Sheikh Hasina - Sach Kahoon Hindi
Bangladesh: शेख हसीना के बेटे ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा-यूनुस मेरी मां को छू भी नहीं सकते
Sajib Wazed Statement: नई दिल्ली। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (आईसीटी) द्वारा सुनाई गई मौत की सजा को लेकर उनके पुत्र एवं अवामी लीग के प्रमुख सदस्य सजीब वाजेद ने आईएएनएस से विशेष वार्ता की। बातचीत के दौरान उन्होंने वर्तमान यूनुस सरकार पर तीखा प्रहार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया। Bangladesh News
सजीब वाजेद के अनुसार, आईसीटी का यह निर्णय पूर्णतः अवैध और न्यायिक व्यवस्था का उपहास है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में स्थापित मौजूदा शासन न तो संवैधानिक है, न लोकतांत्रिक और न ही कानूनी वैधता रखता है। उनके अनुसार, ट्रिब्यूनल के 17 न्यायाधीशों को हटाकर एक ऐसे न्यायाधीश को नियुक्त किया गया है जिसे न तो इस प्रकार के मामलों का अनुभव है और न ही वह निष्पक्ष दृष्टिकोण रखता है।
”कानून व्यवस्था बहाल होते ही पूरा मामला स्वतः निरस्त हो जाएगा।”
जब सजीब से पूछा गया कि क्या यह सजा सुनाए जाने के बाद प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस, शेख हसीना को किसी प्रकार का नुकसान पहुँचाने की कोशिश करेंगे, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि “वे ऐसा करने में सक्षम ही नहीं हैं। न तो वे उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं और न ही सजा लागू करवा सकते हैं। कानून व्यवस्था बहाल होते ही पूरा मामला स्वतः निरस्त हो जाएगा।”
सजीब वाजेद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी तथा भारत सरकार का अत्यंत आभारी हूँ। उन्होंने मेरी माता की सुरक्षा सुनिश्चित की है। वह पूर्ण सुरक्षा में हैं और इसके लिए मैं भारत के लोगों का सदैव ऋणी रहूंगा।” प्रत्यर्पण के प्रश्न पर सजीब ने बताया कि प्रत्यर्पण के लिए दोनों देशों के बीच संधि तथा विधिक प्रक्रियाओं का पालन अनिवार्य है। चूँकि बांग्लादेश में वर्तमान सरकार वैध नहीं है और न ही कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया, इसलिए “मेरी माता का प्रत्यर्पण संभव ही नहीं है।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शेख हसीना को दोषी ठहराने का उद्देश्य आगामी चुनावों से उन्हें और उनकी पार्टी को दूर रखना है। सजीब के अनुसार, “यह पूरा कदम राजनीतिक मंशा से प्रेरित है। यूनुस सरकार ने कानून में परिवर्तन कर यह सुनिश्चित किया कि किसी आरोपित व्यक्ति को चुनाव लड़ने की अनुमति न मिले, इसी कारण मेरी माता को जल्दबाज़ी में सजा सुनाई गई। अवामी लीग को चुनाव से प्रतिबंधित करना लोकतंत्र का खुला हनन है।” Bangladesh News
बांग्लादेश में शेख़ हसीना पर तनावपूर्ण हालात के बीच निर्णय आज, सुरक्षा कड़ी
नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना (Sheikh Hasina) के विरुद्ध चल रहे प्रकरण में इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल बांग्लादेश (आईसीटीबीडी) आज अपना महत्वपूर्ण फैसला सुनाने जा रहा है। इस निर्णय से पूर्व ही देश में तनावपूर्ण वातावरण बन गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राजधानी ढाका सहित कई क्षेत्रों में देखते ही कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। Bangladesh News
ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के आयुक्त शेख मोहम्मद सज्जात अली ने रविवार देर शाम आदेश जारी करते हुए कहा कि कहीं भी आगजनी, कॉकटेल विस्फोट, हिंसा या सुरक्षा बलों व नागरिकों पर हमले की कोशिश की गई, तो तुरंत कठोर कार्रवाई की जाएगी। आदेश के बाद से ही राजधानी में सुरक्षा बलों की तैनाती और गश्त बढ़ा दी गई है।
