Prime Minister Narendra Modi - Sach Kahoon Hindi

राजस्थान के लोगों को पीएम मोदी ने पेट्रोल, डीजल से लेकर गैस सिलेंडर पर दी ये गारंटी
डूंगरपुर (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कांग्रेस पर दलितों, पिछड़ों, आदिवासी एवं गरीबों के लिए कुछ नहीं करने और वह सिर्फ एक परिवार की गुलाम बन कर जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जहां कांग्रेस से उम्मीद बंद होती वहां से मोदी की गांरटी शुरू होती है और इसी कारण आज देश में लोगों को मुश्किलों से राहत मिलने लगी हैं। मोदी बुधवार को डूंगरपुर जिले में सागवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों, वंचितों एवं गरीबों का कभी भला नहीं किया और गरीब एवं आदिवासियों को झुग्गी में रखा। कांग्रेस ने महिलाओं को धुंए में जीने के लिए मजबूर रखा वहीं पानी के लिए दर दर भटकने के लिए मजबूर किया। Rajasthan Election 2023

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस से उम्मीद बंद होती वहां से मोदी की गांरटी शुरू होती है और आज इन मुश्किलों से सारे देश की महिलाओं को मुक्ति मिलने लगी हैं। कांग्रेस ने देश के करोड़ों आदिवासियों को कभी नहीं पूछा जबकि भाजपा ने आदिवासी कल्याण के लिए अलग से मंत्रालय बनाया गया और आदिवासी कल्याण के लिए बजट भी कई गुना बढ़ाया दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर आदिवासियों के स्वाभिमान पर चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने वैसा ही व्यवहार किया जैसे आजादी से पहले अंग्रेज हिन्दुस्तानियों के साथ करते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने डूंगरपुर में लोगों को राहत पहुंचाई हैं और मानगढ़ एवं बेणेश्वर धाम के विकास के लिए पूरी शक्ति से काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही आदिवासिसयों को उचित सम्मान भाजपा दे सकती है।

कांग्रेस ने संविधान निर्माता को भी अपमानित किया

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को जिसने भी आंख दिखाई उसे हमेशा नीचा दिखाया है और उसने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर को भी अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अब करीब नब्बे उपजों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलने लगा है। मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोविड के समय लोगों को निशुल्क टीका उपलब्ध कराया, उसी तरह 15 हजार करोड़ रुपए से पशुओं का टीकाकरण अभियान चला रखा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक भी नेता आज तक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की गुजरात स्थित प्रतिमा स्टैच्यू आॅफ यूनिटी नहीं गया, यह कांग्रेस की सच्चाई हैं। इसलिए इससे बहुत सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक ही परिवार की गुलाम बन कर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि कल जयपुर में देखा गया कि कांग्रेस के चुनाव के पोस्टर में कांग्रेस के बहुत बड़े दलित नेता की फोटो नजर नहीं आई केवल एक ही परिवार की भक्ति नजर आई।

पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान चलाया गया

उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने आदिवासियों के कल्याण एवं उन्हें न्याय मिलने के लिए पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान चलाया गया। यह 24 हजार करोड़ की योजना है जो आदिवासी समाज के जीवन को बदलने वाली है। मोदी ने कहा कि जब तक लोगों तक गारंटिया नहीं पहुंच जाती तब तक मोदी चैन से नहीं बैठ सकता है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को मोदी की गारंटियों वाली सैकड़ों गाडियां देश में निकली और जहां लाभार्थियों को सुविधा नहीं मिली है वहां आने वाली दिनों में यह गाड़ी गांव गांव जायेगी और बाकी रह गये लाभार्थियों की सूची बनेगी। उन्होंने कहा कि मोदी यह गांरटी भी पूरी करेगा। Rajasthan Election 2023

मोदी ने कहा ह्यजो युवा साथी यहां पेपरलीक से पीड़ित है। भाजपा उनके लिए लाखों नौकरिया लेकर आ रही है। यहां के करीब मध्यम वर्ग को बताना चाहता हूं कि भाजपा आने वाली है, मोदी की गारंटी है आपको राहत मिलने वाली है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रदेश को देश का बहुत महंगा प्रदेश बना देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां भाजपा की सरकार वाले राज्य हैं उनकी तुलना में राजस्थान में पेट्रोल 12-13 रुपए महंगा हैं और एक लीटर पर राजस्थान में 12-13 रुपए ज्यादा मार लेने का काम अशोक गहलोत करते हैं। Rajasthan Election 2023

कांग्रेस की लूट के कारण सरकारी खजाना खाली हो गया

उन्होंने कहा ‘मैं गारंटी देता हूं कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही पेट्रोल एवं डीजल दामों की समीक्षा होगी और जनहित में फैसले भी होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान भाजपा ने गैस सिलेंडर भी सस्ता करने की गारंटी दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस की लूट के कारण सरकारी खजाना खाली हो गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को अपराध में अग्रणी बनाया है। इसी तरह दंगों , पेपरलीक , तुष्टिकरण की हदे पार करने में भी अग्रणी बनाया गया है। Rajasthan Election 2023

यह कांग्रेस का चरित्र एवं कारनामें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कीचड में भी कमल खिलाने वाले है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि राजस्थान की ऐसी पहचान बनाई जायेगी जिसमें महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता होगी वहीं पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश शीर्ष होगा तथा रिकार्ड निवेश भी होगा लेकिन इसके लिए 25 नवंबर को वोट मशीन पर कमल के फूल के निशान पर बटन दबाना है। उन्होंने लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि लोकतंत्र भी एक दिवाली है और दिवाली की सफाई की तरह हमे प्रदेश के हर कोने से कांग्रेस की सफाई करनी है। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– SBI Result 2023: एसबीआई ने जारी किया नौकरी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक!

