Body Donation By DSS Volunteer - Sach Kahoon Hindi

Sonipat: शाह सतनाम जी नगर, सरसा के चार्टर्ड अकाउंटेंट की माता राजपति इन्सां बनी पहली देहदानी
छतैहरा मुंडलाना की पहली देहदानी बनी 74 वर्षीय राजपति इन्सां

Body Donation: सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी नगर (सरसा) (Shah Satnam Ji Nagar, Sirsa) निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रियादीप राज इन्सां की माता राजपति इन्सां (74) पत्नी प्रेम सिंह रविवार को सचखंड जा विराजी। उनके मरणोपरांत परिवार की ओर से उनकी आखिरी इच्छानुसार उनके मृत शरीर को उनके पैतृक गांव छतैहरा मुंडलाना (सोनीपत) से मेडिकल रिसर्च हेतु चंडीगढ़ स्थित श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 46 बी में दान किया गया। सचखंडवासी राजपति इन्सां को गांव छतैहरा मुंडलाना का पहला देहदानी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। Sonipat News

इस मौके पर सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लॉक मुंडलाना, शाह सतनाम जी नगर व ब्लॉक के कमेटी सदस्य सहित उनके रिश्तेदार संगे संबंधी व परिवारिक सदस्य गांव छतैहरा मुंडलाना में पहुंचे और सचखंडवासी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं सचखंडवासी राजपति इन्सां के निधन पर डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन कमेटी ने भी शोक प्रकट किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। बता दें कि राजपति इन्सां का परिवार करीब 40 सालों से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है और लंबे समय से उनके बेटे शाह सतनाम जी नगर में रह रहे हैं।

साध-संगत व ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर देहदानी राजपति इन्सां को दी अंतिम विदाई

जानकारी मुताबिक गांव छतैहरा मुंडलाना सोनीपत निवासी एवं हाल निवास शाह सतनाम जी नगर सरसा राजपति इन्सां पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और रविवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके मरणोपरांत बॉडी को उनके पैतृक गांव छतैहरा मुंडलाना लाया गया और सोमवार को पार्थिव देह को पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए मेडिकल रिसर्च हेतु श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 46 बी चंडीगढ़ में दान किया गया।

इससे पूर्व सचखंडवासी के आवास पर अरदास का शब्द बोलकर फूलो से सजी एंबुलेंस में मृत शरीर को रखा गया और गांव की गलियों से मुख्य मार्ग तक उनकी अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई। छतैहरा मुंडलाना में यह पहला देहदान था और जहां से भी एंबुलेंस निकली लोगों ने पुष्प वर्षा कर राजपति इन्सां को नमन किया। इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर संगठन के सदस्यों व साध-संगत ने शरीरदानी राजपति इन्सां अमर रहे, अमर रहे व जब तक सूरज चांद रहेगा, शरीरदानी राजपति इन्सां तेरा नाम रहेगा, के गगनभेदी नारों से आसमान गुंजायमान किया।

बाद में एंबुलेंस को उपस्थितजनों ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। इस अवसर पर सचखंडवासी के पति प्रेम सिंह, पुत्र प्रदीप राज, प्रियादीप राज इन्सां, पुत्रवधू कांता, मीरा इन्सां, पौत्र प्रशांत, जशंत, पौत्री सुखरीत इन्सां, दीपसाइन इन्सां के अलावा गांव के सरपंच, पंच, पूर्व सरपंच, 85 मैंबर सेवादार हरियाणा, ब्लॉक मुंडलाना, गोहाना, करनाल, गनौर के 15 मैंबर प्रेमी समिति सदस्य, डॉक्टर, एडवोकेट, सीए आदि ने पहुंचकर सचखंडवासी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। Sonipat News

Sirsa: पूज्य गुरू जी की शिक्षाओं का अनुसरण कर बेटी के जन्मदिन पर माता-पिता ने किया कमाल!