बंद के दौरान ढाका में विस्फोटों और आगजनी की घटनाओं में तेजी देखी गई
अवामी लीग द्वारा 16-17 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय बंद के दौरान ढाका में विस्फोटों और आगजनी की घटनाओं में तेजी देखी गई, जिससे चिंता और अधिक बढ़ गई है। हसीना के शासनकाल को लेकर उनके ऊपर हत्या, मानवाधिकार उल्लंघन, छात्रों की अवैध गिरफ्तारी, एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग और बल प्रयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
प्रॉसिक्यूशन पक्ष ने अदालत से शेख़ हसीना को दोषी पाए जाने पर मृत्युदंड देने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि हसीना की गैरमौजूदगी में ही यह फैसला सुनाया जाएगा। जुलाई 2024 में अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के दिन भी देश के कई हिस्सों में हिंसा और प्रदर्शन भड़के थे। आज की कार्यवाही को देखते हुए ढाका में सुबह से ही कड़े प्रबंध किए गए हैं।
हाईकोर्ट गेट से लेकर डोयल छत्तर तक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस, रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) और अन्य सुरक्षाबलों की टीमें प्रमुख स्थानों पर तैनात हैं। हाईकोर्ट तथा ट्रिब्यूनल परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। अभियोजन पक्ष के गाजी एमएच तमीम के अनुसार, अदालत की कार्यवाही सुबह 11 बजे आरंभ होगी।
गौरतलब है कि जुलाई 2024 में देशभर में भड़के छात्र आंदोलन और हिंसा के बीच शेख़ हसीना की सरकार सत्ता से बेदखल हुई थी। इसके बाद अनेक आपराधिक मामलों में उन्हें आरोपी बनाया गया तथा वे देश छोड़कर भारत आ गईं। उनके प्रस्थान के पश्चात् बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय हुई हिंसा में लगभग 1,400 लोगों की जान गई थी। Bangladesh News
Sheikh Hasina: बांग्लादेश अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया
Sheikh Hasina Arrest Warrant: बांग्लादेश (एजेंसी)। आज गुरुवार को बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। शेख हसीना अगस्त में छात्र नेतृत्व वाली क्रांति के बाद सत्ता से बाहर होने के बाद देश छोड़कर भाग गई थीं। Sheikh Hasina
हसीना सहित 45 अन्यों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी | Sheikh Hasina
यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने हाल ही में हुए सामूहिक छात्र आंदोलन के दौरान मानवता के खिलाफ कथित अपराधों के लिए हसीना और अवामी लीग के शीर्ष नेताओं को दोषी ठहराया गया है और हसीना सहित 45 अन्यों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गयाहै।
बांग्लादेश के अंग्रेजी दैनिक द डेली स्टार के अनुसार मुख्य अभियोजक मुहम्मद ताजुल इस्लाम के हवाले से बताया कि न्यायाधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मोहम्मद गुलाम मुतुर्जा मजूमदार के नेतृत्व में अभियोजन पक्ष द्वारा न्यायाधिकरण में दो याचिकाएं दायर करने के बाद यह आदेश पारित किया गया।
रिपोर्ट में न्यायाधिकरण के मुख्य अभियोजक ने कहा, ‘‘न्यायाधिकरण ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हसीना सहित 46 लोगों को 18 नवंबर तक गिरफ्तार करने के बाद उनके समक्ष पेश करें। शेख हसीना जुलाई से अगस्त के दौरान नरसंहार, हत्याएं और मानवता के खिलाफ अपराध करने वालों की मुखिया थीं।’’ रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पूर्व मंत्री ओबैदुल कादर, असदुज्जमां खान कमाल, हसन महमूद और अनीसुल हक 46 लोगों में शामिल हैं। Sheikh Hasina