Prime Minister in Rajasthan: आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस राजस्थान को तबाह करके मानेगी: पीएम मोदी
जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट धारीवाल)। Prime Minister Narendra Modi: राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर ‘आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति’ रखने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सत्तारूढ़ सरकार की तुष्टिकरण की नीति राज्य को बर्बाद कर देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साल कन्हैया लाल की हत्या सहित राजस्थान में आतंकवादी घटनाएं इसकी विरासत के लिए खतरा हैं। Rajasthan Election 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने उदयपुर में एक चुनावी रैली में कहा ‘‘उदयपुर में जिस आतंकी हमले में कन्हैया लाल की हत्या हुई, वह कांग्रेस सरकार पर कलंक है। यह जघन्य अपराध इसलिए हुआ क्योंकि आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखने वाली पार्टी सत्ता में है’’। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने पिछले पांच वर्षों में ऐसी कई ‘शर्मनाक घटनाएं’ देखी हैं। 28 जून 2022 को उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या ने सुर्खियां बटोरीं। दोनों हमलावर कथित तौर पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन का बदला ले रहे थे, जिन्होंने पहले विवादास्पद टिप्पणी की थी। Rajasthan Election 2023

मोदी ने राजस्थान के उदयपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए जो कहा…

कांग्रेस के नेता डूब मरो | Rajasthan Election 2023

कांग्रेस की सरकार महिला अपराधों पर नकेल कसने में नकारा साबित हुई है और कांग्रेस के मंत्री इसे राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताते हैं। डूब मरो कांग्रेस वालों। कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं ही नहीं, पुरुषों का भी अपमान किया है, क्योंकि यहां के पुरुष बहन-बेटियों के लिए जान देने वाले हैं।

बहन-बेटियां खेत-खलिहान जाने से डरने लगी हैं

कानून व्यवस्था की यह स्थिति हो गई है कि बहन-बेटियां खेत-खलिहान जाने से डरने लगी हैं। कोई छात्रा घर से निकलने के बाद सुरक्षित महसूस नहीं करती। बहन-बेटियों पर अत्याचार तब ही रुकेगा, जब यहां से कांग्रेस की विदाई होगी। यह मोदी की गारंटी है कि भाजपा राज में हर बहन-बेटी को सुरक्षित वातावरण और सम्मान मिलेगा।

पांच साल कुर्सी में उलझी रही | Rajasthan News

कांग्रेस की सरकार पांच साल इसी में उलझी रही कि अब कुर्सी पर कौन बैठेगा? कुर्सी कौन खींच लेगा? अब कुर्सी बचाने के लिए क्या करना पड़ेगा? कुर्सी की इस लड़ाई में कांग्रेस ने जनता के मुद्दों की परवाह नहीं की।

कांग्रेस झूठे वादे लेकर आई | Rajasthan Assembly Election 2023

कांग्रेस ने राजस्थान के गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए कुछ नहीं किया। अब चुनाव आए हैं तो झूठे वादे लेकर आ गई है। जहां कांग्रेस सरकार है, वहां इन झूठे वादों का हाल देख रहे हैं। कांग्रेस की हर योजना में एक धोखा जरूर होता है। उन्होंने मिडिल क्लास को राहत देने का वादा किया था, लेकिन पेट्रोल-डीजल पर रिकॉर्ड टैक्स वसूल कर रही है।

फ्री बिजली की बजाय 10 गुना पैसा वसूल रहे हैं

कांग्रेस ने फ्री बिजली का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय बकाया बिल के नाम पर 10 गुना पैसा वसूल रहे हैं। ये सिर्फ कांग्रेस के नेताओं की तिजोरी भरने के लिए काम कर रहे हैं। यह कांग्रेस के नेता खुद बोल रहे हैं कि यहां ऐसी लूट मची है कि ऐसा कहीं और नहीं है। राजस्थान में सचिवालय से सोना बरामद हो रहा है। अब यह आलू से बना सोना है या जेब काटकर बना सोना है? यहां के सीएम के नजदीकी अफसर एक साल में दो-दो दर्जन फ्लैट खरीद ले रहे हैं।

जिन्होंने राजस्थान को लूटा, उन्हें लौटाना पड़ेगा

भाजपा सरकार आई तो हर भ्रष्टाचारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जिन्होंने राजस्थान को लूटा है, उन्हें लौटाना ही पड़ेगा। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहा हूं तो जो जमानत पर घूम रहे हैं, उनका बुखार नहीं उतरता है। वे सुबह-शाम मोदी-मोदी करते रहते हैं।

जनता को लूटने वाले बड़े मगरमच्छों को नहीं छोड़ेंगे | Rajasthan Election 2023

लोग कहते हैं कि राजस्थान में छोटी मछली ही पकड़ी जाती है, बड़ी मछली नहीं। हम छोटी-बड़ी मछली के साथ जनता को लूटने वाले मगरमच्छों को भी नहीं छोड़ेंगे। सरकार बनने के बाद कांग्रेस के भ्रष्टाचार को बेनकाब करने वाली हर लाल डायरी बाहर आकर रहेगी।

पेपर लीक माफिया को बढ़ावा दिया | Rajasthan News

अपनी तिजोरी भरने के लिए कांग्रेस ने पेपर लीक माफियाओं को बढ़ावा दिया। उन्हें युवाओं की चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ एक युवराज की चिंता है। भाजपा राजस्थान में पारदर्शी तरीके से परीक्षा लेने और अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

राम नवमी पर प्रतिबंध लगाया और आतंकी संगठन की रैली निकलने दी

आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस राजस्थान को तबाह करके मानेगी। इन्होंने राम नवमी और कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया और आतंकी संगठन पीएफआई की रैली निकलने दी। राजस्थान के कितने ही क्षेत्रों में अब गरीबों के पलायन की खबरें आने लगी हैं। कांग्रेस सरकार रही तो यह और बढ़ेगा। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– Rain in Delhi-NCR : हुई बारिश यहां-वहां, बदली फ़िज़ा की आबो-हया!

