की टक्कर

विभिन्न पदों के लिए 23 प्रत्याशी आजमा रहे अपना भाग्य

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जिला बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2025 की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु कल सोमवार को बार भवन में वोट डाले जाएंगे। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है, जबकि महासचिव पद पर कांटे की टक्कर रहने के अनुमान लगाए जा रहे है। चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 23 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। Kairana News

चुनाव आयुक्तगण एडवोकेट ईशपाल सिंह, प्रदीप कुमार जैन, चौधरी रियासत अली, खड़कसिंह चौहान, मेहरबान अहमद व शगुन मित्तल ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2025 की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु कल सोमवार को बार भवन में प्रातः नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके उपरांत मतगणना होगी तथा परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार वशिष्ठ, राजबीर सिंह व नकली सिंह तथा महासचिव पद पर राजकुमार चौहान व राशिद अली समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में कुल 374 अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– गोकशी के आरोपियों पर एनएसए लगाए जाने की मांग

Punjab Municipal Elections: हिंसक घटनाओं के बीच नगर निगम पटियाला के चुनाव सम्पन्न
हमले में भाजपा उम्मीदवार घायल, पोलिंग बूथों सहित गाड़ियों के शीशे भी तोड़े

भाजपा, अकाली दल व कांग्रेस ने गुंडागर्दी के लगाए आरोप | Patiala News

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Punjab Municipal Corporation Election: नगर निगम पटियाला के चुनावों दौरान पटियाला के विभिन्न वार्डों में कई जगह हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। इस दौरान एक भाजपा उम्मीदवार द्वारा जाली वोट डलवाने के कारण अपने आप को आग लगाने की कोशिश की गई व एक उम्मीदवार का पति तेल की बोतल लेकर टंकी पर चढ़ गया। इसके अलावा मारपीट सहित गाड़ियों के शीशे सरेआम तोड़े गए व मुंह बांधे असामाजिक तत्वों ने डंडों, कृपानों से कांग्रेस व अकाली दल के पोलिंग बूथों पर हमला किया। जानकारी के अनुसार शनिवार को सबसे पहले वार्ड नंबर 40 में सुबह 6.30 बजे र्इंट-पत्थर चले। Patiala News

इसी दौरान बीएसएफ सहित पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस दौरान भारतीय जनता पाार्टी के नेताओं ने कथित आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी द्वारा बाहर से आदमी बुलाए गए हैं, जोकि हरियाणा से संबंधित हैं। इन्होंने भाजपा उम्मीदवार अनुज खोसला के घर पत्थर फैंके। वहीं वार्ड नंबर 11 में अकाली नेता सुखविन्द्र सिंह मिंटा तेल की बोतल लेकर टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी उम्मीदवार पत्नी को पुलिस ने बूथ से बाहर कर दिया। वहीं इस घटना के बाद अकाली नेता एनके शर्मा सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे और उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसी के साथ धक्का नहीं होने दिया जाएगा, इस आश्वासन के बाद अकाली नेता सुखविन्द्र सिंह टंकी से नीचे उतर गए।

भाजपा उम्मीदवार सुशील नैयर ने अपने ऊपर तेल डालने की की कोशिश

इसी तरह वार्ड नंबर 34 में भाजपा उम्मीदवार सुशील नैयर ने बूथ कैपचरिंग के खिलाफ अपने ऊपर तेल डालने की कोशिश कीती, जिसे पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। इसी तरह भाजपा समर्थक महिला का धक्कामुकी में दांत टूट गया।

बूथों में की तोड़फोड़ | Patiala News

अबोलवाल में वार्ड नंबर 15 में अज्ञात लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की, वहीं वार्ड नंबर 28 व 29 में 20-25 असामाजिक तत्व, जिन्होंने अपने हाथों में हथियार पकड़े हुए थे, ने कांग्रेस व अकाली दल के बूथों में तोड़फोड़ की।

इधर भाजपा नेता जयइन्द्र कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक चेतन सिंह जौड़ा माजरा, गुरलाल घनौर सहित अन्यों ने विभिन्न वार्डों में सरकारी तंत्र के साथ धक्केशाही की है।

