Patiala Police - Sach Kahoon Hindi

Robbers Arrested: महिला सहित लूटपाट गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार
पटियाला पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता, अवैध हथियार भी बरामद

सभी आरोपी हरियाणा से संबंधित, पटियाला में किराये पर रह रहे थे आरोपी | Patiala News

मुख्य सगरना पर 21 मामले दर्ज, पुलिस की पकड़ से बाहर

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला पुलिस (Patiala Police) ने लूटपाट करने वाले गिरोह के महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी आरोपी हरियाणा से संबंधित हैं, जो कि पटियाला में किराये पर रह रहे थे। इनके पास से अवैध हथियार सहित चोरी के बाईक भी बरामद हुए हैं। इस गिरोह का सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिस पर हरियाणा राज्य में 21 मामले दर्ज हैं व भगोड़ा चल रहा है। जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख डॉ. नानक सिंह ने बताया कि ट्रेनी डीएसपी रशविन्दर सिंह मुख्य अधिकारी थाना कोतवाली पटियाला की निगरानी में इंस्पैक्टर हरजिन्दर सिंह ढिल्लों व एसआई सुरजीत सिंह मुख्य अधिकारी थाना डिवीजन नम्बर-2 की टीम ने इस गैंग को काबू किया है। Patiala News

इनकी पहचान मनीश कुमार, पुत्र राजेश कुमार, निवासी ढेहा कॉलोनी, अम्बाला कैंट हरियाणा जोकि हरियाणा पुलिस द्वारा भगोड़ा चल रहा था। इसके अलावा साहिल पुत्र, जागर सिंह, निवासी मौहल्ला सुतवट्टा, वरुन कुमार, पुत्र शाम लाल, निवासी मौहल्ला सूईगरां पटियाला, साहिल कुमार, पुत्र राज कुमार व सुदेश पत्नी, राजेश कुमार, निवासी अम्बाला कैंट शामिल हैं। इस गिरोह का मुख्य सरगना मानक उर्फ बेखल, पुत्र सतपाल, निवासी ढेहा कॉलोनी अम्बाला कैंट अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। Patiala News

इनके पास से एक पिस्तौल 315 बोर सहित 4 कारतूस जिन्दा व एक रिवॉल्वर 32 बोर सहित 5 कारतूस जिन्दा व चोरी के दो बाईक भी बरामद हुए हैं। जांच दौरान सामने आया कि गैंग का मुख्य सरगना मानव, जिसके खिलाफ चोरी व मारपीट के 21 मामले अम्बाला के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। मनीश कुमार के खिलाफ भी चोरी के 6 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इन्होंने आपस में मिलकर पटियाला व अम्बाला में वारदातों को अंजाम दिया था। यह आरोपी अम्बाला शहर में पुलिस को वांछित होने के चलते पिछले कुछ महीनों से पटियाला में किराये पर रह रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से सिविल लाईन पटियाला के 3 मामले, थाना लाहौरी गेट पटियाला के 3 मामले व थाना कोतवाली पटियाला के 2 मामले हल हुए हैं। Patiala News

वैरीफिकेशन मुहिम शुरु करेगी पुलिस: एसएसपी

एसएसपी ने कहा कि पटियाला में किराये के मकानों में रह रहे लोगों की वैरीफिकेशन के लिए जल्द ही मुहिम शुरु करने जा रहे हैं। उन्होंने पटियालवियों को भी कहा कि किरायेदारोंं की जानकारी संबंधित पुलिस थानों में जरूर मुहैया करवाई जाए। उन्होंने कहा कि कई बार अपराधी किराये के घरों में रहकर अपने गलत कारनामों को अंजाम देते हैं।

यह भी पढ़ें:– हॉकी इंडिया ने एफआईएच प्रो लीग के लिए 32 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की

सरकारी गोदामों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, मामला दर्ज
चोरी की वॉशिंग मशीनें, एसी, ट्रॉली बैग व एलसीडी भी बरामद | Patiala News

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला पुलिस (Patiala Police) ने सरकारी गोदामों में चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि पटियाला पुलिस को असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम को उस समय कामयाबी मिली जब 2 सितम्बर को कुमार इंटरप्राईजज कम्पनी के गोदाम गांव दुलद्दी थाना सदर नाभा के ताले तोड़कर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने वॉशिंग मशीनें, एसी (इनडोर), ट्राली बैग आदि चोरी कर लिए थे। Patiala News