Haryana News: मोदी की मौजूद गी में नायब सैनी ने दूसरी बार ली हरियाणा के सीएम पद शपथ
शेख हसीना के बेटे का बड़ा दावा, शेख हसीना ने नहीं दिया इस्तीफा? अभी भी मेरी मां बांग्लादेश की प्रधानमंत्री
ढाका (एजेंसी)। बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) के बेटे सजीब वाजिद जॉय ने शनिवार को कहा कि उन्होंने (सुश्री हसीना) देश छोड़ने से पहले आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। सजीब ने यहां अपने बयान में कहा कि सुश्री हसीना को समय नहीं मिला और उन्होंने आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा ‘मेरी मां ने एक बयान जारी करने और अपना इस्तीफा सौंपने की योजना बनायी थी , लेकिन फिर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के आवास की ओर मार्च करना शुरू कर दिया। और समय नहीं था। मेरी मां के पास सामान भी नहीं था। जहां तक संविधान की बात है, तो वह अभी भी बंगलादेश की प्रधानमंत्री हैं। Bangladesh News
उन्होंने कहा कि हालांकि बंगलादेश के राष्ट्रपति ने सैन्य प्रमुखों और विपक्षी नेताओं से परामर्श के बाद संसद को भंग कर दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री के औपचारिक रूप से इस्तीफा दिए बिना कार्यवाहक सरकार के गठन को अदालत में चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सुश्री हसीना की अवामी लीग पार्टी अगला चुनाव लड़ेगी, जो तीन महीने के भीतर होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि अवामी लीग सत्ता में आयेगी। अगर नहीं, तो हम विपक्ष में होंगे। कोई भी रास्ता ठीक है। Bangladesh News
यह पूछे जाने पर कि क्या वह अवामी लीग के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, सजीब ने कहा, ‘मेरी माँ वैसे भी इस कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त होने वाली थीं। अगर पार्टी चाहती है, तो मैं निश्चित रूप से इस पर विचार करूंगा। उन्होंने कहा, ‘मेरी माँ विद्रोह का नेतृत्व करने वाले छात्रों की मांग के अनुसार घर वापस लौटकर मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार हैं। वह गिरफ्तारी के खतरे से पहले कभी नहीं डरी। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। सिर्फ़ इसलिए कि उनकी सरकार में लोगों ने अवैध काम किए, इसका मतलब यह नहीं है कि मेरी मां ने ऐसा करने का आदेश दिया। इसका मतलब यह नहीं है कि मेरी मां इसके लिए जिÞम्मेदार हैं। Bangladesh News
सजीब ने कहा, ‘सरकार एक बहुत बड़ी मशीनरी है। जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। मेरी मां ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा करने का आदेश बिल्कुल नहीं दिया। पुलिस हिंसा को रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कुछ पुलिस अधिकारियों ने अत्याधिक बल का इस्तेमाल किया। हमने छात्रों पर गोली चलाने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया था। हमने वह सब कुछ किया जो हम कर सकते थे। राजनीतिक दल कहीं नहीं जा रहे हैं। आप हमें मिटा नहीं सकते। हमारी मदद और हमारे समर्थकों के बिना, आप बंगलादेश में स्थिरता लाने में सक्षम नहीं होंगे। Bangladesh News
यह भी पढ़ें:– जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी किया कठुआ में देखे गए आतंकादियों के चित्र
Bangladeshi Refugees Plead : बांग्लादेशी शरणार्थियों की गुहार! ‘‘हमें भारत में जगह दो या हमें मार दो’’!