यह भी पढ़ें:– मंच पर सितारों ने किया मंथन, मिले सेहतमंद जीवन के मंत्र

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष व महासचिव समेत मैदान में 23 प्रत्याशी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Bar Association Elections: नामांकन-पत्रों की जांच व नाम वापसी के पश्चात जिला बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष व महासचिव समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 23 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। अध्यक्ष पद पर तीन दावेदार होने के चलते मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार है, जबकि महासचिव पद पर सीधी टक्कर होगी। चुनाव आयुक्तगण ईशपाल सिंह, प्रदीप कुमार जैन, चौधरी रियासत अली, खड़क सिंह चौहान, मेहरबान अहमद व शगुन मित्तल ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2025 की कार्यकारिणी के गठन हेतु बार भवन में विगत 16 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। दो दिनों तक नामांकन-पत्रों की बिक्री एवं दाखिल किए जाने का कार्य हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु रामकुमार वशिष्ठ, राजबीर सिंह व नकली सिंह ने अपने-अपने नामांकन-पत्र दाखिल किए। Kairana News

वही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार, महासचिव पद पर राजकुमार चौहान व राशिद अली, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह, श्यामू कुमार, सचिन कुमार पाल व नेत्रपाल, कोषाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार, मोहम्मद अखलाक व राहुल चौहान, सह-सचिव प्रशासनिक पद पर नीरज कुमार, रिजवान अली, अजय कुमार शर्मा, जानशेर अली व अंकित कुमार, सह-सचिव पुस्तकालय पर हरदयाल व अजय कुमार शर्मा ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए थे। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्यगण पद हेतु मजहर हसन, जयपाल सिंह कश्यप, आरिफ चौधरी व जयपाल सिंह तथा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए मोहम्मद उस्मान, तरसपाल, मोहम्मद सादिक व फराज सिद्दीकी ने अपने नामांकन-पत्र दाखिल किए हैं।

चुनाव आयुक्तगण ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच का कार्य किया गया, जिसमें सभी नामांकन त्रुटिरहित पाए गए। इस दौरान कोई आपत्ति भी प्राप्त नही हुई। वहीं, गुरुवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया था, जिसमें कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद से गोविंद सिंह व सचिन कुमार, सह-सचिव प्रशासनिक पद से नीरज कुमार, अजय शर्मा व अंकित कुमार ने अपने-अपने नामांकन वापस ले लिये। अब इन दोनों पदों पर भी आमने-सामने का मुकाबला रहेगा। इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्यगण तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर केवल एक-एक नामांकन-पत्र जमा हुआ है, जिसके चलते इन पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। आगामी 23 दिसंबर को कुल 374 मतदाता जिला बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2025 की कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान करेंगे और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Sweet Potato Farming: 130 दिनों में हो जाएंगे मालामाल, शकरकंद की खेती से कमाएं मुनाफा

उपायुक्त ने ईवीएम के स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण
चुनाव आयोग के आदेशों का सख्ती से होगा पालन: डीसी

परिसर में सीसीटीवी, बिजली आपूर्ति, अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी ली

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। Ludhiana News: लुधियाना में 21 दिसंबर को निकाय चुनाव है। देर शाम को ही चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर एवं जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) जितेंद्र जोरवाल ने रविवार को नगर निगम, विभिन्न नगर परिषदों और एक नगर पंचायत के चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। Ludhiana News

जोरवाल ने स्वतंत्र और सुरक्षित चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। उन्होंने इन स्थानों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान और मतगणना दोनों के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाए। राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने पोलिंग स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में सीसीटीवी, बिजली आपूर्ति, अग्नि सुरक्षा उपायों और आधिकारिक रजिस्टरों के रखरखाव की भी जानकारी ली। डीसी जोरवाल ने कहा कि जिला प्रशासन ने स्ट्रॉन्ग रूम की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों और प्रक्रियात्मक जांच की एक विस्तृत प्रणाली स्थापित की है।

