Dense Fog - Sach Kahoon Hindi

बारिश के बाद भीषण ठंड तथा घने कोहरे का प्रकोप जारी
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज) पश्चिमोत्तर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर कोल्ड डे ,शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप रहा तथा अगले कुछ दिनों तक प्रचंड शीतलहर ,घना कोहरे के आसार हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम खुश्क रहेगा लेकिन हरियाणा में कहीं कहीं कोल्ड डे ,कोहरा रहने और पंजाब में घना कोहरा तथा शीतलहर का प्रकोप बने रहने की संभावना है। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के कारण ठिठुरन से राहत नहीं मिली । अच्छी धूप के दर्शन भी नहीं हुये । दोपहर बाद गुनगुनी धूप कड़ाके की ठंड से राहत नहीं दे सकी । हरियाणा में कडाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । दिनभर आकाश में बादल छाए रहे,सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुये ।अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा तो न्यूनतम तापमान में मामूली सी गिरावट दर्ज की गई। ठंड को फसलों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 68 प्रतिशत, हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

कडाके की ठंड का असर जनजीवन पर साफ देखने को मिला

बुधवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों तथा कडाके की ठंड के साथ हुआ। सुबह के समय हवा की गति तेज होने के चलते कंपकी छूंटती रही। दिनभर आकाश में बादल छाए रहे तो सूर्य भी दिखाई नहीं दिया। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया। लोगों ने जल्दी से काम निपटाए और जल्दी ही घरों को वापस लौट गए। कडाके की ठंड का असर जनजीवन पर साफ देखने को मिला।

पिछले दिनों हुई बारिश से फसलों को अच्छा खासा फायदा पहुंचा है। हालांकि सूर्य न दिखाई देने पर सरसों में सफेद रतुआ की समस्या आ सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में खाद दें और खरपतवारनाशक पर जोर दें। पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि 16 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क बना रहेगा। आंशिक रूप से बादलवाही भी दिखाई देगी। किसान फसलों में खाद दें और खरपतवारनाशक पर जोर देते हुए फसलों पर निगरानी बनाए रखें। चंडीगढ का पारा 10 डिग्री , अंबाला 10 डिग्री ,हिसार तथा करनाल नौ डिग्री ,नारनौल तथा रोहतक आठ डिग्री, सिरसा तथा गुडगांव छह डिग्री रहा । पंजाब में अमृतसर छह डिग्री , लुधियाना नौ डिग्री , पटियाला 10 डिग्री ,बठिंडा ,फरीदकोट , गुरदासपुर और पठानकोट का पारा छह डिग्री रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

दिल्ली में छाया घना कोहरा, 2 घंटे देरी से उडे विमान
श्रीनगर में पारा शून्य डिग्री और करगिल में पारा माइनस 17 डिग्री पहुंचा

नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाया है। इसकी वजह से यहां के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (Shadow Dense Fog In Delhi 2 Hour Delayed Aircraft) एयरपोर्ट पर सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सका। यहां आने वाले तीन विमानों का मार्ग भी बदला गया। हालांकि, कोहरा छटने के बाद 9:30 बजे से विमानों की आवाजाही शुरू हो गई। उधर, कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बुधवार को साल की पहली बर्फबारी हुई।

इससे एक-दो दिन में मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं। पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सुबह 8.8 मिमी और कुपवाड़ा में 7.4 मिमी बर्फ गिरी। इसका असर यह हुआ कि श्रीनगर का पारा 4.2 डिग्री गिरकर शून्य डिग्री पहुंच गया। करगिल में पारा माइनस 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख क्षेत्र में तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। ओडिशा में भी 10 जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। तेलंगाना में ऑरेंज और आंध्र में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में हो सकती है बारिश

शीत लहर से जूझ रहे दिल्ली समेत 12 राज्यों को दो से तीन दिनों तक राहत मिलने के आसार कम हैं। पहाड़ों (Shadow Dense Fog In Delhi 2 Hour Delayed Aircraft) पर बर्फबारी का असर मैदानों पर भी पड़ेगा। 5-6 जनवरी को दिल्ली और आसपास इलाकों में बारिश हो सकती है। जनवरी में दिसंबर से दो गुना बारिश होती है। 7 जनवरी के बाद मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। दिसंबर में दिल्ली का औसतन तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 50 साल में सबसे कम है।

राजस्थान: माइनस से बाहर आया प्रदेश का तापमान

प्रदेशवासियों को सर्दी से कुछ राहत मिली है। बुधवार को प्रदेश में पारा माइनस से बाहर आ गया। राज्य के सिर्फ तीन शहरों का तापमान 5 डिग्री से कम रहा। फतेहपुर में 1.5 डिग्री और माउंट आबू में 4.4 डिग्री और भीलवाड़ा में 3.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी पारे में भी कमी आई। यहां तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।