Bangladeshi Refugees Plead : बांग्लादेश (एजेंसी)। बांग्लादेशी हिंसा (Bangladesh Protest) के बीच भारत बांग्लादेश सीमा पर शरणार्थी संकट गहराने लगा है। ऐसा मामला तब देखने में आया जब पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में बांग्लादेशी शरणार्थियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से गुहार लगाई, ‘‘या तो हमें भारत में शरण दे दो या यहीं मार दो। अगर हम वापस गए तो वे भी हमें मार देंगे।’’ बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत में शरण लेने के लिए 500 से अधिक शरणार्थी नो मैन्स लैंड पर इंतजार कर रहे हैं। Bangladesh Protest
छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह से उत्पन्न गंभीर संकट के कारण शेख हसीना ने बांग्लादेश की प्रधान मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और ढाका भाग गईं। छात्रों के विरोध की शुरूआत बांग्लादेश में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के लिए नौकरी कोटा में सुधार की मांग को लेकर हुई। हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश के प्रदर्शनकारियों ने खुशी मनाई। वहीं दूसरी ओर हिंदुओं और अवामी लीग के सदस्यों सहित अल्पसंख्यकों के खिलाफ लक्षित हिंसा की रिपोर्ट ने अब चिंताएं बढ़ा दी हैं। साथ ही बांग्लादेश के विरोध और उथल-पुथल के परिणामस्वरूप सीमावर्ती क्षेत्रों में शरणार्थी संकट में भी नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है। Bangladesh Violence
बांग्लादेश से शरणार्थी नागर नदी को तैरकर पार कर गए | Bangladesh Protest
एक बांग्ला समाचार पत्र में बताया गया कि सैकड़ों शरणार्थी बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के साथ उत्तर दिनाजपुर सीमा के पास नो-मैन्स लैंड पर आ गए हैं। संघर्ष-ग्रस्त बांग्लादेश से शरणार्थी भारत में शरण लेने के लिए नो-मैन्स लैंड तक पहुँचने के लिए नागर नदी को तैरकर पार कर गए हैं। बीएसएफ ने आश्रय देने से इनकार कर दिया और उन्हें वापस जाने के लिए कहने में सतर्कता बरती है। Bangladesh News
रिपोर्ट में 500 ​​से अधिक शरणार्थी, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं, एक ही गुहार के साथ नो-मैन्स लैंड पर खड़े हैं- ‘भारत से आश्रय’। जैसा कि भारत बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को शरण देने के कूटनीतिक संघर्ष से गुजर रहा है, बीएसएफ शरणार्थियों को आक्रामक तरीके से वापस भेज रही है। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की रात, बलियाडांगी उपजिला में बांग्लादेश के प्रदर्शनकारियों ने राधाकृष्ण बाजार पर धावा बोला और दुकानों को जला दिया।
बांग्लादेश को देश के सबसे प्रशंसित बुद्धिजीवियों में से एक – नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस – से उम्मीदें हैं कि वे तख्तापलट और राजनीतिक उथल-पुथल से त्रस्त देश में स्थिरता लाएंगे, लेकिन उथल-पुथल के कारण होने वाली मौतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। गरीबी को कम करने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले मोहम्मद यूनुस को मंगलवार को नई अंतरिम सरकार का मुखिया बनाया गया। Bangladesh Protest
Paris Olympics 2024 : इस भारतीय पहलवान को बड़ा झटका! नहीं खेल पाएंगी फाइनल! जानिए क्यों?
Sheikh Hasina : शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर बेटे सजीब वाजेद जॉय ने की ये बड़ी घोषणा!
बांग्लादेश (एजेंसी)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय (Sajeeb Wazed) ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि उनकी मां राजनीति में अब वापस नहीं आएंगी। यह बयान हसीना के इस्तीफे और बांग्लादेश से प्रस्थान के बाद आया है, जो प्रधानमंत्री के रूप में अपना 15 साल का कार्यकाल पूरा कर रही हैं और भारत में उनके आगमन को चिह्नित कर रही हैं। Sheikh Hasina
जॉय ने एक चैनल के कार्यक्रम में बताया कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ‘निराश’ हैं कि उन्होंने इतने इतने काम अल्पसंख्यकों के लिए किए हैं फिर भी अल्पसंख्यक उनके खिलाफ उठ खड़े हुए। चैनल ने शेख हसीनी के हवाले से कहा, ‘‘ मैं बहुत निराश हूं कि इतनी मेहनत के बाद भी अल्पसंख्यक उनके खिलाफ उठ खड़े हुए।’’ जॉय ने इस बात का भी दावा किया है कि शेख हसीना रविवार से ही प्रधानमंत्री पद छोड़ने का विचार कर रही थीं।
”उन्होंने देश को तब संभाला जब यह एक असफल देश था”
सजीब ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के रूप में अपनी मां हसीना के कार्यकाल का भी बचाव किया, उन्होंने कहा कि उन्होंने देश को तब संभाला जब यह एक असफल देश था और अब इसे उन्होंने बदल दिया। जब उन्होंने सत्ता संभाली तो इसे एक असफल देश माना जाता था। यह एक गरीब देश था। आज तक इसे एशिया के उभरते देशों में से एक माना जाता था। वह बहुत निराश हैं। Sheikh Hasina
जॉय, पूर्व प्रधानमंत्री के आधिकारिक सलाहकार थे, ने खुलासा किया कि शेख हसीना ने अपनी सुरक्षा के लिए अपने परिवार के आग्रह पर देश छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों के प्रति सरकार के कठोर रवैये के आरोपों के जवाब में, जॉय ने कहा, ‘‘आपने पुलिसकर्मियों को पीट-पीटकर मार डाला है – कल ही 13 लोगों की हत्या की गई। तो आप पुलिस से क्या उम्मीद करते हैं जब भीड़ लोगों को पीट-पीटकर मार रही हो?’’