Lok Sabha: महिला आरक्षण लागू होने के बाद देश का मिजाज बदलेगा: पीएम
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 को भारी बहुमत से पारित करने के लिए आज लोकसभा में सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि महिला आरक्षण लागू होने के बाद भारत का मिजाज बदलेगा। मोदी ने लोकसभा में आज एक संक्षिप्त बयान में आभार जताया। अध्यक्ष ओम बिरला को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आपने मुझे बोलने के लिए अनुमति दी, समय दिया इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। मैं सिर्फ 2-4 मिनट लेना चाहता हूं। कल भारत की संसदीय यात्रा का एक स्वर्णिम पल था। और उस स्वर्णिम पल के हकदार इस सदन के सभी सदस्य हैं, सभी दल के सदस्य हैं, सभी दल के नेता भी हैं। सदन में हो या सदन के बाहर हो वे भी उतने ही हकदार हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं आज आपके माध्यम से इस बहुत महत्वपूर्ण निर्णय में और देश की मातृशक्ति में एक नई ऊर्जा भरने में, ये कल का निर्णय और आज राज्‍य सभा के बाद जब हम अंतिम पड़ाव भी पूरा कर लेंगे, देश की मातृशक्ति का जो मिजाज बदलेगा, जो विश्वास पैदा होगा वो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली एक अकल्पनीय, अप्रतीम शक्ति के रूप में उभरेगा ये मैं अनुभव करता हूं। और इस पवित्र कार्य को करने के लिए आप सब ने जो योगदान दिया है, समर्थन दिया है, सार्थक चर्चा की है, सदन के नेता के रूप में, मैं आज आप सबका पूरे दिल से, सच्चे दिल से आदरपूर्वक अभिनंदन करने के लिए खड़ा हुआ हूं, धन्यवाद करने के लिए खड़ा हूं।

लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने वाले 128वें संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा ने बुधवार को दो तिहाई से अधिक बहुमत से पारित कर नारी सशक्तीकरण की दिशा में चिरलंबित एक ऐतिहासिक निर्णय किया। ह्यनारीशक्ति वंदन विधेयक 2023ह्ण को कल लोकसभा में दिनभर चली चर्चा के बाद मतविभाजन के लिए रखा गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पर्ची से हुए मत विभाजन कराया जिसमें विधेयक के पक्ष में 454 और विरोध में दो मत पड़े। इस प्रकार से संविधान संशोधन विधेयक दो तिहाई से अधिक बहुमत से पारित हुआ है। गुरुवार को राज्यसभा में इस विधेयक पर चर्चा आरंभ हो गयी और देर शाम तक संसद के ऊपरी सदन में यह विधेयक पारित होना करीब करीब तय है।

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Birthday) के 73 वे जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 210 यूनिट रक्तदान एकत्रित हुआ। शिविर का उद्घाटन राई के विधायक मोहनलाल बडोली, पूर्व अध्यक्ष राजवीर दहिया, ब्लॉक समिति अध्यक्ष सितेंद्र दहिया ने किया। इस अवसर पर मोहनलाल बडोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्व के पटल पर पहुंचा दिया है। आज देश का विकास दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की पर है।

देश में चारों तरफ विकास किया जा रहा है। आज विश्व का हर विकसित देश अपने विकास के लिए भारत को साथ लेकर चलना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विदेश कूटनीति के कारण पूरे विश्व में देश का मान सम्मान बड़ा है ।हाल ही में जी20 सम्मेलन में पूरे विश्व के विकसित देशों के प्रमुख भारतीय राजधानी दिल्ली में आए। उन्होंने मजबूत भारत का दृश्य देखा की किस प्रकार भारत हर क्षेत्र में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य का कार्य माना गया है। PM Modi Birthday

मनुष्य को जीवन में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से जहां अनेक व्यक्तियों को जीवन मिलता है। वही मनुष्य का शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहता है। इस मौके पर प्रवीण दहिया, मंडल अध्यक्ष युवा शक्ति दहिया, मीना नरवाल, मनजीत भोला, जय कुमार राणा, सागर दहिया, महेंद्र दहिया, मनजीत भारती, संदीप किड़ोली, अनिल पाई,मन्नू धनखड, संदीप राणा, परविंदर फौजी, योगेश जठेड़ी, सतपाल दहिया आदि व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– फसलों के वाजिब दाम और जमीन बचाने को लखनऊ चलें किसान: बिजेंद्र सिंह

Delhi G20 Summit: 21वीं सदी को एशिया की सदी बनाने में भारत और आसियान में सहयोग जरूरी: पीएम
Delhi G20 Summit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विकास को गति देने और 21वीं सदी को एशिया की सदी बनाने के लिए भारत एवं आसियान के बीच सहयोग की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा है कि कोविड पश्चात एक नियम आधारित वैश्विक व्यवस्था का निर्माण और ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूती देने से यह लक्ष्य हासिल हो सकता है। मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 20वें भारत आसियान शिखर-सम्मेलन में अपने आरंभिक वक्तव्य में यह बात कही।

मोदी ने भारत एवं आसियान के बीच साझीदारी का चौथा दशक प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हमारा इतिहास और भूगोल भारत और आसियान को जोड़ते हैं। साथ ही साझा मूल्य, क्षेत्रीय एकता, शांति, समृद्धि, और बहुध्रुवीय विश्व में साझा विश्वास भी हमें आपस में जोड़ता है।आसियान भारत की ऐक्ट ईस्ट नीति का केंद्रीय स्तंभ है। भारत आसियान केन्द्रीयता और हिन्द प्रशांत क्षेत्र पर आसियान के दृष्टिकोण का पूर्ण समर्थन करता है। भारत के हिन्द प्रशांत क्षेत्र पहल में भी आसियान क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। पिछले वर्ष हमने भारत-आसियान मैत्री वर्ष मनाया और आपसी संबंधो को एक ह्यसमग्र रणनीतिक साझीदारी का रूप दिया।