Kaithal: रमा रानी इन्सां की आंखें, अब भरेंगी अंधेरी जिंदगी में उजाला!
Body Donation: कैथल (सच कहूँ /कुलदीप नैन)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत 167 मानवता भलाई के कार्य कर रही है। इसी कड़ी में ब्लॉक कैथल से जोन न.10 महादेव कॉलोनी निवासी रमा रानी इन्सां (58 वर्ष ) के परिजनों ने माता की इच्छानुसार मरणोपरांत उनका शरीर भी मानवता की सेवा में लगा दिया। उनकी पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च के लिए मुजफ्फरपुर मेडिकल कालेज बेगराजपुर को दान की गई। वहीं उनकी आँखें सेवा संघ कैथल को दान की गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रमा रानी बुधवार प्रात: 4 बजे बिलकुल स्वस्थ उठी थी और देखते ही देखते बिना किसी दु:ख तकलीफ के 5 बजे अपनी श्वासों रूपी पूंजी पूरी करके कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजी। Kaithal News

पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से अपना शरीर दान करने का प्रण लिया था

उनकी इच्छा थी कि उनकी पार्थिव देह को जलाया या दफनाया ना जाए बल्कि मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दिया जाए। रमा रानी ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए अपना शरीर दान करने का प्रण लिया था। ब्लॉक कैथल की सैकड़ों की संख्या में पहुंची साध संगत ने सचखंडवासी माता रमा रानी इन्सां की अंतिम यात्रा निकाल कर पार्थिव देह को मेडिकल रिसर्च के लिए विदा किया। उनकी अंतिम यात्रा में जब तक सूरज चाँद रहेगा माता रमा इन्सां तेरा नाम रहेगा , माता रमा रानी इन्सां अमर रहे के नारे गूंजते रहे। इस मौके पर सेवादार के परिवार सदस्य व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर संगठन के भाई व बहनें तथा साध संगत मौजूद रही।

मेरी माता रमा रानी इन्सां आज सतगुरु के चरणों में जा समाए। उन्होंने शरीर दान का फॉर्म भरा हुआ था। जिसको ध्यान में रखते हुए और पूज्य गुरुजी की मानवता भलाई की शिक्षाओं पर चलते हुए हमने उनके नेत्रदान और शरीरदान करने का फैसला किया।             – अमित, बेटा

पुत्रवधू ने भी दिया अर्थी को कंधा | Kaithal News

सचखंडवासी रमा रानी इन्सां करीब 30 सालों से डेरा सच्चा सौदा से जुडी हुई थी। उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए परिजनों ने शरीर दान करने का फैसला लिया और अंतिम इच्छा पर फूल चढ़ाए। उनकी अर्थी को उनके पुत्रों के साथ साथ पुत्रवधुओं ने भी कंधा दिया। कंधा देने वालों में अमित, नितिन, प्रीती, ममता, गीतू शामिल रही। वहीं माता जी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये, जिसमे रमेश इंन्सा पति , अमित, गौरव पुत्र, गीतू पुत्रवधू , सार्थक , खुश पौत्र है। Kaithal News

पूर्व ब्लॉक प्रेमी सेवक गुरमेल सिंह इन्सां बने दधीचि!
सांगरिया (सच कहूँ न्यूज/सुरेन्द्र जग्गा)। कहते हैं नर सेवा नारायण सेवा। इस बात को चरितार्थ करते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने इंसानियत की सेवा में एक और मील का पत्थर स्थापित किया। इसके तहत डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के बैनर तले संगरिया से रविवार को सोलहवां शरीर दान हुआ। 87 वर्षीय संगरिया ब्लॉक के गांव चक प्रताप नगर खोसा निवासी गुरमेल सिंह इन्सां का नश्वर शरीर त्यागने के बाद शरीर दान हुआ। Body Donation

इस मौके पर वेलफेयर फोर्स के सदस्यों ने जागरूकता रैली भी निकाली और शरीर दानी गुरमेल सिंह इन्सां अमर रहे के नारे लगाते हुए मानवता का संदेश देते यात्रा निकाली। सचखंड वासी गुरमेल सिंह इन्सां ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा करते हुए व्यतीत किया। ब्लॉक प्रेमी सेवक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी।

मेडिकल रिसर्च के लिए संगरिया से 16वीं देहदान

उनकी अंतिम इच्छा के तहत उनके बेटे गुरदीप सिंह व अन्य परिवार के सदस्यों ने मरणोपरांत उनके शरीर को वेंकटेश्वर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अमरोहा उत्तर प्रदेश मेडिकल कॉलेज को दान दिया। गौरतलब है कि गुरमेल सिंह इन्सां ने रविवार प्रात काल को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी की थी। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के सेवादारों ने बेटा-बेटी एक सम्मान का संदेश देते हुए पोत्री गगनदीप रमनदीप कौर इन्सां और बेटी अमरजीत कौर से अर्थी को कंधा दिलवाया। Body Donation