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गईं, सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली के खिलाफ हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा में कम से कम 300 लोग मारे गए और यह उनके 15 साल के शासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई। Sheikh Hasina
Bangladesh News Updates : बांग्लादेशी सेना ने की अंतरित सरकार बनाने की घोषणा, भारत ने बुलाई सर्वदलीय…
Big Breaking : प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागी : रिपोर्ट
Bangladesh Violence live Updates : बांग्लादेश (एजेंसी)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश हिंसा को उग्र होते देख इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़ दिया है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से निकलकर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शेख हसीना के एक निजी सहयोगी ने अल जजीरा को बताया कि प्रधानमंत्री सेना के हेलीकॉप्टर से देश छोड़कर भाग गई हैं। PM Sheikh Hasina
सेना के हेलीकॉप्टर से देश छोड़ा | PM Sheikh Hasina
VIDEO | Armed soldiers patrol deserted streets of Dhaka as a strict curfew remains in place following a day of violent clashes between security forces and protesters that claimed hundreds of lives across the country.#BangladeshViolence pic.twitter.com/RPelCNdRTa
— Press Trust of India (@PTI_News) August 5, 2024
रिपोर्ट की मानें तो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के एक वरिष्ठ सलाहकार ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘‘वह और उनकी बहन गणभवन छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चली गई हैं।’’ वरिष्ठ सलाहकार ने आगे बताया कि संकटग्रस्त नेता का इस्तीफे की पहले से ही संभावना थी, क्योंकि उनसे पद छोड़ने की संभावना के बारे में पहले ही पूछा गया था। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पों के एक दिन बाद, देश भर में सैकड़ों लोगों की जान लेने वाले सख्त कर्फ्यू के कारण सशस्त्र सैनिक ढाका की सुनसान सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। PM Sheikh Hasina
3rd Class Student Thrashed : पैन चुराने पर तीसरी कक्षा के मासूम को इतनी बड़ी सजा, जानकर खून खौल उठेगा आपका!
