IndvAus - Sach Kahoon Hindi

जपां की फिरकी ने भारतीय टीम इंडिया का किया खेल खत्म
आॅस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीती

चेन्नई (एजेंसी)। आॅस्ट्रेलिया ने ऐडम जैम्पा (45/4) की अगुवाई में गेंदबाजों के (INDvAUS) दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत को तीसरे एकदिवसीय मैच में बुधवार को 21 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला 2-1 से जीत ली। आॅस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेजबान टीम 49.1 ओवर में 248 रन पर आॅलआउट हो गयी। भारत को चार साल और सात एकदिवसीय शृंखलाओं के बाद घरेलू सरजमीन पर हार मिली है। भारत को इससे पहले 2019 में आॅस्ट्रेलिया ने ही हराया था।

स्पिनरों का बोलबाला रहा | INDvAUS

चिदंबरम स्टेडियम की धीमी पिच पर स्पिनरों का बोलबाला रहा। भारत की ओर से पांड्या ने भारतीय गेंदबाजों की अगुवाई करते हुए आठ ओवर में तीन विकेट लेकर 44 रन दिये, जबकि आॅस्ट्रेलियाई मध्यक्रम की कमर तोड़ने वाले कुलदीप ने 10 ओवर में 56 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

मेहमान टीम के लिये जैम्पा ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 45 रन देकर चार विकेट लिये। इसके अलावा टेस्ट सीरीज में नजरंदाज किये गये ऐश्टन आगर ने भी 10 ओवर में 41 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं। भारत की ओर से विराट कोहली ने 72 गेंद पर दो चौकों और एक छक्के के साथ सर्वाधिक 54 रन बनाये, हालांकि उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।

आॅस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और पिछले मैच में अविजित शतकीय साझेदारी करने वाली ट्रैविस हेड-मिचेल मार्श की जोड़ी ने अपनी टीम को एक बार फिर आक्रामक शुरूआत दिलाई। हेड-मार्श ने पहले पावरप्ले का फायदा उठाते हुए 68 रन की साझेदारी की। इससे पहले कि यह साझेदारी भारत को मुश्किल में डालती, पांड्या ने हेड को पवेलियन लौटा दिया। हेड ने 31 गेंद पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाये। उन्होंने अपने अगले ओवर में स्टीव स्मिथ को विकेटकीपर के हाथों कैचआउट करवा कर आॅस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। स्मिथ भारत दौरे के छह मैचों में एक बार भी अर्द्धशतक नहीं बना सके।

दूसरी ओर, मार्श (47 गेंद, आठ चौके, एक छक्का, 47 रन) सीरीज के अपने दूसरे अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन पांड्या ने उन्हें भी बोल्ड कर दिया। आॅस्ट्रेलिया के ऊपरी क्रम को धराशाई करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद स्पिनरों को सौंप दी।

60 गेंद में 40 रन की साझेदारी INDvAUS

डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन ने चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों के आगे धैर्य का प्रदर्शन करते हुए 60 गेंद में 40 रन की साझेदारी की। वॉर्नर 23 रन की पारी में एक चौका लगाकर अपने पांव जमा चुके थे लेकिन कुलदीप की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में लॉन्ग-आॅफ को कैच दे बैठे। वॉर्नर की तरह लाबुशेन (45 गेंद, 28 रन) ने भी बड़ा छक्का लगाने की कोशिश में लॉन्ग-आॅन को कैच थमाया।

मार्कस स्टॉयनिस ने छठे विकेट के लिये एलेक्स कैरी के साथ 58 रन की साझेदारी की लेकिन वह भी अच्छी शुरूआत को लंबी पारी में नहीं बदल सके। स्टॉयनिस ने 26 गेंद पर तीन चौकों के साथ 25 रन बनाये और वह अक्षर पटेल की गेंद को लॉन्ग-आॅन के हाथों में खेलकर पवेलियन लौटे। स्टॉयनिस के साथी कैरी ने कुलदीप की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 46 गेंद पर 38 रन (दो चौके, एक छक्का) बनाये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

विराट सेना की तिहरी ऐतिहासिक जीत
मेलबोर्न, 30 दिसम्बर (वार्ता)

विराट सेना ने रविवार को पांचवें और अंतिम दिन सुबह का सत्र बारिश से धुल जाने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के बचे शेष दो विकेट जल्दी निकालते हुए तीसरा टेस्ट 137 रन से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया ने 399 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन की समाप्ति तक आठ विकेट पर 258 रन बनाकर भारत का इन्तजार बढ़ाया था।

पांचवें दिन सुबह का सत्र बारिश के कारण धुल गया जिससे आशंकाएं उठने लगी थीं लेकिन जैसे ही खेल शुरू हुआ भारतीय तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को 261 रन पर समेट कर भारत की झोली में तिहरी ऐतिहासिक जीत डाल दी। भारत ने 4.3 ओवर में बचे हुए दोनों विकेट निकाल कर मेजबान टीम का संघर्ष समाप्त कर दिया। भारत ने इस तरह 37 साल के लम्बे अंतराल के बाद मेलबोर्न में टेस्ट जीता, उसने ऑस्ट्रेलिया में 40 साल बाद किसी टेस्ट सीरीज में दो टेस्ट जीते और ऑस्ट्रेलिया में 26 दिसम्बर से शुरू होने वाला बॉक्सिंग डे टेस्ट पहली बार जीता। भारत की इसके साथ ही अपने टेस्ट इतिहास में यह 150वीं जीत है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।