उन्होंने कहा कि आज वैश्विक अनिश्चितताओं के माहौल में भी हर क्षेत्र में, हमारे आपसी सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है। यह हमारे संबंधो की ताकत और सातत्य का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की आसियान शिखर-सम्मेलन की थीम है- ह्यआसियान मैटर्ज़: एपीसेंट्रम आॅफ ग्रोथह्ण। आसियान मैटर्स, क्योंकि यहाँ सभी की आवाज सुनी जाती है, और आसियान एपीसेंट्रम आॅफ ग्रोथ क्योंकि वैश्विक विकास में आसियान क्षेत्र की अहम भूमिका है। वसुधैव कुटुंबकमझ्र ह्यएक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की यही भावना भारत की जी-20 अध्यक्षता की भी थीम है।

मोदी ने कहा, ‘इक्कीसवीं सदी एशिया की सदी है। हम सब की सदी है। इसके लिए आवश्यक है, कोविड पश्चात एक नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था का निर्माण और मानव कल्याण के लिए सबका प्रयास।स्वतंत्र एवं मुक्त हिन्द प्रशांत क्षेत्र की प्रगति में और ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करने में, हम सबके साझे हित हैं। मुझे विश्वास है कि आज हमारी बातचीत से भारत और आसियान क्षेत्र के भावी भविष्य को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए संकल्प लिए जायेंगे।

उन्होंने कहा कि समन्वयक देश सिंगापुर, आगामी अध्यक्ष लाओ पीडीआर और आप सभी के साथ भारत कंधे से कन्धा मिलाकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने भारतझ्र आसियान शिखर-सम्मेलन के शानदार आयोजन के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो का आभार व्यक्त किया तथा कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट को हाल ही में आसियान की अध्यक्षता ग्रहण करने के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में तिमोर लेस्ते के प्रधानमंत्री सेनाना गुजमाओ का भी स्वागत किया।

Haryana News: क्या हरियाणा की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है?
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (cm mnohar lal) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से उनके आवास पर मुलाकात कर राज्य में भारी वर्षा के कारण हुए जलभराव की वर्तमान स्थिति तथा राज्य में केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ हरियाणा में कुछ बडी परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया। बाद में मनोहर लाल ने हरियाणा भवन में मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री को प्रदेश में जलभराव तथा बाढ़ जैसी स्थिति से अवगत करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों के दौरान हरियाणा में बारिश अच्छी हुई है और हिमाचल प्रदेश में भी ज्यादा बारिश होने के कारण भारी मात्रा में पानी हमारे यहां आया है। ज्यादा जलभराव वाले निचले स्थानों से लोगों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित करना पडा है। Haryana News

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ तथा मानसून से ऐसा संयोग बना जिससे भारी वर्षा हुई। ऐसा संयोग कई वर्षो पहले भी बना था लेकिन अब यह पश्चिमी विक्षोभ आज दोपहर बाद आगे बढ़ गया है जिससे हमारे यहां बरसात का दबाव कम हो गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अब अगले कुछ दिनों में यहां बरसात कम होगी।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला क्षेत्र में जलभराव इसलिए ज्यादा हुआ क्योंकि वहां पर दोनों तरफ से पानी की मार पड़ी। एक तरफ से एसवाईएल नहर में पानी आ गया तथा दूसरी तरफ से घग्गर व टांगरी नदियों में उफान से वहां जलभराव हुआ। इससे क्षेत्र के 12-13 गांवों पर प्रभाव पड़ा और उन गांवों के लगभग 25 से 30 हजार लोगों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। उन्हें सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, बैंकेट हॉल आदि में रखा गया है और प्रशासन, एनडीआरएफ तथा सेना सभी मिलकर राहत व बचाव कार्यो में लगे हैं। इन लोगों के लिए भोजन, पानी तथा जरूरी वस्तुएं पहुंचाई जा रही है। Haryana News

मुख्यमंत्री ने बताया कि पानीपत में भी एक स्थान पर नहर में कटाव हुआ था, जिसे काबू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंचकुला में कुछ पुल टूटे है और मोरनी क्षेत्र में भू-स्खलन हुआ है। अब वर्षा रूकने के बाद सभी विभाग अपने-अपने तौर पर व्यवस्थाओं को ठीक करेगें और आने वाले 24 से 48 घण्टों में स्थिति सामान्य होने की आशा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात से इन्फ्रास्टक्चर जैसे सड़कों, पुलों आदि को नुकसान पहुंचा है, जिसका आंकलन किया जा रहा है। अभी सरकार का ध्यान प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की तरफ ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाया है कि किसी का भी कोई भी नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी। Haryana News

प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने पूरी ही चुकी केन्द्रीय योजनाओं की भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसमें विशेषकर प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, जिसे हरियाणा में लाल डोरा मुक्त योजना के तौर पर शुरू करवाया गया था और बाद में केन्द्र सरकार ने इसे अपनाकर पूरे देश में लागू किया है शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को पूरा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। प्रदेश के सभी 6500 गांवों में इस योजना को लागू कर पूरा किया गया है। Haryana News

Black Turmeric: औषधीय गुणों से भरपूर है काली हल्दी, जानें अनोखे और चमत्कारी लाभ

इसी प्रकार ग्राम सूचना प्रोद्योगिकी के माध्यम से भारत नैट परियोजना के अंर्तगत गांवों को इंटरनेट सुविधा से जोड़ने की परियोजना को भी हमने पूरा कर लिया है। इसके तहत सभी सार्वजनिक सेवाओं की जगहों, चाहे ग्राम सचिवालय हो या आंगनवाड़ी केन्द्र, स्कूल, पीएचसी, सीएचसी आदि सभी संस्थाओं को इंटरनेट से जोड़कर हमने हरियाणा में आईटी क्षेत्र में बड़ा काम पूरा कर लिया है। Haryana News