फूल मालाओं से सजी हुई एंबुलेंस में उनके शरीर को रवाना किया। मेडिकल कॉलेज को दान दिए गए गुरमेल सिंह इन्सां के शरीर के जरूरी अंग जैसे आंख, किडनी और चमड़ी भी किसी जरूरतमंद के काम आएगी। वहीं उनका शरीर पर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले बच्चे रिसर्च करके सीखेंगे। ब्लॉक प्रेमी सेवक ओम प्रकाश बुडानिया इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से संगरिया ब्लॉक की तरफ से यह सोलहवां शरीर दान किया गया है।

साध संगत के इस पुनीत कार्य की आमजन ने की भूरी-भूरी प्रशंसा

गुरमेल इन्सां के बेटे 15 मैंबर कमेटी सेवादार गुरदीप इन्सां व पौत्र गुरप्रीत सिंह इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए बापू जी ने हमें हमेशा अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पहले ही घर पर बोल रखा था कि अगर मेरी मिट्टी होती है तो मेरे शरीर को जलाकर राख ना किया जाए बल्कि मानवता भलाई के कार्य में समर्पित कर दिया जाए। उनके इस फैसले से हमें अपने आप पर गर्व है। साध संगत के इस पुनीत कार्य की आमजन ने भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा की विभिन्न समितियों के सेवादार, रिश्तेदार, साध-संगत, ग्रामवासी आदि भी मौजूद रहे। Body Donation

डेरा सच्चा सौदा की आशीर्वाद मुहिम के तहत किया परोपकार, विधवा बहन का 1 दिन में सपना किया साकार!

ऐसे सेवादार को सलाम, जो मरकर भी आए इंसानियत के काम!
वित्त मंत्री ने दी हरी झंडी दिखाकर विदा किया दिवंगत शरीर!

दिड़बा मंडी (रामपाल शादीहारी)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे ‘अमर सेवा अभियान’ के तहत माता गणेश देवी इन्सां पत्नी तुलसी दास इन्सां निवासी दिड़बा को उनकी मृत्यु के बाद देहदानी बनने का गौरव प्राप्त हुआ है और उन्होंने अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, माता गणेश देवी अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करने के बाद सचखंड चली गईं। उन्होंने जीवित रहते हुए ही पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से मृत्यु उपरांत अपना शरीर दान करने का प्रण लिया था। Body Donation

मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया दिवंगत शरीर

आज उनके निधन के बाद उनकी इच्छानुसार परिवार वालों ने अपनी सहमति से उनका शव मेडिकल रिसर्च के लिए अल फल्ला स्कूल मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर डोज फरीदाबाद हरियाणा को दान कर दिया। शव ले जाने वाली एंबुलेंस को पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और नगर पंचायत दिड़बा के प्रधान बिट्टू खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Welfare Work

उल्लेखनीय है कि माता गणेश देवी को 1976 के आसपास पूज्य परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से नाम की अनमोल दात मिली थी और उसके बाद माता ने पूरे परिवार को डेरा सच्चा सौदा के साथ जोड़ दिया। इस मौके पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, रिश्तेदारों के अलावा सतपाल टोनी, ब्लॉक प्रेमी सेवक प्रेम सिंह कैंपर, दिड़बा प्रेमी सेवक सम्मी इंसान, सुखचैन सिंह शादीहारी, धर्मपाल निहालगढ़, 15 सदस्य कमेटी और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सदस्य और गांवों की साध-संगत भी मौजूद रही। Humanity

डेरा सच्चा सौदा की यह महान पहल: नगर पंचायत प्रधान | Body Donation

इस मौके पर नगर पंचायत दिड़बा के अध्यक्ष बिट्टू खान ने देहदान करने वाले के शव के साथ एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यह डेरा सच्चा सौदा की एक बड़ी पहल है। उन्होंने कहा कि इस पहल से मेडिकल कोर्स करने वालों को शव मिलते हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 15-20 डॉक्टर एक मृत शरीर से मानव शरीर के बारे में ज्ञान प्राप्त करते हैं।

Sarabjit Singh: ”सरबजीत सिंह के हत्यारे आमिर सरफराज की मौत के पीछे पाकिस्तान की साजिश”

Body Donation: पार्थिव शरीर दान कर मरकर भी अमर हो गई मनजीत
Body Donation: मनजीत के मरणोपरांत परिजनों ने किया शरीर दान

केसरीसिंहपुर। अपने जीवन काल में मानवता की सेवा में समय व्यतीत करने वाली मोहल्ला की मनजीत कौर मरणोपरांत अपनी देह दान करके मरकर भी अमर हो गई। बीते दिवस मालिक की गोद में जा विराजी मनजीत कौर के सचखंड वासी होने पर परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा रिसर्च के लिए दान कर दिया। मनजीत के परिजनों ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए उन्होंने यह कार्य किया। Body Donation