मोदी शुक्रवार शाम बाइडेन, हसीना और जुगनाथ से अपने निवास पर मिलेंगे
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ और बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से शुक्रवार शाम अपने निवास पर मुलाकात करेंगे। मोदी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,” आज शाम में अपने निवास पर तीन द्विपक्षी बैठकर करने जा रहा हूं। मैं मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलूंगा।”
उन्होंने कहा कि इन बैठकों से इन देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय सदस्यों संबंधों की समीक्षा करने का और विकास के क्षेत्र में सहयोग मजबूत कर करने का अवसर मिलेगा। ये नेता भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को राजधानी में आयोजित किया गया है।
यह भी पढ़ें:– Ashok Gehlot: हमारे संतों ने विश्व को शांति, सद्भाव और एकता का संदेश दिया
बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे : हसीना
प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वागत
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने भारत एवं बांग्लादेश के बीच अटूट एवं प्रगाढ़ संबंधों का गर्व व्यक्त करते हुए आज कहा कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान को उनका देश कभी भुला नहीं सकता है और इसीलिए उन्हें हर बार भारत आने पर बहुत खुशी होती है।
श्रीमती हसीना की मुख्य बातें | Sheikh Hasina
श्रीमती हसीना ने यहां राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्मी स्वागत के बाद मीडिया से संक्षिप्त संवाद में यह टिप्पणी की।
श्रीमती हसीना नकहा, ‘भारत हमारा मित्र है
मैं जब भी यहां आती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है।
बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में भारत ने जो योगदान किया, उसे हमेशा याद करते हैं
प्रधानमंत्री ने किया जोरदार स्वागत
राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती हसीना का गर्मजोशी से स्वागत किया
इसके बाद मेहमान नेता ने तीनों सेनाओं की संयुक्त टुकड़ी की सलामी गारद का निरीक्षण किया
इसके बाद श्रीमती हसीना राजघाट गयीं जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
शाम को राष्ट्रपति से करेंगी मुलाकात
पूर्वाह्न 11 बजे हैदराबाद हाउस में मोदी एवं श्रीमती हसीना के बीच द्विपक्षीय शिखर बैठक हुई जिसमें परस्पर सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए। शाम को श्रीमती हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगी। श्रीमती हसीना एवं उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्य गुरुवार को स्वदेश लौटने के पहले अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करने जाएंगे। मेहमान नेता सोमवार को नयी दिल्ली पहुंचीं थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कल शाम उनसे शिष्टाचार भेंट की थी। श्रीमती हसीना ने कल शाम को हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर जियारत की थी।
यह भी पढ़ें – Britain की नई PM Liz Truss आज लेंगी शपथ, जानें, अकाउंटेंट से अब तक का सफर
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
शेख हसीना अगले सप्ताह भारत आयेंगी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अगले सप्ताह पांच से आठ सितंबर तक भारत की सरकारी यात्रा पर आयेंगी। विदेश मंत्रालय के अरिंदम बागची ने गुरुवार को यहां बताया कि हसीना भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगी। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर भी बंगलादेशी प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। बागची ने कहा, ‘हाल के वर्षों में दोनों पक्षों के बीच उच्च स्तर की भागीदारी कायम रही।
हसीना की यात्रा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों, आपसी विश्वास और समझ के आधार पर दोनों देशों के मध्य बहुआयामी संबंधों को मजबूत करेगी।ह्व उन्होंने कहा कि हसीना अपनी यात्रा के दौरान अजमेर जा सकती है। बंगलादेश की प्रधानमंत्री इससे पहले अक्टूबर 2019 में भारत यात्रा पर आयी थी। सूत्रों के मुताबिक हसीना की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी करार नामक व्यापार समझौते की संभावना प्रबल है। हसीना ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में इस समझौते के मसौदे को मंजूरी दी थी। उनके यहां प्रमुख व्यापारिक संगठनों को भी संबोधित करने का कार्यक्रम संभावित है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
