Chairman M Venkaiah Naidu - Sach Kahoon Hindi

चुनाव घोषणा पत्र पर सभी दल विचार करें :एम वेंकैया नायडू
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू (M Venkaiah Naidu) ने मंगलवार को सभी राजनीतिक दलों से चुनाव घोषणा पत्र को लेकर देशी व्यापी चर्चा कराने और उससे निष्कर्ष निकाले जाने पर जोर दिया। नायडू ने शून्यकाल के दौरान कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और पार्टिर्यों को इस पर चर्चा करके किसी निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई पार्टी सत्ता में होती है तो इस मुद्दे पर उसकी अलग राय होती है और जब वही पार्टी विपक्ष में आती है तो उसकी अलग सोच होती है। जनता दल (एस) के एच डी देवगौड़ा ने भी चुनाव घोषाणा पत्र को लेकर राजनीतिक दलों के स्तर पर चर्चा कराने पर सहमति व्यक्त की।

अब राजनीतिक दलों में गंभीरता नहीं रही

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि चुनाव घोषणा पत्र की प्रासंगिकता समाप्त हो गयी है। पहले इसकी गरिमा थी और उच्च शिक्षा में इसकी पढ़ाई होती थी लेकिन अब बंद हो गयी है।उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र को लेकर अब राजनीतिक दलों में गंभीरता नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि 1952, 1957 और 1962 तक सभी पार्टी चुनाव घोषणा पत्र को लेकर केन्द्रीय स्तर पर विचार विमर्श करते थे। झा ने चुनाव घोषणा पत्र को कानूनी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इसके माध्यम से नफरत और घृणा नहीं फैलाई जाए और न ही यह आसमानी मुद्दा बने।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अन्नाद्रमुक और द्रमुक के सदस्य राज्यसभा से निलंबित
नई दिल्ली (एजेंसी)। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू (Chairman M Venkaiah Naidu)ने कावेरी नदी पर बांध के मुद्दे को लेकर शीतकालीन सत्र के पहले दिन से ही रोज हंगामा कर रहे अन्नाद्रमुक और द्रमुक के 11 सदस्यों को बुधवार को सत्र की बाकी बची अवधि के लिए निलंबित कर दिया। भोजनावकाश के बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो अन्नाद्रमुक और द्रमुक के सदस्य हमेशा की तरह आसन के निकट आकर शोर शराबा करने लगे।

सभापति ने उनसे अपनी जगहों पर लौटने की अपील की लेकिन इसका असर न होते देख सदन की कार्यवाही पहले 15 मिनट और बाद में तीन बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इससे पहले नायडू ने हंगामा कर रहे सदस्यों को चेतावनी दी कि उन्हें सदन की नियमावली के नियम 255 के तहत निलंबित किया जा सकता है।

सदस्यों पर इसका असर न होते देख उन्होंने अन्नाद्रमुक के नवनीत कृष्णन, विजयला सत्यनाथन,एन गोकुल कृष्णनन, वी मेत्रेयन, मुत्थुकरूपन, ए के सेलवराज, सुब्रमण्यम और ए विजय कुमार तथा द्रमुक के तिरूचि शिवा, कनिमोझी, आर एस भारती, को सत्र की बाकी बची अवधि के लिए निलंबित कर दिया।

उन्होंने सदस्यों से कहा कि वे तत्काल प्रभाव से सदन से बाहर चले जायें। इसके बाद उन्होंने दो बजकर 14 मिनट पर सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।