Conditions - Sach Kahoon Hindi

शंभू बार्डर पर बने कर्फ्यू जैसे हालात
रोष: पटियाला के शंभू बॉर्डर पर इनेलो वर्करों ने प्रदर्शन कर लगाया धरना

हरियाणा जाने से रोके पंजाब के वाहन

हरियाणा ने अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां व पंजाब ने 30 कंपनियां तैनात की

पंजाब पुलिस ने किए थे कड़े सुरक्षा प्रबंध, डीसी व एसएसपी ने संभाला मोर्चा

पटियाला/ शंभू बार्डर (खुशवीर तूर)। एसवाईएल मुद्दे पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को शंभू बार्डर पर पंजाब के वाहनों को हरियाणा मतें जाने से रोकने के लिए धरना देकर रोड जाम किया। इस मौके पंजाब -हरियाणा बार्डर कफ्यू जैसे हालात बने रहे।

वैसे पंजाब व हरियाणा प्रशासन ने संयुक्त रूप से रणनीति के अंतर्गत यातायात को अन्य रास्तों से हरियाणा की तरफ भेजा गया। कई जगह जाम जैसे हालात बने रहे और आम लोगों को मुश्किलें का सामना करना पड़ा। पंजाब सहित हरियाणा द्वारा शंभू बार्डर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

100 से अधिक वर्कर पहुंचे

जानकारी के अनुसार इनेलो नेताओं ने शंभू बार्डर पर हरियाणा से पंजाब आने वाले वाहनों को रोकने संबंधी सुबह 10 बजे से ट्रालियां इत्यादि को रोक दिया गया। इस दौरान 100 से अधिक इनेलो वर्करों ने सड़क पर धरना लगाकर अपना रोष प्रदर्शन भी शुरू किया। पटियाला के डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित व एसएसपी डा. एस भूपति खुद शंभू बार्डर पर पंजाब की तरफ से नेतृत्व कर रहे थे।

उन्होंने हालातों पर पूरी नजर रखी हुई थी। यात्रियों ने बताया कि वह सुबह से पंजाब जाने के लिए खड़े हैं, परंतु उनके लिए कोई बस नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी है तो वह अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है परंतु जनता को तंग कर रही है।

पंजाब की बसे पजाब सीमा तक ही यात्रियों को उतार कर जा रही है। हरियाणा में पंजाब की बस प्रवेश नहीं कर रही है और यात्रियों को पंजाब की सीमा से चीका तक पैदल आना पड़ रहा है।

चार बजे यातायात बहाल

इनेलो वर्करों ने हरियाणा से घग्गर पुल नजदीक एकत्रित होकर अपना प्रदर्शन किया। जाम हटाने के बाद शाम चार बजे यातायात बहाल कर दी। पटियाला जिले में शंभू बार्डर सहित ढाबी गुज्जरां व पंजाब पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हुए थे। विभिन्न स्थानों पर सैंकड़ों की संख्या में पंजाब पुलिस के जवान व अधिकारी तैनात थे। पटियाला के एसएसपी डा. भूपति ने बताया कि बंद का काम पूरी शांति के साथ निपट गया।

हरियाणा की तरफ जाते रहे वाहन

इनेलो के प्रदर्शन के बीच पंजाब के वाहन हरियाणा की तरफ जाते देखे गए। मुख्य मार्ग पर से इनेलो वर्करों ने चाहे वाहनों को रोक लिया, लेकिन परिवर्तनीय रास्तों से फिर भी यातायात हरियाणा में जाती रही। इस मौके कई जगह वाहनों की लम्बी लाईनों लग गई।

सुनसान रहा टोल प्लाजा

नेशनल हाईवे पर गांव बपरौर के पास बना टोल प्लाजा सोमवार को करीब छह घंटे तक सूना रहा। रोजाना करीब 25 से तीस हजार वाहन पंजाब से दिल्ली की ओर इसी रूट से आगे बढ़ते हैं। इस बीच इस टोल प्लाजा के जरिये वाहन स्वामियों से करोड़ों रुपये की वसूली की जाती है। सोमवार को इनेलो के प्रदर्शन के मद्देनजर इस टोल प्लाजा की भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