इस मामले को ट्रेस करने के लिए एसपी योगेश शर्मा, आईपीएस वैभव चौधरी, इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह इंचार्ज सीआईए पटियाला द्वारा सरकारी गोदामों में चोरी करने वाले गिरोह की पहचान कर इस वारदात में शामिल आरोपी राजेन्द्र सिंह उर्फ बंटी पुत्र जसवीर सिंह, निवासी लुधियाना, अरविन्द उर्फ रविन्द कुमार उर्फ कालियां पुत्र राम चन्दर, निवासी दाखा लुधियाना (ग्रामीण), सन्नी पुत्र मुखत्यार सिंह, निवासी भोलेवाल (जदीद) थाना लाडोवाल लुधियाना (ग्रामीण), बल्लू पुत्र स्व. विश्वनाथ निवासी भोलेवाल, लुधियाना, गुलशन मसीह पुत्र केवल मसीह, निवासी लुधियाना को ट्रेस कर पटियाला नाभा रोड नजदीक रोहटी खास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि चैकिंग दौरान इन आरोपियों के कब्जे से 2 वॉशिंग मशीनें, 1 एसी (इनडोर), 4 ट्राली बैग, 1 एलसीडी व वारदात में इस्तेमाल में लाई गई बोलैरो पिकअप बरामद करने में सफलता हासल की है। Patiala News

एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि 2 सितम्बर की दरम्यानी रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गांव दुलद्दी में कुमार इंटरप्राईजज कम्पनी के गोदाम के ताले तोड़कर इलैक्ट्रोनिक सामान जिसमें वॉशिंग मशीनें, स्पिलट्ट एसी (इनडोर), ट्रॉली बैग व एलसीडी आदि चोरी कर ले गए थे, जिस संबंधी मामला थाना सदर नाभा में दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त गिरोह के सदस्य सरकारी गोदामों में चोरी करते हैं, जिनके खिलाफ चोरी, लूटपाट, असला एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज हैं। आरोपी अरविन्दर उर्फ रेविन्द कुमार के खिलाफ 9 मामले, राजेन्द्र सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ 3 मामले व बल्लू उक्तान के खिलाफ 1 मामला दर्ज है, जिनमें यह गिरफ्तार होकर जेलोंं मे भी जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:– Voting: घर पर मतदान करके खुशी से खिले बुजुर्ग और दिव्यांगो के चेहरे

हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, बाईक व तेजधार हथियार बरामद
पुलिस ने 24 घंटों में काबू किए आरोपी, करन की चाकू मारकर की थी हत्या

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala Police: पटियाला पुलिस ने बीते दिनों एक युवक की चाकू मार कर की गई हत्या मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल में लाई गई दो बाईक, तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख डॉ. नानक सिंह ने बताया कि आदर्श नगर में मृतक करन आयु 23 साल पुत्र ओम प्रकाश निवासी बाबू सिंह कॉलोनी अपने दोस्त विसाल कुमार के साथ बाईक पर घर आ रहा था तो रास्ते में अंशवेद उर्फ सुच्चा अंश ने अपने और साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी थी। Patiala News

इस संबंधी पुलिस की विभिन्न टीमें बनाकर रेड की गई। इस दौरान युवराज सिंह युवी पुत्र भुपिन्द्र सिंह निवासी गांव कालवा पटियाला व अमनमीत सिंह अमन पुत्र जसमीत सिंह को काबू किया है और आरोपी अंशवेद पुत्र अशोक कुमार निवासी हाजीमाजरा थाना पस्याणा, तरूनकारपाल सिंह निवासी गुरू नानक नगर पटियाला व जुवेनायल को भी काबू किया। इनसे वारदात में इस्तेमाल की गई 2 बाईक व 2 तेजधार हथियार (छूरे) बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच दौरान यह बात सामने आई है कि मृतक करन और गिरफ्तार अंशवेद उर्फ सुच्चा का आपसी रंजीश लेकर पिछले

कुछ समय से आपस में झगड़ा चलता आ रहा था, जिसके चलते ही इस वारदात को अंजाम देने के लिए पहले बहादुरगढ़ कस्बा से एक राहगीर से तेजधार हथियारों के बल पर उसकी बाईक छीनी व फिर अपने साथियों के साथ मिलकद इस घटना को अंजाम दिया। काबू किए आरोपियों के विरुद्ध पहले भी इरादतन कत्ल और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें अंशवेद उर्फ सुच्चा अंश के खिलाफ इरादतन कत्ल और सनैचिंग लूटपाट के 2 मामले, तरूणकार पाल सिंह और अमनमीत सिंह उर्फ अमन के खिलाफ एक-एक इरादतन कत्ल का मामला दर्ज है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी। Patiala News

यह भी पढ़ें:– Asian Champions Trophy: एशियन चैंपियंस ट्राफी में भारत ने जापान को 5-1 से हराया

चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
चोरी के 28 सिलेंडर व अन्य सामान बरामद, आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड: डॉ. नानक सिंह | Patiala News

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला पुलिस (Patiala Police) द्वारा पटियाला में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को काबू किया है। इनके पास से चोरी किए 28 सिलेंडर सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख डॉ. नानक सिंह ने बताया कि एसपी डी योगेश शर्मा व डीएसपी डी अवतार सिंह के नेतृत्व में सीआईए पटियाला के इंचार्ज इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह की टीम द्वारा समाना, पातड़ां और पटियाला शहर के विभिन्न एरिया में दुकानों के ताले तोड़कर सामान चोरी करने, मोबाईल छीनना, बाईक चोरी व समाना में मोटर की केबल चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र नैब सिंह, निवासी गांव मरदां हेड़ी समाना, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्स पुत्र स्व. सैसी सिंह, निवासी गांव ककराला भाई का थाना सदर, समाना और जसप्रीत सिंह उर्फ लवप्रीत सिंह पुत्र दलीप सिंह, निवासी गांव प्रेम सिंह वाला थाना सदर, समाना के तौर पर हुई है। Patiala News

इस गिरोह ने 1 अगस्त की रात को बहादुरगढ़ किला के बाहर बनी दुकानों में मौजूद इंडेन गैस एजैंसी में ताला तोड़ कर 28 सिलेंडर चोरी किए थे, जोकि बरामद हुए हैं। वहीं इनके द्वारा चोरी की वारदातों में इस्तेमाल की जाती एक स्विफट डिजायर कार को भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए इन आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है व इस गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पहले भी चोरी की वारतादों के कई मामले दर्ज हैं, जिनमें यह गिरफ्तार होकर पटियाला और संगरूर जेल में रह चुके हैं। Patiala News

पूछताछ से यह बात सामने आई कि इस गिरोह के सदस्यों ने समाना, पातड़ां और पटियाला में रात के समय कई दुकानों के ताले तोड़कर सामान चोरी, बाईक चोरी व स्नैचिंग जैसी कई वारदातों को अंजाम दिया है और यह आरोपी समाना शहर के पास के गांवों में मोटरें की केबल आदि चोरी करते थे। एसएसपी पटियाला ने बताया कि गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है, जिनको आज अदातल में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। Patiala News

यह भी पढ़ें:– रैनेसां स्कूल के विद्यार्थियों ने खेलों में मारी बाजी, जीते मैडल

अपराध: लूटपाट की नीयत से एनआरआई व्यक्ति की मां की हत्या
पुलिस ने मुख्य आरोपी को बिहार से व दूसरे आरोपी को राजपुरा से किया गिरफ्तार

वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाईकिल व 50 हजार रुपये भी बरामद | Patiala News

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला पुलिस (Patiala Police) ने एनआरआई व्यक्ति की मां की हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है और और दूसरे आरोपी को राजपुर से गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाईकिल व 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। Patiala News

जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख वरूण शर्मा ने बताया कि 2 अगस्त को 70 वर्षीय रणधीर कौर पत्नी निर्मल सिंह निवासी भेडवाल झुग्गियां थाना खेड़ी गंड्या की हत्या हो गई थी, जिसके गले में चुन्नी पहनी हुई थी और जीभ बाहर निकली हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया था और हत्या को ट्रेस करने के लिए विभिन्न थ्यूरियोंं पर जांच की गई। एसएसपी ने बताया कि जांच दौरान आरोपियों के नाम सामने आए और आरोपी राम दुगार साहू के बिहार भागने की सूचना मिली और सीआईए इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह ने बिहार पुलिस की मदद से राम दुगारू को बिहार के बिसवारी गांव से गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी अमरीक सिंह उर्फ रिंकू को राजपुरा के एरिया से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मौके हरवीर सिंह अटवाल एसपीडी, मोहम्मद सरफराज आलम एसपी सिटी, सुखअमृंत रंधावा डीएसपी डी, रघवीर सिंह डीएसपी घनौर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

हत्यारों ने इस तरह दिया हत्या की घटना को अंजाम | Patiala News

जिला पुलिस प्रमुख वरूण शर्मा ने बताया कि आरोपियों से जांच दौरान यह बात सामने आई है कि यह हत्या लूटपाट की नीयत से की गई है और दोनों आरोपी घरोंं में पेंट करने का काम करते हैं। इन आरोपियों ने 5-6 महीने पहले एनआरआई की माता रणधीर कौर के घर भेडवाल झुग्गियां में पेंट का काम किया था क्योंकि रणधीर कौर घर में ज्यादातर अकेली ही रहती थी। उक्त महिला के पति बिजली बोर्ड में थे, की मौत पहले हो चुकी है। रणधीर कौर का एक लड़का बरजिन्द्र सिंह जोकि 20-25 सालों से विदेश (जर्मनी) में रहता है, जबकि दूसरा लड़का बलविन्द्र सिंह खरड़ मोहाली में प्रॉपटी का काम करता है।