डीसी जोरवाल ने कहा कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर गर्व महसूस करना चाहिए। डीसी जोरवाल ने चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को ईवीएम को संभालने के तरीके भी समझाए। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी के लिए नियुक्त सभी कर्मचारियों को छूट लेने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

इन स्थानों पर बने है स्ट्रॉन्ग रूम | Ludhiana News

गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, भारत नगर, खालसा कॉलेज फॉर वूमेन घुमार मंडी, खालसा स्कूल, एससीडी कॉलेज, केवीएम स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज में ईवीएम वेयरहाउस, ऋषि नगर, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सराभा नगर लुधियाना, ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल लुधियाना (जीटी रोड जालंधर बाइपास), गुरु नानक देव पॉलिटेक्निक कॉलेज (जीएनई कैंपस) में स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए है।

इसी तरह एस. कुलदीप सिंह सेखों आॅडिटोरियम जीटीबी नेशनल कॉलेज दाखा, एसएसडी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माछीवाड़ा, मार्केट कमेटी कार्यालय, दाना मंडी मलौद, एएस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल एमके रोड, खन्ना और बीडीपीओ कार्यालय समराला शामिल है। Ludhiana News

यह भी पढ़ें:– स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

जालंधर निगम चुनाव: आप ने की पांच गारंटियों की घोषणा
शहरवासियों को आवारा कुत्तों सहित आवारा पशुओं की समस्या से मिलेगी निजात

100 ई-बसें, पार्किंग सुविधा व 28 कचरा स्थलों का सफाया की बात कही

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar: जालंधर नगर निगम चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं, इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को 5 गारंटियों की घोषणा की। अमन अरोड़ा ने जालंधर के लोगों से वादा किया कि यदि पार्टी नगर निगम चुनाव जीतती है, तो 100 ई-बसें चलाई जाएंगी और रैनक बाजार में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। अमन अरोड़ा के साथ कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री मोहिंदर भगत और विधायक कलसी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। Jalandhar News

अमन अरोड़ा ने कहा, हमारी जालंधर के लोगों से अपील है कि एक बार नगर निगम चुनावों में हमें बहुमत दें ताकि आप का प्रत्याशी मेयर बन सकें। उन्होंने आगे कहा, जालंधर की सबसे बड़ी समस्या सार्वजनिक परिवहन की है, जिससे लोगों को परेशानियां हो रही हैं। इसलिए, 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जो सभी व्यस्त मार्गों पर चलेंगी।

आप ने वादा किया है कि हर परिस्थिति में लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। शहर के हर कोने में साफ पानी की आपूर्ति होगी। बाजारों में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। शहर में कई बड़े कचरे के ढेर हैं। हमारी सरकार ने कुल 28 कचरा ढेरों की पहचान की है, जिन्हें साफ किया जाएगा। जालंधर एक खेल केंद्र है और बर्टन पार्क को सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। Jalandhar News

आप की 5 गारंटियां | Jalandhar News

100 इलेक्ट्रिक बसें: पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 100 ई-बसों की शुरूआत।

पश्चिम और उत्तर जालंधर के लिए 24/7 साफ पानी: इन क्षेत्रों में चौबीसों घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना।

रैनक बाजार के लिए पार्किंग सुविधा: व्यस्त रैनक बाजार के लिए समर्पित पार्किंग स्थान।

28 कचरा स्थलों का सफाया: कचरा निपटान की समस्या को हल करने के लिए व्यापक योजना।

आवारा पशु समस्या का समाधान: आवारा कुत्तों समेत आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करेंगे।

यह भी पढ़ें:–  पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों की ली बैठक, दिए निर्देश

Punjab Bye-Elections: ठंड के कारण धीमी रही वोटिंग, दोपहर के बाद घरों से निकले वोटर
चार विस क्षेत्रों का उपुचनाव: शाम 6 बजे तक 60 प्रतिशत हुई वोटिंग | Punjab News

डेरा बाबा नानक में कांग्रेस-आप समर्थकों में तकरार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन-सी ने वोटिंग का लिया जायजा