मुख्यमंत्री ने कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने का भी प्रधानमंत्री को न्यौता दिया है। इन परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि गुरूग्राम तथा नूंह जिलों में अरावली सफारी पार्क विकसित करने व रेवाड़ी में एम्स स्थापित करने की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। इनका शिलान्यास करने का निमंत्रण दिया है। इसी प्रकार अंबाला-कोटपुतली राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-152डी, जो कि ग्रीन फील्ड मार्ग है, को हालांकि वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया है लेकिन इसका विधिवत जनता को समर्पित करने के लिए भी प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है।

Diet Tips For Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ने पर तुरंत खाना छोड़ दें ये चीजें

ग्लोबल साउथ की राह पर जरूरी है मिस्र का साथ
Egypt : संयुक्त राज्य अमेरिका की राजकीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के एक बड़े देश मिस्र की यात्रा पर हैं। वे यहां दो दिन रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मिलकर देश और दुनिया के मसलों पर बात करेंगे। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं के बीच आपसी संबंधों को मजबूत बनाने तथा करोबार एंव आर्थिक सहयोग के नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत-मिस्र व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर मुहर लगने के साथ-साथ रणनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर भी सहमती हो सकती है।

भारत-मिस्र संबंधों के लिहाज से साल 2023 ऐतिहासिक रहा हैं। ऐतिहासिकता की तीन बड़ी वजह हैं- प्रथम, इस साल भारत-मिस्र अपने राजनयिक संबंधो की स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर चुके हैं। द्वितीय, 75 वर्षों की इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी इसी साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से भाग लेने के लिए भारत आए थे। तृतीय, पिछले डेढ दशक के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जो मिस्र के दौरे पर जा रहे हंै। Egypt

इससे पहले साल 2009 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह गुटनिरपेक्ष देशों की शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिए मिस्र गए थे। अब ऐतिहासिकता के इसी दौर को और अधिक पुख्ता करने के लिए मोदी मिस्र की यात्रा कर रहे हैं। मिस्र के साथ भारत के संबंध हमेशा से ही सौहार्दपूर्ण रहे हैं। 15 अगस्त, 1947 को भारत को आजादी मिलने के अगले तीन दिनों में दोनों देशों ने औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित कर लिए थे। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्देल नासिर के बीच गहरे दोस्ताना संबंध थे। दोनों नेताओं ने यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसिप ब्रोज टीटो के साथ मिलकर गुटनिरपेक्ष आंदोलन की नींव रखी थी।

50 और 60 का दशक भारत-मिस्र संबंधों का स्वर्ण काल था | Egypt

रणनीतिक स्तर पर भी दोनों देशों के बीच गहरे संबंध थे। नासिर के कार्यकाल में 1956 के अभूतपूर्व स्वेज संकट के दौरान भारत मिस्र के साथ खड़ा थ। कुल मिलाकर कहें तो 50 और 60 का दशक भारत-मिस्र संबंधों का स्वर्ण काल था। लेकिन 1970 के दशक के उत्तरार्द्ध से जब काहिरा ने सोवियत संघ के नेतृत्व वाले गुट से दूरी बनाते हुए अमेरिका के करीब जाना शुरू किया तो भारत-मिस्र संबंधों में भी शून्यता का भाव भरने लगा । घरेलू मुद्दे और जूदा भू-राजनीतिक विचारों की वजह से शून्यता का यह भाव अगले कुछ दशकों तक बरकरार रहा। कमोबेश यही स्थिति होस्नी मुबारक के शासनकाल में रही। कहा जाता है कि होस्नी जब तक सत्ता में रहे तब तक काहिरा-नई दिल्ली संबंध ठंडे बस्ते में ही रहे।

हालांकि, शीतयुद्ध के दौरान आए इस ठंडेपन ने रिश्तों की खाई को अधिक गहरा नहीं होने दिया और अलग-अलग दौर के भू-राजनीतिक परिदृश्यों के बीच भारत-मिस्र संबंध कमोबेश आगे बढ़ते रहे हैं। कोविड-19 और उसके बाद आए डेल्टा लहर के भयानक दौर ने द्विपक्षीय संबंधों को ठंडे बस्ते से बाहर निकालने का काम किया । डेल्टा लहर के उस भयावह वक्त में मिस्र उन चंद देशों में से एक था जिसने भारत को मेडिकल आॅक्सीजन की सप्लाई मुहैया करवाई। Egypt

मिस्र परंपरागत रूप से भारत के सबसे महत्वपूर्ण अफ्रीकी व्यापारिक साझेदारों में से एक रहा है। मार्च 1978 से दोनों देश मोस्ट फेवर्ड नेशन क्लॉज पर आधारित द्विपक्षीय व्यापार समझौते से बंधे हुए हैं। हाल के वर्षों में भारत-मिस्र व्यापार संबंधों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 3.15 बिलियन डॉलर के वर्तमान भारतीय निवेश के साथ भारत मिस्र में सबसे बड़े निवेशक के तौर पर उभर कर सामने आया है। भारत की तीन प्रमुख कंपनियों ने मिस्र में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए 18 बिलियन डॉलर के एमओयू पर हस्ताक्षर किए है।

दोनों देश रक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दे रहे | Egypt

भारत, मिस्र से खनिज तेल, उर्वरक, अकार्बनिक रसायन और कपास जैसे उत्पादों का आयात करता है। दूसरी ओर मिस्र भारत को आयरन एंड स्टील, लाइट व्हीकल्स और कॉटन भेजता है। सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, आईटी, फार्मास्युटिकल्स, कृषि, उच्च शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे कई क्षेत्रों में भारत और मिस्र के बीच बहुआयामी साझेदारी मजबूत हो रही है। पिछले कुछ समय से दोनों देश रक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दे रहे हैं। पिछले साल खाद्यान संकट के दौरान भारत ने मिस्र को 61 हजार टन गेहूं का निर्यात किया है, जो निर्यात के लिहाज से अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