उन्होंने बताया कि कामदौरान आरोपियों की नजर रणधीर कौर के पहने हुए सोने के गहनों पर थी और वह यह गहने लूटने की फिराक में थे। इसी के तहत ही उक्त आरोपी मृतक रणधीर कौर के घर गए। इस दौरान महिला अपने बैंडरूम में थी, तो रूम में दाखिल होकर आरोपियों ने सिरहाने से महिला का मुंह दबाया और फिर चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और आरोपी रणधीर कौर के पहने हुए गहने आदि लूटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। Patiala Police

यह भी पढ़ें:– एलपीयू चांसलर व राज्यसभा सांसद डॉ. मित्तल प्रधानमंत्री मोदी से मिले

बेटा ही निकला माँ-भाई का हत्यारा
पुलिस ने सुलझाई मां और भाई की हत्या की गुत्थी, आरोपी नशेड़ी युवक अपने दो साथियों सहित गिरफ्तार

नशे की पूर्ति के लिए मां से मांगता था रूपये, भाई ने भी किया रूपये देने से मना | Patiala News

23 जून को योजना के तहत आरोपियों ने मां और भाई को मौत के घाट उतारा: एसएसपी

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। नशे की लत पूरी करने के लिए अपनी मां और भाई को मौत के घाट उतारने वाले गुरविन्द्र सिंह सहित उसके दो साथियों को पटियाला पुलिस (Patiala Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कलियुगी बेटे ने अपनी मां के शव के टुकड़े कर घर में जला दिए थे, जबकि अपने सौतेले भाई की धारदार हथियार (तेजधार नुकीले हथियारा) से हत्या कर उसके शव को ड्रेन में फैंक दिया था। पटियाला पुलिस ने गुरविन्द्र सिंह उर्फ गिन्दा पुुत्र जानपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह उर्फराजा पुत्र कश्मीर सिंह और रणजीत सिंह उर्फ राणा पुत्र गुरमेहर सिंह निवासी कांगथला थाना पातड़ां को गिरफ्तार किया है। Patiala News

पटियाला के एसएसपी वरुन शर्मा ने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपियों ने माना कि वह नशा करने के आदी हैं और आरोपी गुरविन्द्र सिंह अपनी मां से नशे के लिए रूपये मांगता था और उसकी मां मृतक परमजीत कौर उसे रूपये देने से मना करती थी। उसके भाई मृतक जसविन्दर सिंह भी आरोपी को नशा करने रोकता था।

इसी रंजिश के चलते ही इन तीनों ने मिलकर योजना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद पातड़ां के उप कप्तान गुरदीप सिंह के नेतृत्व में इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए स्पैशल टीम गठित की गई थी। मुख्य अधिकारी सुतराना द्वारा आरोपी गुरविन्द्र सिंह गिन्दा, राजेन्द्र सिंह राजा और रणजीत सिंह राणा को 24 घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त आरोपियों ने बताया कि इन तीनों ने 23 जून सुबह 10 बजे के करीब मृतक परमजीत कौर पत्नी रघवीर सिंह को सब्बलों से वार कर उसकी हत्या कर दी थी और उसी दिन ही इन तीनों ने दोपहर 1 बजे गुरविन्द्र सिंह गिन्दा के छोटे भाई मृतक जसविन्द्र सिंह को भी उसके सिर में सब्बल से वार कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया था और  उसके शव को घर से ले जाकर खनौरी ड्रेन में फैंक दिया था। Patiala News

आरोपी ने अपनी माता परमजीत कौर के शव को घर के अन्दर ही दातर से टुकड़े कर जला दिया था। एसएसपी ने बताया कि मृतका परमजीत कौर की पहले शादी जानपाल सिंह के साथ हुई थी और उस समय आरोपी गिन्दा ने जन्म लिया था। अपने पहले पति के साथ तलाक होने पर उसकी दोबारा शादी रघवीर सिंह के साथ हुई और रघबीर सिंह की मौत साल 2011 में हो गई थी। उसकी कोख से दूसरे लड़के मृतक जसविन्द्र सिंह उर्फ योद्धा ने जन्म लिया। दोनों लड़के परमजीत कौर के पास ही रह रहे थे। एसएसपी ने बताया कि इन तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। Patiala News