जानकारी के अनुसार केसरीसिंहपुर ब्लाक के गांव मोहल्ला की मनजीत कौर पत्नी जगराज सिंह बीते दिवस सचखंड वासी हो गई। इसके बाद उनके पुत्रों राजकरण सिंह व जसकरण सिंह ने अपनी माता की अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए डेरा सच्चा सौदा की हेल्पलाइन के माध्यम से उनका शरीर दान करने की इच्छा व्यक्त की। हेल्पलाइन पर चिकित्सा रिसर्च के लिए देह दान की अनुमति मिलने पर परिजनों ने पहले डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा अनुसार लड़का लड़की एक समान को मानकर पुत्री, पुत्रवधुओं ने मनजीत की अर्थी को कंधा दिया।

श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वैदिक कॉलेज कुरुक्षेत्र को पार्थिव शरीर दान

इसके बाद शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों की सलामी के साथ डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा अनुसार मनजीत के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस के माध्यम से श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वैदिक कॉलेज कुरुक्षेत्र को दान कर दिया। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा की प्रदेश स्तरीय कमेटी के 85 मेंबर गुरलाभ सिंह, किरण इन्सां सहित ब्लॉक प्रेमी समितियों के सेवादार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार भारी संख्या में मौजूद रहे थे।

अंतिम यात्रा के समय पूरे गांव की गलियां ‘माता मनजीत कौर अमर रहे’, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा मनजीत कौर तेरा नाम रहेगा’ नारों से गूंजायमान हो उठी। उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरु जी ने मानवता भलाई व चिकित्सा रिसर्च में सहयोग देने के लिए मरणोपरांत देहदान व नेत्रदान जैसी अनोखी मुहिम का संचालन कर रखा है, जिसका प्रण लेते हुए हजारों डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई देहदान कर चुके हैं। Body Donation

यह भी पढ़ें:– Stevia Cultivation: डायबिटीज जैसी बीमारी की गुलामी से मुक्ति केवल स्टीविया से मिल सकती है!

गुरमेल कौर इन्सां को दिल से सलाम, मरणोपरांत भी कर गई महान काम
ब्लॉक संगरिया में हुआ 12 वां शरीरदान (Body Donation)

संगरिया (सुरेन्द्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा के सेवादार पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों पर चलते हुए ऐसे-ऐसे मानवता भलाई के कार्य करते हैं जिन्हें देखकर लोग उन्हें दिल से सलाम करते हैं। ऐसा ही एक मानवता भलाई का कार्य ब्लॉक संगरिया राजस्थान के गांव लीलावाली निवासी 90 वर्षीय माता गुरमेल कौर इन्सां ने किया है। जब जब इंसानियत के पुरोधाओं के नाम लिखे जाएंगे, तो डेरा सच्चा सौदा की सेवादार गुरमेल कौर इन्सां का नाम भी अग्रिम पंक्ति में लिया जाएगा क्योंकि सचखंड वासी गुरमेल कौर की मृतदेह को मरणोपरांत मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया है। (Body Donation)

जानकारी देते हुए संगरिया ब्लॉक के प्रेमी सेवक ओम प्रकाश बुडानिया इन्सां ने बताया कि गांव लीलावाली की रहने वाली 90 वर्षीय माता गुरमेल कौर इन्सां धर्मपत्नी जीता सिंह का 10 जून शनिवार शाम को निधन हो गया था। माता की अंतिम इच्छा थी कि उसका शरीर जलाया ना जाए बल्कि मानवता भलाई के लिए दान किया जाए। माता की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए उनके बेटे गुरसाहब सिंह इन्सां व गुरचरण इन्सां ने परिजनों के साथ मिलकर शरीर दान करने का फैसला लिया और माता की इच्छानुसार उनका शरीर फरीदाबाद के अमृता मेडिकल कॉलेज को दान किया।

इस मौके पर माता के परिवार के सभी सदस्य व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के भाई व बहनों सहित ब्लॉक की साध-संगत ने ‘सचखंडवासी माता गुरमेल कौर इन्सां अमर रहे’ व ‘जब तक सूरज चांद रहेगा माता गुरमेल कौर तेरा नाम रहेगा’ के नारों के बीच सैल्यूट करते हुए उनकी मृत देह को फूलों से सजी गाड़ी में विदाई दी।

