2 Hour Delayed - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली में छाया घना कोहरा, 2 घंटे देरी से उडे विमान
श्रीनगर में पारा शून्य डिग्री और करगिल में पारा माइनस 17 डिग्री पहुंचा

नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाया है। इसकी वजह से यहां के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (Shadow Dense Fog In Delhi 2 Hour Delayed Aircraft) एयरपोर्ट पर सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सका। यहां आने वाले तीन विमानों का मार्ग भी बदला गया। हालांकि, कोहरा छटने के बाद 9:30 बजे से विमानों की आवाजाही शुरू हो गई। उधर, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बुधवार को साल की पहली बर्फबारी हुई।

इससे एक-दो दिन में मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं। पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सुबह 8.8 मिमी और कुपवाड़ा में 7.4 मिमी बर्फ गिरी। इसका असर यह हुआ कि श्रीनगर का पारा 4.2 डिग्री गिरकर शून्य डिग्री पहुंच गया। करगिल में पारा माइनस 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख क्षेत्र में तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। ओडिशा में भी 10 जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। तेलंगाना में ऑरेंज और आंध्र में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में हो सकती है बारिश

शीत लहर से जूझ रहे दिल्ली समेत 12 राज्यों को दो से तीन दिनों तक राहत मिलने के आसार कम हैं। पहाड़ों (Shadow Dense Fog In Delhi 2 Hour Delayed Aircraft) पर बर्फबारी का असर मैदानों पर भी पड़ेगा। 5-6 जनवरी को दिल्ली और आसपास इलाकों में बारिश हो सकती है। जनवरी में दिसंबर से दो गुना बारिश होती है। 7 जनवरी के बाद मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। दिसंबर में दिल्ली का औसतन तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 50 साल में सबसे कम है।

राजस्थान: माइनस से बाहर आया प्रदेश का तापमान

प्रदेशवासियों को सर्दी से कुछ राहत मिली है। बुधवार को प्रदेश में पारा माइनस से बाहर आ गया। राज्य के सिर्फ तीन शहरों का तापमान 5 डिग्री से कम रहा। फतेहपुर में 1.5 डिग्री और माउंट आबू में 4.4 डिग्री और भीलवाड़ा में 3.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी पारे में भी कमी आई। यहां तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।