यह भी पढ़ें:– बीएफजीआई के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तरीय हैकाथोन में हासिल किया पहला स्थान

आधुनिक व टैक्निकल उपकरणों से लैस पटियाला पुलिस अब अपराध से निपटेगी
एसएसपी ने जिले के हर थाने को 7-7 टैबलेट, 6-6 स्मार्ट फोन व सिम करवाए मुहैया

पटियाला के सभी पुलिस थाने पायलट प्रॉजैक्ट के तौर पर हुए चयनित | (Patiala Police)

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। राज्य के पुलिस थानों को नवीनीकरण सहित जांच को उच्च स्तरीय बनाने के लिए पंजाब (Punjab) के डीजीपी द्वारा लगातार विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत ही जिला पटियाला में पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा द्वारा जिले के हर थाने को 7-7 टैबलेट सहित 6-6 स्मार्ट फोन व सिम कार्ड मुहैया करवाए। जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख वरूण शर्मा ने बताया कि पंजाब स्तर पर सीसीटीएनएस प्रोजैक्ट, खोज एप्लीकेशन के इस्तेमाल के लिए पटियाला को पायलट प्रॉजैक्ट के तौर पर चुना गया है। (Patiala Police)

जिसके मद्देनजर जिला पटियाला के थानों में सीसीटीएनएस प्रॉजैक्ट, खोज एप्लीकेशन व थानों की जांच अधिकारियों को जांच का काम पूरा करने के लिए आज 7-7 टैबलेट व 6-6 फोन सहित सिम कार्ड हर एक थाने को सुपुर्द किया गया है, ताकि पंजाब पुलिस को आधुनिक उपकरणों से लैस कर पुलिस के कामकाज को पूरी तरह डिजीटलाईज किया जा सके। उन्होंने बताया कि आजकल के टैक्निकल व डिजीटल माहौल में क्राईम भी उसी तरह के हो रहे हैं, जिनको ट्रेस करने के लिए पंजाब पुलिस के पास ऐसे आधुनिक टैक्निकल उपकरणों का होना बहुत जरूरी है।

सभी थानों को मुहैया करवाए गए इन टैबलेट व फोनों में सीसीटीएनएस, खोज व जी बोर्ड जैसी पुलिस के काम में मददगार साबित होने वाली एप्लीकेशनें पहले से ही इंस्टाल हैं व कई तरह के पोर्टल पहले से बुकमार्क कर भेजे गए हैं, जो कि थाने व जांच अधिकारियों के लम्बे कामकाज को जल्द निपटाने में मददगार होंगे। इन टैबलेट व फोनों में इंटरनेट कनैक्टिविटी होने से सीसीटीएनएस से संबंधित हर काम कहीं भी बैठे आॅनलाईन अप्लोड किया जा सकता है, इसे तरह ही खोज एप्लीकेशन की मदद जांच अधिकारी कहीं भी बैठकर गाड़ियों के नम्बर व अन्य कई जानकारियां प्राप्त कर सकता है। इन टैबलेट व फोनों की मदद से भाषा में आने वाली अड़चन भी दूर की गई है। (Patiala Police)

जी बोर्ड एप्लीकेशन की मदद से जांच अधिकारी किसी भी स्थान पर या मौके पर गुगल वॉयर टाईप द्वारा बोलकर अपनी मिसल किसी भी भाषा में लिख सकता है व उसका अनुवाद भी कर सकता है। शर्मा ने बताया कि डीजीपी पंजाब द्वारा पटियाला को यह पायलट प्रॉजैक्ट सौंपकर इसे कामयाब बनाने की बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। उन्होंने बताया कि आज जिले में सभी थानों को टैबलेट व स्मार्ट फोन मुहैया करवा दिए जाएंगे, ताकि जल्द से जल्द इस प्रॉजैक्ट को अस्तित्व में लाया जा सके।

यह भी पढ़ें:– डेढ़ दर्जन गुरुद्वारों, मंदिरों और गौशालाओं में चोरी, पुलिस के प्रयास नाकाफी