1980 में लिया था गुरूमंत्र

सचखंड वासी माता गुरमेल कौर के बेटे 15 मेंबर कमेटी सेवादार गुरचरण सिंह इन्सां ने बताया कि माता गुरमेल कौर इन्सां ने परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से 1980 में गुरुमंत्र लिया था और वह तभी से प्रभु भक्ति में लीन रहती थी और मानवता भलाई कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। उनके दोनों बेटे गुरसाहब सिंह इन्सां प्रेमी सेवक के रूप में और गुरचरण सिंह इन्सां ब्लॉक की 15 मेंबर कमेटी के मेंबर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और दोनों भाई मानवता भलाई के कार्य में हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े होते हैं।

ब्लॉक में अब तक 12 शरीर हो चुके हैं दान | (Body Donation)

ब्लॉक के 85 मेंबर कमेटी सेवादार कृष्ण सोनी इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार नित ऐसे मानवता भलाई के कार्य करते रहते हैं। ब्लॉक संगरिया में इससे पहले लगभग 12 शरीर दान हो चुके हैं। इससे बड़ा कोई दान नहीं है, माता गुरमेल कौर इन्सां को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे ब्लॉक के 85 मेंबर कमेटी सेवादार रणवीर सिंह इन्सां सुखविंदर सिंह इन्सां व जोगा सिंह इन्सां ने कहा कि मरने के बाद शरीर को जलाने के बाद वह मिट्टी में मिल जाता है, अगर मरने के बाद हमारा शरीर किसी के काम आ सके, इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता।

माता गुरमेल कौर के परिजनों ने उनका शरीरदान कर अति उत्तम कार्य किया है। इस दुख की घड़ी में परिजनों ने उच्च सोच अपनाते हुए जो महान कार्य किया है, उसके लिए वे सराहना के पात्र हैं। समाज में ऐसे उदाहरण बहुत कम देखने को मिलते हैं। देह दान से न केवल मेडिकल के विद्यार्थियों को शिक्षा में मदद मिलेगी बल्कि समाज में भी जागृति आएगी।

इंसानियत। मेडिकल रिसर्च के काम आएगी राज किशोर इन्सां की मृतक देह
बेटियों ने अर्थी को कंधा देकर बेटा-बेटी के भेदभाव को मिटाने का दिया संदेश | Body Donation By DSS Volunteer

तरसेम सैनी, शामवीर रतिया(सच कहूँ)। ले के कहां कुछ वापिस जाना ये शरीर भी दान है…ये कोई जुमला नहीं बल्कि हकीकत है। मानवता भलाई के सिरमौर सर्व धर्म संगम डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु की। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा अनुयायी जीते जी तो मानवता भलाई के लिए आगे रहते ही हैं, लेकिन मरने के बाद इंसानियत के लिए ऐसी मिसाल दे जाते हैं कि हर कोई उन्हें सलाम् करता है। ऐसा ही कर कर दिखाया है रतिया निवासी राज किशोर इन्सां ने।

जिन्होंने मरणोपरांत मेडिकल रिसर्च के लिए अपना शरीर दान किया। उनका पार्थिव शरीर रिसर्च के लिए जीएस मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर हापुड(यूपी) भेज दिया है। जीते जी भी राज किशोर इन्सां मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे। मरणोपरांत भी मृत देह दान कर मानवता पर परोपकार किया।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के 45 मैम्बर भुवनेश इन्सां के पिता राज किशोर इन्सां पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। राज किशोर इन्सां की मृत्यु के पश्चात उनके पुत्रों 45 मैम्बर भुवनेश इन्सां, राकेश इन्सां, लबकेश इन्सां ने उनकी अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए उनका पार्थिक शरीर दान किया।

बेटियों ने दिया अर्थी को कंधा | Body Donation By DSS Volunteer

भंगीदास देवराज इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा की मुहिम बेटा-बेटी एक समान के तहत राज किशोर इन्सां की अर्थी को उनकी बेटियों ने कन्धा दिया। राज किशोर इन्सां के पार्थिव शरीर कों सैकडों अनुयायियों की मौजूदगी में परिजनों ने नम आंखों से अन्तिम विदाई दी। इस अवसर पर 45 मैम्बर रामपाल इन्सां, सुरेश इन्सां, राजकुमार इन्सां, अनिल इन्सां, 15 मैम्बर मिंदर इन्सां, नानु इन्सां, निर्मल इन्सां, बलराज इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सदस्यों सहित रिश्तेदार मौजूद रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।