फंसे पाकिस्तानियों के लिए बंगलादेश मानवीय आधार पर बेहतर जीवन सुनिश्चित करेगा: हसीना
ढाका (सच कहूँ न्यूज)। बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि उनकी सरकार ने मानवीय आधार पर उन ‘फंसे हुए पाकिस्तानियों’ के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के लिए एक योजना बना रही है। जिन्होंने 1971 में बंगलादेश की आजादी के बाद पाकिस्तान जाने का विकल्प चुना था। बीएसएस रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। सुश्री हसीना ने कहा यह योजना उन लोगों के लिए है, जो बिहारी बंगलादेश की स्वतंत्रता के बाद पाकिस्तान जाकर वहां की नागरिकता लेना चाहते थे लेकिन पाकिस्तान ने उन्हें कभी भी नहीं स्वीकारा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 1971 के बाद बिहारियों की कई पीढ़ियां पैदा हुर्इं और हम इंसान को इंसान के तौर पर देखना चाहते हैं। बिहारी बहुत मेहनती होते हैं और उनमें काम करने का हुनर होता है। उन्होंने कहा कि बिहारी अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ बंगलादेश में रह रहे हैं और वे जिनेवा कैंपों में एक छोटी सी जगह में अमानवीय जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनके लिए अच्छे आवास की व्यवस्था करना चाहती है और उन्हें उन नौकरियों में लगाना चाहती हैं, जिनके पास कौशल है। उन्होंने कहा कि सरकार उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए काम कर रही है, ताकि वे सभी बेहतर जीवन जी सकें। बंगलादेश में ‘फंसे हुए बिहारी’ समुदाय गैर-बंगाली भाषी मुसलमानों को दर्शाता है, जो 1947 में भारत के विभाजन के बाद तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में आए थे, उनमें से ज्यादातर बिहारी समुदाय से थे।
बाद में 1971 के बंगालदेश के मुक्ति संग्राम के दौरान उर्दू भाषी बिहारियों ने पाकिस्तानी सेना का समर्थन किया, जिससे 1971 में बंगलादेश के आजाद होने के बाद लंबे समय तक उन लोगों को अविश्वास और कलंक का दंश झेलना पड़ा था। प्रधानमंत्री ने कहा बंगलादेश के आजाद होने के बाद वे पाकिस्तान जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें वापस लेने के लिए पाकिस्तान ने कोई इच्छा जाहिर नहीं की और वे यहां फंसे रह गए। उन्हें देश के 13 जिलों में अस्थायी शिविरों में ठहराया गया था। राजधानी ढाका के पुनर्वास शिविरों में एक लाख से अधिक बिहारियों रह रहे हैं। जिनेवा कैंप ढाका में ऐसे शिविर में सबसे बड़े हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
बांग्लादेश में शेख हसीना की जीत के भारत के लिए मायने
बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने रविवार को हुए 11वें संसदीय चुनाव में लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की। इस चुनाव में विपक्ष का लगभग सफाया हो गया। हसीना की पार्टी ने 300 में से 276 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं आवामी लीग की सहयोग जातीय पार्टी को 21 सीटें मिली है। इस तरह सत्तारूढ़ आवामी लीग गठबंधन को 300 में से 288 सीटें मिली, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी(बीएनपी) के नेतृत्व वाले गठबंधन नेशनल यूनिटी फ्रंट के खाते में महज 7 सीटें आई। शेख हसीना की जीत अत्यंत प्रचंड स्तर की रही,यही कारण है कि स्वयं गोपालगंज सीट पर शेख हसीना को 2,29,539 वोट प्राप्त हुए, जबकि विपक्षी बीएनपी के उम्मीदवार को केवल 123 मत प्राप्त हुए। बांग्लादेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 151 सीटें चाहिए।
बांग्लादेश की संसद की संरचना: बांग्लादेश की संसद को जातीय संसद कहते हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश की जातीय संसद की सदस्य संख्या 350 है,जिनमें 300 सीटों के लिए मतदान होता है, शेष 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है। इन 50 सीटों के लिए निर्वाचित 300 प्रतिनिधि एकल समानुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर वोट डालते हैं। अभी एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव स्थगित होने के कारण 299 सीटों पर मतदान हुआ। इस बीच विपक्ष ने एक बार फिर चुनाव में जबरदस्त धांधली के आरोप लगाए हैं। बांग्लादेश निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वह इसकी जाँच करेगा। बांग्लादेश की राजनीति एक लंबे अर्से से शेख हसीना और खालिदा जिया के इर्द-गिर्द घूम रही है। उसने 2014 में हुए आम चुनाव का बहिष्कार किया था।बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिद जिया भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में सजा काट रही हंै। उनके बेटे तारिक रहमान को शेख हसीना को जान से मारने के षडयंत्र में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और वे लंदन में निर्वासन में रह रहे हैं।