ये रास्ते हुए प्रभावित

डबवाली में पंजाब के मलोट, फिरोजपुर व भटिंडा की तरफ से आने वाले वाहन

टोहाना में पटियाला आने वाले वाहन

खनौरी से आने वाले वाहन

अंबाला शहर स्थित बलदेव नगर

अंबाला के पास ही हरियाणा-पंजाब शंभू बैरियर

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

निसंदेह 5000 तक जमा की शर्त थी नाइन्साफी
भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के दौरान 5000 रुपए से ज्यादा के पुराने नोट एकदम से जमा नहीं करने के अपने निर्णय को तीव्र विरोध के बाद एक दिन बाद वापिस ले लिया। जबकि नोटबंदी के पहले सप्ताह में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से एक नहीं कई बार वायदा किया था कि वह 30 दिसम्बर तक यानि पूरे पचास दिनों तक अपने पुराने नोट जमा करवा सकते हैं और बैंकों में भीड़ से आमजन घबराए नहीं, धैर्य से अपनी राशि जमा करवाएं। अत: आमजन, व्यापारी सभी ने राहत की सांस ली थी और बारी-बारी से अपनी रकम जमा करवाने लगे। यह सत्य है कि हर देशवासी ने केन्द्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय का भरपूर समर्थन किया। लोग खुशी-खुशी अपना काम-धन्धा छोड़, बिना खाये-पीये कई घंटों, यहां तक कि दिनों तक भी बैंक की कतारों में खड़े हुए। यहां सरकार भी सहमत है कि नोटबंदी से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कई लोगों की तो बैंक कतार में जान भी चली गई। लोगों ने कतारों में अपने ही पैसों के लिए पुलिस, सुरक्षा गार्डों के हाथों अपमान भी झेला। ऐसी परिस्थितियों में भारतीय रिजर्व बैंक ने आए दिन नए-नए फरमान कर भी आमजन को सदैव भ्रम की स्थिति में डाले रखा। रिजर्व बैंक की इन घोषणाओं से सरकार की नोटबंदी की योजना भारी विरोध का कारण भी बनती रही है। इस कारण विपक्षी दलों ने संसद को भी ठ΄प रखा। अत: जब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 दिसम्बर तक किसी को भी कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, तब आखिरी दिनों में आकर रिजर्व बैंक क्यों सरकार के निर्णय पर अपनी शर्तें थोप रहा है? नि:संदेह आरबीआई के 5000 की शर्त थोपने व वापिस लेने से सरकार की साख प्रभावित हुई है। नोटबंदी एक क्रांतिकारी व्यवस्था परिवर्तन होती है। इसमें एक चाक-चौबंद योजना को चरणबद्ध पूरा करना होता है। थोड़ी सी चूक होने पर पूरे देश की आर्थिक व्यवस्था, आर्थिक चक्र गड़बड़ा जाता है। भारत की तरह दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला ने भी नोटबंदी को लागू किया था, लेकिन पूरी योजना व उससे संबंधित निर्णय सही तरह लागू न हो पाने के चलते एक सप्ताह बाद ही वहां सरकार को अपना निर्णय वापिस लेना पड़ा। वेनेजुएला में इस दौरान आगजनी, हिंसा, लूटपाट हुई वह अलग। अत: भारतीय रिजर्व बैंक को गर्व करना चाहिए कि कैसे सवा सौ करोड़ लोगों ने बैंकिंग व्यवस्था में भ्रष्टाचार, रिजर्व बैंक की करंसी स΄लाई की लेटलतीफी के बावजूद भी देश में नोटबंदी को सफल बनाया। शादी का कार्ड दिखाकर अढ़ाई लाख रुपए, एकमुश्त प्राप्त कर सकने की व 2005 से पहले के पांच सौ के नोटों को बैंकों द्वारा स्वीकार नहीं कर सकने की अफवाहों पर रिजर्व बैंक ग्राहकों को पूरी नोटबंदी दौरान समझा पाने में असफल रहा। लेकिन आमजन ने रिजर्व बैंक की अनेकानेक खामियों का कोई तीव्र विरोध नहीं किया। 5000 रुपए की आखिरी दिनों में थोपी शर्त देशवासियों के साथ घोर नाइन्साफी व रिजर्व बैंक का तुगलकी फरमान ही कहा जाएगा। खासकर तब, जब आरबीआई, वित्त मंत्रालय, आयकर विभाग के पास हर दिन की जमा की गई पुरानी करंसी का हिसाब है, अत: इस शर्त को लाना बेहद मूर्खता पूर्ण था। भविष्य में मुद्रा नियंत्रण की अपनी नीतियों को लागू करने से पहले रिजर्व बैंक को चाहिए कि वह अपनी नीति व योजना को अच्छी तरह परखे। वित्त मंत्रालय व सरकार को वह नीति अच्छी तरह स्पष्ट करे, तब व्यवहारिक तौर पर लागू करे।