अर्धसैनिक बल की 17 कंपनियां चारों हलकों में रही तैनात

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Punjab By Election: पंजाब में चार निर्वाचन क्षेत्रों- गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (एससी) और बरनाला में बुधवार को सुबह 831 मतदान केन्द्रों पर उपचुनाव की शुरूआत धीमी रही। बुधवार को शाम 3 बजे तक गिद्दड़बाहा सीट पर 65.8 प्रतिशत, डेरा बाबा नानक में 52.2 प्रतिशत, बरनाला में 40 प्रतिशत और चब्बेवाल में 40.02 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी चार विधानसभा क्षेत्रो में कुल 6,96,316 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। ठंड के कारण वोटर सुबह-सुबह कम ही निकले। Punjab News

दोपहर बाद लाइनें लगना शुरू हो गई थी।इसी बीच डेरा बाबा नानक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों में वोटिंग को लेकर झड़प हो गई। उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया है कि पंजाब की आप सरकार गुंडागर्दी कर रही है। वोटिंग शाम छह बजे तक चलेगी। वोटिंग को निष्पक्ष और सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा मजबूत की गई है। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल की 17 कंपनियां चारों हलकों में तैनात की गई हैं। वहीं, छह हजार के करीब पंजाब पुलिस के जवान भी मोर्चा संभाले हुए हैं। सारे बूथों पर लाइव वेब कास्टिंग भी हो रही है। Punjab News

डेरा बाबा नानक सीट पर कुल एक लाख 93 हजार 376 मतदाता हैं। कुल 241 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 61 संवेदनशील हैं। चब्बेवाल (सु.) में कुल एक लाख 59 हजार 432 मतदाता हैं। इस क्षेत्र में 205 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 50 संवेदनशील हैं। गिद्दड़बाहा में एक लाख 66 हजार 731 मतदाता हैं। यहां 173 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 96 संवेदनशील है। जबकि बरनाला में एक लाख 77 हजार 426 मतदाता हैं। यहां 212 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 37 संवेदनशील हैं। Punjab News

यह भी पढ़ें:– Onion: नासिक से 840 टन प्याज की चौथी खेप दिल्ली पहुंची

निकाय चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार: बडौली
बोले, जनता को मिलकर बरगला रहे हैं, आप और कांग्रेस | Sirsa News

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है और भाजपा के संख्यात्मक चुनाव को लेकर भी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सरसा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। वे रविवार को सरसा जिला में भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान का अवलोकन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वे हिसार रोड स्थित पंजाब पैलेस में कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। Sirsa News

इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने उन्हें पगड़ी पहनाकर व गदा भेंट कर स्वागत किया। जबकि कार्यक्रम में मंच का संचालन जिला संयोजक यतिंदर सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है। कभी तो यह एक साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो कभी एक दूसरे पर कटाक्ष करते हैं, यानी जनता को बरगलाने का सिस्टम आप और कांग्रेस मिलकर चला रहे हैं।

लेकिन जनता ने कांग्रेस और आप को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में करारा जवाब दिया हैं। बडौली ने कहा कि विकास कार्य को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं। इसी कड़ी में भी सरसा भी पहुंचेंगे और विकास कार्य को गति देंगे। प्रदेश में 24 हजार युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी मिली हैं, ये अपने आप में बड़ी उपलब्धि हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, जिला प्रभारी वेद फूला, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, प्रोग्राम प्रमुख अशोक गुर्जर, पूर्व ओएसड़ी जगदीश चोपड़ा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, जिला संयोजक यतिंदर सिंह, देव कुमार शर्मा, निताशा सिहाग सहित पांचों विधानसभा के प्रत्याशी व जिला के पदाधिकारी व सूचीबध कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महिलाओं को 2100/- देने का वादा जल्द होगा पूरा | Sirsa News

प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कहा कि भाजपा ने जनता के लिए जो 2024 के चुनाव के दौरान संकल्प पत्र जारी किया था और जो भी वादे किए गए थे वह पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में महिलाओं को 21 सौ रुपये देने का जो वादा सरकार ने किया था, उसको पूरा करते हुए अगले महीने एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन कर जल्द इसे लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– पुलिस मुठभेड़ में हाईवे डकैती गिरोह का सरगना गिरफ्तार, हथियार बरामद