शेख हसीना और बांग्लादेश का आर्थिक विकास:  बांग्लादेश के चुनाव में शेख हसीना के रिकॉर्ड जीत के बाद विपक्षी दल भले ही धांधली के आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में आवामी लीग के नेतृत्व में बांग्लादेश ने आर्थिक रूप से अपनी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है। वर्ष 2008 में हसीना के सत्ता में आने के बाद बांग्लादेश में प्रति व्यक्ति आय तीन गुना बढ़ी है। कपड़ा उद्योग अर्थव्यवस्था के प्रमुख स्तंभ के तौर पर उभरा है। अमेरिका और यूरोप में माँग में भारी कमी के बावजूद वित्त वर्ष 2017-18 के वस्त्र निर्यात के राजस्व में बांग्लादेश ने उल्लेखनीय 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।शेख हसीना की जीत और भारत: भारत की इस चुनाव पर पैनी नजर थी। हालांकि,इस बार इन चुनावों में भारत की सक्रियता नहीं थी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आम चुनाव 2018 में भारत विरोधी रूख नहीं देखा गया।
भारत के लिहाज से यह बेहद सकारात्मक बदलाव था। वरना बांग्लादेश में कई बार इस्लामिक कट्टरता के पक्षपोषक भारत विरोधी हवा को तूल देते हैं।इस तरह इन चुनावों को भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्तों के लिए सुखद संकेत कहा जा सकता है।भारत-बांग्लादेश करीब 4,100 किमी का बॉर्डर साझा करते हैं। भारत की ऐक्ट ईस्ट पॉलिसी में बांग्लादेश प्रमुख देश है। पिछले कुछ सालों में बांग्लादेश में भारत का निवेश भी बढ़ा है। तीस्ता नदी को लेकर भी दोनों देशों में बात आगे बढ़ रही है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि बांग्लादेश में शेख हसीना की जीत से भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा? शेख हसीना की आवामी लीग पार्टी को भारत समर्थक के तौर पर देखा जाता है,जबकि विरोधी खालिदा जिया की पार्टी को इस्लामिक चरमपंथियों को बढ़ावा देने वाला माना जाता है।
बांग्लादेश को भारतीय सहयोग: शेख हसीना के अगले कार्यकाल के दौरान भारत के तरफ से न सिर्फ बांग्लादेश को दिये जाने वाले आर्थिक सहयोग में वृद्धि होगी, अपितु जापान के साथ मिलकर भारत हिंद महासागर में जो ढाँचागत परियोजना लगाने की योजना बना रहा है,उसमें बांग्लादेश भी भागीदार होगा। भारत,जापान और बांग्लादेश के बीच दक्षिणी बांग्लादेश में पायरा (बंदरगाह) पोर्ट बनाने की बात काफी आगे बढ़ चुकी है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि चीन भी लगातार एक पोर्ट के निर्माण का ठेका हासिल करने के लिए प्रयत्नशील है।वैसे पायरा पोर्ट की एक प्रमुख विशेषता यह है कि भारतीय समुद्र तट से इसकी दूरी काफी कम है और पूर्वोत्तर क्षेत्र को शेष भारत से जोड़ने में यह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। पायरा पोर्ट का निर्माण भारत और जापान की तरफ से घोषित एशिया अफ्रीका ग्रोथ कॉरिडोर(एएजीसी) के तहत किया जाएगा,जिसकी घोषणा दो वर्ष पूर्व दोनों देशों ने की थी।
एएजीसी को चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट रोड इनीशिएटिव(बीआरआई)परियोजना का जवाब माना जाता है। इस तरह बांग्लादेश में पिछले कुछ वर्षों से कई औद्योगिक परियोजनाओं में मदद के बाद अब भारत बांग्लादेश में पोर्ट विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहता है। इससे भारत की सिलीगुड़ी रूट पर निर्भरता घटेगी। भारत पूर्वोत्तर राज्यों में सामान और अन्य चीजों के लिए सिलीगुड़ी रूट पर निर्भरता घटाना चाहता है। चीन के साथ डोकलाम विवाद का मुख्य कारण सिलीगुड़ी रूट ही रहा है। इसके अतिरिक्त भारत बांग्लादेश तक डीजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहा है, जो 2020 तक पूरा हो जाएगा। भारत,बांग्लादेश को परमाणु तकनीक में भी सहयोग कर रहा है। स्पष्ट है कि हसीना की वापसी से भारत-बांग्लादेश संबंध के तीन मूल भूत तत्व समेकित आतंकवादी पहल,व्यापार वाणिज्य तथा आत्मविश्वास निर्माण प्रयास के आधार और भी मजबूत होंगे।
राहुल लाल
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।