गैंगस्टरों के 2 साथी 3 पिस्टलों सहित धरे
पटियाला पुलिस ने हासिल की बड़ी सफलता

पहले भी कई मामलों में जा चुके हैं जेल

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला पुलिस (Patiala Police) द्वारा गैंगस्टरों के दो नजदीकी साथियों को तीन पिस्टलों व कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं व कई बार जेल भी जा चुके हैं। जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख वरूण शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत ही पटियाला पुलिस ने हरियाणा के साथ लगते एरिया में इंटर स्टेट नाकाबन्दी व पैट्रोलिंग आॅपरेशन चलाया जा रहा है, जिसके तहत ही दो विभिन्न केसों में पुलिस टीमों द्वारा इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी सुखजीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र स्व. समशेर सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर, अमलोह रोड खन्ना को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी से 2 पिस्टल 32 बोर सहित 8 कारतूस बरामद हुए हैैं व आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ टल्ली पुत्र राम सिंह निवासी गाजेवास थाना सदर समाना को गिरफ्तार कर उससे एक पिस्टल 32 बोर सहित 8 कारतूस बरामद हुए हैं।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपाराधिक रिकॉर्ड है व दोनों कई बार जेल भी जा चुके हैं। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ टल्ली जो कि एसके खरौड़ गैंग के सदस्य बिट्टू गुज्जर का नजदीकी साथी है व पस्याना के सरपंच भुपिन्द्र सिंह की मई 2020 में हुई हत्सा में बिट्टू गुज्जर (पस्याणा) का सह आरोपी है।

अब वह इस केस में जमानत पर है। इस पर इरादा कत्ल का मामला थाना भवानीगढ़ (Bhawanigarh) में भी दर्ज है, इन केसों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। इसके अलावा आरोपी सुखजीत सिंह उर्फ गोलू भी खन्ना शहर में दो ग्रुपों में चल रही गैंगवार में सर्किय है व इसके खिलाफ भी इरादा कत्ल का मामला थाना सिटी-2 खन्ना में दर्ज है, यह खन्ना शहर में गांधी ग्रुप के सदस्यों के साथ सक्रिय है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर इनका रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी। इस मौके एसपीडी हरबीर सिंह अटवाल, सुखअमृत सिंह रंधावा डीएसपी डी, रघबीर सिंह डीएसपी घनौर, सीआईए इंचार्ज इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह, इंस्पैक्टर राहुल कौशल मुख्य अफसर थाना संभू सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– फतेहगढ़ साहिब में एजीटीएफ और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, चली गोलियां

कारोबार में एक-दूसरे की कर रहे थे शिकायतें, शिकायतों ने हत्या तक पहुंचाया
कॉन्ट्रैक्टर ही निकला कॉन्ट्रैक्टर का हत्यारा

कारोबार में खींचातानी बनी हत्या की मुख्य वजह

नामी ठेकेदार दर्शन सिंगला की हत्या में ठेकेदार पवन बजाज गिरफ्तार

पटियाला। (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर) सुनाम के रहने वाले नामी ठेकेदार दर्शन सिंगला के हत्यारे को पटियाला पुलिस ने कुछ ही (Patiala News) घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि एक और कॉन्ट्रैक्टर पवन बजाज ही निकला है, जिनकी बिजनैस दौरान आपसी खींचातानी चल रही थी। पवन बजाज को शक था कि उसका मुकाबलेबाज दर्शन सिंगला उसकी शिकायतें लगा रहा है व इसके बाद ही उसने हत्या करने जैसा खौफनाक कदम उठाया।

यह भी पढ़ें:– कैराना में चुनावी रंजिश में दूसरे दिन भी जमकर चले पत्थर

आरोपी पवन बजाज की गिररफ्तारी संबंधी जानकारी देते पटियाला रैंज के आई मुखविन्द्र सिंह छीना व पटियाला के एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 6 घंटों में ही नामी कारोबारी दर्शन सिंगला के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के घटने के बाद पुलिस ने पंजाब सहित अन्य राज्यों से संबंधित नाकों पर नाकाबन्दी कर दी थी व विभिन्न टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि 5 घंटों के अंदर ही आरोपी की पहचान हो गई व मुख्य अधिकारी थाना अरबन अस्टेट एसआई अमृतपाल सिंह ने आरोपी पवन बजाज उर्फ रिंकू पुत्र शांति लाल बजाज निवासी अरबन अस्टेट पटियाला को नाभा-पटियाला रोड गांव रौनी से गिरफ्तार कर लिया व वारदात में इस्तेमाल किया गया लाईसैंसी रिवॉल्वर 32 बोर सहित 5 खाली खोल व वारदात में इस्तेमाल किया गया बुलेट मोटरसाईकिल भी बरामद कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि दर्शन सिंगला जो कि सर्विस प्रोवाईडर का काम बड़े स्तर पर कर रहा था व आरोपी पवन बजाज भी काफी अरसे से इसी कारोबार में शामिल था। (Patiala News) इसकी फर्म का नाम पवन बजाज है। इन दोनों में अपने-अपने कारोबार को लेकर काफी देर से खींचातानी चल रही थी व इन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ काफी विभागों व फर्मों में शिकायतें भी दी हुई थी। अब भी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल सैक्टर-32 चंडीगढ़ में पैरा मैडिकल स्टाफ का पवन बजाज ने कॉन्ट्रैक्ट लिया था।