बहुपक्षीय मंचों पर मिस्र के साथ हमारा उत्कृष्ट सहयोग है। क्षेत्रीय और दूसरे वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों देशों का साझा दृष्टिकोण है। दोनों देश अपने राजनयिक संबध्ंों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर चुके हैं। इसके बावजूद यह प्रश्न परेशान करने वाला है कि अरब जगत की इस बड़ी शक्ति के साथ संबंधों के मामले में भारत अब तक इतना संजिदा क्यों बना रहा। राजनयिक संबंधों का साढ़े सात दशकों का काल कोई छोटी बात नहीं है, फिर भी विदेश नीति के मोर्चें पर मिस्त्र हमारा प्रमुख सहयोगी क्यों नहीं बन सका। यह प्रश्न भी विचारणीय है।

भारत ने जी-20 शिखर बैठक में मिस्र को भी आमंत्रित किया है | Egypt

सच तो यह है कि एशिया, अफ्रीका और यूरोप के त्रिकोण पर अवस्थित होने के बावजूद मिस्र हमारी विदेश नीति में हमेशा हाशिये पर रहा। लेकिन अब यूके्रन पर रूसी हमले के बाद तेजी से बदल रहे वैश्विक परिदृश्य में भारत सामरिक मोर्चें पर मिस्र की अहमियत को समझने लगा है। दूसरा, पीएम मोदी की मिस्र यात्रा की एक बड़ी वजह यह भी कही जा रही है कि भारत ने जी-20 शिखर बैठक में मिस्र को भी आमंत्रित किया है। लेकिन पिछले दिनों मिस्र कश्मीर में हुई जी-20 वर्किग ग्रुप की बैठक में शामिल नहीं हुआ। चीन, तुर्की और सऊदी के प्रतिनिधि भी बैठक में नहीं आए थे। भारत-चीन संबंध जग जाहिर है। कश्मीर मसले पर तुर्की भी भारत का मुखर विरोधी रहा है। ऐसे में भारत की चिंता इस बात को लेकर थी कि कहीं मिस्र चीन के पाले में न चला जाए। मोदी की मिस्र यात्रा की एक वजह यह भी है कि भारत अपनी लुक वेस्ट नीति के तहत पश्चिम एशिया और अफ्रीका में अपने लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलना चाहता है, इसलिए भी वह मिस्र को अहमियत दे रहा है।

जहां तक द्विपक्षीय सहयोग की बात है तो दोनों देश एक-दूसरे के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। सैन्य ताकत बनने का इच्छुक मिस्र भारत से सैन्य हेलिकाप्टर, तेजस लडाकू विमान, आकाश मिसाइल सहित दूसरे सैन्य उपकरण चाहता है। ब्रिक्स की सदस्यता के लिए भी मिस्र भारत का सहयोग चाहता हौ दूसरी ओर भारत चीन पर अपनी आयात निर्भरता कम करना चाहता है। ऐसे में मिस्र भारत की खाद और गैस की आपूर्ति में मदद कर सकता है।

नि:संदेह, मिस्र के साथ द्विपक्षीय संबंधों में यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब भारत अपनी सैन्य कूटनीति के फलक पर मध्य पूर्व एवं उत्तर अफ्रीकी देशों के साथ अपने सुरक्षा सबंधों का विस्तार कर रहा है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिस्र दौरा भारत-मिस्र संबंधों के लिहाज से तो अहम है ही भारत की ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित होगा। prime minister narendra modi

डॉ. एनके सोमानी, अंतर्राष्ट्रीय मामलों के जानकार (यह लेखक के अपने विचार हैं)

यह भी पढ़ें:– Egypt: मिस्र के राष्ट्रपति का प्रधानमंत्री को ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ सर्वोच्च सम्मान

Egypt: मिस्र के राष्ट्रपति का प्रधानमंत्री को ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ सर्वोच्च सम्मान
अमेरिका, मिस्र की छह दिवसीय यात्रा कर लौटे पीएम मोदी

नई दिल्ली। egypt : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्र की अपनी छह दिवसीय यात्रा के बाद सोमवार तड़के भारत लौट आए, इस दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दिल्ली हवाईअड्डे पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए दिल्ली से अन्य भाजपा नेता और पार्टी सांसद जैसे हर्ष वर्धन, हंस राज हंस और गौतम गंभीर भी मौजूद थे।

भाजपा सांसद हंस राज हंस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और बताया कि यात्रा के दौरान वह खूब चमके।’ केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इस बात पर जोर दिया कि ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस राजकीय यात्रा के दौरान जो सम्मान और सम्मान मिला, वह पूरे देश के लिए है.” उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस राजकीय यात्रा के दौरान जो सम्मान मिला, वह पूरे देश का सम्मान है।’ pm modi

जब उनसे पीएम मोदी को दिए गए मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अरब देशों में मिस्र का स्थान मां के समान है और ऐसे में जब पीएम को ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से सम्मानित किया जाता है, यह भारत के लिए भी सम्मान की बात है।’

प्रधानमंत्री की मिस्र यात्रा संभावित गेम चेंजर, भारतीय निवेश को मिलेगा बढ़ावा : रिपोर्ट | Egypt

मिस्र। प्रधानमंत्री की मिस्र यात्रा से उत्तरी अफ्रीकी देश में भारत के निवेश में पर्याप्त वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होने और मिस्र के लिए ब्रिक्स आर्थिक समूह में प्रवेश करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बनने की उम्मीद है।

अल जजीरा के अनुसार, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय मिस्र यात्रा को विश्लेषकों ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए संभावित ‘गेम चेंजर’ के रूप में आंका है।

उल्लेखनीय है कि यह प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की पहली मिस्र यात्रा है और 1997 के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यह यात्रा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी की जनवरी में नई दिल्ली यात्रा के बाद महीनों बाद हो रही है जब वह भारत के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। अल-सिसी यह सम्मान पाने वाले पहले मिस्र के राष्ट्रपति थे। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को उन द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है, जिन्हें दोनों पक्षों ने अल-सिसी की जनवरी की यात्रा के दौरान पहले ही रणनीतिक स्तर तक बढ़ा दिया था। अल जजीरा के अनुसार, विश्लेषकों का कहना है कि इससे यह भी पता चल सकता है कि आने वाले दिनों में संबंध कैसे आगे बढ़ सकते हैं।