उन्होंने कहा कि पवन बजाज को शक था कि उसकी शिकायतें दर्शन सिंगला कर रहा है, जिसके चलते उसने दरशन सिंगला को खत्म करने की साजिश रची व इस घटना को अंजाम दे दिया। (Patiala News) एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि आरोपी के पास से और भी पूछताछ की जा रही है। इस मौके एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम, एसपी डी हरबीर सिंह अटवाल, वैभव चौधरी, संजीव सिंगला डीएसपी सिटी-1, सीआईए इंचार्ज इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह, एसआई जसप्रीत सिंह मुख्य अधिकारी थाना सिविल लाईन पटियाला मौजूद थे।

दोनों परिवारों का हुआ नुुक्सान: आईजी | (Patiala News)

आईजी मुखविन्द्र सिंह छीना ने कहा कि एक बिजनेस मैन की हत्या कर दी गई जबकि दूसरा बिजनेस मैन जेल की सलाखों के पीछे चला जाएगा। (Patiala News) उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों का ही नुक्सान हुुआ है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वह अपने गुस्से पर कंट्रोल करें व कुछ समय विचार करने के बाद ऐसे मामले टाले जा सकते हैं। आईजी ने कहा कि पटियाला पुलिस ने जिले में कोई भी अनट्रेस हत्या का मामला नहीं रहने दिया व अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने सुलझाया दोहरे हत्याकांड का मामला, पांच आरोपी गिरफ्तार
एक आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर

तीन साल पहले होली के त्यौहार पर हुई थी आपसी तकरार

पटियाला। (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पुलिस ने शहर में बीते दिनों हुए दोहरे हत्याकांड (Patiala News) के मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण तीन साल पहले होली के त्यौहार पर युवकों का आपसी झगड़ा बना है, भले ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख वरूण शर्मा ने बताया कि 23-24 अप्रैल की (Patiala News) रात को नकुल पुत्र सतीश कुमार निवासी बिसन नगर पटियाला व अनिल कुमार उर्फ छोटू पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी भगर सिंह कॉलोनी पटियाला पर तेजधार हथियारों से हमला बस स्टैंड में हत्या कर दी गई थी।

अकेला देख घेरकर किया तेजधार हथियारों से हमला

उन्होंने बताया कि जांच दौरान यह बात सामने आई है कि मृतक नकुल व अनिल कुमार का गिरफ्तार किए आरोपियों योगेश नेगी उर्फ हनी के साथ करीब 3 साल पहले होली के त्यौहार मौके तकरार दौरान झगड़ा हुआ था। इनका बाद में राजीनामा हो गया था, परंतु आरोपी काफी देर से नकुल और अनिल कुमार उर्फ छोटू को जान से मारने की ताक में थे। 23 व 24 अप्रैल की रात करीब 2 बजे आरोपियों ने मृतक अनिल व नकुल को अकेला देखकर घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया व अंधेरे का फायदा उठाकर वरना कार में फरार हो गए।

पुलिस ने घटना की बरीकी से जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि गठित की गई टीम ने आरोपियों को सोमवार को वरना कार में योगेश नेगी उर्फ हनी, जतिन कुमार पुत्र उतम कुमार, राहुल पुत्र दिनेश पासवान, अश्वनी कुमार व अशोक कुमार को पटियाला-सनौर रोड से तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है।

इनके साथी अर्शदीप सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है। इस दोहरे हत्याकांड को ट्रेस करने के लिए एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम, एसपीडी हरबीर सिंह अटवाल, डीएसपी सिटी 1 संजीव सिंगला, इंस्पैक्टर शमिन्द्र सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ पटियाला व एसआई रमनदीप सिंह मुख्य अधिकारी थाना लाहोरी गेट की टीम गठित की गई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पटियाला : खन्ना पुलिस की हिरासत से फरार दोषी को पटियाला पुलिस ने किया काबू
चंडीगढ़ व पटियाला के चार मामलों में था भगौड़ा | Arrest

पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। खन्ना पुलिस की हिरासत से फरार हुए राजिन्द्र कुमार वालिया उर्फ नरेन्द्र उर्फ जतिन्दर कुमार को पटियाला पुलिस ने सनौरी अड्डे से (Arrest) गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि डीएसपी सिटी-1 योगेश शर्मा की निगरानी में मुख्य थाना अधिकारी कोतवाली इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की ओर से खन्ना पुलिस की हिरासत में से 7 जनवरी को फरार हुए दोषी रजिन्द्र कुमार वालिया उर्फ नरेन्द्र उर्फ जतिन्दर कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी सनौर जिला पटियाला को 20 जनवरी को सनौरी अड्डे से गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला थाना सिटी खन्ना में दर्ज हुआ था और यह 7 जनवरी को खन्ना पुलिस की हिरासत में फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ पटियाला और चंडीगढ़ में धोखाधड़ी और ठगी के चार मामले दर्ज हैं, जिनमें यह भगौड़ा चला आ रहा था।

गिरफ़्तार व्यक्ति को अदालत में  किया गया पेश | Arrest

उन्होंने बताया कि रजिन्दर कुमार वालिया उर्फ नरिन्दर उर्फ जतिन्दर कुमार एक शातर किस्म का व्यक्ति है, जिसकी तरफ से बैंकों में आम तौर पर नगदी जमा करवाने के लिए लाईन में लगे व्यक्तियों के साथ ठगीया मारी जाती थीं। उन्होंने बताया कि इस शातिर ठग की ओर से खास तौर पर बुजुर्ग लोगों, महिलाआें व अपहिज व्यक्तियों को ही निशाना बनाया जाता था। उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार व्यक्ति को अदालत में पेश किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हथियारों की नोक पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी अब तक 11 वारदातों को दे चुके हैं अंजाम | Patiala Police

पटियााला(खुशवीर सिंह तूर)। पटियाला पुलिस(Patiala Police) की ओर से हाईवे से हथियारों की नोक पर ट्रक चालकों से पैसे छीनने वाले दो युवकों को काबू किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए के एएसआई जसपाल सिंह की ओर से पुलिस पार्टी सहित अंडरब्रिज पुल सेरमाजरा में नाकाबंदी दौरान मुखबर के सूचना पर भारत भूषण उर्फ गुसी और अमित कुमार उर्फ मीतू को काबू किया गया। इनकी तरफ से पूछताछ दौरान पंजाब व हरियाणा में लूटपाट की 11 वारदातों को अंजाम दिया गया है।

भारत भूसन उर्फ गुसी के खिलाफ साल 2013 में नशीले पदार्थ का थाना कोतवाली नाभा में मामला दर्ज हुआ था। जिसमें 10 साल की सजा हुई थी अब यह जेल से जमानत पर बाहर आया है। उन्होंने बताया कि इनकी तरफ से पटियाला से भवानीगढ़ रोड पर 4 ट्रक ड्राईवरों को रोककर उनसे हथियारों की नोक पर पैसे, एटीएम व सोने की अंगूठियां आदि छीनते थे व इन्होंने कुछ चालकों से छीने हुए एटीएम के कोड लेकर कुछ पैसे भी निकलवा लिए थे।

आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर गहराई से की जाएगी पूछताछ डीएसपी

इनकी तरफ से एक वारदात चीका से समाना रोड पर चालक से पैसों की छीनने की है। इसके अलावा समाना रोड, पासी रोड पटियाला, अबलोवाल, मल्लोमाजरा व सरहन्द से अरबन अस्टेट बायपास जाते व्यक्तियों को रोककर उनसे पैसों की लूट संबंधी भी स्वीकार किया है। इनकी तरफ से अधिक वारदातें मैन हाईवे पटियाला से भवानीगढ़ पर ट्रक चालकों को सफेद रंग के अपाचे मोटरसाईकिल पर सवार होकर दी जाती थी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने उपरांत पुलिस रिमाड हासिल कर और गहराई से पूछताछ की जाएगी, जिससे छीन गए पैसों की बरामदगी करवाई जा सके। इस मौके डीएसपी सुखविन्दर सिंह चौहान और सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिन्दर सिंह मौजूद थे।

पुलिस कर्मचारी बता कर रोकते थे वाहन चालकों को

एसएसपी ने बताया कि यह दोनों मोटरसाईकिल पर सवार होकर दिन के समय हाईवे पर जाते थे व ट्रक ड्राईवरों व अन्य वाहनों वाले व्यक्तियों को अपने आप को सिविल कपड़ों में पुलिस कर्मचारी बताकर रोकते। उनको कहते कि किसी आदमी का पैसों वाला पर्स गिर गया है, जो आपके पास है चैक करवाओ। पैसों और बैंक की मोहर लगी है। जब वह व्यक्ति अपना पर्स निकालकर पैसे दिखाता था तो यह पर्स छीनकर फरार हो जाते थे। इसी तरीके से ही सोने की लूट को अंजाम देते थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।