भारत दिल्ली में जी20 बैठक की मेजबानी को तैयार | egypt

विदेश मंत्रालय (MEA) के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है: ‘यह राष्ट्रपति सिसी की भारत यात्रा के ठीक छह महीने के भीतर होने वाली एक बहुत ही त्वरित, पारस्परिक यात्रा है। हम उम्मीद करते हैं और आश्वस्त हैं कि यह यात्रा न केवल निरंतर गति सुनिश्चित करेगी बल्कि हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को व्यापार और आर्थिक जुड़ाव के नए क्षेत्रों में विस्तारित करने में मदद करेगी।’ india egypt

मिस्र के दृष्टिकोण से यह यात्रा पश्चिमी गुट से परे साझेदारी में विविधता लाने के पक्ष में है। भारत के लिए, पर्यवेक्षकों ने कहा है कि उसे वैश्विक दक्षिण की आवाज के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करनी है क्योंकि वह सितंबर में राजधानी नई दिल्ली में जी20 बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। द्विपक्षीय वार्ता और विभिन्न व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर के अलावा, पीएम मोदी छोटे भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे और मिस्र में कुछ प्रमुख नेताओं से मिलने की उम्मीद थी। india egypt

भारत और मिस्र के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं क्योंकि वे 1961 के गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के संस्थापक सदस्य थे, जो 120 विकासशील देशों का एक वैश्विक मंच था जो प्रमुख शक्ति गुटों के गुटनिरपेक्षता में विश्वास करता था। बता दें कि मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी तीन बार भारत की यात्रा कर चुके हैं। जबकि मिस्र की नजर देश में भारत के निवेश को बढ़ाने पर है, विशेषज्ञों के अनुसार मिस्र नई दिल्ली काहिरा के माध्यम से मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (MENA) क्षेत्र तक गहरी पहुंच चाहता है।

पीएम मोदी ने किया पानी पे चलने वाली मैट्रो का शुभारंभ! दी देश को पहली वॉटर मेट्रो की सौगात
तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी

विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

कोच्चि।(सच कहूँ न्यूज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में (Water Metro) डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी और कोच्चि वाटर मेट्रो का शुभारंभ एवं विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि केरल बहुत ही जागरूक, समझदार और शिक्षित लोगों का प्रदेश है। यहां के लोगों का सामर्थ्य, विनम्रता, परिश्रम उनकी एक विशिष्ट पहचान बनाता है। आप सभी देश-विदेश की परिस्थितियों से भी भली भांति परिचित रहते हैं।

आज केरल को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है, आज कोच्चि को वाटर मेट्रो की सौगात मिली है। कनेक्टिविटी के साथ-साथ आज केरल के विकास से जुड़े और भी कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इन सभी के लिए केरल के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सहकारी संघवाद पर बल देती है। (Water Metro) राज्यों के विकास को देश के विकास का सूत्र मानती है। केरल का विकास होगा, तो देश का विकास और तेज होगा। हम इस सेवा भावना के साथ काम कर रहे हैं। बीते 9 वर्षों में भारत में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अभूतपूर्व स्पीड और स्केल पर काम किया जा रहा है। इस साल के बजट में भी हमने 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक इंफ्रा पर खर्च करना तय किया है।

उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती हुई शक्ति, इसकी ताकत का लाभ विदेश में रहने वाले प्रवासियों को भी मिल रहा है। भारत में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व स्पीड से अभूतपूर्व स्केल पर काम किया जा रहा है। आज हम देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सेक्टर का पूरी तरह से कायाकल्प कर रहे हैं। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की तरफ बढ़ रहे हैं।

क्या-क्या हैं खासियतें

कोच्चि: देश का पहला वाटर मेट्रो

पहला चरण व्यित्तला-कक्कनाडा के बीच

कोच्चि और पास के 10 द्वीपों को जोड़ेगी

हर 15 मिनट पर मिलेगी मेट्रो

कुल 78 इलेक्ट्रिक नौकाएं शामिल

पहले चरण में 23 नौका और 14 टर्मिनल

सोलर पैनल, बैटरी से चलेगी वाटर मेट्रो

प्रोजेक्ट पर 1,137 करोड़ की लागत

किफायती यात्रा और समय की बचत

हाइकोर्ट-वाइपिन रूट: सिंगल जर्नी टिकट 20 रुपये का

व्यित्तला-कक्कनाडा रूट: सिंगल जर्नी टिकट 30 रुपये का

साप्ताहिक, मासिक, तीन महीने का पास भी उपलब्ध

कोच्चि वन ऐप के जरिए मोबाइल क्यूआर टिकट बुकिंग की सुविधा

पीएम मोदी ने कहा कि देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाने की दिशा में हमने एक और प्रयास किया है। हमारा प्रयास स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल ‘मेड इन इंडिया’ समाधान देने का है। सेमी-हाई स्पीड ट्रेन हो, रो-रो फेरी हो, रोप-वे हो… जहां जैसी जरूरत, वहां वैसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है। अभी तक जितनी भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चली हैं, उनकी एक विशेषता यह भी है कि वो हमारे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन स्थलों को भी जोड़ रही है। केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन भी नॉर्थ केरल को साउथ केरल से जोड़ेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना तेज गति से यात्रा का शानदार अनुभव देगी। सड़क हो, रेल हो, ये अमीर-गरीब, जाति-मत-पंथ का भेद नहीं करते। सभी इसका उपयोग करते हैं। यही सही विकास है। यही एक भारत श्रेष्ठ भारत के भाव को सशक्त करता है और यही हम आज भारत में होते हुए देख रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Fit india quiz 2022 के लिए 15 नवंबर तक करवा सकते है पंजीकरण
लाखों युवाओं को साथ जोडने का लक्ष्य भारतीय खेल प्राधिकरण

की तरफ से निर्धारित किया गया है।

कुरुक्षेत्र(सच कहूँ ब्यूरो)। भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र (Fit india quiz 2022 ) शाखा के प्रभारी कुलदीप सिंह वडैच ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार हरियाणा प्रदेश में फिट इंडिया अभियान के दूसरे चरण का आगाज किया गया है। इस दूसरे चरण में युवाओं में स्वस्थ रहने की अलख जगाने के उद्देश्य से लाखों युवाओं को साथ जोडने का लक्ष्य भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से निर्धारित किया गया है।

फिटइंडियाडॉटएनटीएडॉटएसीडॉटइन पर पंजीकरण

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हरियाणा प्रदेश में भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत की कार्यकारी निदेशिका ललिता शर्मा के मार्गदर्शन में सभी निजी व राजकीय स्कूलों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इस क्विज प्रतियोगिता के लिए 15 नवंबर 2022 तक ऑन लाईन प्रणाली, फिटइंडियाडॉटएनटीएडॉटएसीडॉटइन पर पंजीकरण करवाया जा सकता है। साई प्रभारी कुलदीप सिंह वडैच ने कुरुक्षेत्र जिले के सभी निजी व राजकीय स्कूलों के प्रिंसिपल व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि आज के आधुनिकतम दौर में देश की भावी पीढी बच्चों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें:-:-पूजनीय माता आसकौर जी आयर्वेदा हॉस्पिटल : 428 मरीजों का हुआ फ्री चैकअप

इस विषय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश में फिट इंडिया अभियान के दूसरे चरण में फिट इंडिया 2022 का आगाज किया जा रहा है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति 15 नवंबर तक अपना पंजीकरण ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से करवा सकता है।

3 करोड़ 25 लाख रुपए के राशि के पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे

इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 3 करोड़ 25 लाख रुपए के राशि के पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। इसमें प्रथम प्रथम रर्नअप राष्ट्रीय राउंड, दूसरा रर्नअप अराउंड, यूटी चैम्पियनशिप, एनटीए के बाद राज्य स्तरीय क्वालिफायर, शिक्षकों, प्रिंसिपल और अभिभावकों को भी क्विज प्रतियोगिता का हिस्सा बनाया जाएगा। इस शेड्यूल को बकायदा सभी स्कूलों तक पहुंचाया गया है। इसके लिए साई की तरफ से कुछ नोमिनल फीस 50 रुपए प्रति विद्यार्थी भी निर्धारित की गई है।

साझे प्रयासों से ही इस अभियान को सफल बनाया जाएगा

उन्होंने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से समय-समय पर फिट इंडिया मूवमेंट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर रूप से किया जा रहा है। इसके लिए साई के सभी अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे है। सभी के साझे प्रयासों से ही इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए साई कुरुक्षेत्र के प्रशिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, हिमाचल और पंजाब को भी मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री ने वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव के साथ मुख्यमंत्री ने उठाया वंदे भारत के सफर का आनंद

मंत्रिमंडल के सदस्यों, सांसद और विधायकों के साथ वंदे भारत में सवार हुए मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ से अंबाला स्टेशन तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वंदे भारत एक्सप्रेस में की यात्रा

वंदे भारत में बैठकर ऐसा लगता है कि ट्रेन नहीं बल्कि प्लेन में यात्रा कर रहे हो: मनोहर लाल

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरी झंडी के बाद वंदे भारत ट्रेन ऊना से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। चंडीगढ़ पहुंचने पर वंदे भारत एक्सप्रेस का हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव से भी मुलाकात की। दोनों ने चंडीगढ़ से अंबाला तक इकट्ठे यात्रा की। श्री मनोहर लाल के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और विधायक भी ट्रेन में सवार हुए और अगले गंतव्य अंबाला पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा, श्री कंवर पाल, श्रीमती कमलेश ढांडा, श्री बनवारी लाल, सांसद श्री रत्नलाल कटारिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड़ समेत कई विधायक और अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें:-नदियां हैं हमारी राष्ट्रीय संपदा, इनका सरंक्षण जरूरी: मुख्यमंत्री

सरकार ने 75 ऐसी ट्रेन चलाने का फैसला लिया

अंबाला पहुंचने पर स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज और स्थानीय नागरिकों ने केंद्रीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में अंबाला पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस ट्रेन की सौगात से हरियाणा के लोगों को खासा फायदा होगा। नई ट्रेन चलने से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में सरकार ने 75 ऐसी ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे देश की प्रगति को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर ऐसा लगा कि ट्रेन में नहीं बल्कि प्लेन में सफर कर रहे हो।

केंद्र सरकार ने 200 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान तैयार

मनोहर लाल ने कहा कि इस ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रा सुगम और सुरक्षित हो गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में समय की बचत के साथ-साथ यात्री आरामदायक सफर का लाभ उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल सेवा का विस्तार और उसको आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। केंद्र सरकार ने 200 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। रेलवे स्टेशनों में आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूरी तरह से भारत में ही बनाई गई है। देश में बनने के कारण इस पर कम लागत आई है लेकिन इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ट्रेन कई तरह के एडवांस फीचरों से लैस है। तेज स्पीड होने के साथ-साथ ट्रेन की सीटों को काफी आरामदायक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चौथी वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी। ऊना से नई दिल्ली के लिए यात्रा का समय दो घंटे कम हो जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भाजपा पंजाब में सही विकल्प के रूप में सामने आई है: पीएम नरेंद्र मोदी
जालंधर l पंजाब को ‘नवां पंजाब नई टीम दे नाल’ का नारा देते हुए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब में एक सही और मजबूत विकल्प के रूप में सामने आई है। पंजाब मौका देगा तो भाजपा पंजाब का कल्याण करेगी।

मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को यहां चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) की गठबंधन सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा,“ मैं पंजाब वासियों को विश्वास दिलाता हूं कि पंजाब के भविष्य के लिए अच्छा काम करूंगा। ”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।